Back
वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना को मिली हरी झंडी!
DMDinesh Mishra
Jul 25, 2025 09:18:07
Varanasi, Uttar Pradesh
अपडेट । स्किप्ट।
वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना को कैबिनेट से हरी झंडी मिलते ही प्रशासन ने कार्रवाई किया तेज।आपको बता दे कि,करीब 223 करोड़ की लागत से इस व्यस्त सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। दालमंडी सड़क बेनियाबाग से विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर मार्ग को जोड़ेगा।आज दालमंडी इलाके में भारी पुलिस बल और आरएएफ फोर्स मौजूद रही।करीब 100 की संख्या में सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च किया।इसी क्रम में दालमंडी के लोगों को अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी दी गई।इसके पहले सौ से ज्यादा अतिक्रमण करने वालो पर हुआ मुकदमा।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowJul 26, 2025 05:47:48Chhatarpur, Madhya Pradesh:
ब्रेक्रिग न्यूज
छतरपुर।
संदिग्ध हालत मे युवक का शव नाले मे मिलने से सनसनी ,मृतक का शव बाईक के नीचे नाले मे डला मिला ,मृतक बीती शाम से थे लापता ,गुलगंज थाने कज बौकना गांव के थे मृतक ,मजदूरी का काम करते थे मृतक हीरा लाल कुशवाहा ,बगौता गांव मे किराये का मकान मे रहते थे ,परिवार मे मातम का माहौल ,हत्या या हादसा ,पुलिस कर रही है जांच ,पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम को भेजा ,कोतवाली थाने के नारायणपुरा की घटना ।
बाईट -राजीव तिवारी -जांच अधिकारी
बाईट-अशोक कुशवाहा -परिजन
0
Report
OTOP TIWARI
FollowJul 26, 2025 05:47:18Surajpur, Chhattisgarh:
एंकर -- सूरजपुर के कैलाशपुर गांव को राजापुर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित एकमात्र पुलिया अब मौत को दावत दे रही है। पुल की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि इसमें दरारें स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं, लेकिन इसके बावजूद आवागमन लगातार जारी है, यही नहीं, ग्रामीण जान जोखिम में डालकर उसी पुल से रोज़मर्रा की आवाजाही कर रहे हैं,,हालांकि जिला प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने के बाद एसडीएम सूरजपुर ने PWD के अधिकारियों की टीम के साथ मौके का मुआइना किया और पुल की स्थिति बेहद खराब मना, लिहाज़ा प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से पुल पर बैरिकेडिंग लगाते हुए रास्ता बंद कर दिया है, साथ ही आस-पास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की सलाह दी गई,, बावजूद इसके चेतावनी और सुरक्षा निर्देशों को दरकिनार करते हुए ग्रामीण उसी खतरनाक पुल का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं,, स्थानीय लोगों के मुताबिक, वैकल्पिक रास्ता काफी दूर होने के वजह से उन्हें मजबूरी में इस रास्ते का उपयोग करना पड़ रहा है,,
0
Report
NGNakibUddin gazi
FollowJul 26, 2025 05:46:30Jalabaria, West Bengal:
বেহাল রাস্তা দুর্ঘটনা বাড়ছে প্রশাসনকে জানিয়ে কোন ফল হয়নি নিজেদের উদ্যোগে রাস্তার কাজ করছে গ্রামবাসীরা
নকিব উদ্দিন গাজী
260725ZG_DH_USTHI_RASTA
দক্ষিণ 24 পরগনা মগরাহাট পূর্ব বিধানসভার উস্তি থানা অন্তর্গত উত্তর মহেশ্বরপুর রাস্তার হাল বেহাল পাঁচটা গ্রামের মানুষ এই রাস্তা দিয়ে যাতা করা একমাত্র যোগাযোগের নির্ভরশীল রাস্তা। বেহাল রাস্তার জন্য সর্বস্তরে জানিয়ে কোন ফল হয়নি। তাই এলাকার বাসিন্দারা চাঁদা তুলে রাস্তা নিজেরাই ঠিক করচে। পঞ্চায়েত ব্লক অফিস সমস্ত প্রশাসনের দার্হস্থ্য হয়েছিলেন এলাকাবাসী কিন্তু এলাকাবাসীর দাবি আমাদের রাস্তা হচ্ছে না কেন সিপিএম ক্ষমতায় থাকায় রাস্তা ,১৫ বছর টিএমসি ক্ষমতায় আসার পর এই রাস্তা হয়নি। ভোট আসে ভোট যায় তবু রাস্তায় বেহাল অবস্থা দুর্দশা কাটে না।তাই এলাকা জনগণ গ্রামবাসী বিভিন্ন চাঁদা তুলে নিজেরাই রাস্তায় কাজে হাত লাগিয়েছে। বেশ কয়েকদিন আগে রাস্তার দাবি নিয়ে লিল কুটির মোড়ে অবরোধ করেছিলেন এলাকাবাসী। তাতে এলাকাবাসিন্দাদের অভিযোগ আমাদেরই কজনের নামে কেস করা হয়েছে। কারন রাস্তা অবরোধের জন্য। আমাদের কি এই রাস্তা হবে না ? এলাকা মানুষের দাবি ভোট আছে ভোট চাই এই প্রলোভনটা কতদিন চলবে সামনে আবার একটি ভোট তবু দুর্ভোগ কাটছে না। রাস্তা দিয়ে প্রত্যেক দিনই হাজার হাজার মানুষ যাতায়াত করে স্কুলের ছাত্র-ছাত্রীরা যাতা করে কখনো তাদেরকে নামিয়ে গাড়িটা কোনরকম পার করে আবার নতুন করে তাদের তুলতে হয়। এই যন্ত্রণা প্রত্যেক দিন তার সঙ্গে বৃষ্টি হলে সমস্যা বাড়ে একাধিকবার দুর্ঘটনা ঘটেছে পা ভেঙেছে হাত ভেঙেছে, যাতায়াত করাটাই যেন যন্ত্রণা আর এই রাস্তা ছাড়া কোন উপায় নেই স্থানীয় বাসিন্দাদের।
0
Report
AMAjay Mehta
FollowJul 26, 2025 05:46:26Fatehabad, Haryana:
फतेहाबाद।
सीईटी की परीक्षाओं का आज पहला दिन, पहले सत्र की परीक्षाओं के लिए बड़ी संख्या में फतेहाबाद पहुंचे कैंडिडेट
2 दिन के 4 सत्रों की परीक्षाओं में करीब 40 हज़ार विद्यार्थियों के पहुंचने का अनुमान
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा केंद्रों में करवाया जा रहा है प्रवेश
31 परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के साथ साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात
3 स्तरीय जान के बाद परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी कर पा रहे प्रवेश
महिला परीक्षार्थी को मंगलसूत्र को छोड़ किसी भी प्रकार की ज्यूलरी अंदर ले जाने पर पाबंदी
- वाक थ्रू
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJul 26, 2025 05:46:08Pratapgarh, Rajasthan:
Slug : 2607ZRJ_PRTP_ABVP_R
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़
जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796
हेडर/हेडलाईन : उड़ीसा में एनएसयूआई नेता द्वारा दुष्कर्म की घटना के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, पुतला जलाकर जताया आक्रोश
एंकर/इंट्रो : उड़ीसा में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रतापगढ़ की महाविद्यालय इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बाहर एनएसयूआई नेता का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जाहिर किया। इकाई अध्यक्ष दीपशिखा कुमावत ने कहा कि उड़ीसा में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष उदित प्रधान द्वारा नशे की हालत में एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया जाना अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर प्रोटेस्ट करने का ढोंग रचने वाली एनएसयूआई की सच्चाई अब सामने आ गई है, और उसका प्रदेश अध्यक्ष स्वयं रेप जैसे जघन्य अपराध में गिरफ्तार हुआ है।
इकाई सचिव रवि मीणा ने बताया कि इस घटना के विरोध में एबीवीपी महाविद्यालय इकाई ने विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राहुल मीणा ने कहा कि एबीवीपी इस अमानवीय घटना की घोर निंदा करती है और देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने मांग की कि आरोपी पर शीघ्र सख्त व दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और समाज में एक सख्त संदेश जाए।
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखा गया।
0
Report
Nagar Khas, Uttar Pradesh:
जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर सदर ब्लॉक के कुढ़ापट्टी दरियांव गांव में सरकार ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की स्थापना की. इस कॉलेज को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च किये गए, वर्ष 2020 में यह बनकर तैयार हो गया. साल 2021 में विद्यालय का संचालन शुरू भी हो गया. मगर मूलभूत सुविधा के नाम पर यहां पढ़ने वाले बच्चों से ठगी हो गई।
बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा भी इस स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं और अध्यापकियों को उठाना पड़ रहा है. आपको ताज्जुब होगा कि स्कूल के क्लासों की छतों पर पंखे तो लगे है, दिवाल पर बल्ब भी टंगे है मगर बिजली का करेंट आज तक नहीं पहुंच पाया।
छात्राओं ने बयां की अपनी समस्या
विद्यालय की छात्राएं बताती है कि रास्ता न होने की वजह से काफी समस्याएं आती है, खेत का मालिक कभी कभी उन्हें आने नहीं देता,
1
Report
Patran, Punjab:
पातड़ां के तहत गांव नयाल में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की ओर से जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने मृतक दविंदर सिंह आया है। मृतकों की और हरप्रीत सिंह पहचान दविंदर सिंह और हरप्रीत सिंह निवासी नयाल पातड़ां के तौर पर हुई है। आत्महत्या करने से पहले दोनों ने एक करीब 6 मिनट का वीडियो मोबाइल पर रिकॉर्ड बनाया, जिसमें उन्होंने खुद पर हुए अत्याचार की पूरी कहानी बयां की। वीडियो में दोनों युवक रोते हुए बता रहे हैं कि उन पर पैसों की चोरी के झूठे आरोप लगाकर ट्रक मालिक और उसके एक साथी ने मारपीट की। इसे सहन न कर पाने के कारण उन्होंने जहर की गोलियां निगल लीं हैं। दोनों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ा दिया। वीडियो अब वायरल हुई है। वीडियो में युवक साफ तौर पर आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाते दिखते
3
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowJul 26, 2025 05:32:37Gaya, Bihar:
गया में होम गार्ड भर्ती दौड़ में बेहोश हुई महिला से एंबुलेंस में हुआ गैंगरेप,अस्पताल ले जाने के क्रम में चलती एंबुलेंस में एंबुलेंस ड्राइवर और टेक्नीशियन ने दिया दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम,दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
गया के बोधगया थाना क्षेत्र के बीएमपी 3 परेड ग्राउंड में होमगार्ड की भर्ती प्रकिया चल रही है।होमगार्ड भर्ती के लिए आई एक महिला दौड़ में भाग लेने आई थी। दौड़ के दौरान महिला अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गई।जिसे घटनास्थल पर तैनात एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।घटना गुरुवार की है। शुक्रवार को एसएसपी आनंद कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पीड़िता के द्वारा घटना की जानकारी दी गई।सूचना के 2 घंटे के अंदर एंबुलेंस चालक विनय कुमार और टेक्नीशियन अजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है।पीड़िता ने बताया कि अस्पताल ले जाने के क्रम में एंबुलेंस के अंदर हीं एंबुलेंस चालक और कर्मियों के द्वारा चलती एंबुलेंस में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।जिसके बाद इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बोधगया एसडीपीओ सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।एफएसएल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए दोनों अभियुक्तों की पहचान की गई।इस मामले में बोधगया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि इस मामले में त्वरित गति से अनुसंधान कराते हुए आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा तथा त्वरित विचारण कराकर दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
2
Report
RKRavi Kumar
FollowJul 26, 2025 05:32:29Araria, Bihar:
RAVI KUMAR/ ARARIA
THEFT
ANCHOR: अररिया एसपी कार्यालय और आवास सहित नगर थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर अहले सुबह बस स्टैंड रोड केनरा बैंक के सामने स्थित एसबीआई के एटीएम सेंटर को गैस कटर से काटकर लूटने का असफल प्रयास किया गया।एसबीआई के मुख्य कंट्रोल रूम में अहले सुबह साढ़े तीन बजे एटीएम को गैस काटने का फुटेज देखने के बाद कंट्रोल रूम से मकान मालिक मृगेंद्र मणि को फोन कर सूचना दी गई।जिसके बाद मकान मालिक के द्वारा नगर थाना पुलिस समेत एसपी सहित अन्य अधिकारियों और मित्रों को फोन करके सूचना दी गई।मकान मालिक ने जिस समय फोन किया था,उस समय एसबीआई कंट्रोल रूम का दावा है कि अज्ञात चोर गैस कटर से एटीएम काटने का प्रयास किया गया।लेकिन पुलिस की गश्ती गाड़ी समेत पुलिस के त्वरित एक्शन नहीं लेने के कारण पुलिस के पहुंचने से ठीक पहले अज्ञात चोरों को आभास मिलने पर चोर मौके से फरार हो गए।चोर अर्टिगा गाड़ी से एटीएम चोरी करने पहुंचा था और एटीएम मशीन को करीबन आधा काट लिया था।पुलिस का कहना है अर्टिगा गाड़ी से चोर आया था और चांदनी चौक मुख्य बाजार होते हुए पूर्णिया की ओर फरार हो गया।
बाइट:-मृगेंद्र मणि,मकान मालिक
2
Report
MGManoj Goswami
FollowJul 26, 2025 05:32:12Datia, Madhya Pradesh:
मनोज गोस्वामी दतिया
दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने दतिया शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं शनिवार को दतिया में लाखों की संख्या में पीतांबरा पीठ मंदिर पर धूमावती देवी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु आते हैं ऐसे में आज देशभर से सिंधी समाज के धर्मालु ज्योति स्नान महोत्सव में शामिल होने के लिए दतिया पहुंची है। आज ज्योति मंदिर से अखंड ज्योति स्नान करने के लिए करण सागर जाएगी जहां सिंधी समाज के धर्मालु संत पुजारी विधिवत पूजा पाठ के साथ ज्योति स्नान का आयोजन करेंगे इस आयोजन में हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल होते हैं। जिला प्रशासन द्वारा ज्योति मंदिर से लेकर शहर के मुख्य मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं ।
बाइट -स्वप्निल वानखेडे दतिया कलेक्टर
1
Report
DSdevendra sharma2
FollowJul 26, 2025 05:31:52Rajsamand, Mohi, Rajasthan:@ devendra_jpr
राजसमंद
सुन्दरचा इलाके में लगे पिंजरे में कैद हुआ लेपर्ड
वन विभाग की टीम ने लेपर्ड का किया रेस्क्यू,
करीब 2 सप्ताह पहले वन विभाग में लगाया था पिंजरा,
बीती रात पिंजरे में करीब 5 साल की मादा लेपर्ड हुई कैद,
ग्रामीणों की सूचना पर राजसमंद गस्ती दल की टीम पहुंची मौके पर,
लेपर्ड को वन विभाग की टीम ने दूसरे पिंजरे में किया शिफ्ट,
अब स्वास्थ्य परीक्षण के बाद छोड़ दिया जाएगा सुरक्षित जंगल में,
जिला, राजसमंद
जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
1
Report
ASArvind Singh
FollowJul 26, 2025 05:31:46Sawai Madhopur, Rajasthan:
जिला – सवाई माधोपुर
विधानसभा क्षेत्र – खंडार
खबर लोकेशन – रामनगर
स्थानीय संवाददाता – रामावतार मेरोठा
जिला संवाददाता – अरविंद सिंह चौहान
Mob. No.: 7742826995
हैडलाइन: रामनगर विद्यालय की जर्जर बिल्डिंग बनी खतरे की घंटी, ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला, सड़क मार्ग किया जाम
एंकर इंट्रो: सवाई माधोपुर जिले की ग्राम पंचायत चितारा के अंतर्गत रामनगर गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इन दिनों जर्जर हालात में है और किसी बड़े हादसे को खुला न्योता दे रहा है। छत की पट्टियां जगह-जगह से टूट चुकी हैं और दीवारों में गहरी दरारें पड़ी हुई हैं। बरसात के दिनों में हालात और बदतर हो जाते हैं। इन्हीं चिंताओं के चलते ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और बच्चों के साथ मिलकर सड़क मार्ग को जाम कर दिया।
खबर:- रामनगर के इस विद्यालय की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि किसी भी वक्त कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय की छत को लोहे की एंगल से अस्थायी रूप से सहारा दिया गया है। वहीं, बरसात के दिनों में छत से टपकते पानी की वजह से छात्र-छात्राओं को बैठने की भी जगह नहीं मिलती। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थिति को लेकर उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
बैकग्राउंड: ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में झालावाड़ में एक विद्यालय भवन गिरने से बड़ा हादसा हुआ था, लेकिन सवाई माधोपुर प्रशासन ने उससे कोई सबक नहीं लिया। कुछ दिन पहले भी ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय भवन के मरम्मत कार्य की मांग की थी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक विद्यालय की हालत नहीं सुधरती, वे बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे और सड़क से धरना नहीं हटायेंगे। ग्रामीणों की मांग है कि विद्यालय भवन का पुनर्निर्माण या तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया जाए ताकि बच्चों को एक सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में शिक्षा मिल सके। अब देखना होगा कि रामनगर के ग्रामीणों की इस गुहार पर प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और जर्जर हो चुके स्कूल भवन की मरम्मत के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।
विजुअल /फोटो अटैच।
वाइट 1 – ग्रामीण :
हम बच्चों को डर के माहौल में नहीं पढ़ा सकते। स्कूल कभी भी गिर सकता है। प्रशासन कब जागेगा?
वाइट 2 – महिला परिजन :
बरसात में बच्चों को स्कूल भेजते हुए डर लगता है। अगर कुछ हुआ तो ज़िम्मेदार कौन होगा?
वाइट 3 – छात्रा:
"हम स्कूल आते हैं लेकिन बैठने की जगह नहीं होती, पानी टपकता है,कमरों बरामदे की पट्टियां टूटी हुई है डर लगता है।
1
Report
ANAnil Nagar1
FollowJul 26, 2025 05:31:40Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
विधानसभा परिसर में नारेबाजी धरना प्रदर्शन पर रोक लगाने बीजेपी ने कांग्रेस के एतराज पर पलटवार किया है बीजेपी ने कहा कि जो आदेश है वह नियमों के अनुसार हुआ है,कांग्रेस पार्टी हंगामा क्यों करती है चर्चा करें,कांग्रेस पार्टी चर्चा करने के बजाय हंगामा करती है
बाइट अजय सिंह यादव प्रवक्ता बीजेपी
1
Report
DSDanvir Sahu
FollowJul 26, 2025 05:31:32Raipur, Chhattisgarh:
बालोद
जिले के गुण्डरदेही क्षेत्र के तांदुला नदी में डूबने वाले 30 वर्षीय युवक का शव 21 घंटे बाद मिला। इधर मृतक युवक के परिजन एवं वार्डवासियों ने मुआवजे और घटना के वक्त मौजूद पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने की मांग को लेकर शव को धमतरी चौक पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान बारिश भी हुई, लेकिन लोग डटे रहे। मृतक के परिवार का आरोप है कि दो पुलिस कर्मियों के सामने युवक नदी में डूब गया, लेकिन उन्होंने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब ढाई घंटे तक चक्काजाम के बाद अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस प्रशासन, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन की संयुक्त टीम ने पीड़ित परिजनों की मांग स्वीकृत कर चक्काजाम समाप्त कराया।
1
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowJul 26, 2025 05:31:19Narayanpur, Chhattisgarh:
एंकर - भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री ग्रामीण विकास एवं संचार डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर अपने एक दिवसीय प्रवास में घोर नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में पहुंचे इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं और संस्थानों का दौरा किया जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने खड़कागांव में फलोंउद्यान में पौधरोपण , बागडोंगरी में नवनिर्मित पीएम जनमन सड़क व पीएम आवास का निरीक्षण करने के साथ ही परीयना दिव्यांग और निःशुल्क जेईई-नीट कोचिंग संस्थान में छात्रों से मिलकर उनको प्रेरित किया । केंद्रीय राज्य मंत्री ग्रामीण विकास एवं संचार डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने कहा कि भारत के इतिहास में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जिनके कार्यकाल में देश में तेजी से विकास हुआ है जिसका उदाहरण नए राज्य बने छत्तीसगढ़ में देखने को मिलता है छत्तीसगढ़ में बीते 5 साल में कांग्रेस सरकार ने कोई विकास के कार्य नहीं किए । भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में वापस आने के बाद एक साल में नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से आज कई इलाके नक्सलमुक्त हो चुके है अब उन इलाकों में विकास कार्यों को तेजी से पहुंचाकर आमजन को लाभ दिलाया जायेगा । नारायणपुर में सड़क , स्वास्थ , शिक्षा , संचार जैसी सुविधाओं की कमी है जिसकी रिपोर्ट लेकर जा रहा हु ओर इस पर जल्द कार्य कर इस इलाके में विकास कार्य कराए जाएंगे ।
वी.ओ. 01 नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री ग्रामीण विकास एवं संचार डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर
अपने दौरे की शुरुआत ग्राम पंचायत खड़कागांव में मनरेगा योजना अंतर्गत व्यक्तिमूलक ब्लॉक पौध रोपण कार्यक्रम से की, जहां पांच किसानों की भूमि पर आम, अमरूद, काजू, नींबू और कटहल के पौधे लगाए गए। यह वृक्षारोपण कार्य कुल 5 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित है, जिसमें आज एक हेक्टेयर में रोपण संपन्न हुआ।
इसके पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री ने "प्रधानमंत्री जनमन योजना" के तहत काकोड़ी से बागडोंगरी तक बनी नई सड़क का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता व तकनीकी पहलुओं की जानकारी अधिकारियों से ली। बागडोंगरी में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित पार्वती पोटाई के नवनिर्मित आवास का निरीक्षण किया और लाभार्थी से बातचीत कर घर में उपलब्ध शौचालय, रसोईघर, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने एजुकेशन हब गरांजी स्थित ‘परीयना निःशुल्क जेईई-नीट कोचिंग संस्थान’ का निरीक्षण कर वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने इस वर्ष जेईई परीक्षा में सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने मंत्री से प्रेरणादायक सवाल पूछे - जैसे सफलता का अर्थ क्या है? पढ़ाई में एकाग्रता कैसे बनाए रखें? हतोत्साहित होने पर क्या करें? डॉ. चंद्रशेखर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सफलता सबके लिए अलग-अलग मायने रखती है, कोई नौकरी को सफलता मानता है, कोई सेवा को, कोई पैसा कमाना, तो कोई आत्मनिर्भरता को। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे पहले अपने लक्ष्य को स्पष्ट करें और फिर उसी के अनुसार केंद्रित होकर परिश्रम करें। डिस्ट्रैक्शन से बचने के उपाय पूछने पर उन्होंने छात्रों को मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई के समय एक निश्चित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। साथ ही यह भी बताया कि पढ़ाई के समय बार-बार लिखने, समझकर पढ़ने और चित्रों के माध्यम से अभ्यास करने से स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।
उन्होंने बच्चों को अपने छात्र जीवन से लेकर मंत्री बनने तक की यात्रा साझा करते हुए बताया कि कठिन परिश्रम, निरंतरता और आत्मविश्वास से कोई भी व्यक्ति जीवन में ऊँचाइयाँ प्राप्त कर सकता है। उन्होंने संस्थान की सराहना करते हुए जिला पंचायत सीईओ सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो से संस्थान की व्यवस्थाओं जैसे पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, शिक्षक उपलब्धता तथा चयन प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
*दिव्यांग विद्यालय में मिला आत्मीय स्वागत, बच्चों की जिज्ञासाओं ने छुआ दिल*
इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में दिव्यांग बच्चों ने स्वागत गीत के माध्यम से उनका अभिनंदन किया, जिससे वे अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने बच्चों को कॉपी-पुस्तक का किट प्रदाय किया और उनसे आत्मीय संवाद किया। बच्चों ने उनसे सवाल किए जैसे, आपको हमारे बीच आकर कैसा लगा? आप सफल कैसे हुए? आईएएस कैसे बनते हैं? इन प्रश्नों के उत्तर में मंत्री ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि ऐसे छात्रों के बीच समय बिताना उनके लिए सौभाग्य की बात है। आईएएस बनने के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने बच्चों को बताया कि कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय और लगन से कोई भी व्यक्ति आईएएस बन सकता है, दिव्यांग विद्यार्थी भी, बशर्ते वे आत्मबल और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ें।
बाइट 01 डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर , केंद्रीय राज्य मंत्री
4
Report