Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sikar332001

कल सीकर पहुंचेगा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा; बच्चों की नशा मुक्ति शपथ देखी जाएगी!

ASAshok Singh Shekhawat
Sept 20, 2025 11:47:46
Sikar, Rajasthan
सीकर कल आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में होंगे शामिल। मुख्यमंत्री शर्मा लगभग एक लाख से अधिक स्कूली बच्चों को नशा मुक्ति की दिलाएंगे शपथ एंकर सीकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल सीकर दौरा प्रस्तावित है।मुख्यमंत्री यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।इस मौके पर सीकर जिले में एक नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री शर्मा लगभग एक लाख से अधिक स्कूली बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हैऔर जिलेभर के स्कूलों से छात्र-छात्राएँ इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।"भाजपा के नेता और कर्यकर्ता भी मुख्यमंत्री के आगमन कीतैयारी को लेकर सभा स्थल दौरा किया भाजपा के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती जिलाध्यक्ष मनोज बाटड भाजपा नेता हरिराम रनवा और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और जिले के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ABAnnu Babu Chaurasia
Sept 20, 2025 13:31:20
Etawah, Uttar Pradesh:स्लग:-सुसाइड का प्रयास/इटावा/अन्नू चौरसिया/20/09/2025/09410078610 एंकरइंट्रो:-इटावा में रील का खुमार इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है इटावा में जीजा के घर आई साली ने इंस्टाग्राम पर ब्लेड से हाथ पर कई जख्म के रील बनाई आशंका जताई गई है कि रील देखने के बाद पति को गुस्सा आया और फोन पर बातचीत हुई उसके बाद पत्नी ने जहर खा लिया आनन फानन में जीजान अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज जारी और स्थिति खतरे के बाहर है। वी. ओ.:-इटावा जनपद के थाना एक दिन इलाके में अपने जीजा के घर आई साली ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया इसके बाद जीजा ने साली को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया मामले को लेकर बताया गया है कि साली द्वारा इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर पोस्ट किए जाते हैं जिसमें कुछ वीडियो साली के द्वारा बनाए गए जिसमें ब्लेड से खुद अपने हाथ पर चोट लगाई जिसमें ब्लड निकलता देखा जा सकता है। जिसके बाद पति पत्नी दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई उसके बाद पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जीजा आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां ओर इलाज जारी है । बाइट:- श्याम सिंह - महिला की जीजा बाइट: डॉ.श्याम मोहन यादव - ईएमओ जिला अस्पताल इटावा
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Sept 20, 2025 13:30:52
Sambalpur, Odisha:(FIRST PTC) ପବିତ୍ର ମହାଳୟା ଠାରୁ ଅଢେଇ ଦିନ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଭକ୍ତ ଦର୍ଶନ କରିବେ ମା ସମଲେଶ୍ୱରୀ ଙ୍କର ଧବଳ ମୁଖି ବେଶ|ବର୍ଷ ତମାମ ମା ସିନ୍ଦୁର ମୁଖି ବେଶ ରେ ଭକ୍ତ ଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ ଦେଉଥିବା ବେଳେ ମହାଳୟା ଠାରୁ ଅଢେଇ ଦିନ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ମା ଭକ୍ତ ଙ୍କୁ ଧବଳ ମୁଖି ବେଶ ରେ ଦର୍ଶନ ଦେଇଥାନ୍ତି| ମାନ୍ୟତା ରହିଛି ଯିଏ ମା ଧବଳ ମୁଖି ବେଶ ରେ ମା ସମଲେଶ୍ୱରୀ ଙ୍କର ଦର୍ଶନ କରିଥାନ୍ତି ତାଙ୍କୁ ଗଙ୍ଗା ଦର୍ଶନ ର ପୁଣ୍ୟ ମିଳିଥାଏ|ବର୍ଷ ଟିଏ ଭକ୍ତ ଅପେକ୍ଷା କରିଥାଏ ମା ଙ୍କର ଧବଳ ମୁଖି ବେଶ ଦର୍ଶନ କରିବା ପାଈଁ|ଏ ବାବଦରେ ସମସ୍ତ ପ୍ରସ୍ତୁତି ଚୂଡାନ୍ତ ପର୍ଯ୍ୟାୟ ରେ ଭକ୍ତ କେତେବେଳେ ଓ କେମିତି ଦର୍ଶନ କରିବେ ସେ ବାବଦରେ ଟ୍ରଷ୍ଟ ବୋର୍ଡ ସଭାପତି ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି|ସେହିଭଳି ମା ଙ୍କର ନୀତିକାନ୍ତି ରେ ପରିବର୍ତ୍ତନ ହୋଇଥାଏ|ଆଜି ରାତି ତମାମ ମା ଙ୍କର ଧବଳ ମୁଖି ବେଶ ପାଈଁ ପ୍ରସ୍ତୁତି ଜାରି ରହିବ|ସକାଳୁ ମଙ୍ଗଳ ଆଳତି ସହ ମା ଙ୍କର ସାଧାରଣ ଦର୍ଶନ ହେବ ବୋଲି ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି ମୁଖ୍ୟ ପୂଜକ| Byte - ଅମ୍ବିକା ରାଏ,ମୁଖ୍ୟ ପୂଜକ ସମଲେଶ୍ୱରୀ ମନ୍ଦିର Byte - ସଞ୍ଜୟ ବାବୁ,ସଭାପତି,ସମଲେଶ୍ୱରୀ ଟ୍ରଷ୍ଟ ବୋର୍ଡ ସମ୍ବଲପୁର (END PTC)
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Sept 20, 2025 13:18:55
Jaipur, Rajasthan: दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में अहम निर्णय लिए गए,,,, बैठक में 22 सितम्बर 2025 से जीएसटी 2.0 की नई कर दरें लागू हो जाएगी,,,,, प्रदेश के वाणिज्य कर विभाग ने दरों में कमी का लाभ आम जनता तक सही रूप में पहुंचे, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है,,,,,, इस बार GST में कमी का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचना चाहिए,,,,, वाणिज्य कर विभाग के मुख्य आयुक्त कुमार पाल गौतम द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियो को जीएसटी 2.0 के सुधारो को आम जन तक पहुंचाने के दिशा निर्देश जारी किए,,,, इन दिशा निर्देशों के तहत विभागीय अधिकारी विभिन्न ट्रेड के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर नई दरों और ITC के नियमों की विस्तृत जानकारी भी देंगे,,,,,मुख्य कर आयुक्त द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाज़ार में जाकर वस्तुओं और सेवाओं पर कर कटौती का सीधा असर कीमतों पर दिखे,,,, साथ ही अधिकारियों को वस्तुओं के दर संशोधन से पहले और बाद की एमआरपी रिपोर्ट हर माह विभाग को भेजनी होगी,,,,, इसके लिए विभाग द्वारा एक फॉर्मेट जारी किया गया है जिसकी हर सप्ताह अतिरिक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी द्वारा समीक्षा की जाएगी,,,,,,वाणिज्य कर विभाग के मुख्य आयुक्त ने कहा कि “जीएसटी सुधारों का लाभ सीधे उपभोक्ता तक पहुंचना ही राज्य सरकार की प्राथमिकता है,,,,, सभी अधिकारी और व्यापारी इस दिशा में सहयोग दें,,,,,,
0
comment0
Report
STSharad Tak
Sept 20, 2025 13:18:18
Sirohi, Rajasthan:एंकर : माधव विश्वविद्यालय आबूरोड के कृषि महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईसीआर के पूर्व उप महानिदेशक डॉ. नरेंद्र सिंह राठौड़ रहे। सम्मेलन का विषय था “बेहतर सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण हेतु कृषि, मानविकी और संबद्ध विज्ञानों में वैज्ञानिक नवाचार।” डॉ. राठौड़ ने युवाओं से आह्वान किया कि ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीकों को अपनाकर कृषि क्षेत्र को और सशक्त बनाएं। चांसलर हिम्मत सिंह देवल ने कहा कि यह ज्ञान और शोध का साझा मंच है। अधिष्ठाता, शिक्षक, विद्यार्थी और प्रगतिशील किसान सम्मेलन में अपने अनुभव व शोध साझा करेंगे। आयोजकों ने इसे विद्यार्थियों, शोधार्थियों और कृषि समुदाय के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। कार्यक्रम 20 सितंबर तक चलेगा।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Sept 20, 2025 13:18:08
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आयोजित हुए साड़ी फेस्टिवल में गीतांजली हॉस्पिटल का “वेलनेस वाली साड़ी सेशन” विशेष आकर्षण रहा। कार्यक्रम का आयोजन शी सर्किल से तारिका भानूप्रताप, सीपीएस स्कूल और रॉकवुड्स के सहयोग से किया गया| जिसमे गीतांजली हॉस्पिटल की वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. पूजा गांधी, डॉ. रेनू मिश्रा, डॉ. नलिनी शर्मा, डॉ. अनुपमा हाड़ा, डॉ. नीलम तोषनीवाल, डॉ. भामिनी जाखेटिया और डॉ. रेखा राठौड़ ने सक्रिय भागीदारी निभाई। गीतांजली चिकित्सकों के समूह को “बेस्ट साड़ी ग्रुप” के सम्मान और पुरस्कार से नवाज़ा गया। इस सम्मान का विशेष महत्व इसलिए रहा क्योंकि चिकित्सक होने के साथ-साथ उन्होंने साड़ी फेस्टिवल को स्वास्थ्य और वेलनेस से जोड़कर समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सभी डॉक्टरों द्वारा वेलनेस संदेश दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल “स्वस्थ नारी, शक्ति परिवार” के बारे में जानकारी साझा की गई। सूचना प्रसारण विभाग से हरलीन गम्भीर और मानव संसाधन विभाग से राधिका सुवालका ने भी इस साड़ी उत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। गीतांजली हॉस्पिटल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी है बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सदैव बढ़-चढ़कर भाग लेता है।
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Sept 20, 2025 13:17:52
Jamui, Bihar:जमुई: चकाई थाना क्षेत्र के पेटार पहाड़ी गांव के समीप शनिवार को दोपहर करीब साढ़े 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की चपेट में आने से 13 वर्षीय नीतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। नीतीश, पिता पेरू पासवान, बालागोजी गांव का निवासी था और सेक्रेड हार्ट हाई स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था। जानकारी के अनुसार, नीतीश स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन चालक संत जोसेफ वाहन छोड़कर फरार हो गया। यह ट्रक भलुआ स्थित इथेनॉल प्लांट में बालू उतारकर लौट रहा था। घटना के बाद ग्रामीणों ने चकाई-कियाजोरी मार्ग को करीब चार घंटे तक जाम कर दिया। वे उचित मुआवजा और स्कूल समय में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर एसडीपीओ राजेश कुमार, चकाई, चंद्रमंडीह और बिचकोड़वा थाने के अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा और हाइवा को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी। हादसे के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइट – राजेश कुमार, एसडीपीओ झाझा
0
comment0
Report
SRSANJAY RANJAN
Sept 20, 2025 13:17:42
Arwal Sipah Panchayat, Bihar:अरवल के करपी बैंक में 17 लाख रुपये की चोरी, तीन संख्या में थे अपराधी ANC _अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र में करपी बजार में स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में दोपहर 12:45 बजे तीन अपराधियों ने बैंक में घुसकर 17 लाख 66 हजार 840 रुपए की चोरी कर फरार हो गए। बैंक स्टाफ और कैशियर को भी इस दौरान कुछ समझ नहीं आया। पूरी घटना बेहद पेशेवर तरीके से की गई। बैंक मैनेजर ने बताया कि घटना के समय बैंक में लिंक बंद था और सभी स्टाफ बाहर थे। इस मौके का फायदा उठाते हुए तीन अपराधी सीधे कैशियर के पास गए और वहां रखे बैग में से 17 लाख 66 हजार 840 रुपए निकाल कर 1:27 बजे पीछे के रास्ते से बाहर निकल गए। घटना के दौरान बैंक कर्मियों को भी कुछ पता नहीं चला। मौके पर स्थानीय पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच चल रही है। BYTE रामबली प्रसाद बैंक मैनेजर
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Sept 20, 2025 13:17:32
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव एक बार फिर राजनीतिक यात्रा पर निकले तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा 16 सितंबर से शुरू हुई और आज 20 सितंबर को वैशाली में देर शाम समाप्त होगी 5 दिनों में 10 जिलों के कई विधानसभा क्षेत्रों में जनता से संवाद किया तेजस्वी यादव किस यात्रा में काफी भीड़ दिख तो वही तेजस्वी यादव ने इस यात्रा को सफल बताएं तो यात्रा यह भी विवादों में रहा एक तरफ कलम बांटने को लेकर तो दूसरी तरफ रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लेकिन तेजस्वी यादव ने इन सब पर भी राम लगा दिया वैशाली जिले के महुआ विधानसभा से जायजा लिया जी मीडिया संवाददाता रूपेंद्र श्रीवास्तव ने
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top