Back
40 साल बाद छत्तीसगढ़: मोहला-मानपुर-औंधी नक्सल आतंक समाप्त, आत्मसमर्पण से क्षेत्र शांत
PSPrashant Sharma
Mar 27, 2026 15:19:33
उइकाटोला जंगलों से हथियारों संग निकले आरकेबी डिवीजन कमेटी के 5 नक्सलियों के समर्पण के बाद मोहला-मानपुर क्षेत्र में 40 साल पुराना लाल आतंक पूरी तरह समाप्त हो गया।
छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की गई है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के घने जंगलों और सीमावर्ती ग्रामों में फैला 40 वर्षों का लाल आतंक आखिरकार समाप्त हो गया है। उइकाटोला जंगलों से आरकेबी डिवीजन कमेटी के पाँच सशस्त्र नक्सली हथियारों सहित आत्मसमर्पण के लिए कांकेर एसपी कार्यालय की ओर रवाना हुए। इस महत्वपूर्ण कदम को क्षेत्र में शांति और स्थिरता की दिशा में निर्णायक मोड़ माना जा रहा है।1985 के आसपास आंध्र प्रदेश से होते हुए नक्सली बस्तर क्षेत्र के रास्ते मानपुर के दक्षिणी हिस्से में पहुंचे। औधी थाना क्षेत्र में उनकी पहली सक्रियता दिखी और फिर धीरे-धीरे पूरे इलाके में भय का साम्राज्य फैलता गया। जंगलों और पगडंडियों का सर्वे कर नक्सलियों ने सीमावर्ती घाटियों, औधी से बकरकट्टा तक अपना मजबूत आधार क्षेत्र बना लिया, जो वर्षों तक आतंक का पर्याय बना रहा।
समर्पण करने वाले नक्सलियों में शामिल हैं-
ACM मंगेश
ACM गणेश उइका
ACM राजे
ACM हिड़मे उर्फ जमाली
ACM मंगति
WT
बाइट पुलिस अधीक्षक वाय पी सिंह
इन सभी पर विभिन्न नक्सल गतिविधियों में शामिल होने के चलते इनाम घोषित था।मोहला-मानपुर-औंधी संयुक्त एरिया कमेटी हुई नक्सल मुक्त
इन पांच नक्सलियों के आत्मसमर्पण के साथ ही मोहला-मानपुर-औंधी संयुक्त एरिया कमेटी का पूरी तरह सफाया हो गया है। यह क्षेत्र अब नक्सल प्रभाव से मुक्त घोषित किया जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन के लिए यह बड़ी उपलब्धि है, जो आने वाले दिनों में विकास कार्यों और जनविश्वास बहाली को तेजी देगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 27, 2026 16:35:120
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 27, 2026 16:34:550
Report
RSRandhir Singh
FollowMar 27, 2026 16:34:320
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 27, 2026 16:34:060
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 27, 2026 16:33:420
Report
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowMar 27, 2026 16:33:300
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 27, 2026 16:32:380
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 27, 2026 16:32:200
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 27, 2026 16:31:580
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 27, 2026 16:31:440
Report
PTPreeti Tanwar
FollowMar 27, 2026 16:31:280
Report
PTPreeti Tanwar
FollowMar 27, 2026 16:31:150
Report
ASArvind Singh
FollowMar 27, 2026 16:31:030
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 27, 2026 16:30:480
Report