Back
रिटायर्ड टीचर को 5 लाख की साइबर ठगी: बारां-भीलवाड़ा में दो गिरफ्तार
KRKishore Roy
Sept 14, 2025 03:34:16
Noida, Uttar Pradesh
A
रिटायर्ड टीचर से 5 लाख 7 हजार की ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 2.30 लाख रुपए पीड़िता को वापस दिलवाए
बारां शहर निवासी रिटायर्ड शिक्षिका से ट्रेजरी ऑफिसर बनकर 5 लाख 7 हजार की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने भीलवाड़ा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि 20 दिसंबर 2024 को फरियादिया नाकोड़ा कॉलोनी निवासी रिटायर्ड अध्यापिका अयोध्या गौतम साइबर पुलिस थाना बारां में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 19 दिसंबर को उनके मोबाइल पर कॉल आया। आरोपी ने स्वयं को ट्रेजरी ऑफिसर बताते हुए कहा कि पीपीओ नंबर का सत्यापन नहीं हुआ है। जिससे पेंशन रुक सकती है। वाट्सएप पर एक फार्म लिंक भेजकर बैंक व अन्य जानकारी भेजने के लिए कहा। इसके बाद एटीएम में जाकर बैलेंस देखने को कहा। बैंक खाते में पूरे पैसे थे। बाद में बैंक खाते से 5 लाख 7 हजार 500 रुपए कटने का मैसेज आया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान फरियादी के बैंक खाते
एवं आरोपियों के बैंक खातो की डिटेल प्राप्त की। कार्रवाई करते हुए फरियादिया से ठगी गई राशि संदिग्ध बैंक खातो में होल्ड करवाई। ठगी गई राशि में से न्यायालय के माध्यम से 2 लाख 30 हजार रुपए फरियादिया को वापस दिलवाए। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर फरियादिया से ठगी गई राशि भीलवाड़ा जिले के लखमनियावास निवासी देवेंद्र सिंह राजपूत और बन का खेडा निवासी कमलेश शर्मा के बैंक खातो में जमा होना पाया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो दोनों ने 15-15 हजार रुपए में अपने बैंक खाते व मोबाइल सिम साइबर ठगी में प्रयोग के लिए किराए पर देना बताया। मामले में बैंक खाते खरीदने व फरियादी से ठगी गई शेष राशि के संबंध में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
8
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar sharma
FollowSept 14, 2025 06:45:540
Report
STSumit Tharan
FollowSept 14, 2025 06:45:390
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 14, 2025 06:45:10Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SRI SRI RAVI SHANKAR (SPIRITUAL LEADER) ON ASIA CUP 2025 INDIA VS PAKISTAN MATCH / PM NARENDRA MODI’S MANIPUR VISIT
0
Report
0
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowSept 14, 2025 06:34:440
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 14, 2025 06:34:210
Report
WJWalmik Joshi
FollowSept 14, 2025 06:34:080
Report
WMWaqar Manzoor
FollowSept 14, 2025 06:34:01Ganderbal, :PDP MLA Pulwama Waheed-Ur-Rehman Parra decries PSA on MLA Doda Mehraj Malik, calling it a "black law"
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowSept 14, 2025 06:33:520
Report
WMWaqar Manzoor
FollowSept 14, 2025 06:33:430
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 14, 2025 06:33:11Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RP SINGH (BJP) ON SIKH WOMAN RAPED AT UK PARK / OPERATION SINDOOR/ ASIA CUP 2025 INDIA VS PAKISTAN MATCH / AIMIM CHIEF ASADUDDIN OWAISI’S STATEMENT
0
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 14, 2025 06:32:39Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SPEEDING CAR FALLS OFF MUKARBA CHOWK FLYOVER ON THE RAILWAY TRACKS, DRIVER INJURED/ VISUALS/ CHUNNILAL GAUTAM (EYEWITNESS) S/B & REAX
0
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 14, 2025 06:32:280
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowSept 14, 2025 06:32:190
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowSept 14, 2025 06:32:110
Report