184120
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत
Dabooj Shahzada,जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में जोरदार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है लेकिन देर रात की भारी बारिश का असर सुम्ब ब्लॉक में देखने को मिला। कई इलाकों में जलभराव हो गया है और नदियां तथा नाले उफान पर बह रहे हैं। इस स्थिति से स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुलिस एवं SSB की संयुक्त कार्रवाई, 450 बोतल अवैध नेपाली देशी शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS)* के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना निचलौल पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम ने 450 बोतल अवैध नेपाली देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। *दिनांक 02.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री रविंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में थाना निचलौल पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में ग्राम शितलापुर, सीमा स्तम्भ संख्या-502 से लगभग 10 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।* तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 450 बोतल अवैध नेपाली देशी शराब बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना निचलौल पर मु0अ0सं0 0266/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* शिवम साहनी पुत्र रमेश साहनी, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी डीगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज। *बरामदगी का विवरण-* - 450 बोतल अवैध नेपाली देशी शराब *गिरफ्तारी का स्थान एवं समय-* ग्राम शितलापुर, सीमा स्तम्भ संख्या-502 से लगभग 10 मीटर की दूरी पर। दिनांक: 02.10.2026 *कार्रवाई करने वाली टीम-* *थाना निचलौल पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 योगेन्द्र राय, प्रभारी निरीक्षक 2. उ0नि0 सूरज तिवारी 3. का0 संतोष गौड़ 4. का0 अजीत यादव 5. का0 सोनू गौड़ *SSB टीम-* 1. SI/GD धनवीर सिंह रावत 2. ASI/GD कैलाशचन्द्र 3. CT/GD अवधेश कुमार चौधरी 4. CT/GD ओमप्रकाश सैनी महराजगंज पुलिस द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस एवं SSB के समन्वय से सघन चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।0
0
Report
इटारसी में पितृ पक्ष के दौरान 91 साल से चल रही मस्करिया गणेश की अनूठी परंपरा
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- आमतौर पर आपने भगवान गणेश की स्थापना गणेश चतुर्थी पर होते हुए देखी होगी, लेकिन मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में गणेश उत्सव की परंपरा कुछ अलग है। यहां गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर नहीं, बल्कि पितृ पक्ष की चतुर्थी पर विराजते हैं। यही वजह है कि इन गणेश जी को ‘मस्करिया गणेश’ के नाम से जाना जाता है। इटारसी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पिछले 91 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। पितृ पक्ष में गणेश स्थापना की यह अनूठी परंपरा इटारसी को धार्मिक रूप से खास पहचान देती है। वीओ01- इटारसी में पितृ पक्ष के दौरान जब लोग अपने पूर्वजों के तर्पण और श्राद्ध कर्म में जुटते हैं, उसी दौरान यहां गणपति बप्पा की आराधना भी शुरू हो जाती है। हनुमान मंदिर परिसर में पितृ पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती है। मान्यता है कि मस्करिया गणेश के दर्शन और पूजन से संकट दूर होते हैं और पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश के साथ विराजमान रिद्धि-सिद्धि को सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस परंपरा की शुरुआत इटारसी निवासी स्वर्गीय प्रीतम चंद्र गौर ने की थी। उनके बाद गौर परिवार ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और आज यह आयोजन जनसहयोग से लगातार जारी है。 वीओ02- मस्करिया गणेश की परंपरा के पीछे इतिहास और मान्यता दोनों जुड़ी हुई हैं। धार्मिक प्रवक्ता एवं पत्रकार प्रमोद पगारे के मुताबिक, वर्ष 1930 में इटारसी में पहली बार गौर परिवार द्वारा मस्करिया गणेश की स्थापना की गई थी। बताया जाता है कि मस्करिया गणेश की परंपरा की शुरुआत महाराष्ट्र के नागपुर क्षेत्र से जुड़ी मानी जाती है। एक मान्यता के अनुसार, भोसले राजाओं की विजय के समय पितृ पक्ष चल रहा था। विजय के बाद भगवान गणेश को स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पितृ पक्ष में भी गणेश आराधना की परंपरा आगे बढ़ी। एक अन्य मान्यता यह है कि पितृ पक्ष को केवल शोक और स्मरण तक सीमित न रखते हुए भगवान के स्मरण और आराधना का भाव बना रहे, इसलिए इन दिनों गणेश स्थापना की परंपरा शुरू हुई। महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में प्रचलित इस परंपरा का मध्यप्रदेश में इटारसी एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां 1930 से शुरू हुई यह परंपरा आज 91 साल बाद भी उसी श्रद्धा और आस्था के साथ कायम है। खास बात यह है कि यहां विराजमान मस्करिया गणेश का विसर्जन भी गणेश चतुर्थी के कुछ दिनों बाद नहीं, बल्कि पितृ पक्ष की चतुर्दशी के अवसर पर किया जाता है। इस तरह इटारसी में गणपति उत्सव और पितृ स्मरण की परंपरा एक साथ दिखाई देती है। बाइट(A1)- राजकुमार गौर ( मस्करिया गणेश स्थापना परंपरा से जुड़े सदस्य ) बाइट(A2)- प्रमोद पगारे ( धार्मिक प्रवक्ता, इटारसी )0
0
Report
सिवनी ट्रैफिक चेकिंग: हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं पहनने पर 120 चालान
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर हुई कार्रवाई के दौरान हेलमेट और सीटबेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने वाले 120 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान 47 हजार 200 रुपये का समन शुल्क भी वसूला गया। सड़क हादसों में कमी लाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सिवनी यातायात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में 1 अक्टूबर को शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के सीटबेल्ट की विशेष रूप से जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 120 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जबकि 47 हजार 200 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। कार्रवाई के साथ यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश भी दी। पुलिस ने कहा कि हेलमेट और सीटबेल्ट महज चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि सड़क हादसों के दौरान जान बचाने के लिए बेहद जरूरी हैं। यातायात पुलिस ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
पूर्व विधायक जज्जी ने स्वच्छता मित्रों का सम्मान कर किया प्रेरणादायक आयोजन
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर - सेवा को सलाम.. पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने पखारे स्वच्छता मित्रों के पैर, पुष्पवर्षा कर किया सम्मान... एंकर - अशोकनगर से सेवा और सम्मान की एक भावुक तस्वीर सामने आई है। सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने शहर के स्वच्छता मित्रों का अनूठा सम्मान किया। जज्जी ने अपने निज निवास पर वार्ड क्रमांक 8 के सफाई मित्रों के बाकायदा चरण पखारे, उन्हें वस्त्र भेंट किए और पुष्पवर्षा कर उनका आभार जताया। शहर की गलियों और सड़कों को साफ-सुथरा रखकर जनजीवन को स्वस्थ रखने वाले स्वच्छता मित्रों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए यह आयोजन किया गया। इतना मान-सम्मान पाकर सफाई कर्मियों के चेहरे खिल उठे और वे भावुक नजर आए। इस मौके पर पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और स्वच्छता संकल्प से प्रेरित हैं। स्वच्छता मित्र केवल सफाई नहीं करते, बल्कि एक सुंदर और स्वस्थ समाज की नींव रखते हैं, इसलिए उनके श्रम का सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है..!!0
0
Report
सायला में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान का आयोजन; श्रमदान से स्वच्छता संदेश
Jaipur, Rajasthan:सायला,जालोर ।सायला। गांधी जयंती के अवसर पर विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को सायला के नवीन बस स्टैंड पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नैनमल लखारा ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नैनमल लखारा ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा स्वच्छ वातावरण के लिए श्रमदान करने का आह्वान किया। इसके बाद नवीन बस स्टैंड एवं लहर भारती कुटिया परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई। जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पार्षद आशकरणसिंह दहिया, रमेश आचार्य, मंगलसिंह पुरोहित, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मांगीलाल राजपुरोहित, विक्रमसिंह दहिया, सुरेंद्रसिंह रावणा एवं भंवरलाल राठी सहित अन्य मौजूद रहे।0
0
Report
सीजेपी के समर्थन से विपक्षी चर्चा तेज; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Mumbai, Maharashtra:VISHAL BHARDWAJ music composer यहां सीजेपी को सपोर्ट करने आए है, सीजेपी अच्छा काम कर रही है, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए। सीजेपी भी विपक्ष का ही हिस्सा है。0
0
Report
Advertisement
कटरा-बनिहाल रेलखंड पर गति बढ़ी; चिनाब ब्रिज पर वंदे भारत 100 किमी/घंटा
Jammu, जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को लेकर शुक्रवार का दिन बेहद अहम रहा। रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने कटरा रेलवे स्टेशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और चिनाब ब्रिज का निरीक्षण भी किया। इसी दौरान कटरा-बनिहाल के 111 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम अनुमेय गति बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा किए जाने की जानकारी दी गई। खास बात यह रही कि वंदे भारत एक्सप्रेस ने 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज और भारत के पहले केबल-स्टेड रेलवे पुल अंजी ब्रिज को पार किया। रेल राज्य मंत्री ने बताया कि जम्मू मंडल में फिलहाल पांच वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं और जल्द ही स्लीपर वंदे भारत सेवा शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को आधुनिक रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, राजौरी-पुंछ रेल परियोजना को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई। मंत्री ने बताया कि परियोजना की डीपीआर का इंतजार है। डीपीआर तैयार होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इसके बाद काम शुरू होने की उम्मीद है। रेलवे की इन पहलों से जम्मू-कश्मीर में यात्री सुविधाओं, पर्यटन और दूरदराज के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
बिजली खंभे से करंट लगने से दिव्यऋषि तिवारी मौत, निगम के 2 अधिकारी निलंबित
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बिजली करंट से मौत मामले में बड़ा एक्शन दिव्यऋषि तिवारी मौत मामले में नगर निगम के 2 अफसरों पर कार्रवाई डीबी मॉल के सामने 27 सितंबर को बिजली के खंभे से करंट लगने से हुई थी दिव्यऋषि तिवारी की मौत。 कलेक्टर की 4 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट 2 अक्टूबर को निगम को मिली。 जांच रिपोर्ट में लापरवाही और उदासीनता के आधार पर कार्रवाई。 सहायक यंत्री (विद्युत) सुमित सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित。 कार्यपालन यंत्री (विद्युत) आशीष श्रीवास्तव को निलंबित करने का प्रस्ताव。 सुमित सिंह का निलंबन अवधि में मुख्यालय निगम का यांत्रिक विभाग रहेगा आशीष श्रीवास्तव के निलंबन का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया0
0
Report
कुलदीप बिश्नोई के स्वागत समारोह में समर्थकों की भीड़, ऊंट पर लाकर किया गया स्वागत
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी स्थानीय शगुन गार्डन में शुक्रवार को स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने जिलेभर से आए अपने साथियों और समर्थकों से मुलाकात की। कार्यक्रम में उनके साथ विधायक रणधीर पनिहार भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने कुलदीप बिश्नोई और विधायक रणधीर पनिहार का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कुलदीप बिश्नोई को मुख्यमार्ग से कार्यक्रम स्थल तक ऊंट पर बैठाकर लाया गया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उनके पास अपने पुराने साथियों के स्वागत और प्यार के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। उन्होंने अपने पुराने संघर्षों को याद करते हुए कहा कि दादरी के लोगों ने हमेशा उन्हें परिवार और अपने गढ़ की तरह माना है। उन्होंने कहा कि आज के इस आयोजन में शामिल हुए लोगों के चेहरों को देखकर उन्हें पुराना संघर्ष और अपनों का साथ साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि स्नेह मिलन में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि उनके संघर्ष के साथी आज भी पूरी निष्ठा के साथ उनके साथ खड़े हैं।0
0
Report
Advertisement
बिलावल की बहू रितु श्योरण का गांव में भव्य स्वागत, 1.11 लाख सम्मान राशि
Charkhi Dadri, Haryana:रितु श्योराण का हुआ भव्य स्वागत, ग्रामवासियों ने 1.11 लाख की सम्मान माला पहनाकर किया सम्मान. खनन मंत्री कृष्ण लाल पवार बोले एशियन गेम में हरियाणा प्रदेश की बेटी और बेटों ने देश का नाम ऊंचा किया. जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर गाँव और देश का नाम रोशन करने वाली बिलावल की बहू रितु श्योरण का शुक्रवार को ग्रामीणों ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया. रितु के गाँव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया. श्री श्री 1008 श्री महंत भल्ले गिरी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित सम्मान समारोह में पंचायत एवं विकास और खान एवं भूविज्ञान विभाग के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि उपस्थित रहे. ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से रितु श्योरण को फूल-मालाओं के साथ 1 लाख 11 हजार रूपए की सम्मान राशि भेंट कर सम्मानित किया गया. ग्रामीणों ने कहा कि यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ पूरे गाँव के सामूहिक गौरव का प्रतीक है. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने रितु श्योरण के साथ नसीब जाँघू को भी सम्मानित किया. मंत्री ने रितु की उपलब्धि की सराहना करते हुए बिलावल गाँव के विकास के लिए ई-लाइब्रेरी, कम्युनिटी सेंटर सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की.0
0
Report
मुजफ्फरपुर बाढ़ प्रभावित माधोपुर हजारी में जिलाधिकारी ने राहत सामग्री वितरित की
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की जा रही है. साहेबगंज प्रखंड के माधोपुर हजारी गांव में जिलाधिकारी कुमार गौरव ने NDRF के मोटर वोट के माध्यम से गांव का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जलस्तर, आवागमन की स्थिति, प्रभावित परिवारों की स्थिति तथा उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं बचाव सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर उनसे सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली. जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री एवं पॉलीथिन शीट का वितरण किया. उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक आवश्यक राहत सामग्री समय पर और पर्याप्त मात्रा में पहुंचाना सुनिश्चित करें. राहत सामग्री के वितरण में देरी अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पॉलीथिन शीट, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री का वितरण समयबद्ध तरीके से किया जाए. प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होने पर उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.0
0
Report
पठकाना रामलीला की शिव बारात शोभा यात्रा निकाली गई
Shahabad, Uttar Pradesh:पठकाना रामलीला कमेटी की शिव बारात शोभा यात्रा गुरुवार को रात्रि में नगर के प्रमुख मार्गो से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई । इस मौके पर मेला कमेटी द्वारा मनोरम झांकियों का प्रदर्शन किया गया। 8 अक्टूबर से रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा। शिव बारात शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद से आरती पूजन के साथ हुआ। तत्पश्चाती है शोभा यात्रा स्टेट बैंक, बड़ी बाजार, घास मंडी, गुलाब बैंड चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर, सराफा बाजार, चौक, सरदारगंज होते हुए कटरा पहुंची। जहां पर शोभा यात्रा का समापन किया गया। शोभा यात्रा में देवी देवताओं की मनोरम झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू, संजू पंडित, मोनू मिश्रा अनुराग मिश्रा आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
निक्की प्रधान ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर खूँटी-झारखंड को गौरवान्वित किया
Khunti, Jharkhand:खूँटी क्षेत्र के हेसेल गांव की बेटी निक्की प्रधान ने एशियन गेम्स में चीन को हराकर भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। टीम की स्टार खिलाड़ी निक्की प्रधान और कप्तान सलिमा टेटे ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर देश और झारखंड का नाम रोशन किया है। निक्की की उपलब्धि से खूँटी के मुरहू प्रखंड अंतर्गत हेसेल गांव में खुशी का माहौल है। निक्की की सफलता के समाचार मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों में उत्साह छा गया। निक्की ने अपनी मेहनत और शानदार खेल प्रदर्शन से पूरे खूँटी को गौरवान्वित किया है। क्षेत्र के युवा हॉकी खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है। भारत की हॉकी विरांगना निक्की प्रधान ने भारत को गोल्ड मेडल दिलायी।0
0
Report
50 हजार इनामी गैंगस्टर आरोपी गिरफ्तार, फरीदाबाद से दबिश के बाद पकड़ा गया
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में चोरी, गोकशी और गैंगेस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंझनपुर थाना पुलिस और सीआईडब्लू टीम ने आरोपी को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, फरवरी 2026 में एदिलपुर गांव से गाय चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। जांच के दौरान मोनू, अवसाब और अदीब के नाम सामने आए। इसी मामले में गोवध निवारण अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई थीं। इसके अलावा आरोपी अवसाब समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी मोनू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अवसाब फरार चल रहा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मंझनपुर पुलिस, सीआईडब्लू और सर्विलांस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि आरोपी फरीदाबाद में रहकर काम कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम हरियाणा पहुंची और फरीदाबाद के सेक्टर-25 स्थित कृष्णा नगर से अवसाब पुत्र मंजूर अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।0
0
Report
चांद कंवर की राजवीर सिंह के साथ दूसरी शादी, पुलिस पर सवाल
Didwana, Rajasthan:आपको बता दें कि चांद कंवर की राजवीर सिंह के साथ दूसरी शादी हुई थी। पहली शादी से उसकी 15 वर्षीय बेटी है, जबकि राजवीर सिंह से एक चार साल का बच्चा भी बताया जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पड़ोसियों और परिजनों का आरोप है कि रात में विवाद की सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि, इस संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। फ presently, गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता का जयपुर में उपचार जारी है।0
0
Report
Advertisement
