Back
भ्रष्टाचार की चपेट में पुलिया: 5 फीट गहरा गड्ढा, तीन बार मरम्मत भी फेल
HUHITESH UPADHYAY
Sept 25, 2025 03:34:50
Pratapgarh, Rajasthan
Slug : 2509ZRJ_PRTP_PULIYA_R
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : अरनोद
जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796
हेडर/हेडलाईन : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पुलिया, तीन बार मरम्मत के बाद भी 5 फीट का गड्ढा
एंकर/इंट्रो : सड़कें और पुलिया आमजन की सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाई जाती हैं, लेकिन जब इनका निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाए, तो यही सुविधा मुसीबत में बदल जाती है। अरनोद नगर के नागदेडा रोड पर बनी पुलिया इसका जीता-जागता उदाहरण है। तीन बार मरम्मत होने के बावजूद पुलिया के बीचो-बीच आज भी करीब 5 फीट गहरा गड्ढा लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है।
VO: अरनोद क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि इस पुलिया की अब तक कई बार मरम्मत की जा चुकी है, लेकिन हर बार घटिया निर्माण सामग्री और भ्रष्टाचार के चलते पुलिया कुछ ही समय में फिर से टूट जाती है। मरम्मत के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जाती है।
ग्रामीण गोवर्धन राठौर, नरेश राठौर, बगदीराम राठौड़, प्रेमचंद प्रजापत और मोड़ी राम राठौर का कहना है कि राहगीर रोजाना डर के साए में पुलिया पार करते हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालक गड्ढे के कारण असंतुलित होकर हादसे का शिकार हो सकते हैं।
बाइट-ग्रामीण
लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिया निर्माण और उसकी मरम्मत में भ्रष्टाचार साफ दिखाई देता है। अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से बजट खर्च तो हो जाता है, लेकिन पुलिया जस की तस खतरनाक स्थिति में पड़ी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिया की स्थायी और मजबूत मरम्मत की जाए ताकि आने-जाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।
बाइट- ग्रामीण
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:380
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:100
Report
ADAjay Dubey
FollowSept 25, 2025 14:05:010
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 25, 2025 14:04:460
Report
SYSUNIL YADAV
FollowSept 25, 2025 14:04:130
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowSept 25, 2025 14:04:030
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowSept 25, 2025 14:03:550
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 25, 2025 14:03:440
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 25, 2025 14:03:300
Report
VPVinay Pant
FollowSept 25, 2025 14:03:190
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowSept 25, 2025 14:03:100
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowSept 25, 2025 14:02:510
Report
AVArun Vaishnav
FollowSept 25, 2025 14:02:420
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowSept 25, 2025 14:02:320
Report