Back
दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए CS पढ़ाई: राजस्थान में बड़ा कदम
BBBhupendra Bishnoi
Sept 24, 2025 10:52:34
Jodhpur, Rajasthan
प्रदेश के दृष्टिबाधित विद्यार्थी पढ़ेंगे कंप्यूटर साइंस
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की
चारों राजकीय अंध विद्यालयों में अगले सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
राजस्थान के दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के नए द्वार खुलने जा रहे हैं। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। वहीं, विशेष रूप से चारों राजकीय अंध विद्यालयों में आगामी शैक्षणिक सत्र से कंप्यूटर साइंस विषय जोड़ा जाएगा। यह घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जोधपुर के राजकीय अंध विद्यालय, आंगणवा में आयोजित अभिनंदन समारोह में की।
समारोह में दृष्टिबाधित शिक्षक और विद्यार्थियों ने मंत्री का स्वागत कर खुशी व्यक्त की। विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र विजय भानु ने मोबाइल ऐप के जरिए दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की पढ़ाई की तकनीक समझाई और कंप्यूटर साइंस विषय की मांग रखी। इस पर शिक्षा मंत्री ने मौके पर ही घोषणा करते हुए कहा कि अब अंध विद्यालयों के विद्यार्थी भी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर सकेंगे।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा — “दृष्टिबाधितों की सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान है। मैं 1993 से ही आपके संपर्क में हूं और लगातार आपके लिए योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास करता रहा हूं। आपकी हर मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। कंप्यूटर साइंस अगले सत्र से शुरू होगा और खेल मैदान उपलब्ध कराने के लिए भी जिला कलेक्टर से बात करूंगा।
समारोह के दौरान प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र खींची ने साफा पहनाकर मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने भी उन्हें गले लगाकर स्नेह जताया। इसके बाद मंत्री ने विद्यालय परिसर में पीपल का पौधा लगाया और विद्यार्थियों से उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली।
शिक्षा मंत्री ने छात्रावास की छत पर लगाए गए सौर ऊर्जा पैनल का उद्घाटन किया। मंत्रोच्चार और स्वास्तिक चिन्ह के बीच बटन दबाकर शुभारंभ करते हुए मंत्री ने इसे विद्यालय के लिए ऊर्जा का बड़ा स्रोत बताया।
वापसी के समय मंत्री ने दृष्टिबाधित बच्चों को कैरम खेलते देखा। बच्चों ने आग्रह पर मंत्री को भी खेल में शामिल कर लिया। मंत्री दिलावर ने बच्चों संग बैठकर कैरम खेला और हंसी-खुशी के पल साझा किए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDM Seshagiri
FollowSept 24, 2025 12:45:080
Report
0
Report
2
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 24, 2025 12:37:330
Report
DKDeepesh Kumar
FollowSept 24, 2025 12:37:210
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 24, 2025 12:37:14Noida, Uttar Pradesh:UKSSSC पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड खालिद, जिसे कल हरिद्वार और देहरादून पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया था, को आज देहरादून में अदालत में पेश किया गया।
0
Report
ASARUN SINGH
FollowSept 24, 2025 12:37:010
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 24, 2025 12:36:480
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 24, 2025 12:36:250
Report
SPSanjay Prakash
FollowSept 24, 2025 12:36:060
Report
AKAshwani Kumar
FollowSept 24, 2025 12:35:120
Report
PKPradeep Kumar
FollowSept 24, 2025 12:34:230
Report
AOAjay Ojha
FollowSept 24, 2025 12:34:100
Report
DKDeepesh Kumar
FollowSept 24, 2025 12:33:550
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowSept 24, 2025 12:33:310
Report