Back
झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध: राष्ट्रीय महिला आयोग की गंभीर चेतावनी!
KJKamran Jalili
FollowJul 09, 2025 10:36:56
Ranchi, Jharkhand
झारखंड में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग गंभीर है। और इसे लेकर सरकार को भी नोटिस भेजने की तैयारी में है। वही इसके साथ ही राज्य में महिला आयोग के गठन न होने को लेकर भी सवाल उठाए तो राजनीति गर्म हो गई।
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने झारखंड में महिलाओं की स्थिति को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अपराध के मामले में गंभीर नहीं है। संथाल के हालात और खराब है। खास तौर से राज्य में महिला आयोग तक नहीं जिस कारण महिलाओं को खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है लेकिन राज्य सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही। वर्तमान सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल और वर्तमान कार्यकाल में महिला आयोग के गठन को लेकर कोई प्रयास नहीं किया।
बाइट.....ममता कुमारी, राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्या। tvu
वही मामले पर बीजेपी महिला मोर्चा की नेत्री सीमा सिंह का कहना है कि राज्य एम महिलाओं के साथ हो रहे अपराध में लगातार इजाफा हो रहा है लेकिन राज्य सरकार में बनी है वाही महिला आयोग के न होने महिलाओं के पास न्याय का दरवाज बंद है। जिस कारण महिलाएं परेशान है। ट्रैफिकिंग, दहेज हत्या, दुष्कर्म, घरेलू हिंसा के मामले में महिलाएं न्याय की आस में दर दर की ठोकरे खा रही है।
बाइट....सीमा सिंह,बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा नेत्री। tvu
महिला आयोग के गठन न होने को लेकर विपक्ष और राष्ट्रीय महिला आयोग के निशाने पर आई सत्ताधारी दलों ने भी पलटवार किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेत्री नीलिमा मिश्रा का कहना है कि झारखंड महिला आयोग के मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा उठाए गए सवाल पर कटाक्ष करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रीय महिला आयोग को ही कटघरे में खड़ा किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि यह जानकर खुशी हुई की महिला आयोग जैसी कोई टीम केंद्र में है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्रीय महिला आयोग से सवाल किया है कि जब मणिपुर में निर्वस्त्र कर महिलाओं को दौड़ी जा रहा था उसे वक्त वह कहां थी जिस वक्त देश की रेसलर बेटियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा था उसे वक्त राष्ट्रीय महिला आयोग कहां थी।उनका उत्पीड़न क्या नहीं दिखा। दुर्भावना से ग्रसित होकर महिलाओं का इस्तेमाल करने से बाज आने की झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रीय महिला आयोग को नसीहत दी है। वहीं उन्होंने कहा कि महिला आयोग के गठन की प्रक्रिया चल रही है आपको चिंता करने की जरूरत नहीं यहां हेमंत सोरेन की सरकार है और महिलाएं सुरक्षित हैं।
बाइट...नीलम मिश्रा,jmm
कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार और महिलाएं संवेदनशील हैं। सरकार के सामने इन प्रस्ताव को रखा गया है और राज्य के मुख्यमंत्री बहुत गंभीर हैं जल्द ही आयोग का गठन होगा। वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष को पहले अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है कि उनके कार्यकाल में देश भर में महिलाएं कितनी सुरक्षित रही।
बाइट....गुंजन सिंह,अध्यक्ष,महिला कांग्रेस
बहरहाल राज्य में महिला आयोग के गठन न होने पर राज्य सरकार पर सवाल उठ रहे है और अब राष्ट्रीय महिला आयोग खुद राज्य के अपना कोर्ट लगाकर राज्य की महिलाओं को न्याय देंने की बात कह रही है लेकिन इससे अलग झारखंड के सत्ताधारी दल के नेताओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग से ही उल्टे कई सवाल पूछ लिए।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement