icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
247001
NJNEENA JAIN6 Jul 2025, 01:37 pm

छांगुर बाबा का धर्मांतरण गैंग: पीड़ितों की दिल दहला देने वाली कहानी

Saharanpur, Uttar Pradesh:Date....6.7.2025 Name.....Neena jain location... saharanpur anchor ....लखनऊ में 'घर वापसी' करने वाले कुछ पीड़ितों ने जिस बलरामपुर के जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा का नाम लिया है, वह अब यूपी एटीएस की जांच के दायरे में है | छांगुर बाबा गैंग के द्वारा गरीब, मजदूर, मजबूर लोगों को लालच देकर धर्मांतरण के लिए टारगेट किया जाता और बात नहीं मानने पर पुलिस थाने कोर्ट के जरिए फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें प्रताड़ित किया जाता था | धर्मांतरण के सरगना छांगुर पीर के अकाउंट में 100 करोड़ रुपये आए हैं दुबई सऊदी और दूसरी जगह से, 15-20 अलग-अलग अकाउंट से रुपये आए थे, 40 हिंदू लड़कियों को धर्मांतरण करवाया गया, इस बारे में सोनू रानी से बात करते हैं जो पीड़िता है और अब अपने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए दृढ संकल्पित है। सोनू ने बताया कि उनकी मुलाकात वसीम उर्फ राजू से इंस्टाग्राम के दौरान हुई थी वसीम ने उन्हें कॉल किया था और उनसे फ्रेंडशिप की और यह फ्रेंडशिप धीरे-धीरे बढ़ती चली गई वसीम और राजू की बीवी उसकी भाभी बनकर बात करती थी वह अनाथ थी और उनके इतने प्यार में वह पिघलती चली गई और उनका झुकाव उनकी और हो गया और जिसके चलते वह उन्हीं के कहने पर बेंगलुरु के अपने घर कर और ब्यूटी पार्लर को बेचकर वर्ष 2021 में सऊदी चली गई जहां वसीम और राजू उन्हें एयरपोर्ट पर लेने आया इतना ही नहीं यहां से दिल्ली तक एयरपोर्ट पर छोड़ने वसीम के पिताजी ने अपना नाम सतीश बताया था वह छोड़ने गए थे इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि यह लोग नशे की तस्करी भी करते हैं और उन्हें भी एक बैग देते हुए इसे ले जाने के लिए कहा था परंतु उन्होंने इसके लिए इंकार कर दिया उन्होंने कहा केवल वह अकेली लड़की नहीं है जिस पर यह धर्मांतरण का दावा बनाया जाता है जिसे बताया जाता है बहुत सारी हिंदू लड़कियां हैं जिनको यह हिंदू बनकर बात करते हैं और उन्हें फिर धर्मांतरण के लिए मजबूर करते हैं टूरिस्ट वीजा पर वह तीन माह के लिए सऊदी गई थी जहां पर ठाकुर बाबा मिले जो की वीडियो कॉल से उन पर बात करते थे ठाकुर बाबा उनकी नजर उतारने के नाम पर उन पर सम्मोहन करते थे और जब उनको अपनी ओर देखने के लिए बोलते थे और कहते थे कि तुम बहुत सुंदर हो तुम बहुत अच्छी हो तुम्हारे ऊपर से नजर उतार रहे हैं और इतना कहकर वह उनके बहुत सारे मंत्र पढ़ते थे लेकिन उसके बाद उनका सिर भारी हो जाता था और वह वही करती थी जो वह कहते थे लेकिन वह धर्म परिवर्तन नहीं कर पाई उनका एक शागिर्द बदर अख्तर सिद्दीकी है जिसने उन पर लगातार धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जब उन्होंने मना कर दिया जब तो उनकी अश्लील वीडियो बना ली फोटो खींच ली और वह वापस तीन माह बाद अपने बेंगलुरु चली गई लेकिन उन पर लगातार यह वीडियो और फोटो वायरल करने का दबाव बनाते रहे और उनसे ब्लैकमेल कर पैसा लेते रहे 10 लाख से भी ज्यादा उन्होंने इन लोगों को अलग-अलग अकाउंट में पैसा दिया लेकिन जब पानी फिर से ऊपर गुज़र गया तो उन्होंने इसकी शिकायत बेंगलुरु में ही पुलिस में की। जिस पर पुलिस ने उन्हें सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के घान्नाखंडी मैं भेज दिया जहां का वसीम रहने वाला है यहां पर पुलिस ने उसे उन्हीं के घर में एक छोटा सा कमरा दिलवा दिया और बाद में जब कार्रवाई करने लगी तो उनका परिवार फरार हो गया लेकिन फरार होने से पहले उन्होंने अपने चाचा फरमान और उसके दोस्तों के साथ मिलकर उनके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया जिससे वह पूरी तरह शारीरिक और मानसिक रूप से टूट गई और लेकिन न्याय पाने के लिए पुलिस के पास गई लेकिन पुलिस में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई अधिकारियों के कार्यों के चक्कर काट कर थक गई मैं न्याय चाहती हैं मैं चाहती है कि जिन्होंने उनका उत्पीड़न क्या उन पर कार्रवाई हो उनका कहना है कि उन्हें एक ताबीज भी गले में पहनाया गया था जब सऊदी अरब की और बेताबीज उन्होंने बाद में निकाल फेंका उन्हें उनके पर्स में से भी ताबीज मिले। वह अपनी लड़ाई जारी रखना चाहती हैं वह इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिली और न्याय की बात की उन्होंने उनको आश्वासन दिया और उसके बाद ही कार्रवाई शुरू हुई है उन्होंने बताया कि वह चाहती है कि इस मामले की एटीएस और एसटीएफ कार्रवाई करें इस पूरे मामले की जांच करें ताकि और हिंदू बहाने जिनको विकास सुशीला कर पहले अपने प्यार में जल में फसाया जाता है और बाद में उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जाता है लेकिन वह अपने धर्म परिवर्तन करने से राजी नहीं हुई और अभी भी उनको जान लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रहती हैं जिसकी शिकायत में पुलिस को भी करती है लेकिन पुलिस कार्रवाई सिफर है। सोनू रानी का कहना कि उन्हें आज भी जान से मारने की धमकी लगातार मिल रही है लेकिन पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है बल्कि उन पर लगातार समझौता करने का दबाव जरूर बना रही है लेकिन वह न्याय चाहती हैं ताकि दूसरों के लिए मिसाल बन सके और हिंदू बहने जो दबाव मुस्लिम बन जाते हैं उन सभी को न्याय मिले। सोनू रानी ने बताया कि उनके ऊपर चाकू से भी कई बार हमला किया गया उनके शरीर को गोद गया उनके चेहरे पर जितने भी निशान है यह सभी उन्हीं के द्वारा मारपीट कर दिए गए हैं उन्होंने बताया कि बलात्कार के बाद उनका मेडिकल तक नहीं कराया गया उनके पास जो भी चार लाख से ज्यादा की धनराशि थी वह भी छीन ली गई उनका जेवर भी उनसे ले लिया गया।अब वह केवल अपने लिए और अपने जैसी बहनों के लिए न्याय चाहतीहैं बाइट... सोनू रानी पीड़िता
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पठकाना प्रीमियर लीग का आदि तिवारी ने शुभारंभ किया

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow3m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:पठकाना रामलीला के मैदान में शुक्रवार को रात्रि 9:00 बजे प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के सुपुत्र आदि उपेंद्र तिवारी ने पठकाना प्रीमियर लीग 2.0 क्रिकेट मैच का फीता काटकर और पहला शॉट मार कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय गान संपन्न हुआ। आदि उपेंद्र तिवारी ने क्रिकेट खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आदि उपेंद्र तिवारी ने कहा क्रिकेट एक अंतरराष्ट्रीय खेल बन चुका है। अधिकतर युवाओं का इस खेल की झुकाव होता जा रहा है। उन्होंने कहा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए इसमें एक टीम जीतती है तो दूसरी हारती है । जीतने वाला अगर खुश होता है तो हारने वाले को अफसोस नहीं करना चाहिए बल्कि अगली बार और मजबूती के साथ मैदान में उतरने का संकल्प लेना चाहिए। मेरा मानना है कि निश्चित ही टीम को सफलता मिलेगी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू ने भी सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उज्जवल भविष्य की कामना की। आयोजक नीतीश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

हाथरस में वेल्डिंग के दौरान बाइक में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली पूरी बाइक; नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow5m ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिले के कस्बा सासनी के रुदायन रोड स्थित एक वेल्डिंग की दुकान पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वेल्डिंग के दौरान एक बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला वोहरन निवासी प्रदीप पुत्र सीताराम की बाइक का स्टैंड टूट गया था। वेल्डिंग कराने के लिए बाइक दुकान पर भेजी गई थी। दुकानदार जब बाइक के स्टैंड की वेल्डिंग कर रहा था, उसी दौरान चिंगारी से बाइक में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वेल्डिंग की दुकान पर आग बुझाने के लिए कोई भी सुरक्षा संसाधन, जैसे अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर), उपलब्ध नहीं थे। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता या आग पास की अन्य दुकानों तक फैलती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा होने से कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।
0
0
Report
Advertisement

चठिया पुल पर जल सत्याग्रह करने के लिए किसान यूनियन ने ज्ञापन दिया

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow5m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन राजू गुप्ता संगठन के जिला अध्यक्ष इम्तियाज अली द्वारा समस्याओं के समाधान न होने से आजिज आकर चठिया पुल पर जल सत्याग्रह करने का निर्णय लिया गया है। आगामी 16 जुलाई को पूर्वान्ह 11:00 बजे जल सत्याग्रह किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को दोपहर 1:30 बजे नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा को जिला अध्यक्ष ने ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष का कहना है कि लगातार समस्याओं के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है लेकिन समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसलिए मजबूर होकर जल सत्याग्रह करना पड़ रहा है।
0
0
Report

बालिका से छेड़छाड़ करने वाले युवक पर रिपोर्ट दर्ज

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow7m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:्शाहाबाद कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली 6 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक कॉस्मेटिक दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली मां के अनुसार 7 जुलाई को उसकी 6 वर्षीय पुत्री बाजार संभा निवासी नन्हू की कॉस्मेटिक दुकान पर बर्तन धोने वाला ब्रश लेने गई थी। आरोप है कि युवक नन्हू ने बच्ची के शरीर के आपत्तिजनक स्थानों पर छेड़छाड़ की और दूसरे दिन फिर बुलाया। मां के अनुसार उसकी बेटी दूसरे दिन जब फिर गई तो फिर दुकानदार ने उसके साथ वही हरकत की। तब बेटी ने सारी बातें घर पर बताई। उसके बाद मां ने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

प्रताप नगर छात्रा मौत मामला: परिवार का धरना, सीबीआई जांच की मांग

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के प्रतापनगर में 13वीं मंजिल से गिरकर जान गंवाने वाली छात्रा के परिवार ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के बाहर धरना दे दिया... मांग है CBI जांच की... परिवार का कहना है कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या हुई है... लेकिन जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ परिवार को समझाने पहुंचे तो बातचीत के दौरान उन्होंने कहा... 'सड़क पर न्याय नहीं मिलता, न्याय कानून से मिलता है...' इसके बाद राठौड़ ने मीडिया से कहा कि हम न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, लेकिन धरना देकर सड़क पर बैठना उचित नहीं है... प्रतापनगर में छात्रा वंशिका की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार धरने पर बैठ गया। परिवार का आरोप है कि मौत आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। वो चाहते हैं कि सीबीआई जाँच हो। इधर पुलिस और बीजेपी नेताओं ने समझाइश की कोशिश की लेकिन परिवार अपनी मांग पर अड़ा रहा। CCTV फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड आदि के निष्पक्ष जांच की मांग जारी है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी शाम को प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे परिवार को भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ेगी तो दिल्ली तक बात करेंगे, लेकिन धरना सड़क पर नहीं चलेगा। उन्होंने कहा न्याय कानून से मिलता है और अंदर बैठकर बात होती है। मनीष गर्ग पिता ने सीबीआई जांच की मांग लिखित में की। राठौड़ ने कहा मैं मामले की निष्पक्ष जाँच के लिए हर संभव मदद दूँगा। परिवार का कहना है कि घटना के बाद से वे न्याय की मांग कर रहे हैं। कई बार कैंडल मार्च, ज्ञापन दे कर धरना दिया, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस जांच जारी है, लेकिन परिवार सीबीआई से कम किसी बात पर तैयार नहीं है। यह मामला अब सिर्फ एक संदिग्ध मौत नहीं बल्कि न्याय, जांच और राजनीतिक संकेत का है।
0
0
Report

अकबर के आरोप: नकटी समेत भूमि को नगर विकास योजना के नाम पर निजी अंतरण

Raipur, Chhattisgarh:पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार अब नकटी गांव के विवाद को सुलझाने के बजाय वहां की जमीनों को लेकर एक अन्य विवाद की तैयारी में है. शासकीय दस्तावेज स्पष्ट रूप से बताते हैं कि नकटी सहित सेरीखेड़ी, मंदिर हसौद, रमचंडी, बरौंदा और रीको की कुल 436.01 हेक्टेयर यानि करीब 1076 एकड़ भूमि को नगर विकास योजना के नाम पर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रहेी है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रस्तावित योजना में नकटी गांव की भी कुछ जमीनों को शामिल किया गया है. उन्होंने कहा है कि सरकार स्पष्ट करें कि इस योजना में वह विवादित जमीन तो शामिल नहीं है जहां से विस्थापन हुआ है. उन्होंने नवाक रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा जारी निविदा के दस्तावेज के हवाले से कहा कि चयनित एजेंसी को सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज, विद्युत जैसी आधारभूत संरचनाएं विकसित करने के बदले मिश्रित उपयोग भूमि के विकास और उसके विक्रय का अधिकार दिया जाएगा. इसका मतलब ये है कि उक्त जमीनों को सीधे न बेचकर डेवलपर के माध्यम से बेचा जा रहा है
0
0
Report
Advertisement

खूंटी में पड़हा राजा व्यवस्था पर मिशनरीज अतिक्रमण पर मधु कोड़ा ने बचाव कहा

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में जनजातीय समुदाय के रूढ़िवादी संगठन पड़हा राजा व्यवस्था पर पड़हा राजा का हो रहा चयन मिशनरीज अतिक्रमण कर रहा बतलाया। आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा खूंटी पहुंचे और रूढ़िवादी जनजातीय समुदाय के लोगों से सामाजिक व्यवस्था को लेकर बातचीत की। इस दौरान अखिल भारतीय सरना समाज के अधिकारियों के अलावे सरना संस्कृति की अगुआ लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि खूंटी में ईसाई मिशनरीज पड़हा व्यवस्था पर अतिक्रमण कर रहा है। क्योंकि वह अपने आदि परंपरा को छोड़कर विदेशी धार्मिक परंपरा अपनाया है और पढ़ा व्यवस्था न केवल सामाजिक व्यवस्था है बल्कि वह एक धार्मिक व्यवस्था पर भी कार्य करता है। इससे सरना संस्कृति को मानने वाले के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इस पड़हा राजा व्यवस्था में कभी भी मिशनरीज नहीं आ सकते। न ही पेशा कानून व्यवस्था के अंतर्गत आ सकते हैं।
0
0
Report

केकड़ी में 1268 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास, विकास की गति बढ़ी

Jaipur, Rajasthan:केकड़ी में 1268 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास,सीएम बोले-कांग्रेस ने किया राजस्थान का बेड़ा गर्क जयपुर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केकड़ी क्षेत्र में 808 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और 69 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया. उन्होंने 1268 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली फोरलेन सड़क परियोजना के प्रथम चरण का शिलान्यास भी किया. इससे क्षेत्र का औद्योगिक, व्यापारिक और यातायात विकास होगा. केकडी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1268 करोड की सडक परियोजना की सौगात दी.सीएम ने पहले चरण का शिलान्यास किया.मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि उपज मंडी में सभा में कहा, राज्य सरकार का ध्येय केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर प्रदेशवासियों का जीवन सुगम बनाना है. कांग्रेस ने राजस्थान का बेड़ा गर्क किया. हमारे ढाई साल के शासन में प्रदेश को कई बड़ी योजनाएं मिली है. कांग्रेस के 5 साल के शासन में एक भी बड़ी योजना प्रदेश को नहीं मिली.भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करा रही है. चुनाव से पहले तैयार विकास के रोडमैप के अनुरूप कार्य कर रहे हैं. प्रदेश में 90 हजार करोड़ रुपए से अधिक की जल परियोजनाओं पर कार्य शुरू किया गया. ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां पेयजल योजनाओं पर काम नहीं चल रहा. भाजपा सरकार ने ढाई वर्षों में 12 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ाया. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों में केवल 3 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ाया था. किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी सरकार तेजी से कार्य कर रही है. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि नसीराबाद–देवली फोरलेन सड़क केवल केकड़ी ही नहीं, बल्कि नसीराबाद, सरवाड़ और देवली क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगा. ढाई साल में प्रदेश में इतनी सड़क बनी कि 'मैं बोलते बोलते थक जाऊंगी लेकिन 5 दिन भी बताने में कम पड़ जाएंगे'. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथ में यश रेखा है. वे जब भी दिल्ली जाते हैं, राजस्थान के लिए कोई न कोई बड़ी सौगात लेकर आते हैं. उन्हें विशेष वरदान है और वे जो मांगते हैं, वह राजस्थान को मिलता है. नसीराबाद-बूंदी रेलवे लाइन की मांग: विधायक शत्रुघ्न गौतम ने मुख्यमंत्री से नसीराबाद-बूंदी रेलवे लाइन को स्वीकृति देने की मांग की.उन्होंने बताया कि सरकार ने बजट में तीन ग्रीन एक्सप्रेस-वे की घोषणा की थी. इनमें दो पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जयपुर-भीलवाड़ा ग्रीन एक्सप्रेस-वे, जो केकड़ी से होकर प्रस्तावित है, उसका निर्माण शीघ्र शुरू कराए. इसके बनने से केकड़ी दो फोरलेन मार्गों से जुड़ जाएगा. विधायक गौतम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का 51 किलो की माला पहनाई. सीएम ने आयुर्वेद प्राकृतिक महाविद्यालय, केकड़ी सावर के अलावा क्षेत्र में अन्य कई स्थानों पर बनी सड़कों का लोकार्पण किया. राजस्थान में पानी की कमी नहीं: सीएम ने कहा कि प्रदेश में पेयजल किल्लत दूर करने को कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह का भार है कि उन्होंने इंदिरा गांधी योजना उस वक्त देकर कई जिलों की प्यास बुझाई. प्रदेश में ईआरसीपी, ब्राह्मणी नदी प्रोजेक्ट, यमुना प्रोजेक्ट, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में जल की परियोजनाएं समेत प्रदेश का एक भी ऐसा जिला नहीं है जहां पर पानी को लेकर सरकार ने परियोजनाएं नहीं दी. प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस रही लेकिन इतनी बड़ी योजनाएं कभी नहीं दी. इस सरकार में ऊर्जा क्षेत्र में भी राजस्थान आगे बढ़ा. 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही है. कांग्रेस ने युवाओं को रुलाया खून के आंसू: उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने युवाओं को खून के आंसू रुलाए. प्रदेश में बीजेपी के ढाई वर्ष के कार्यकाल में एक भी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है. एक लाख 78 हजार सरकारी नियुक्तियां अभी तक युवाओं को दी जा चुकी है. 4 लाख सरकारी, 6 लाख प्राइवेट नौकरी देने के वादे को सरकार जरूर पूरा करेगी.
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ में केशव मौर्य की सख्त टिप्पणी, 2027 तक कमल खिलाने का दावा

Azamgarh, Uttar Pradesh:वर्ष 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के लिए सरकार प्रतिबद्ध, डिप्टी सीएम ने कहा सपा नमाजवादी है, असली पीडीए है भाजपा।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानून व्यवस्था के संबंध में कहा कि प्रदेश सरकार अपराध एवं अपराधियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य कर रही है। आमजन को सुरक्षित, भयमुक्त एवं सुशासित वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम ने सपा सुप्रीमो पर श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले पर दिए जा रहे बयान पर जमकर हमलावर रहे। कहा कि सपा में परिवारवाद की भ्रष्ट राजनीति होती है, यह गुंडे माफियाओं और अपराधियों की समर्थक पार्टी है। डिप्टी सीएम ने सपा को मुस्लिम तुष्टिकरण की घटिया और घिनौनी राजनीति करने वाली पार्टी बताया। राम मंदिर चंदे के मामले में चल रहे विवाद पर सपा सुप्रीमो द्वारा लगातार की जा रही विवादित टिप्पणी पर डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राम द्रोहियों का परिवार है और राम भक्तों का खून बहाने वाला परिवार है। श्रीराम जन्मभूमि चढ़ने की जो शिकायतें आई थी उस पर SIT जांच कर रही है, इसके साथ ही पुलिस कार्रवाई कर रही है, उस मामले में अखिलेश यादव को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। समाजवादी पार्टी को नमाजवादी पार्टी बताते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव फर्जी बात ना करें। वह आजमगढ़ से सांसद भी रहे, PDA के नाम पर पिछड़े, दलितों पर जितना अत्याचार सपा की सरकार में हुआ है, इतिहास में कभी नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी फर्जी PDA है जो नहीं चल सकता है। असली PDA भाजपा में है। भाजपा में सामाजिक समीकरण का वास्तविक रूप से शानदार गुलदस्ता दिखाई देता है। जबकि सपा में परिवारवाद साफ-साफ दिखाई देता है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आने वाले 2027 में आजमगढ़ की सभी विधानसभा सीटों पर कमल खिलाना है, जिसको लेकर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मजबूती के साथ जुट जाये।
0
0
Report

संभल के दवोई में अवैध कब्जों पर बुलडोजर, 22 जुलाई तक नोटिस जारी

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल .. असमोली के दवोई में सरकारी सड़क पर काबिज अवैध कब्जेदारों में दिखाई दिया योगी के महाबली बुलडोजर का खौफ .. बुलडोजर एक्शन .. जुर्माने ..और कानूनी कार्यवाही के खौफ से PWD की सड़क पर कब्जा कर बनाए गये अवैध मकान और दुकानों पर खुद हथौड़ा चलाकर तोड़ रहे अवैध कब्जेदार मुस्लिम पुलिस ने अवैध कब्जेदारों को खुद अवैध निर्माण ध्वस्त करने के लिए 22 जुलाई तक का बक्त दिया है... PDW की सड़क को फोर लेन बनाए जाने के लिए प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने कई गांवों के 85 अवैध कब्जे दारो को नोटिस जारी किये है । असमोली थाना इलाके के दवोई गांव का मामला
0
0
Report

केकड़ी फोरलेन से राजस्थान में विकास की नई गति, कांग्रेस पर बड़ा हमला

Jaipur, Rajasthan:केकड़ी में 1268 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास, सीएम बोले- कांग्रेस ने किया राजस्थान का बेड़ा गर्क। जयपुर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केकड़ी क्षेत्र में 808 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और 69 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया. उन्होंने 1268 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली फोरलेन सड़क परियोजना के प्रथम चरण का शिलान्यास भी किया. इससे क्षेत्र का औद्योगिक, व्यापारिक और यातायात विकास होगा. केकडी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1268 करोड की सडक परियोजना की सौगात दी. सीएम ने पहले चरण का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि उपज मंडी में सभा में कहा, राज्य सरकार का ध्येय केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर प्रदेशवासियों का जीवन सुगम बनाना है. कांग्रेस ने राजस्थान का बेड़ा गर्क किया. हमारे ढाई साल के शासन में प्रदेश को कई बड़ी योजनाएं मिली है. कांग्रेस के 5 साल के शासन में एक भी बड़ी योजना प्रदेश को नहीं मिली. भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करा रही है. चुनाव से पहले तैयार विकास के रोडमैप के अनुरूप कार्य कर रहे हैं. प्रदेश में 90 हजार करोड़ रुपए से अधिक की जल परियोजनाओं पर कार्य शुरू किया गया. ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां पेयजल योजनाओं पर काम नहीं चल रहा. भाजपा सरकार ने ढाई वर्षों में 12 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ाया. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों में केवल 3 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ाया था. किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी सरकार तेजी से कार्य कर रही है. बाइट-भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि नसीराबाद–देवली फोरलेन सड़क केवल केकड़ी ही नहीं, बल्कि नसीराबाद, सरवाड़ और देवली क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगा. ढाई साल में प्रदेश में इतनी सड़क बनी कि 'मैं बोलते बोलते थक जाऊंगी लेकिन 5 दिन भी बताने में कम पड़ जाएंगे'. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथ में यश रेखा है. वे जब भी दिल्ली जाते हैं, राजस्थान के लिए कोई न कोई बड़ी सौगात लेकर आते हैं. उन्हें विशेष वरदान है और वे जो मांगते हैं, वह राजस्थान को मिलता है. बाइट-दीया कुमारी, डिप्टी सीएम बाइट-शत्रुघ्न गौतम, केकडी विधायक बाइट-बनासीराबाद-बूंदी रेलवे लाइन की मांग: विधायक शत्रुघ्न गौतम ने मुख्यमंत्री से नसीराबाद-बूंदी रेलवे लाइन को स्वीकृति देने की मांग की. उन्होंने बताया कि सरकार ने बजट में तीन ग्रीन एक्सप्रेस-वे की घोषणा की थी. इनमें दो पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जयपुर-भीलवाड़ा ग्रीन एक्सप्रेस-वे, जो केकड़ी से होकर प्रस्तावित है, उसका निर्माण शीघ्र शुरू कराए. इसके बनने से केकड़ी दो फोरलेन मार्गों से जुड़ जाएगा. विधायक गौतम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का 51 किलो की माला पहनाई. सीएम ने आयुर्वेद प्राकृतिक महाविद्यालय, केकड़ी सावर के अलावा क्षेत्र में अन्य कई स्थानों पर बनी सड़कों का लोकार्पण किया. बाइट-शत्रुघ्न गौतम, केकडी विधायक बाइट-राजस्थान में पानी की कमी नहीं: सीएम ने कहा कि प्रदेश में पेयजल किल्लत दूर करने को कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह का भार है कि उन्होंने इंदिरा गांधी योजना उस वक्त देकर कई जिलों की प्यास बुझाई. प्रदेश में ईआरसीपी, ब्राह्मणी नदी प्रोजेक्ट, यमुना प्रोजेक्ट, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में जल की परियोजनाएं समेत प्रदेश का एक भी ऐसा जिला नहीं है जहां पर पानी को लेकर सरकार ने परियोजनाएं नहीं दी. प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस रही लेकिन इतनी बड़ी योजनाएं कभी नहीं दी. इस सरकार में ऊर्जा क्षेत्र में भी राजस्थान आगे बढ़ा. 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही है. बाइट-भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री कांग्रेस ने युवाओं को रुलाया खून के आंसू: उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने युवाओं को खून के आंसू रुलाए. प्रदेश में बीजेपी के ढाई वर्ष के कार्यकाल में एक भी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है. एक लाख 78 हजार सरकारी नियुक्तियां अभी तक युवाओं को दी जा चुकी है. 4 लाख सरकारी, 6 लाख प्राइवेट नौकरी देने के वादे को सरकार जरूर पूरा करेगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top