Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ambala134005

कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल!

AKAMAN KAPOOR
Jul 19, 2025 15:33:05
Ambala, Haryana
एंकर :-- अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी आज अंबाला पहुंचे जहां वरुण चौधरी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की व जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वरुण चौधरी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जमकर सवाल उठाए। वीओ :-- हरियाणा में कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए उनसे मुलाकात कर रहे हैं व उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी अंबाला शहर कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इसके पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए वरुण चौधरी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा इससे बुरा हाल कानून व्यवस्था का इससे पहले नही देखा गया। आज बदमाश क्राइम करने के बाद जिम्मेदारी लेते हैं पहले भागते थे। उन्होंने कहा इस मुद्दे को संसद में उठाने का काम करेंगे। बाईट :-- वरुण चौधरी - अंबाला सांसद। बाईट :-- वरुण चौधरी - अंबाला सांसद। वीओ :-- रॉबर्ट वाड्रा मुद्दे पर सांसद वरुण चौधरी ने कहा यह सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए भाजपा सरकार की चालें हैं। जमीनी मुद्दों पर लोगो का ध्यान न जाए। उन्होंने कहा इससे पहले भी कभी 2G कभी 3G जैसे घोटालों की बात कही लेकिन उसमें निकला कुछ नही। बाईट :-- वरुण चौधरी - अंबाला सांसद। वीओ :-- भारत पाकिस्तान के अंतराष्ट्रीय स्तर के रिटायर्ड खिलाड़ियों के क्रिकेट मैच को लेकर सांसद वरुण चौधरी ने कहा हमारे लिए देश पहले हैं। लेकिन खेलों को भी महत्व मिलना चाहिए। ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जाए। जिसकी तरफ इस सरकार का बिल्कुल भी ध्यान नही है। बाईट :-- वरुण चौधरी - अंबाला सांसद।
4
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top