Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191104
Dal Lake Ki Shaan: Khelo India Water Sports Festival 2025 Shuru!
SBShowket Beigh
Aug 21, 2025 07:17:05
Srinagar,
The iconic Dal Lake came alive this evening as the Khelo India Water Sports Festival 2025 starts from today under the theme “Dal Lake Ki Shaan, Khel Se Badhe Pehchaan.” The three-day festival, being held from August 21st to 23rd, marks a landmark sporting event aimed at showcasing aquatic talent and positioning Kashmir as a premier destination for adventure tourism. With over 800 athletes and 200 volunteers from across the country participating, the festival promised a thrilling showcase of water sports including canoeing, kayaking, rowing, and dragon boat races. Preparations had been completed ahead of the festival, and Dal Lake was fully equipped to host the competitions. The event will drew both local spectators and visiting tourists, boosting Kashmir’s profile as a vibrant sporting and tourism hub.
10
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Aug 21, 2025 09:50:42
अमेठी, उत्तर प्रदेश:
अमेठी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन, यूथ जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में निकाला जुलूस, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर की नारेबाजी, "वोट चोर–गद्दी छोड़" और "लोकतंत्र बचाओ–संविधान की रक्षा करो" जैसे गूंजे नारे, प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर जनादेश पर डाका डालने का लगाया आरोप,
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Aug 21, 2025 09:49:12
DMC, Chandigarh:
कल से हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है जिसको लेकर हमने कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ से बात की । उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में बहुत मुद्दे हैं लेकिन अपराध का मुद्दा सबसे बड़ा है। आए दिन प्रदेश में गोलियां चल रही है हत्याएं हो रही है और पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने पर नाकाम है ।मुख्यमंत्री के सारे दावे फेल होते दिख रहे हैं । सरकार अपराध पर लगाम नहीं लगा पाई है अभी हाल ही में स्कूल टीचर मनीषा की हत्या की गुत्थी भी सरकार नहीं सुलझा पाई। हालांकि मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच सीबीआई को सपना की बात कही है लेकिन सीबीआई ईडी जैसी संस्थाएं तो अब सरकार का तोता है जो सरकार के कहने पर ही काम करती हैं। मानसून सत्र के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने सिर्फ ढाई दिन का सत्र 17 रखा है इसमें विधायक अपनी बात कैसे रख पाएंगे। हरियाणा में तो इस समय इतने मुद्दे हैं कि अगर सत्र की अवधि 2 महीने भी हो तब भी कम पड़ जाए। लेकिन हमारी ओर से यह मांग की गई थी कि कम से कम एक हफ्ते का सत्र तो होना ही चाहिए। नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेता परिपक्ष का होना जरूरी है लेकिन विपक्ष की विधायक अपनी बात रखने में सक्षम है और हर बात को सदन में जोरदार तरीके से रखा जाएगा। भाजपा के लोग अपनी विफलता छुपाने के लिए नेता प्रतिपक्ष जैसे मुद्दे को उठा कर लोगों का का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। 121- जस्सी पेटवाड़, कांग्रेस विधायक, नारनौंद
1
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Aug 21, 2025 09:48:33
Karauli, Rajasthan:
उपजिला अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी, मरीजों को हो रही परेशानी। जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - सपोटरा उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय उप जिला अस्पताल परिसर में बारिश का पानी भरने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अस्पताल प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन के द्वारा पानी निकासी के कोई प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं जिसके कारण अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आने वाले मरीजों को गंदे पानी के जलभराव की समस्या का दर्द भी झेल पड़ रहा है। सपोटरा उपखंड क्षेत्र में हुई बारिश के बाद राजकीय उप जिला अस्पताल सपोटरा का परिसर पानी से भर गया है मुख्य द्वार के सामने गंदे पानी का जलभराव होने से इलाज करवाने के लिए आने वाले मरीज और अस्पताल के कार्मिकों सहित डॉक्टरो को अस्पताल में आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं मरीजो ने जल्द पानी निकासी की मांग उठाई है।
2
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Aug 21, 2025 09:48:25
Jalore, Rajasthan:
जिला रिपोर्टर --हीराराल विधानसभा --सांचौर इनफॉर्मर--भजनलाल गोदारा मो.9549526263 लोकेशन-सांचौर एंकर__नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर ज़ोनल यूनिट ने ऑपेरशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है विशेष गुप्त सूचना के आधार पर तथा उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार गठित एनसीबी की टीम ने जालौर जिले के सांचोर में कार्रवाई करते हुए ट्रक में अवैध रूप से भारी मात्रा छिपाकर लाई जा जा रही डोडा पोस्त की खेप पकड़ी है ट्रक झारखंड से चला था और डोडा पोस्त की खेप बाड़मेर पहुंचाया जाना था। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 2413 किलो डोडा पोस्त को बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार कीमत लगभग ₹3.61 करोड़ आंकी गई है। मौके से तस्कर को हिरासत में लिया गया। एनसीबी ने जब्त सामग्री को NDPS अधिनियम, 1985 के तहत कब्ज़े में लेकर मामला दर्ज किया है फिलहाल, मामले की गहन जांच जारी है। एनसीबी नेटवर्क के सप्लायर, फाइनेंसर, ट्रांसपोर्टर और बाड़मेर में खेप के संभावित रिसीवर तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। सांचौर से भजनलाल गोदारा की रिपोर्ट विजुअल डिटेल- (1)-एनसीबी कार्यवाही में जब्त डोडा पोस्त (2)-जब्त ट्रक बाइट- (1)-घनश्याम सोनी IRS, जोनल डायरेक्टर एनसीबी
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Aug 21, 2025 09:47:57
Balrampur, Uttar Pradesh:
बलरामपुर जनपद की पुलिस ने गुरुवार को आम जनता को बड़ी राहत दी। लंबे समय से गुमशुदा मोबाइल तलाश रहे लोगों को पुलिस ने उनका फोन वापस दिलाया है। पुलिस की सर्विलांस टीम ने अभियान चलाकर 159 स्मार्टफोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत 30 से 35 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और सीओ क्राइम डॉ. जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। मोबाइल पाकर खिले चेहरे जब लोगों को उनके मोबाइल लौटाए गए तो उनके चेहरे खुशी से चमक उठे। कई लोगों ने कहा कि वे उम्मीद छोड़ चुके थे कि उनका फोन वापस मिल पाएगा। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने बलरामपुर पुलिस और विशेष रूप से सर्विलांस टीम की सराहना की। उनका कहना था कि यह कदम पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और जनसेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अभियान रहेगा जारी एसपी विकास कुमार ने बताया कि गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के लिए अभियान चलाया गया था, जिसके तहत विभिन्न थानों से दर्ज प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही करते हुए यह सफलता मिली। उन्होंने कहा कि “जनपद बलरामपुर पुलिस हर पीड़ित की मदद के लिए सदैव तत्पर है। गुमशुदा मोबाइल खोजने की यह प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी।”पुलिस अधीक्षक ने यह भी घोषणा की कि मोबाइल बरामदगी करने वाली सर्विलांस टीम को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Aug 21, 2025 09:47:49
Gazipur, Dhaka Division:
गाजीपुर योगी के भेष में संदिग्ध युवक पकड़ा गया, आधार कार्ड से सोहराब के रूप में हुई पहचान, पुलिस कर रही पूछताछ ग्रामीणों को युवक की हरकतों पर हुआ शक पूर्व जिला पंचायत सदस्य मार्कंडेय सिंह ने की कड़ाई से पूछताछ पूछताछ में युवक घबराकर भागने लगा, ग्रामीणों ने पकड़ा आधार कार्ड और पासबुक से युवक की पहचान सोहराब के रूप में हुई मऊ जिले का रहने वाला है आरोपी युवक गैंग में शामिल आठ और युवकों की दी जानकारी छोड़ने के बदले एक लाख की पेशकश करने का आरोप पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, कर रही पूछताछ थानाध्यक्ष बोले, जांच पूरी होने के बाद मिलेगी विस्तृत जानकारी गाजीपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां गांव में भिक्षाटन कर रहे एक संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने योगी के वेश में पकड़ा। पकड़े गए युवक की आधार कार्ड व बैंक के पास बुक से सोहराब नाम के रूप मे पहचान हुई है। मामला सादात थाना क्षेत्र के दलीपरायपट्टी गांव का है। बताया जा रहा है कि यह युवक योगी का भेष धारण करके भिक्षाटन कर रहा था। ग्रामीणों को उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्होंने युवक से पूछताछ शुरू की। इसी बीच मौके पर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य मार्कंडेय सिंह ने जब युवक से सख्ती से सवाल किए… तो वह घबराकर भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पचईपट्टी गांव की राजभर बस्ती से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से बैंक पासबुक और आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम सोहराब पुत्र फुलबदन निवासी नवापुरा खालसा, थाना सदर, जिला मऊ दर्ज है। पूछताछ में युवक ने खुलासा किया कि उसके साथ आठ और मुस्लिम युवक गैंग का हिस्सा हैं, जो इसी तरह वेश बदलकर अलग-अलग जगहों पर घूमते हैं। आरोप तो यहां तक है कि पकड़े जाने के बाद युवक ने खुद को छोड़ने के लिए एक लाख रुपये देने की पेशकश भी की। हालांकि, इस बात से पुलिस ने फिलहाल इनकार किया है। मामले की सूचना पाकर सादात पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। सीओ सैदपुर अनिल कुमार ने अनिल कुमार ने बताया है कि 19 अगस्त की रात एक संदिग्ध युवक द्वारा भिक्षाटन करने के मामले की जानकारी मिली थी। जानकारी होने के बाद मौके पर सादात थानाध्यक्ष द्वारा युवक से पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। योगी के भेष में संदिग्ध युवक का नाम सोहराब था और आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पूछताछ के दौरान और जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी ली गई तो पता चला कि पकड़े गए युवक के गांव के अन्य ग्रामीण भी भिक्षाटन का काम करते है। बाइट- अनिल कुमार- सीओ सैदपुर, गाजीपुर
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Aug 21, 2025 09:47:21
Puri, Odisha:
Krushna Balaram Besha () ଆଜି ପବିତ୍ର ଭାଦ୍ରବ ମାସ କୃଷ୍ଣପକ୍ଷ ତ୍ରୟୋଦଶୀ ତିଥି। ଆଜି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ଶ୍ରୀକୃଷ୍ଣଙ୍କ ବାଲ୍ୟଲୀଳାର ଆଜି ଅନ୍ତିମ ବେଶ। କୃଷ୍ଣ-ବଳରାମ ବେଶରେ ଦର୍ଶନ ଦେବେ ଶ୍ରୀଜିଉ। ଏଥିପାଇଁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ନୀତି ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥାଏ। ଏହି ବେଶ ବହୁତ ଆକର୍ଷଣୀୟ ତଥା ମନୋରମ ହୋଇଥାଏ। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ମଧ୍ୟାହ୍ନ ଧୂପ ବଢିବା ପରେ ଶ୍ରୀବଳଭଦ୍ରଙ୍କୁ ବଳରାମ ବେଶରେ , ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥଙ୍କୁ ଶ୍ରୀକୃଷ୍ଣଙ୍କ ବେଶରେ ଓ ଦେବୀ ସୁଭଦ୍ରାଙ୍କୁ ଯୋଗମାୟା ବେଶରେ ସୁସଜ୍ଜିତ କରାଯାଇଥାଏ। ରତ୍ନବେଦିରେ ଶ୍ରୀକୃଷ୍ଣଙ୍କର ବାଲ୍ୟ କାଳରେ ଗୋ ଚାରଣର ଭ୍ରମ ସୃଷ୍ଟି ହୋଇଥାଏ । ଏହି ବେଶରେ ଶ୍ରୀବଳଭଦ୍ର ଓ ଶ୍ରୀ ଜଗନ୍ନାଥଙ୍କର ଦୁଇ ହସ୍ତ ଓ ମା ସୁଭଦ୍ରା ଚତୁର୍ଭୁଜ ଧାରଣ କରିଥାନ୍ତି । ଉଭୟ କୃଷ୍ଣ ରୂପରେ ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ଏବଂ ବଳରାମ ରୂପରେ ଶ୍ରୀବଳଭଦ୍ର କାଷ୍ଠ ନିର୍ମିତ ଦୁଇ ଗୋଡ଼ ଛନ୍ଦି ଛନ୍ଦପୟର ମୁଦ୍ରାରେ ରହିଥାନ୍ତି ।ଦେବୀ ସୁଭଦ୍ରା ରତ୍ନସିଂହାସନ ଉପରେ ଖଞ୍ଜାଯାଇଥିବା ଏକ କାଷ୍ଠ ସିଂହାସନ ଉପରେ ଉପବେଶନ ଭଙ୍ଗୀରେ ବସିଥାନ୍ତି। ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ଦକ୍ଷିଣ ଭୁଜରେ ବଂଶୀ ଓ ବାମ ଭୁଜରେ ସୋଲ ନିର୍ମିତ ପଦ୍ମ, ବଡଠାକୁର ଡାହାଣ ଭୁଜରେ ସିଙ୍ଗା ଏବଂ ବାମ ଭୁଜରେ ସୋଲ ପଦ୍ମ ଧାରଣ କରିଥାନ୍ତି । କିରୀଟି ଉପରେ ସପ୍ତଫେଣୀ ନାଗ ଶୋଭା ପାଇଥାଏ । ହସ୍ତ ମଧ୍ୟ କାଠରେ ତିଆରି ହୋଇଥାଏ । ଏହି ବେଶରେ ଜଗନ୍ନାଥ ଓ ବଳଭଦ୍ର ଗୋଟିଏ ଗୋଟିଏ ପାଗ ପିନ୍ଧିଥାନ୍ତି । ସେହି ପାଗ ଦ୍ୱୟ କିରୀଟଯୁକ୍ତ ହୋଇଥାଏ । ରତ୍ନ ସିଂହାସନ ଉପରେ ଖଞ୍ଜାଯାଇଥିବା ଏକ କ୍ଷୁଦ୍ରକାଷ୍ଠ ନିର୍ମିତ ତଥା ଜରି ଜମ୍ବୁରାରେ ଆଚ୍ଛାଦିତ ସିଂହାସନରେ ଚକାମୁଣ୍ଡି ପକାଇ ମା ପଦ୍ମାସନରେ ଉପବେଶନ କରନ୍ତି ।ବାଙ୍କଚୂଳ କିରୀଟ ଉପରେ ପତ୍ରଲଗା କଦମ୍ବ ଫୁଲ ଶୋଭାପାଏ । ଶ୍ରୀପୟର, ପାଉଁଜି,ବାଙ୍କି, ପାହୁଡ଼, ଗୋଡ଼ମୁଦି, ମଲ୍ଲ କଢ଼ି , ଚନ୍ଦ୍ର, ଚିତା, ନାକଚଣା, ହାତ ଫେର, ଖଡୁ ଇତ୍ୟାଦିରେ ସାରା ଶରୀର ଶୋଭା ପାଇଥାଏ । ସୁଭଦ୍ରାଙ୍କ ମସ୍ତକରେ ମଧ୍ୟ ଏକ କିରୀଟ ଶୋଭାପାଏ । ଦେବୀ ସୁଭଦ୍ରା ଏହି ବେଶରେ ୪ ହସ୍ତ ଅଭୟ ବରଦ , ପାଶ , ଅଙ୍କୁଶ ଧାରଣ କରିଥାନ୍ତି। ସବୁ ଠାକୁରଙ୍କ କିରୀଟରେ କଦମ୍ବ ଫୁଲ ଆଉ ପତ୍ର ବହୁ ପରିମାଣରେ ଲାଗିଥାଏ । ବଳଭଦ୍ର ଓ ଜଗନ୍ନାଥଙ୍କ ଦୁଇ ପାର୍ଶ୍ୱରେ ନନ୍ଦ, ଉପନନ୍ଦ, ବସୁଦେବ, ଗୋପାଳ ବାଳକମାନେ ଗୋପୀ, ବ୍ରହ୍ମା ସହସ୍ର ଚକ୍ଷୁ ଇନ୍ଦ୍ର, ନାରଦ, ରୋହିଣୀ, ଯଶୋଦାଙ୍କୁ ଦଣ୍ଡାୟମାନ ଭଙ୍ଗୀରେ ରଖାଯାଏ ।ଠାକୁରଙ୍କ ଆଗରେ ଚାରିଗୋଟି ଗାଈ ଦଣ୍ଡାୟମାନ ଭଙ୍ଗୀରେ ଠିଆ ହୋଇଥାନ୍ତି । ଏହାସହ ଖିରି, ଅମ୍ବାଲୁ ଆଦି ଭୋଗ ଲାଗି କରାଯିବ । ଯଦି ରଘୁନାଥ ବେଶ ତୁଳନା ରେ ଦେଖା ଯାଏ ତେବେ କୃଷ୍ଣ ବଳରାମ ବେଶ ମଧ୍ୟ ସେହି ପରି ବିଶାଳ ରୂପରେ ହୋଇଥାଏ। ଏହି ବେଶ ଦେଖିଲେ ଗୋପୀ ଗୋପାଳଙ୍କ ସହିତ କୃଷ୍ଣ ବଳରାମ ବୃନ୍ଦାବନରେ ଲୀଳା କରୁଥିଲା ଭଳି ପ୍ରତୀୟମାନ ହୁଏ। ଏହି ବେଶ ଥାଇ ଶ୍ରୀଜୀଉମାନଙ୍କ ସନ୍ଧ୍ୟା ଧୂପ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥାଏ। ଏହା ବିଳମ୍ବିତ ରାତ୍ରୀ ଯାଏ ଚାଲିଥାଏ। ତାପରେ ବେଶ ଓଲାଗି ହୋଇ ଅନ୍ୟ ନୀତି ହୋଇଥାଏ। ସେପଟେ ଗତକାଲି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ଶ୍ରୀବଳଭଦ୍ରଙ୍କୁ ପ୍ରଳମ୍ବାସୁର ବଧ ବେଶରେ ଦର୍ଶନ କରିଛନ୍ତି ଭକ୍ତ। ଶ୍ରୀକୃଷ୍ଣ ଲୀଳା କ୍ରମରେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରିସରରେ ପ୍ରଳମ୍ବାସୁର ବଧ ନୀତି ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିଲା। ଏଥିରେ ଦୋଳମଣ୍ଡପସାହି ପକ୍ଷରୁ ପ୍ରଳମ୍ବାସୁର ବଧ ପ୍ରସ୍ତାବ ଆଗତ କରାଯାଇଥିଲା। ଶ୍ରୀକୃଷ୍ଣ, ଶ୍ରୀବଳରାମ, ଗୋପାଳକ ଓ ପ୍ରଳମ୍ବାସୁର ବେଶରେ ସାହିର ଲୋକେ ଶୋଭାଯାତ୍ରାରେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରକୁ ଆସି ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଆଶୀର୍ବାଦ ନେଇଥିଲେ । ପରମ୍ପରା ମୁତାବକ, ଭାଦ୍ରବ କୃଷ୍ଣପକ୍ଷ ଦ୍ବାଦଶୀ ତିଥିରେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ଶ୍ରୀବିଗ୍ରହଙ୍କ ମଧ୍ୟାହ୍ନ ଧୂପ ପରେ ଏହି ବେଶ ପାଇଁ ପ୍ରସ୍ତୁତି ଆରମ୍ଭ ହୋଇଥିଲା । କେବଳ ବଡ଼ଠାକୁର ଶ୍ରୀବଳଭଦ୍ର ରତ୍ନ ସିଂହାସନରେ ସଂଧ୍ୟା ଧୂପ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଏହି ବେଶରେ ଭକ୍ତଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ ଦେଇଥିଲେ। ଏହି ବେଶରେ ପ୍ରଳମ୍ବାସୁରର ଏକ କାଠ ନିର୍ମିତ ମୂର୍ତ୍ତି ବଡ଼ଠାକୁରଙ୍କ ପାଦର ସମ୍ମୁଖ ଭାଗରେ ରହିଥିଲା । ପ୍ରଳମ୍ବାସୁର କାନ୍ଧରେ ବଡ଼ଠାକୁର ବସିଥିବା ଭଳି ଦୃଶ୍ୟ ଏହି ବେଶରେ ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଥିଲା। ପୁରାଣବର୍ଣ୍ଣିତ ଅନେକ ପରମ୍ପରା ଆଧାରରେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ପାଳିତ ହୋଇଆସୁଛି।,, ବାଇଟ୍- ଗବେଷକ, ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ସଂସ୍କୃତି
0
comment0
Report
ADAnup Das
Aug 21, 2025 09:47:02
Krishnanagar, West Bengal:
নদীয়া অনুপ কুমার দাস *পুজোর স্টোরি, ডাকের সাজের চাহিদা থাকলেও শোলার অভাবে কমছে এই সাজ।* অরজিনাল ডাকের প্রতিমা সাজ হারিয়ে যেতে বসেছে সোলার অভাবে, যে সোলা চাষ হত আগে বিদেশে ডাক যোগে আসতো বলে ডাকের সাজ বলে সবাই, এই সোলা পাঠের জমিতেই চাষ করে অনেকেই তবে পর্যাপ্ত পরিমাণে জলের অভাবে সেই সোলা চাষ কমে গিয়েছে,ডাকের সাজ বা সোলার সাজ সোলার অভাবে ধুঁকছে, তাই ভালো সোলার কাজ করতে পারছে না সোলার অভাবে শিল্পীরা। কৃষ্ণনগরের ডাকের সাজ শিল্পীরা বলছেন সোলা আমদানি করতে পারছি না সঠিকভাবে, সব জায়গায় পর্যাপ্ত পরিমানে বৃষ্টি নাহলে সোলালা চাষ ঠিকমতন হয় না,তাই সোলা চাষ না হওয়াতে সোনা আমদানি করতে সমস্যা হচ্ছে। সোলা না পেলে ভালো কাজের অর্ডার ধরতে পারছে না, আর এই সোলার কাজে, সোলা ডাকযোগে আসতো বলে ডাক এর সাজ বলা হয়, তবে এখন সোলা কিন্তু পশ্চিমবঙ্গে বিভিন্ন প্রান্তে হয়। তবে সেটার চাষ খুব কম হচ্ছে কয়েক বছর ধরে। দীঘা ক্যানিং এলাকা থেকে শোলা নিয়ে এসে কৃষ্ণনগরের সাজ তৈরি করলেও তার মূল্য পাচ্ছে না। অত্যাধিক মূল্য বৃদ্ধি হয়েছে সোলার তাই অনেকেই ছুটে যাচ্ছে বর্তমানে আধুনিক সাজের দিকে, ডাকের সাজে সজ্জিতা প্রতিমা তার আলাদা চাহিদা আছে, কিন্তু সোলার অভাবে সেই ভালো সোলার সাজ তৈরি হচ্ছে অনেক কম, নতুন প্রজন্ম এই শোলার কাজে আর আসছে না তাই আগামী দিনে ভালো শোলার ধবধবে সাদা সাজ পাওয়া যাবে কিনা প্রতিমার জন্য, তা সন্দেহ থেকে যাচ্ছে। 1নং বাইট বিপ্লব বাগ, ডাকের সাজ শিল্পী। 2নং বাইট দিব্যেন্দু বাগ,ডাকের সাজ শিল্পী। ছবি বাইট একত্রে 2সি তে 210825ZG_NAD_DAK_SAJ নামে 1 ফাইল
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Aug 21, 2025 09:46:57
Ambala, Haryana:
एंकर : अंबाला के शहजादपुर इलाके में उत्तराखंड के युवक की हत्या मामले में मुख्यमंत्री के आदेशों के तुरंत बाद ही CIA 1 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को टीम रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करेगी। वीओ: अंबाला के शहजादपुर में चार बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फोन पर बात की और मामले की जानकारी ली।यह वारदात 13 अगस्त की रात करीब 11 बजे हुई। टिहरी गढ़वाल का रहने वाला 30 वर्षीय साहिल बिष्ट शहजादपुर के एक ढाबे पर तंदूर का काम करता था। रोज़ की तरह काम खत्म कर जब वह अपने कमरे जा रहा था तो रास्ते में बाइकों पर आए चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और लूटपाट की कोशिश की इस दौरान बदमाशों ने साहिल को चाकू मार दिया जब उसे phc लेकर गए तो उसे पीजीआई रेफर किया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में अब cia 1 के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है cia 1 की टीम ने 2 आरोपियों सागर राणा, विकास उर्फ गामा को अरेस्ट कर उन्हें 5 दिन के रिमांड पर लिया जिनसे पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपियों ने पैसों और फोन की लूट के दौरान मृतक साहिल को चाकू मारा जिसमें उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी इन आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। बाइट : हरजिंदर, CIA 1 इंचार्ज
0
comment0
Report
Aug 21, 2025 09:46:39
Bareilly, Uttar Pradesh:
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के सनईया रानी गांव में जन्मदिन के अवसर पर धूमधाम से डांस पार्टी और डीजे का आयोजन किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में अश्लील गानों पर डांसरों के साथ जमकर ठुमके लगे और खुलेआम नोटों की बरसात की।डांस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से लोग नोट लुटाते हुए मौज मना रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
comment0
Report
DCDilip Chouhan
Aug 21, 2025 09:46:37
Ajmer, Rajasthan:
BEAWAR ASSEMBLY DILIP CHOUHAN 9252160080 ब्यावर में एक बार फिर दिनदहाड़े चैन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार लोकाशाह नगर निवासी रवीना पत्नी मुकेश रांका अपनी बेटी को डांस क्लास छोड़ने गणेशा टावर आई थीं। इसी दौरान स्कूटी पर सवार महिला को दो बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया। बताया गया कि एक बदमाश ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। मौके पर पहुंचकर उन्होंने महिला के गले से करीब ढाई तोले की सोने की चौन तोड़ ली और फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। सूचना मिलने पर सिटी थानाधिकारी विजय सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Aug 21, 2025 09:46:27
Udaipur, Rajasthan:
गुजरात के अहमदाबाद में हुई स्कूली छात्र के हत्या का मामला देशभर में गरमाने लगा है। इसी मामले को लेकर उदयपुर में सिंधी समाज के लोग सड़कों पर उतरे और जिला कलक्टरी के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगो ने जमकर नारेबाजी करते हुए छात्र नयन के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। समाज के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी योगेश गोयल से मुलाकात की और गुजरात के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। सिंघी समाज अध्यक्ष प्रताप राय चुघ ने बताया कि अहमदाबाद में उनके समाज के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी। ऐसे में पूरे समाज मे आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश का साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे है। जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बाईट - प्रताप राय चुघ, अध्यक्ष, सिंधी समाज
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Aug 21, 2025 09:45:42
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:
SLUG-- भू-माफियाओं ने जल निगम की बिल्डिंग गिराई ANCHOR-- कौशांबी से बड़ी खबर आ रही है। भू-माफियाओं ने सरकारी संपत्ति पर कब्ज़े की नीयत से जल निगम की बिल्डिंग को जेसीबी चलाकर गिरा दिया। यह बिल्डिंग 40 साल से भी पुरानी थी। VO- सिराथू तहसील अंतर्गत पहाड़पुर कोदन गांव में भू-माफियाओं ने जल निगम की बिल्डिंग पर कब्ज़े की नीयत से रात के अंधेरे में जेसीबी चला दी। बताया जा रहा है कि 1983-84 में कमासिन इलाके में जल निगम ने नलकूप और पानी टंकी के लिए यह इमारत बनाई थी। ग्रामीणों का कहना है कि भू-माफिया लंबे समय से इस सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने की फिराक में थे और बीती रात इमारत को ध्वस्त कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। जानकारी के बावजूद अभी तक जल निगम का कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुचा है। भू-माफियाओं का हौसला कितना बढ़ चुका है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सरकारी इमारत भी सुरक्षित नहीं है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। BYTE- राजेश्वर प्रसाद यादव, ऑपरेटर
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Aug 21, 2025 09:45:35
Sambhal, Uttar Pradesh:
लोकेशन संभल रिपोर्टर सुनील सिंह डेट 21/8/2025 टॉपलाइन .. संभल जिला न्यायालय में आज विवादित जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले में सुनवाई के लिए पहुंचे हिंदू पक्ष के प्रमुख वादी और कैला देवी मंदिर के महंत महाराज ऋषिराज गिरी ने विवादित जामा के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर बड़ा बयान दिया है , महंत ऋषिराज गिरी ने विवादित मस्जिद पर दावे को लेकर लगातार बयान बाजी कर रहे सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क पर भी निशाना साधा है । कैला देवी मंदिर के महंत महाराज ऋषिराज गिरी ने विवादित ढांचे के मस्जिद होने के सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के दावे को लेकर सपा सांसद पर निशाना साधते हुए कहा है , हिंदू धर्म के 10 से अधिक ग्रंथों में विवादित ढांचे के हरिहर मंदिर के होने के साक्ष्य है ..सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क अगर विवादित ढांचे को मस्जिद मानते हो तो अपने एक भी मजहबी ग्रंथ में विवादित ढांचे के मस्जिद होने के साक्ष्य दिखाए .. महंत ऋषिराज गिरी ने बयान देकर यह भी कहा , हरिहर मंदिर हमारी धरोहर है , विरासत है और हमारा हक भी ...मुस्लिम प्रदेश में जितने भी विवादित स्थल ..जो कि हिंदुओं के मंदिर है उन्हें खुद हिंदुओं को सौंपकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करे । TT .. महाराज ऋषि राज गिरी ,महंत ,कैला देवी मंदिर
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Aug 21, 2025 09:45:27
Farrukhabad, Uttar Pradesh:
फर्रुखाबाद अरुण सिंह फर्रुखाबाद में इंसानियत पर भारी लालच – बाढ़ पीड़ितों के निवाले पर डाका डालने पहुँची ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे लोगों की उम्मीदें तब आहत हो गईं जब भगवानपुर के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई राहत सामग्री पर ही डाका डालने का प्रयास होने लगा। तहसील कायमगंज के शमसाबाद मंडी समिति परिसर में राहत सामग्री का वितरण चल रहा था। यह सामग्री उन गरीब, असहाय और बाढ़ से उखड़े परिवारों के लिए थी, जिनके घर टूट गए, जिनके चूल्हे ठंडे हैं और जिनकी आख़िरी आस यही सरकारी मदद है। लेकिन, इसी दौरान बसोला की ग्राम प्रधान मंजू देवी अपने पति सोरन सिंह और करीब 250 लोगों की भीड़ के साथ वहां पहुँच गईं। भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया और आरोप है कि ग्राम प्रधान और उनके पति ने लोगों को उकसाकर राहत सामग्री लूटने का प्रयास किया। जब मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आधार कार्ड की जांच कराई तो चौंकाने वाला सच सामने आया – भीड़ में से सौ लोग फर्रुखाबाद के नहीं बल्कि पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर के निकले। इससे साफ़ हो गया कि राहत पीड़ितों की मदद में सेंध लगाई जा रही थी। लेखपाल सुधीर पाठक की तहरीर पर ग्राम प्रधान मंजू देवी और उनके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीएम अरुण कुमार ने कहा कि शासन ने इस घटना पर संज्ञान लिया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक ओर लोग बाढ़ से उखड़े जीवन को समेटने के लिए मदद की बाट जोह रहे हैं, वहीं जरूरी सामग्री तक पहुँचने से उन्हें रोकने की कोशिश इंसानियत के नाम पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। जिन हाथों में मदद पहुँचाने की जिम्मेदारी थी, वही अगर बेबसों का निवाला छीनने लगें तो पीड़ित परिवार किस पर भरोसा करें? बाइट- अरुण कुमार सिंह अपर जिला अधिकारी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top