Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Palwal121102

कांग्रेस ने संविधान को कुचला, खेल मंत्री गौरव गौतम का कड़ा बयान!

PINEWZ
Jun 25, 2025 11:34:50
Palwal, Haryana
पलवल कांग्रेस पार्टी ने संविधान को कुचलने का कार्य किया: गौरव गौतम खेल राज्य मंत्री यातनाओं को लोग आज भी नहीं भूल पाए÷ गौरव गौतम एंकर:आपातकाल के काले अध्याय के संदर्भ में आज भाजपा जिला कार्यालय पर सेमिनार का आयोजन किया गया । खेल, युवा उद्यमिता, कानून मंत्री गौरव गौतम ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों को पट्का पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर खेल, युवा उद्यमिता, कानून मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कोर्ट ने दोषी करार दिया था। साल 1975 में 25 और 26 जून की दरम्यानी रात से 21 मार्च 1977 तक (21 महीने) तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आज इस आपातकाल को 50 साल पूरे हो गए। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। इसी के साथ विपक्षी पार्टी द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने और उसे बार-बार नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया। गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान को कुचलने का कार्य किया। देश में कई बार कानून का दुरुपयोग किया गया और लोकतंत्र को समाप्त करने का कार्य किया। कांग्रेस पार्टी झूठ,अराजकता और भ्रम फैलाने का काम करती है। लेकिन देश के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कांग्रेस पार्टी सत्ता से कोसो दूर चली गई है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के काले अध्याय 25 जून को मनाने का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को पता चले कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता के लालच में देश की जनता के साथ किस प्रकार से व्यवहार किया। प्रेस की आवाज को दबाने का कार्य किया। आंदोलनकारियों को जेलों में डालने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस में संगठन के नाम पर हर जगह सिर फोड़े जा रहे है। आपसी फूट के कारण कांग्रेस अपना संगठन नहीं बना पाएगी। बाइट : गौरव गौतम खेल मंत्री हरियाणा
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement