icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
BDBabulal Dhayal11 Sept 2025, 01:10 pm

धर्मांतरण बिल पारित: राजस्थान की राजनीति में आग तेज़

Jaipur, Rajasthan:एक्सक्लूसिव गुरवीर सिंह बराड़ की बाइट एक्स से भेजी गई है,,डाउनलोड करके काम में लें,,,, अब छिड़ेगी घर वापसी की मुहिम,,शुद्धिकरण के जरिये क्या मूल धर्म में लौटेंगे लोग ANCHOR विधानसभा में धर्मान्तरण विरोधी बिल पारित होने के बाद अब राजस्थान की सियासत और गरमाने की संभावना है,,,,अपना मूल धर्म छोड़ दूसरा धर्म अपनाना आसान नहीं होगा,,,सरकार ने इसके लिए कड़े प्रावधान किये हैँ,,,,पर सवाल यही है कि आखिर सरकार को धर्मान्तरण विरोधी बिल क्यों पारित कराना पड़ा,,,,,,देखिये खास रिपोर्ट VO राज्य में धर्मान्तरण को लेकर अब नई बहस छिड़ गई है,,,सरकार के विधानसभा में बिल पारित करने के बाद इसके जल्द कानूनी जामा पहनने की संभावना है,,,,सरकार को उम्मीद है कि अब सीधे सादे और भोले भाले लोगों को बहला फुसलाकर और प्रलोभन देकर धर्म बदल पाने पर अंकुश लग जायेगा,,,और धर्मान्तरण के काम में जुटी एजेंसियों पर सरकार इसके जरिये न केवल पूरी नजर रख पायेगी,,बल्कि उनके मंसूबे भी कामयाब नहीं होने देगी,, BYTE जवाहर सिंह बेढम गृह राज्य मंत्री VO पिछले कई साल से प्रदेश में चर्च की गतिविधियों में बेतहाशा बढोतरी हुई है,,,तो लव जिहाद और लोगों का ब्रेन वॉश कर धर्म बदलने के कई मामले सामने आये हैँ,,,,बांसवाड़ा में बढती गिरिजाघरों की तादाद और आदिवासियों का ईसाई धर्म को अपनाने की घटनाओं से हिंदूवादी संगठन पहले से ही चिंतित थे,,,,पर वागड़ के अलावा भी मिशनरीज की पूरे प्रदेश में अपना नेटवर्क खड़ा करने की दिशा में संसाधन झौंके जाने की खबरों से भजनलाल सरकार बेहद चिंतित थी,,,भरतपुर में पिछले महीनों धर्मान्तरण के आरोप में गिरफ्तार किये गये प्रोफेट बरजिंदर के केस के सामने आने के बाद सरकार ने ऐसी घटनाओं को रोकने की दिशा में सख्त कदम भी उठाये थे,,,,पर ये सब बिना कानून के संभव नहीं था,,,,इसलिए सरकार ने विधानसभा में धर्मान्तरण विरोधी बिल पारित कर ऐसी ताकतों के पर कतरने की पूरी कोशिश की है,,जो लोगों का धर्म बदलवाकर उन्हें अपनी ही माटी अपनी ही संस्कृति और अपनी ही जड़ों से दूर करने के प्रयास कर रही थी,,,,हालांकि बिल जब पारित हुआ तब कई बार गर्मागर्मी भी देखने को मिली,,,जब विधानसभा में गोपाल शर्मा जैसे विधायकों ने कांग्रेस विधायक अमीन कागजी और रफीक खान को भी मूल धर्म में लौट आने की अपील की,,,,इससे माहौल खासा गरमाया भी,,और अब ये मामला विशेषाधिकार हनन तक जा पहुंचा है,,, BYTE रफीक खान कांग्रेस विधायक VO अजमेर जिले के ब्यावर से सटे इलाकों में पिछले कई दशक से धर्मान्तरण की गतिविधियों ने वहां परिवारों में ही आपसी टकराव की स्थिति पैदा कर दी है,,,,एक भाई हिंदू है,,तो दूसरे ने मुस्लिम धर्म अपना लिया है,,,चीता मेहरात और काठात जातियों का धर्मान्तरण यहां के लोगों में चिंता की बड़ी वजह है,,,,इससे रावत जैसी मार्शल कौम भी चिंतित है,,,,तो श्रीगंगानगर में बढते चर्च,,,दलितों का ईसाई धर्म अपनाने की घटनाओं ने भी स्थानीय प्रशासन और सरकार को सकते में डाला हुआ है,,,पड़ौसी राज्य पंजाब में धर्म परिवर्तन से हालात भयावह हो चले हैं,,, ,राजस्थान विधानसभा में इसे लेकर वहां के विधायक गुरवीर बराड़ ने अपनी चिंता भी प्रकट की BYTE गुरवीर सिंह बराड़ भाजपा विधायक सादुलशहर VO बहरहाल,,,,बिल पारित हो चुका है,,इसके कड़े प्रावधान समाजसेवा की आड़ में धर्मान्तरण का खेल खेलने वालों को सख्त सजा दिलायेंगे,,,जो जिम्मेदार होगा,,उनके भवनों पर बुलडोजर चलेंगे,और दोषियों को उम्र कैद तक की सजा मिलेगी,,, PTC BABULAL DHAYAL
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गंगा घाटों की सफाई युद्ध-स्तर पर: वाराणसी में त्योहारों से पहले जलस्तर घटने के बाद गाद हटाने की तैयारी तेज

Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी (उत्तर प्रदेश): गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान से नीचे आया, त्योहारों से पहले गाद हटाने का काम तेज़ किया गया। पानी कम हो रहा है और घाटों की सफाई के बारे में तो जो हमारे 7.5 किलोमीटर के फेज में यह सभी घाट हमारे हैं करीब 84 85 घाट हैं। इन घाटों पर पानी कम होने के साथ ही नगर निगम के द्वारा युद्ध स्तर पर सिल्ट सफाई का काम कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यदि आप वहां जाएंगे तो आप देखेंगे कि वहां पर किस स्तर पर कार्य किया जा रहा है। नगर निगम वाराणसी के सामने यह प्रतिवर्ष का चैलेंज होता है और इस वर्ष भी चैलेंज यह होता है कि तुरंत बाद जो है एक डाला छठ का बड़ा पर्व होता है जिसमें लाखों की संख्या में वहां श्रद्धालु आते हैं। उसके बाद देव दीपावली जैसा कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होता है। देव दीपावली जैसा पर्व मनाया जाता है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर का होता है इसको ध्यान में रखते हुए नगर निगम वाराणसी पूरी तरह सजग है और पूरी टीम लगा दिया गया है एयर शो भी होने वाला है यह भी काफी प्राथमिकता के दृष्टिगत नगर निगम इसको ले रहा है तो यह पूरी तरह से आश्वस्त करता हूं कि इन सभी पर्वों के पहले घाटों की सफाई 100% पूर्ण कर ली जाएगी
0
0
Report

जन्मभूमि से कर्मभूमि यात्रा: रोहतास में स्वागत, 1500 बाइक वाराणसी को रवाना

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म भूमि बडनगर से निकलकर वाराणसी की ओर जा रही बाइक सवारों का जत्था रोहतास जिला में प्रवेश किया। जहां डेहरी ऑन सोन में उनका स्वागत पूर्व विधायक ललन पासवान ने किया। चेनारी के पूर्व विधायक ललन पासवान ने गुलाब के फूल से बाइक sवारों का स्वागत किया। उसके साथ ही बाइक सवार आगे बढ़े और जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के परिसर में सभी बाइक सवारों का रात्रि विश्राम है। मंगलवार को सीएन सम्राट चौधरी इन सभी के साथ युवा संवाद कार्यक्रम करेंगे। जैसे ही बाइक यात्रियों का जत्था औरंगाबाद से होते हुए रोहतास जिला में प्रवेश किया। राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 पर उनका भव्य स्वागत किया गया बता दे की 17 सितंबर 2026 को गृह मंत्री अमित साह ने 1500 बाइक सवार युवाओं के जत्था को "जन्मभूमि से कर्मभूमि" के लिए रवाना किया है। यह तमाम बाइक सवार अलग-अलग राज्यों से गुजरते हुए देश के अलग-अलग विभिन्न पवित्र नदियों का जल लेते हुए 10 राज्यों के 193 जिला के 1153 गांवो से गुजरते हुए यूपी के वाराणसी पहुंचेगी और वहां काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन सभी का स्वागत किया।
0
0
Report
Advertisement

इटावा के सैफई यूनिवर्सिटी में पहली बार रोबोटिक घुटना-हिप प्रत्यारोपण सफल

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के सैफई यूनिवर्सिटी आज एक नई उपलब्धि हासिल की है सैफई यूनिवर्सिटी में पहली बार रोबोटिक घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। सैफई यूनिवर्सिटी में आर्थोपेडिक्स विभाग में रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की नई शुरुआत चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब मरीजों को लखनऊ और दिल्ली के चलकर नहीं लगाने पड़ेंगे सैफई में सुविधा मिलेगी। इटावा के सैफई में स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में आर्थोपेडिक्स विभाग ने संस्थान के इतिहास में एक महत्वपूरक उपलब्धि दर्ज कराई है। सैफई में विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में पहली बार रोबोटिक टोटल नी रिप्लेसमेंट एवं रोबोटिक टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलता पूर्व सम्पन्न कराई गई है। यह उपलब्धि सैफई आयुर्विज्ञान में सटीक एवं उन्नत आर्थोपेडिक्स सर्जरी की दिशा में एक नया अध्याय की शुरुआत की गई है। वैसे यह सरकारी चिकित्सा संस्थान में रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी अत्याधुनिक सुविधा मरीजों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं संस्थान के द्वारा पहली शुरुआत को लेकर टीम में भी उत्साह देखने को मिला था वहीं विभाग के लोग भी इस तरह की उपलब्धि मरीजों के हित में एक सैफई के कुलपति का सराहनीय कदम मान रहे है। सैफई के कुलपति की माने तो हम लोगों ने दो रोबोट खरीदने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है आज रोबोट से पहली सर्जरी आर्थोपेडिक्स में की गई है यह बहुत उच्च स्तरीय के प्रणाली को अपनाया है जो प्राइवेट अस्पताल में खर्चा आता है हम लोग उससे बहुत कम खर्चे में कर रहे है रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को ज्यादा राहत मिलेगी सर्जरी के बाद मरीज बहुत जल्द सही हो जाएगा। और अपने काम पर लौट पाएगा। अभी तक इस तरह की सर्जरी कराने के लिए मरीजों को लखनऊ या दिल्ली जाना पड़ता था लेकिन अब मरीजों को यहां पर राहत मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर बासनी अग्निकांड में फायर फाइटर प्रीतेश परमार की मौत का मामला, शहीद के दर्जे की मांग को लेकर बिछीवाड़ा में निकाला कैंडल मार्च

Dungarpur, Rajasthan:जोधपुर बासनी अग्निकांड में फायर फाइटर प्रीतेश परमार की मौत का मामला, शहीद के दर्जे की मांग को लेकर बिछीवाड़ा में निकाला कैंडल मार्च. जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान भीषण हादसे का शिकार हुए डूंगरपुर जिले के 19 वर्षीय वीर फायर फाइटर प्रीतेश परमार के निधन के मामले में क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। दिवंगत जवान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने व उसे शहीद का दर्जा दिए जाने की माँग को लेकर बिछीवाड़ा ब्लॉक मुख्यालय पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों द्वारा एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। डूंगरपुर जिले के लांबाभाटड़ा (चुंडावाड़ा) गांव निवासी प्रीतेश परमार जोधपुर में अग्निशामक के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। ट्रेनिंग के दौरान बासनी स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए वे फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मोर्चे पर डटे हुए थे। आग पर काबू पाने के दौरान केमिकल ड्रम में हुए जोरदार धमाके और हादसे में वे करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गए थे। वेंटिलेटर पर इलाज के दौरान उन्होंने जिंदगी की जंग हारते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। बिछीवाड़ा में आयोजित कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने प्रीतेश परमार की तस्वीर और मोमबत्तियाँ लेकर उनकी शहादत को नमन किया। वही राज्य सरकार और जिला प्रशासन के सामने 3 मुख्य मांगें रखीं: कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अग्निशामक कर्मी प्रीतेश परमार को आधिकारिक रूप से 'शहीद' का दर्जा प्रदान करने, पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये का विशेष आर्थिक मुआवजा स्वीकृत करने और दिवंगत जवान के परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार त्वरित सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देने की मांग शामिल है.
0
0
Report
Advertisement

नवादा में ज्वेलरी कारोबारी से लूट, विरोध पर चली गोली; व्यापारी बाल-बाल बचा

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पांचू कचहरी के अपराधियों ने एक ज्वेलरी कारोबारी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग भी की, हालांकि कारोबारी बाल-बाल बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित कारोबारी प्रमोद वर्मा हिसुआ बाजार में सोना-चांदी की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी क्रम में पांचू कचहरी के पास पहले से घात लगाए दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने हथियार के बल पर उनका बैग छीन लिया और भागने लगे। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए एक गोली चला दी, जो प्रमोद वर्मा के कान को छूते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनते ही वे जमीन पर गिर पड़े, जिससे उनकी जान बच गई। पीड़ित के अनुसार बैग में करीब 9 हजार रुपये नकद थे। घटना की सूचना मिलते ही SDPO राहुल सिंह और हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
0
0
Report

शहीद संतोष उरांव की टूटी प्रतिमा पुनः स्थापित, मां ने खर्च कर सम्मान दिलाया

Gumla, Jharkhand:शहीद बेटे की टूटी प्रतिमा देख मां ने उठाया बीड़ा, खुद खर्च किए 3 लाख रुपये एक महीने तक जमीन पर पड़ी रही प्रतिमा, मां ने खुद नई आदमकद प्रतिमा लगवाकर बेटे को दिलाया सम्मान गुमला - देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद संतोष उरांव की टूटी प्रतिमा को दोबारा स्थापित कराने के लिए आखिरकार उनकी मां ने खुद पहल की। घाघरा के चपका-चैनपुर मार्ग पर स्थित तुरियाडीह निवासी शहीद संतोष उरांव की प्रतिमा टूटकर करीब एक महीने से अधिक समय तक जमीन पर पड़ी रही। कई बार गुहार लगाने के बावजूद जब प्रतिमा को दोबारा स्थापित कराने की ठोस पहल नहीं हुई, तो शहीद की मां गीता देवी ने अपनी निजी राशि से करीब तीन लाख रुपये खर्च कर बेटे की नई आदमकद प्रतिमा स्थापित करा दी। तीन बार मंत्री से मिलीं, अधिकारियों से भी लगाई गुहार शहीद की मां गीता देवी ने बताया कि प्रतिमा दोबारा स्थापित कराने के लिए वह स्थानीय विधायक सह मंत्री चमरा लिंडा से तीन बार मिलीं। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों से भी लगातार आग्रह किया, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कोई ठोस मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि करीब एक महीने तक बेटे की प्रतिमा जमीन पर पड़ी रही। आखिरकार उन्होंने स्वयं राशि की व्यवस्था कर नई प्रतिमा स्थापित करा दी। गीता देवी ने कहा कि “शहीद का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। जब कोई आगे नहीं आया तो एक मां होने के नाते मैंने अपने बेटे की प्रतिमा दोबारा स्थापित कराने का फैसला लिया।” घटिया निर्माण सामग्री से प्रतिमा टूटने का ग्रामीणों का आरोप स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे स्थापित शहीद की प्रतिमा निर्माण में गुणवत्ताहीन सामग्री के इस्तेमाल के कारण टूटकर गिर गई थी। प्रतिमा का मलबा लंबे समय तक वहीं पड़ा रहा। ग्रामीणों ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद की प्रतिमा की ऐसी स्थिति बेहद पीड़ादायक है। प्रतिमा की देखरेख पर उठे सवाल नई प्रतिमा स्थापित होने के बाद ग्रामीणों ने शहीद की मां के प्रति सम्मान जताया, वहीं शहीद स्मारकों और प्रतिमाओं की देखरेख को लेकर सवाल भी उठाए। ग्रामीणों की मांग है कि जिले में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं और स्मारकों के रखरखाव की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी शहीद की प्रतिमा लंबे समय तक उपेक्षित अवस्था में न पड़ी रहे。 सवाल अब यह है कि शहीदों की प्रतिमाओं की देखरेख की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? जिस सम्मान का हक शहीदों को मिलना चाहिए, उसे सुनिश्चित करने के लिए उनकी मां को अपनी निजी राशि खर्च करने की नौबत क्यों आई—यह सवाल स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

इटावा में युवक का गला काटा: परिजनों ने अज्ञात हमलावर पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ क्षेत्र में देर रात अज्ञात कारणों से युवक अजय कुमार का गला कटा मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। घायल को इमरजेंसी में जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर हमला कर गला काटने का आरोप लगाया है और पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि गर्दन खुद से नहीं कटी, बल्कि किसी अज्ञात ने काटकर घायल किया है। बाइट: सोमा देवी - घायल की भाभी बाइट: डॉक्टर राहुल बाबू - EMO जिला अस्पताल इटावा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top