Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324002

कोटा में कांग्रेस पार्षदों ने आयुक्त के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ!

BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Jul 08, 2025 12:33:03
Kota, Rajasthan
कोटा कांग्रेस पार्षदों ने आयुक्त को सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ, अनिश्चितकालीन धरने पर कांग्रेस पार्षद एंकर.. नगर निगम कोटा में आज एक बार फिर कांग्रेस पार्षदों का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त को सद्बुद्धि देने के उद्देश्य से निगम गेट के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि निगम प्रशासन उनके साथ द्वेषभावना से काम कर रहा है और उनके विकास कार्यों को लंबे समय से अटका कर रखा गया है। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्षद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। इससे पहले कल कांग्रेस पार्षदों ने दंडवत यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया था, वहीं आज उन्होंने यज्ञ कर विरोध दर्ज कराया। उपमहापौर पवन मीणा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पार्षदों को वर्क ऑर्डर जारी नहीं किए गए और उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी, तो कांग्रेस आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन करेगी। बाइट 01 उप महापौर पवन मीणा
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top