Back
चित्रकूट: कोर्ट के आदेश पर साध्वी लालदाई का आश्रम हुआ खाली!
Indore, Madhya Pradesh
चित्रकूट कामदगिरि परिक्रमा मार्ग खोही में स्थित लालदाई का आश्रम कोर्ट के आदेश पर कराया गया खाली
टॉपलीड- भरत मिलाप मंदिर के महंत राम मनोहर दास और साध्वी लालदाई के बीच लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आज न्यायालय के आदेश के बाद लालदाई का आश्रम खाली करा लिया गया है। यह आदेश सिविल कोर्ट चित्रकूट से 31 मई को आदेश दिया था जिसके कर्म में 4 जुलाई तक आश्रम खाली कराने का आदेश पारित किया गया था। जिसके अनुपालन आज आश्रम को खाली कराया गया है। भरत मिलाप मन्दिर के महंत राम मनोहरदास ने बताया कि उन्होंने बेदखली का मुकदमा दायर किया था जिसका आदेश हुआ है उसी क्रम में यह खाली कराया गया है।
वही साध्वी लालदाई ने बताया कि उन्हें यह आश्रम उनके पति लालबाबा के समय मे खोही के नाती भैया ने दिया था इसमें कब मुकदमा हो गया कैसे हो गया उनको पता नही है। उनको दिखाई भी नही देता है। अब वह कहा रहेगी कैसे रहेंगी इस सवाल पर उन्होंने कहा ठाकुरजी जाने उनको नही पता है। लालदाई ने अपनी संपत्ति के सम्बंध में भी मीडिया में कुछ बाते बताई है लेकिन उनका मानसिक संतुलन ठीक नही लग रहा था।
यह आदेश सिविल न्यायालय त्वरित द्वारा किया गया है जिसमे गाटा संख्या 828 को खाली कराने के आदेश है किंतु साध्वी लालदाई के लिए उनके भक्तों द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक यह जो चौहद्दी दिखाई गया है वह 828 की नही है ।
वही साध्वी लालदाई की अवस्था को देखते हुए सन्त राम मनोहर दास से उनकी बेटी गंगा ने याचना भी किया और आश्रम में रहने देने की गुहार लगाई लेकिन महन्त राम मनोहर दास का दिल बिल्कुल नही पसीजा और उन्होंने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में आश्रम खाली करा कर ही दम लिया।
बाइट- साध्वी लालदाई
बाइट- महन्त राम मनोहर दास भरत मिलाप मन्दिर।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement