icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
491441
KSKISHORE SHILLEDAR31 Aug 2025, 08:32 am

कांग्रेस ने भाजपा पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया!

Raj Nandgaon, Chhattisgarh:3108ZMP _RJN _CONGRESS _R एंकर। राजनांदगांव में कांग्रेस सेवादल ने एक दिवसीय सत्याग्रह कर भाजपा पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उठी सियासत अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है। कांग्रेस का कहना है कि बिहार में मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम काटे गए हैं, जिसे वह “वोट चोरी” करार दे रही है। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा और निर्वाचन आयोग दोनों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लोकतंत्र की मूल भावना के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अगर मतदाता सूची से जानबूझकर नाम हटाए जाते हैं तो यह सीधा-सीधा आम जनता के वोट के अधिकार पर हमला है। कांग्रेस सेवादल के नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर देशव्यापी आंदोलन चला रही है और राजनांदगांव का यह धरना उसी श्रृंखला का हिस्सा है। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से निष्पक्षता बरतने की मांग की।सत्याग्रह स्थल पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि मतदाता सूची में गड़बड़ियों को ठीक नहीं किया गया तो कांग्रेस बड़े पैमाने पर जन आंदोलन करेगी। बाइट। 01 ZEE मीडिया राजनादगांव
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रांची: पीएम की बात के बाद बीजेपी नेता ने सुकुरहुटू के ग्रामीणों से संवाद किया

Ranchi, Jharkhand:रांची स्लग ZBJ_RNC_KANKE_MAN_R पीएम के मन की बात सुनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सुकुरहुटू के ग्रामीणों से संवाद भी किया । बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष कांके विधानसभा के 249 नम्बर बूथ पर मन की बात सुनने पहुंचे थे। इस दौरान वहां के पार्टी के मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष से भी मुलाकात किया और पार्टी का मजबूत आधार बताया। महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए प्रेरित किया साथ ही बेटियों को भी बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मन की बात को प्रेरणादाई बताया साथ ही कहा सामाजिक और गैर राजनीतिक बातों का माध्यम से समाज को जगाने और देश दुनिया से जोड़ने का काम करते हैं।
0
0
Report

देहरादून में मोदी की मन की बात: नदी साफ-सफाई पर राज्य की पहल चर्चा

RARAM ANUJJust now
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैनिक कल्याण मंत्री के साथ में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात की कार्यक्रम को सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के टिहरी जिले के चंबा क्षेत्र की नदी की सफाई का भी मन की बात के कार्यक्रम में सराहना की । उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग नदी को पुनर्जीवित करने के लिए काम कर रहे हैं यह सराहनीय कदम है । वही सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपने मन की बात के कार्यक्रम में उत्तराखंड का जिक्र करते हैं । चाहे वह मिलेट्स की बात हो या फिर उत्तराखंड में किसी तरह के और नवाचार की बात हो। प्रधानमंत्री लगातार अपने मन की बात में उत्तराखंड की कार्यक्रमों का जिक्र जरूर करते हैं । बाइट गणेश जोशी सैनिक कल्याण मंत्री
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर लूट: एटीएम कैश वैन लूट के आरोपी मनीष गिरफ्तार

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के पांचू से खबर पांचू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एटीएम कैश वैन लूट का 10 हजार का इनामी आरोपी मनीष गिरफ्तार 5 अगस्त को सारुंडा रोड पर हथियार दिखाकर कैश वैन से लूटे थे 51 लाख रुपये पुलिस पहले ही कैश वैन के कस्टोडियन विक्रम सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 46 लाख रुपये कर चुकी है बरामद गिरफ्तार आरोपी मनीष नागौर जिले के देऊ गांव का निवासी, उम्र 23 साल वारदात में इस्तेमाल बोलेरो कैंपर भी पुलिस ने किया बरामद पुलिस के अनुसार कैश वैन के कर्मचारी की मिलीभगत से रची गई थी लूट की साजिश थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद की टीम और जोधपुर ग्रामीण डीएसटी की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ जारी
0
0
Report

CM विष्णुदेव साय व स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा: मन की बात को लेकर बैठकें

Begun, Rajasthan:रायपुर PM मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय और स्मृति ईरानी अभनपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 201 में सुना ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड सीएम साय बोले- हर महीने के अंतिम रविवार को देशवासियों को रहता है ‘मन की बात’ का इंतजार प्रधानमंत्री के विचारों और नवाचारों से देशवासियों को मिलती है प्रेरणा समाज और देशहित में कुछ नया करने की जागती है जिज्ञासा स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर कहा- दौरे के दौरान संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ होंगी बैठकें बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
0
0
Report
Advertisement

रांची में पीएम मन की बात से लोकल फोर वोकल और खादी मजबूत दिखी

Ranchi, Jharkhand:रांची स्लग ZBJ_RNC_NITIN_MAN_KI_R बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रांची के कांके में पीएम के मन की बात को सुना ,साथ में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू मौजूद रहे। साथ ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी पीएम के मन की बात को सुना पीएम ने मन की बात में कहा, मेरे लिए मन की बात देश के सामान्य मानविकी के लिए सेवा भाव के गौरव गान का अवसर रहा है। पिछेल 12 वर्ष में देश के हर कोने से ऐसे लोग समाने आए हैं ,जिनके अनगिनत प्रेरक कहानियों को लाने का प्रयास हुआ है। इसके मध्यम से देश के हर परिवार से जुड़ने का माध्यम मिलता है। दिवाली और छठ को लेकर जगह जगह सफाई अभियान चलाया जा रहा, हमारे छोटे छोटे प्रयास ही बड़ा बदवाल का सकते हैं। अब लोग खरीदारी करते समय स्वदेशी को महत्व देने लगे हैं। लोकल फोर वोकल हमारे उत्पाद को महत्व देने लगाए हैं। पूर्णिया के मखाने की मांग देश और दुनिया में होने लगी है। अब पैकेजिंग पर भी जोर दिया जा रहा है। जब स्थानीय उत्पाद की बात होती है तो खादी की चर्चा स्वाभाविक है। खादी की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जितना विकल फोर लोकल अभियान आगे बढ़ेगा आत्म निर्भर भारत का सपना उतना ही पूरा होगा। देश नई तकनीक को जल्दी अपनाते हैं। ई संजीवनी योजना इसका अच्छा उदाहरण है। इसका फायदा देश भर में लोगो को मिल मिल रहा। एक समय छोटी जांच में भी लोगों को काफी समय लग जाता था। अब गांव के लोग भी निमित जांच करवा रहे और इसमें ई संजीवनी बड़ी भूमिका निभा रहा。 ह्यूम ब्रेन सेंटर पर काम हो रहा, मानव मस्तिष्क आज भी बड़ी पहेली है। ह्यूमन ब्रेन के फंग्शन को विज्ञान जितना समझेगा उतना ही आगे लाभ मिलेगा। इस तरह के रिसर्च में आर्गेन डोनेशन की भी बड़ी भूमिका होती है。 हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। 26 अक्टूबर को महर्षि बाल्मीकि जयंती है , उनकी रामायण हमें आज भी सिखाती है, जीवन की गहरी सीख दी है।सबको साथ लेकर चलने का आदर्श भाव आज भी हमें प्रेरणा देता है। बाइट ...,नितिन नबीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी
0
0
Report
Advertisement

हाई कोर्ट के आदेश के बाद लखनऊ में अवैध चैंबर्स ध्वस्त, 200 से अधिक

Lucknow, Uttar Pradesh:हाई कोर्ट के आदेश के बाद लखनऊ में आज एक बार फिर से वकीलों के अवैध चेंबर पर नगर निगम का बुलडोजर चला 200 से ऊपर चैंबरों को आज ध्वस्त कर दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे चौराहे पर धरने पर बैठे वकीलों की आंखों में आंसू थे उनका कहना है कि हमने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया कि पहले हम लोगों की बैठने की दूसरी व्यवस्था की जाए उसके बाद चैंल्मबर तोड़ा जाए लेकिन किसी ने नहीं सुनी अब हम लोगों के पास बैठने का कोई स्थान नहीं है। नगर निगम के 10 से ज्यादा बुलडोजर ने लगातार 1 घंटे की कार्रवाई में सभी चैंबरों को ध्वस्त कर दिया।
0
0
Report

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सराहनीय काम,सैकड़ो PET अभ्यार्थी के लिए रहना खाना की सुविधा बिल्कुल फ़्री

RavindraRavindraFollow18m ago
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आज PET की परीक्षा है जिसके लिए दूर दूर हजारों छात्र परीक्षा देने के लिए हमीरपुर जिले आये है ऐसे में pet के अभ्यर्थियों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सराहनीय काम, सैकड़ो PET अभ्यार्थी के लिए रहना और खाना की सुविधा बिल्कुल फ्री, नगर पालिका परिसर के अंबेडकर पार्क में परीक्षार्थी फ्री में भोजन कर रहे ग्रहण, रात में रुकने के लिए नगर पालिका के रैन बसेरा में किया निशुल्क इंतजाम, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद स्वयं व्यवस्थाओं को देखकर परीक्षार्थियों को अपने हाथों से मिला रहे खाना, जिले के मुख्यालय में सैकड़ो परीक्षार्थी दूसरे जिलों से PET का एग्जाम देने पहुंचे हैं ।
0
0
Report
Advertisement

जगदलपुर जिला न्यायालय के निरीक्षण के बाद लंबित पुराने मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश

Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय ने जिला न्यायालय जगदलपुर का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने ग्रंथालय, अभिलेखागार, मालखाना और विभिन्न न्यायालय कक्षों का जायजा लिया, न्यायमूर्ति ने लंबित एवं निराकृत प्रकरणों की जानकारी भी ली, अभिलेखों के डिजिटलीकरण के लिए स्थापित डिजिटाइजेशन कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, निरीक्षण के बाद न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर पांच और दस वर्षों से लंबित पुराने मामलों का प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए, इस दौरान न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बिरला मंदिर पर विशाल धरना

New Delhi, Delhi:ग्लोबल वैश्य फेडरेशन, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट, दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट दिल्ली के देश के प्रमुख वैश्य, अग्रवाल, व्यापारिक संगठनों व दिल्ली एनसीआर संत मंडल के संयुक्त सहयोग से 25 अक्टूबर प्रातः 10 बजे बिरला मंदिर, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में विशाल धरना व प्रदर्शन किया। विपक्ष मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है और अब ज्ञानेश कुमार के समर्थन में ग्लोबल वैश्य फेडरेशन, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट, दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट दिल्ली के प्रमुख वैश्य, अग्रवाल, व्यापारिक संगठनों व दिल्ली एनसीआर संत मंडल ने बिरला मंदिर मंदिर मार्ग पर उनके समर्थन में आ गए है। उनका आरोप है कि देश में विपक्ष अराजकता फैलाकर देश को बांग्लादेश, फ्रांस बनाने का षड्यंत्र कर रहा है. ज्ञानेश कुमार गुप्ता को भारत रत्न देने की मांग व वैश्य समाज को खुलेआम अपमानित करने वाले राहुल गांधी, अखिलेश, ममता, केजरीवाल, तेजस्वी यादव, कॉकरोच पार्टी आदि नेताओं पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बिरला मंदिर/धरना स्थल से राहुल गांधी के निवास की ओर कूच किया। जय भगवान गोयल। बाइट। नन्द किशोर अग्रवाल चेयरमैन अग्रोहा समाज दिल्ली। बाइट रेखा गुप्ता दिल्ली अग्रोहा विकास की अध्यक्ष।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top