Back
जलमहल में सफाई अभियान: बदबू से परेशान वॉकर्स की बढ़ी चिंताएं!
Jaipur, Rajasthan
DEEPAK GOYAL-99829-33000
LOCATION-JPR
FEED-2C
::
जलमहल में गंदगी का आलम होने से मॉर्निंग वॉक करने वाले वॉकर्स को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत पिछले दिनों जयपुर नगर निगम हेरिटेज की आयुक्त डॉ निधि पटेल से निरीक्षण के दौरान लोगों ने की। जिसके बाद नगर निगम हेरिटेज प्रशासन ने जलमहल की पाल पर सफाई अभियान चलाया । यह अभियान नगर निगम हेरिटेज की आयुक्त डॉ. निधि पटेल के निरीक्षण के बाद शुरू किया गया। नगर निगम हेरिटेज के अधीक्षण अभियंता किशन लाल मीणा ने बताया कि सफाई अभियान में न केवल मानव संसाधनों बल्कि यांत्रिक उपकरणों और नावों की मदद से भी जल क्षेत्र से कचरा हटाया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य जलाशयों और सार्वजनिक स्थलों पर भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब है कि आयुक्त डॉ. पटेल ने जल महल का निरीक्षण किया था। जहां पाल पर फैले कचरे को देखकर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत सफाईकर्मियों और आवश्यक उपकरणों की सहायता से पाल और जल क्षेत्र की सफाई का कार्य शुरू किया गया। आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने कहा कि जयपुर एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और शहर की स्वच्छ छवि बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम हेरिटेज द्वारा पर्यटन स्थलों की सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के प्रयास भी किए जाएंगे। लेकिन इसके बावजूद यदि कोई पर्यटक या स्थानीय नागरिक सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement