Back
राजनांदगांव के CT स्कैन: कांग्रेस ने बड़ा घोटाला आरोप बनाया
KSKISHORE SHILLEDAR
Sept 16, 2025 12:36:03
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
1609ZMP _RJN _SITYSCAN _R
एंकर। राजनांदगांव। शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित की गई नई CT स्कैन मशीन अब विवादों में घिर गई है। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 6 सितंबर को इस मशीन का लोकार्पण किया था, लेकिन लोकार्पण के 10 दिन बाद भी यह मशीन अब तक चालू नहीं हो पाई है।
कांग्रेस ने इस मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे ने कहा कि जनता को गुमराह किया जा रहा है। उनके मुताबिक, तीन करोड़ रुपये की कीमत वाली मशीन के एवज में 10 करोड़ 80 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। साथ ही मशीन के इंस्टालेशन में नियमों की अनदेखी की गई है। दुबे ने कहा कि परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) से अनुमति तक नहीं ली गई, जबकि CT स्कैन मशीन से निकलने वाले रेडिएशन के लिए प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है। उन्होंने इस मामले को व्यापक भ्रष्टाचार बताते हुए जनता के पैसों की बर्बादी करार दिया। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है। मेडिकल कॉलेज के पीआरओ डॉ पवन जेठानी ने बताया कि अभी मशीन को चालू न किए जाने के पीछे तकनीकी और औपचारिक कारण हैं। उनका कहना है कि आरएसओ सर्टिफिकेट और AERB से रेडिएशन संबंधी अनुमति के अभाव में मशीन शुरू नहीं की जा सकती। डॉ. जेठानी ने यह भी स्पष्ट किया कि मशीन की खरीदी मेडिकल कॉलेज ने नहीं की है, बल्कि यह सीजीएमसी (Chhattisgarh Medical Services Corporation) द्वारा खरीदी गई है। मशीन इंस्टालेशन के बाद सभी प्रमाण पत्रों की जांच कर, संतोषजनक पाए जाने पर ही अंतिम रूप से अनुमति प्रदान की जाएगी।
फिलहाल, राजनांदगांव की जनता इस विवाद के बीच सिटी स्कैन सुविधा से वंचित है और मशीन के चालू होने का इंतजार कर रही है। कांग्रेस इस मामले को लेकर लगातार हमलावर है।
बाइट। रूपेश दुबे प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस
बाइट। डॉ पवन जेठानी पी आर ओ मेडिकल कालेज
किशोर शिल्लेदार
ZEE मीडिया राजनादगांव
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASArvind Singh
FollowSept 16, 2025 14:46:570
Report
BDBabulal Dhayal
FollowSept 16, 2025 14:46:390
Report
BBBindu Bhushan
FollowSept 16, 2025 14:46:190
Report
ANAbhishek Nirla
FollowSept 16, 2025 14:46:090
Report
CRCHANDAN RAI
FollowSept 16, 2025 14:46:000
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 16, 2025 14:45:120
Report
0
Report
4
Report
VKVishwas Kumar
FollowSept 16, 2025 14:37:430
Report
BDBabulal Dhayal
FollowSept 16, 2025 14:37:260
Report
KKKARAN KHURANA
FollowSept 16, 2025 14:37:100
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowSept 16, 2025 14:36:580
Report
SPSanjay Prakash
FollowSept 16, 2025 14:36:30Noida, Uttar Pradesh:5 साल पुराना बयान... गौरव प्रोडक्शन
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 16, 2025 14:35:410
Report