Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

मथुरा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, योगी सरकार पर दमनकारी नीतियों का आरोप!

KLKANHAIYA LAL SHARMA
Jul 15, 2025 11:31:16
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा में जिला कांग्रेस कमेटी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, योगी सरकार पर लगाए दमनकारी नीतियों के आरोप मथुरा,– मंगलवार को मथुरा में जिला कांग्रेस कमेटी ने योगी सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने वाराणसी में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों का पुरजोर विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। उनका कहना था कि जो लोग जनता के हित के कार्यों के लिए सरकार से मांग करते हैं या सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते हैं, उनके खिलाफ सरकार झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने योगी सरकार को "तानाशाह" बताते हुए कहा कि सरकार जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है और अधिकारियों की मनमानी चल रही है। उन्होंने सरकार पर जनता की आवाज को दबाने का आरोप लगाया।
3
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top