Back
नारायणपुर में सड़कों की खस्ताहाल पर कांग्रेस का चक्का जाम, सरकार पर तीखा हमला
HSHEMANT SANCHETI
Sept 25, 2025 10:38:32
Narayanpur, Chhattisgarh
एंकर - नारायणपुर जिले की खस्ताहाल और जर्जर सड़क व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नारायणपुर–कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग 130D पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के नगर बंद आह्वान को व्यापारियों का भी पूरा समर्थन मिला, जिसके चलते जिले के अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठान दोपहर तक बंद रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। कांग्रेस के पूर्व विधायक चन्दन कश्यप ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि “भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है, जो कांग्रेस के कामों का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।” उन्होंने दावा किया कि नारायणपुर–ओरछा सड़क की DPR कांग्रेस शासन में बनी थी, लेकिन भाजपा अब इसे अपनी उपलब्धि बताने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा शासित राज्यों को केंद्र से फंड आसानी से उपलब्ध हो जाता है, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों को सहयोग नहीं दिया जाता। इसी राजनीति का शिकार नारायणपुर जैसे पिछड़े इलाके हो रहे हैं।जिले की स्थिति टापू जैसी वर्तमान में नारायणपुर की हालत टापू जैसी हो गई है। जिले को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग— नारायणपुर–कोंडागांव, नारायणपुर–अंतागढ़ और नारायणपुर–ओरछा सड़कें बुरी तरह जर्जर हैं। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण सड़कें जानलेवा बन गई हैं और बस सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हैं। खनिज परिवहन से सड़कों की स्थिति और बिगड़ गई है।
कांग्रेस नेताओं ने चेताया कि खराब सड़कों के चलते परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने भी सड़क की बदहाली पर चिंता जताते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना गंभीर चुनौती बन गया है और कई मामलों में प्रसव रास्ते में ही हो रहे हैं। दफ्तरों और स्कूलों में कार्यरत महिलाओं को रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
उग्र आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस ने साफ किया कि यह आंदोलन केवल सांकेतिक है। यदि जल्द सड़क मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ और बस सेवाएं बहाल नहीं की गईं, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और भी उग्र रूप धारण करेगा।
बाइट 01 : चंदन कश्यप, पूर्व विधायक नारायणपुर* (पहचान गले में कांग्रेस का स्कार्फ लगाए लाल बाल वाले)
बाइट 02: सोनिका पोर्ते, प्रदेश महासचिव, छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस* (पहचान गले में काले रंग की चुन्नी लगाए)
बाइट 03 : विजय सलाम, NSUI जिला अध्यक्ष* (पहचान गुलाबी रंग का शर्ट पहने हुए)
बाइट 04 : हेमंत कुमार, छात्र* (पहचाना स्लेटी रंग का टी शर्ट पहने हुए)
बाइट 05 : व्यापारी, (पहचान माथे पर तिलक लगाए हैं)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPManish Purohit
FollowSept 25, 2025 14:07:360
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 25, 2025 14:07:270
Report
VPVinay Pant
FollowSept 25, 2025 14:07:140
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowSept 25, 2025 14:07:060
Report
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowSept 25, 2025 14:06:110
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 25, 2025 14:06:03Noida, Uttar Pradesh:थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा युवती से विवाद करने वाला कैब चालक गिरफ्तार।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowSept 25, 2025 14:05:500
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:380
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:100
Report
ADAjay Dubey
FollowSept 25, 2025 14:05:010
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 25, 2025 14:04:460
Report
SYSUNIL YADAV
FollowSept 25, 2025 14:04:130
Report