Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273001

गोरखपुर में रेस्टोरेंट के सामने तड़तड़ाहट: 6-7 बदमाशों ने चलाई गोलियां

NTNagendra Tripathi
Sept 11, 2025 10:17:59
Gorakhpur, Uttar Pradesh
Location: गोरखपुर स्लग: गोरखपुर में कार सवारों ने सरेआम रेस्टोरेंट के सामने तड़तड़ाईं गोलियां, मची अफरातफरी, घटना की वीडियो आई सामने - एंकर: गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज़ खबर... एम्स थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात में अदालत होटल के सामने सड़क पर गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। सफेद और काले रंग की कार से आए बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की, फिर अचानक गोलियां बरसा दीं। पूरी घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। पिपलडाड़ा निवासी विनय कुमार निषाद ने एम्स थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अदालत होटल के बगल में रखे बालू को हटाने का काम चल रहा था। तभी रात करीब 11:40 बजे सफेद स्विफ्ट और काले वेन्यू से 6–7 युवक वहां पहुंचे। काले रंग की कार से उतरा एक युवक बालू पर शौच करने लगा। मना करने पर उसने न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि पंजाद दास को थप्पड़ भी मार दिया। इसके बाद दोनों कारों से उतरे अन्य युवक भी हमला करने लगे। देखते ही देखते एक आरोपी ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर होटल और आसपास अफरा-तफरी मच गई। बचाव में आए विरेंद्र कुमार पटेल, अनुराग, आकाश कुमार और अर्जुन को भी बदमाशों ने बुरी तरह पीटा और घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी सफेद कार को मौके पर छोड़कर काले रंग की कार से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने से लोगों में खौफ का माहौल है। गोरखपुर में सरेआम गोलीबारी... भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई वारदात... CCTV फुटेज से खुल सकता है बदमाशों का राज़।
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDARSHAN KAIT
Sept 11, 2025 12:53:39
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के गांव रामगढ़ के समीप नेशनल हाईवे 44 पर 3 ट्रक की हुई भिड़ंत,एक ट्रक चालक की हुई मौत, हाईवे पर खड़े ट्रक की वजह से हुआ हादसा कुरुक्षेत्र:- जिला कुरुक्षेत्र के गांव रामगढ़ के समीप नेशनल हाईवे 44 पर 3 ट्रैकों की जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। और दूसरे ट्रक का चालक घायल हो गया है। हाईवे पर एक ट्रक खड़ा था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। ट्रक चालक ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईवे पर ट्रक खड़ा था और ट्रक चालक नीचे खड़ा था। एक पीछे से उसका ट्रक आया और जैसे ही उसने अपने ट्रक को धीमा किया तो पीछे से एक और ट्रक आया जिसने उसकी गाड़ी को टक्कर मारते हुए अगली गाड़ी को चपेट में ले लिया और जो सड़क पर ट्रक खड़ा था उसका चालक ट्रक और डिवाइडर के बीच में फंस गया। जिसकी उसके मौके पर ही मौत हो गई है। वही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और आगामी कार्यवाही की जा रही है उन्होंने कहा कि रोड जाम हो गया था उसको भी खुलवा दिया गया है। और अब यातायात निरंतर चालू है। बाईट:- ट्रक चालक बाईट:- पुलिस अधिकारी
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Sept 11, 2025 12:53:11
Sirsa, Haryana: सिरसा। सिरसा में घग्गर नदी के साइड इफ़ेक्ट। सिरसा में जलस्तर को देखते अस्पतालों में बढ़ रहे है मरीज। खुजली, बुखार सहित कई बीमारियों के शिकार हो रहे है लोग। रोजाना 1000 से 1200 तक अस्पतालों में इलाज के लिए आ रहे है मरीज। सिरसा के नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ महेंद्र भादू ने दी जानकारी। सिरसा जिला के सभी अस्पतालों में व्यापक किए गए प्रबंध। मरीजों के बढ़ने की संभावना को देखते हुए बेड की गई व्यवस्था। बाढ़ की आशंका के चलते मरीजों की 10 से 15 फीसदी हुई बढ़ोतरी। एंकर रीड सिरसा में पिछले कई महीनों से घग्गर नदी पूरे उफान पर है। सिरसा के अधिकतम गांवों में घग्गर नदी का पानी है तो ऐसे में अब घग्गर नदी के साइड इफ़ेक्ट भी देखने को मिल रहे है। सिरसा में भले ही जलस्तर कम हो गया है लेकिन जिला सिरसा में घग्गर नदी के पानी से अब लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अब सरदूलगढ़ में 34 हजार 580 क्यूसिक पानी है जबकि ओटू वियर में 24632 क्यूसिक पानी है पानी तो कम हो रहा है लेकिन इस पानी से लोग बीमार काफी हो रहे है। सिरसा के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी किए आकड़ों के मुताबिक अब बारिश के बाद मरीजों की तादाद में काफी इजाफा हुआ है अब एक हजार से 12 सो मरीज सिरसा जिला के नागरिक अस्पतालों में आ रहे है और अपना इलाज भी करवा रहे है। अब लोगों को खुजली , बुखार , जुकाम सहित दूसरे इंफेक्शन हो रहे है जिसका इलाज सिरसा जिला के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में किया जा रहा है। वोल 1 सिरसा में घग्गर नदी बनी आफत की वजह पानी तो कम हो रहा है, लेकिन अब उसके साइड इफेक्ट्स लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहे हैं। सिरसा ज़िले में घग्गर नदी का जलस्तर धीरे-धीरे भले ही कम हो रहा हो, लेकिन इसके बाद अब स्वास्थ्य संकट ने लोगों को घेर लिया है। बारिश और घग्गर के उफान के बाद अब लोग खुजली, बुखार, जुकाम और इंफेक्शन जैसी बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। सिरसा के सरकारी और निजी अस्पतालों में रोज़ाना 1000 से 1200 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं हालाँकि बारिश से पहले 800 से 1000 मरीज औसतन सिरसा जिला के अस्पतालों में आ रहे थे और अपना इलाज करवा रहे थे। सिरसा नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. महेंद्र भादू के मुताबिक, बारिश के बाद मरीजों की संख्या में 10 से 15 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। वोल 2 इस संबंध में मीडिया से बातचीत करते हुए सिरसा के नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ महेंद्र भादू ने बताया कि घग्गर नदी के आसपास के इलाकों में बढ़ते पानी और बारिश के बाद अब लोग खुजली, बुखार, जुकाम और अन्य इंफेक्शंस का शिकार हो रहे हैं। इस बारिश के सीजन से पहले सिरसा जिला के नागरिक अस्पतालों में 800 से 1000 मरीज OPD के लिए आते थे लेकिन अब बारिश के मौसम में रोजाना सिरसा जिले के अस्पतालों में 1000 से 1200 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इस बढ़ती संख्या के कारण सिरसा के सरकारी और निजी अस्पतालों में चिकित्सीय व्यवस्था को मजबूत किया गया है। सिरसा नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. महेंद्र भादू के मुताबिक, बाढ़ की आशंका और पानी के प्रभाव के चलते मरीजों की संख्या में 10 से 15 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। इसके मद्देनजर सभी अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सा संसाधनों और बेड्स की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार साफ-सफाई और संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने की कोशिशें की जा रही हैं। इसके बावजूद, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इस स्थिति को देखते हुए मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। डॉ. महेंद्र भादू ने बताया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी अस्पतालों में अतिरिक्त बेड्स की व्यवस्था की गई है। संभावित बाढ़ और बीमारियों को देखते हुए चिकित्सा सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बात सिर्फ सिरसा की नहीं है, बल्कि ऐसे हालात उन सभी इलाकों में देखे जा रहे हैं, जहां पानी भराव की स्थिति बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की अपील है कि लोग साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। बाइट डॉ महेंद्र भादू , सीएमओ , नागरिक अस्पताल , सिरसा जिला। -- THANXS WITH REGARD VIJAY KUMAR 8708908279, 9991508930,
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Sept 11, 2025 12:52:41
Delhi, Delhi:Dusu दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अपने उम्मीदवारों की करी घोषणा अध्यक्ष पद पर आर्यन मान , उपाध्यक्ष पद पर गोविंद तंवर सचिव पद पर कुणाल चौधरी सह सचिव पद पर दीपिका झा दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के चावन को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा अपने चारों उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार आर्यन मैन से हमने बात की अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार आर्यमन ने कहा कि हम हमेशा छात्रों की लड़ाई लड़ते आए हैं हमने छात्रों से जो वादे किए थे वह पूरा किया क्या है स्पेशल बसें चलाने का मामला हो लगातार हम छात्रों के बीच में रहकर संघर्ष करते रहे और हमें उम्मीद है कि इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पैनल इन चुनाव में विजई होगा साथ ही छात्रों को संदेश भी दिया टी टी
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Sept 11, 2025 12:50:34
Cooch Behar, West Bengal:কোচ রাজবংশী ছাত্র সংগঠনের ডাকা বনধে স্তব্ধ অসম-বাংলা সীমানা, ঘটনাস্থলে মোতায়েন পুলিশ। কোচবিহার: বৃহস্পতিবার কোচ রাজবংশী ছাত্র সংগঠনের ডাকা ১২ ঘণ্টা বনধের প্রভাব পড়ল অসম-বাংলা সীমানায়। বন্ধের সমর্থনে সকাল থেকেই উত্তর-পূর্ব ভারত সংযোগকারী অসম-বাংলা জাতীয় সড়কে দফায় দফায় টায়ার জ্বালিয়ে বিক্ষোভ দেখালেন প্রতিবাদকারীরা। অশান্তি এড়াতে অসম ঘেঁষা বক্সিরহাট নাকা চেকিং পয়েন্টে বিশাল পুলিশ বাহিনী মোতায়ন করেছে বক্সিরহাট থানার পুলিশ। বনধের জেরে দীর্ঘ লম্বা যানজট সৃষ্টি হয়েছে ওই জাতীয় সড়কে। সমস্যায় ভিন রাজ্যের লরিচালকরা।জানা গেছে, পৃথক কামতাপুর রাজ্যের দাবিতে ধুবড়ি জেলার অসম-বাংলা সীমানা ঘেঁষা গোলকগঞ্জ এলাকায় বুধবার সন্ধ্যায় মশাল মিছিলের ডাক দিয়েছিল অল কোচ রাজবংশী স্টুডেন্টস ইউনিয়ন। অভিযোগ, সেই প্রতিবাদ মিছিলের উপর লাঠিচার্জ করে অসমের গোলকগঞ্জ ও গৌরীপুর থানার পুলিশ। ঘটনায় কোচ রাজবংশী জনগোষ্ঠীর প্রায় ১০০ জন আহত হন। এই ঘটনার প্রতিবাদে বৃহস্পতিবার দিনভর অসমের ধুবড়ি জেলা জুড়ে বনধের ডাক দেয় কামতাপুর ছাত্র সংগঠন (আক্রসু)। সেই মতো এদিন সকাল থেকেই ধুবড়ি জেলা জুড়ে পালিত হচ্ছে বনধ। সকাল থেকেই বন্ধ দোকানপাট, শুনশান রাস্তা। রাস্তায় ভিন রাজ্যের লরি আটকে বিক্ষোভ দেখাচ্ছেন প্রতিবাদকারীরা। ইতিপূর্বে লাঠিচার্জের ঘটনায় অসমের গৌরীপুর ও গোলকগঞ্জ থানার ওসিকে ক্লোজ করা হয়েছে। জেলা পুলিশ সুপারের ওপরেও বিভাগীয় তদন্ত শুরু হয়েছে। সবমিলিয়ে এখনও পরিস্থিতি স্বাভাবিক হয়নি। যানজটের আটকে রয়েছেন বহু মানুষ। ঘটনাস্থলে রয়েছে পুলিশ।
0
comment0
Report
Sept 11, 2025 12:50:25
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Sept 11, 2025 12:50:16
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Sept 11, 2025 12:47:48
Noida, Uttar Pradesh:बारां जिला कलेक्टर ने की जनसुनवाई मौके पर ही किया समस्याओं का समाधान...... एंकर-बारां के किशनगंज में आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलेक्टर ने पहुंचकर की जनसुनवाई कर मौकै पर ही समस्याओं का समाधान किया है.....महीने के दूसरे गुरुवार को आयोजित होने वाली उपखंड स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को किशनगंज पंचायत समिति के सभागार में आयोजित हुई....इस जनसुनवाई में बारां जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर जनसुनवाई में पहुंचकर लोगों की जनसुनवाई की गई।जनसुनवाई के दौरान कुल 18 प्रकरण आए इनमें से 15 राजस्व से संबंधित, एक सिंचाई विभाग एवं विधवा पेंशन तथा बिलास नहर की मरम्मत का प्रकरण सामने आए....जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने कई प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया एवं बाकी प्रकरणों का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए....जनसुनवाई में जिला कलेक्टर रोहिताश्वर सिंह तोमर ,उपखंड अधिकारी राकेश कुमार रावत, पंचायत समिति केविकास अधिकारी हर्ष कुमार महावर, तहसीलदार हुकुमचंद मीणा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, जलदाय विभाग ,महिला बाल विकास सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे....
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Sept 11, 2025 12:47:26
Kota, Rajasthan:मामूली बात पर चार महिलाओं ने मिलकर एक महिला के साथ कर दी बड़ी वारदात,महिला को बाल पड़कर घसीटा और की मारपीट,महिला के सिर में आई गंभीर चोटे,घटना का वीडियो भी आया सामने कोटा ग्रामीण के मंडाना थाना क्षेत्र में मामूली बात पर कहासुनी होने के बाद पड़ोस में रहने वाली चार महिलाओं ने पड़ोसी महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी जिसका वीडियो भी सामने आया है वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन महिलाएं और एक युवति मिलकर एक महिला के साथ मारपीट कर रही है उसके बाल पड़कर खींच रही है पीछे से जिस महिला के साथ मारपीट हो रही है उसकी बेटी भी चिल्ला चिल्ला कर रो रही है,फिलहाल पीड़िता कविता की तरफ से मंडाना थाना पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करवाई है,मंडाना थाना अधिकारी का कहना है की कविता की तरफ से शिकायत प्राप्त हुई है जिसमें पुष्पा,पूजा और दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है अनुसंधान किया जा रहा है l
0
comment0
Report
KSKamal Solanki
Sept 11, 2025 12:47:16
Dhar, Madhya Pradesh:स्थान :-बदनावर(धार)मप्र रिपोर्ट:-कमल सोलंकी 78694999 7 स्लग :- प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने किया सभा स्थल का निरीक्षण एंकर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को धार जिले के बदनावर विधानसभा स्थित ग्राम भैसोला में पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे इसी दिन स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ भी होगा..... वीओ :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारी का जायजा लेने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बदनावर विधानसभा के भैसोला पहुंचे कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय चेतन कश्यप निर्मला भूरिया शाहिद बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे..... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बड़े ही गौरव की बात है कि मध्य प्रदेश में पहला पीएम मित्र पार्क का शिल्यानास होने जा रहा है..... मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम मित्र पार्क की सौगात हमें देने वाले हैं... बड़ी ही खुशी की बात है कि देशभर में 7:00 पीएम मित्र पार्क बनने वाले हैं और सबसे पहले हमारे पीएम मित्र पार्क का भूमि पूजन होने जा रहा है और सेवा पखवाड़ा का भी शुरुआत होने वाली है ..... प्रशासनिक पखवाड़े में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ होगा जो यंहा से शुरू होगा.... यहां पूरा कृषि आधारित क्षेत्र है और यहां के आसपास के अधिकतर किसान कपास की खेती करते हैं..... किसानों को कपास की सही कीमत मिले और हम इस दिशा में आगे बढ़े दुनिया में शुद्ध जैविक कपास की मांग भी बड़ी है यह पुराने जमाने से इंदौर उज्जैन रतलाम बड़वानी झाबुआ धार बड़ी-बड़ी मिलो के माध्यम से जाना जाता था ऐसे में कॉटन आधारित उद्योगों का अवसर देकर यंहा 6 लाख किसानों के लिए यह क्षेत्र एक अलग प्रकार की दुनिया में आएगा मैं उम्मीद करता हूं कि यहां इतनी बड़ी सौगात मिल रही है..... प्रधानमंत्री जब भी आते हैं मध्य प्रदेश के साथ एक नया इतिहास बना कर जाते हैं..... प्रधानमंत्री का किसानों के लिए बेहतर से बेहतर करने का प्रयास रहता है और हमारी सरकार के माध्यम से हम यह प्रयास लगातार जारी रखेंगे... किसान आधारित उद्योगों के बढ़ावा को लेकर हम लगातार काम कर रहे है.... जहां-जहां सोयाबीन की फसल में मोज़ेक के कारण नुकसान हुआ है वहां मैंने दौरा किया है और संभावित जिलों के कलेक्टर से बात करके उचित मुआवजे की बात कही है बाइट :- डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top