Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Garhwa822114

ददई दुबे का पार्थिव शरीर गढ़वा पहुंचा, समर्थकों की उमड़ी भीड़!

APASHISH PRAKASH RAJA
Jul 12, 2025 08:10:09
Narayanpur, Jharkhand
ANCHOR - झारखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री चंद्रशेखर उर्फ़ ददई दुबे का पार्थिव शरीर अपने गृह जिला गढ़वा मुख्यालय पंहुचा। जँहा शहर के रंका मोड़ पर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्थको की भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान सभी पार्टी के नेताओं ने भी पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जिसमे भाजपा नेता पूर्व मंत्री रामचंद्र चन्द्रवंशी,गिरिनाथ सिंह,के एन त्रिपाठी सहित अन्य नेता मौजूद थे सभी ने बारी बारी से पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उनका पार्थिव शरीर पुलिस लाइन पंहुचा जंहा राजकीय सम्मान के साथ उनको सशत्र बलो के द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात डीसी,एसपी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कई राजनेताओं ने पुलिस लाइन मे उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व मंत्री ने कहाँ की पुरे पलामू प्रमंडल मे इनकी कमी खलेगी। इनके जाने से पार्टी पर भी असर पड़ेगा। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से ददई दुबे के विपक्ष मे लड़ने वाले भाजपा नेता पूर्व मंत्री रामचंद्र चन्द्रवंशी ने कहाँ की बिहार झारखण्ड के कददावार नेता हमलोगो के बीच नहीं है उनके जैसा अब झारखण्ड को नहीं मिल पाएगा उन्होंने पार्टी का झंडा एवं गरीबो की आवाज को झुकने नहीं दिया। वंही डीसी ने कहाँ सरकार के निर्देश के आलोक मे आज राजकीय सम्मान के साथ पुलिस लाइन मे सलामी दी गई और हमलोगो ने पुष्प अर्पित किया है इनका शव अब पैतृक गाँव जाएगा जंहा श्रद्धांजलि सभा के बाद उनके शव को अंतिम संस्कार करने के लिए वाराणसी ले जाया जाएगा। Byte - के एन त्रिपाठी,पूर्व मंत्री /रामचंद्र चंद्रवंशी,पूर्व मंत्री/दिनेश यादव,डीसी,गढ़वा
12
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top