182148
अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर एनसी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की
Chaka,अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर एनसी उम्मीदवार मिया अल्ताफ ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है। अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर एनसी उम्मीदवार मिया अल्ताफ ने भारी अंतर से जीत दर्ज की
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीवान के महमदा गांव में जमीन विवाद से घायलों के बीच तनाव, पुलिस जांच
Siwan, Bihar:सीवान में जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुई है।मारपीट के दौरान अफरा तफरी का माहौल हो गया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।घायलों को बसंतपुर रेफरल अस्पताल से सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।घटना भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महमदा गांव की है।इस घटना में अनुज सिंह, अरुण सिंह और विजय सिंह गंभीर रूप से घायल है।बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे।इस दौरान इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस हिंसक झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के घायल लोगों का इलाज भगवानपुर के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर हाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।0
0
Report
भजनलाल जाटव के बयान पर अरुण चतुर्वेदी का कड़ा पलटवार
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर धौलपुर-करौली सांसद भजनलाल जाटव के बयान पर, राज्य वित्त आयोग के अध्य्क्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी का पलटवार, चतुर्वेदी बोले सांसद भजनलाल जाटव ने जो कहा है, वह उनका ही नहीं कांग्रेस का मूल विचार रहा है, लगातार आजादी के बाद काल खंड से कांग्रेस ने समाज को बांटने का काम किया है, कभी जातियों में बांटा कभी भाषा में बांटा, यह विषय एक समाज के अपमान का नहीं, सम्पूर्ण समाज के अपमान का है, सार्वजनिक जीवन में इस तरह के बयान कतई बर्दाश्त नहीं है... धौलपुर करौली सांसद ने ब्राह्मण व अग्रवाल समाज के युवाओं की शदियों को लेकर दिया था बयान, उनके इस बयान को लेकर ब्राह्मण व अग्रवाल समाज में नाराज़गी, आइए आपको पहले सुनाते है क्या कहा था कांग्रेस सांसद भजनलाल जाटव ने... फिर देखिए उस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया...0
0
Report
पटना के खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी ऑडिट की कमियाँ नोटिस समय-सीमा
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): AJAY KUMAR SHARMA (ASSISTANT DISTRICT FIRE OFFICER) ON FIRE SAFETY AUDIT AT KHAN GLOBAL COACHING CENTRE / DEFICIENCIES FOUND DURING INSPECTION / TIME-BOUND NOTICE TO RECTIFY SHORTCOMINGS / WARNING OF ACTION IF COMPLIANCE IS NOT ENSURED WITHIN THE STIPULATED PERIOD पटना, बिहार: असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर अजय कुमार शर्मा ने कहा, "फायर सेफ्टी सिस्टम में पाई गई कमियों को ठीक करने के लिए इस हफ़्ते समय दिया जाएगा। एक बार पूरा सिस्टम लग जाने के बाद, फायर डिपार्टमेंट सर्टिफिकेट जारी करेगा... हाइड्रेंट सिस्टम, स्प्रिंकलर सिस्टम, फायर अलार्म सिस्टम और स्मोक डिटेक्टर सिस्टम में कुछ कमियां पाई गईं और पानी की टंकी की क्षमता भी कम थी। इन कमियों के बारे में उन्हें एक नोटिस भेजा जाएगा... सभी कोचिंग सेंटरों की जांच की जा रही है और उनका फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। अगर कोई कमी पाई जाती है, तो नोटिस जारी किए जाएंगे और एक समय-सीमा तय की जाएगी..."0
0
Report
Advertisement
पुणे रेव पार्टी केस पर फडणवीस का बयान, शरद पवार की प्रतिक्रिया सहित
Noida, Uttar Pradesh:नागपुर - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने घरेलू सिलेंडर के दाम में वृद्धि पर कहा, 'पूरी दुनिया जानती है कि जिस प्रकार की युद्ध की परिस्थितियां हैं, दुनिया का कोई देश इससे अझूता नहीं है। पेट्रोल-डीजल और गैस के मूल्य बढ़े हैं... मुझे ऐसा लगता है कि जब तक युद्ध की परिस्थिति है, तब तक ऐसा होगा लेकिन हमने इससे पहले भी देखा है कि कीमतें कम भी हुई हैं। जिस समय उपलब्धता होगी, उस समय कीमतें कम भी होंगी।' पुणे रेव पार्टी केस पर NCP- SCP Chief Sharad Pawar’s statement0
0
Report
दिल्ली: खानपुर में अवैध बहुमंजिला इमारत तोड़ने की कार्रवाई; 20 जून तक कचरा हटाने योजना
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MAMTA YADAV (MUNICIPAL COUNCILLOR FOR WARD NO. 167, KHANPUR) ON DELHI GOVERNMENT CONDUCTS DEMOLITION DRIVE ON ILLEGAL MULTI-STOREY BUILDING AT KHANPUR & SAINIK FARMS दिल्ली: ओखला लैंडफिल साइट पर जमा पुराने कचरे (लिगेसी वेस्ट) को 20 जून तक पूरी तरह हटाने की उम्मीद है। इस पर खानपुर की पार्षद ममता यादव कहती हैं, "...उन्होंने तारीख बढ़ाकर 20 जून कर दी है। उन्होंने तारीख बहुत ज़्यादा नहीं बढ़ाई है, लेकिन उनका कहना है कि 20 जून के बाद कचरा ज़ीरो हो जाएगा। और सच में यह ज़ीरो हो जाएगा... मुझे लगता है कि वहाँ अब एक-चौथाई से भी कम कचरा बचा है..."0
0
Report
कर्नाटक के CM DK शिवाकुमार ने रोड शो और भाषण दिया
Noida, Uttar Pradesh:KANAKAPURA, BENGALURU SOUTH (KARNATAKA): KARNATAKA CM DK SHIVAKUMAR HOLDS ROAD SHOW /VISUALS/ DK SHIVAKUMAR (KARNATAKA CM) SPEECH0
0
Report
Advertisement
दमोह के तेंदूखेड़ा में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दीपक प्रजापति गिरफ्तार
Damoh, Madhya Pradesh:दिनदहाड़े उत्पात मचाकर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पकड़ाया. शुक्रवार को तेंदूखेड़ा के बाजार में दिनदहाड़े गाड़ी को साइड देने के विवाद के बाद आरोपी दीपक ने जमकर उत्पात मचाया और सोनू शेख नाम के युवक को चाकू मार दी थी. घटना CCTV में कैद भी हुई थी. पुलिस ने आरोपी दीपक प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित सोनू का इलाज जबलपुर में चल रहा है जहां उसकी हालत अभी ही खराब बनी हुई है.0
0
Report
रतलाम रेलवे स्टेशन पर शराबी युवकों का हंगामा, वीडियो वायरल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बीती रात शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो पक्षों के बीच सड़क पर मारपीट होती दिखाई दे रही है। विवाद इतना बढ़ गया कि रेलवे स्टेशन पार्किंग क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बाइक गिराई गईं और वाहन इधर-उधर भगाए गए। दोनों पक्ष काफी देर तक सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ते रहे। वीडियो में एक पुलिस वाहन भी खड़ा दिखाई दे रहा है, जिसका चालक घटनाक्रम देखता नजर आ रहा है। हालांकि जीआरपी थाना प्रभारी का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक सभी लोग वहां से जा चुके थे, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। घटना ने कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों की बढ़ती बेखौफ गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
केशव नेगी गिरफ्तारी पर वार्ता: दिल्ली सरकार कहती है निष्पक्ष जाँच होगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड prakar में उत्तराखंड के श्री केशव नेगी जी की गिरफ्तारी के संबंध में आज दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती Rekha Gupta जी से वार्ता हुई। श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा investigation पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी। पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष investigation के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी। साथ ही केशव नेगी जी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हर संभव सहायता हेतु आश्वस्त किया। हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है。0
0
Report
Advertisement
झाबर सिंह खर्रा ने डॉ.सतीश पूनियां को राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर दी बधाई
Noida, Uttar Pradesh:डॉ.सतीश पूनियां को मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दी बधाई पूनियां के आवास पहुंचकर खर्रा ने दी शुभकामनाएँ राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर दी बधाई पूनियां के आवास पर बधाई देने वालों का जमावड़ा0
0
Report
राजस्थान में बारिश के बाद गर्मी फिर तेज, 44–46 डिग्री तक तापमान संभव
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम का असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिला। पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 93.5 मिलीमीटर बारिश टोंक के वनस्थली में रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक का दौर रहा। वहीं श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी-बारिश की गतिविधियां अब कमजोर पड़ने लगेंगी। 8 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान में एक बार फिर गर्मी जोर पकड़ सकती है। आने वाले दिनों में सीमावर्ती जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में हीटवेव चलने की भी संभावना जताई है। यानी फिलहाल बारिश से मिली राहत अब ज्यादा दिनों तक टिकती नजर नहीं आ रही है।0
0
Report
SMS अस्पताल में CM का आकस्मिक निरीक्षण, डॉक्टर अनुपस्थित पर नोटिस की मांग
Jaipur, Rajasthan:एसएमएस के औचक निरीक्षण में खुली पोल, डॉक्टर अनुपस्थित तो CM ने मांगा जवाब जयपुर भीलवाड़ा दौरे से लौटते समय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को अचानक सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएम ने ओपीडी, मरीज सुविधाओं और विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर मरीजों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान एक बड़ा मामला भी सामने आया। सूत्रों के अनुसार ओपीडी समय में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ओम मील अपने कक्ष में मौजूद नहीं मिले। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को अस्पताल परिसर में भटकना नहीं पड़े। मरीजों को संबंधित काउंटरों, जांच केंद्रों और लैब तक पहुंचाने के लिए हेल्प सिस्टम को और मजबूत किया जाए। उन्होंने प्रतिदिन सहायता प्राप्त करने वाले मरीजों का रिकॉर्ड रखने और पूरी व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए。 ओपीडी में बढ़ती भीड़ और मरीजों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने विशेष कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही कार्डियोलॉजी ब्लॉक को मुख्य ओपीडी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट करने की समयसीमा मांगी और खाली होने वाले स्थान के बेहतर उपयोग की योजना भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आर्थोपेडिक विभाग सहित अन्य जांच सुविधाओं को ओपीडी के नजदीक स्थापित करने की योजना बनाने को कहा ताकि मरीजों को जांच के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े। इसके अलावा अस्पताल में चल रहे सेंट्रल एयर कंडीशनिंग, मरम्मत और नवीनीकरण कार्यों की नियमित निगरानी कर उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में बदमाशों का आतंक: देर रात फायरिंग, दो गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बड़ी खबर राजधानी में बदमाशों का आतंक बदमाशों ने देर रात की 12 राउंड फायरिंग शालीमार फोर्टलेजा के पास फार्म हाउस पर दो पक्षों में जमीन को लेकर हुआ था विवाद बदमाश आशिमा मॉल तक फायरिंग करते रहे मिसरोद थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपी को हथियार के साथ पकड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी मिसरोद थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
गजेन्द्र सिंह शेखावत बोले- बंगाल में हॉर्स ट्रेडिंग का कोई औचित्य नहीं
Jodhpur, Rajasthan:केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हॉर्सट्रेडिंग के बयान पर पलटवार किया। शेखावत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को जनता ने भारी बहुमत देकर सरकार बनाने का जनादेश दिया है, ऐसे में वहां हॉर्स ट्रेडिंग की आवश्यकता का कोई औचित्य नहीं बनता। शेखावत ने कहा कि बंगाल की राजनीति को राजस्थान की पुरानी राजनीतिक घटनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता जानबूझकर पुराने मुद्दों को फिर से उछाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पिछले दस वर्षों के राजनीतिक घटनाक्रम का विश्लेषण किया जाए तो एक दिलचस्प पैटर्न दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को कोई नई जिम्मेदारी, पद या संगठनात्मक दायित्व मिलने की संभावना बनती है, तब-तब उसको रोकने के लिए गहलोत साहब ने बोतल से जिन्न को बाहर निकाला है। शेखावत ने अशोक गहलोत के कथित रूप से राजस्थान के विधायकों को दस-दस करोड़ रुपये दिए जाने के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि ऐसा हुआ था तो यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि उस समय मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को इस कथित घटना की जानकारी थी, तो उन्होंने भ्रष्टाचार रोकने के लिए क्या कदम उठाए? क्या किसी एजेंसी को जांच सौंपी गई? क्या किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई? क्या कोई एफआईआर दर्ज करवाई गई? शेखावत ने कहा कि केवल राजनीतिक बयान देना पर्याप्त नहीं है। यदि किसी जिम्मेदार संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को भ्रष्टाचार की जानकारी हो और वह कार्रवाई न करे, तो उसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कानून और भ्रष्टाचार निरोधक प्रावधानों के अनुसार यदि किसी जिम्मेदार व्यक्ति को भ्रष्टाचार की जानकारी मिलती है और वह जानबूझकर कार्रवाई नहीं करता, तो वह भी समान रूप से जवाबदेह माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि अशोक गहलोत के पास उस समय इस तरह की जानकारी थी, तो उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने क्या कार्रवाई की। और यदि उनके पास कोई ठोस जानकारी नहीं थी, तो फिर इस प्रकार के गंभीर आरोप सार्वजनिक रूप से क्यों लगाए जा रहे हैं। शेखावत ने कहा कि इस पूरे मामले में अशोक गहलोत को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि आखिर सच्चाई क्या है। यदि भ्रष्टाचार हुआ था तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई और यदि ऐसा नहीं हुआ था तो फिर इस तरह के आरोप लगाने का आधार क्या है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी से अधिक महत्वपूर्ण तथ्य और प्रमाण होते हैं तथा सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपने बयानों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए。0
0
Report
भव्य लोधी सम्मेलन में सामाजिक एकता और शिक्षा पर दिया गया जोर, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह
Devchara, Uttar Pradesh:बरेली, आंवला। जनपद बरेली के आंवला स्थित स्वर्ण पैलेस में लोधी राजपूत कल्याण समिति द्वारा विशाल लोधी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाज के लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए सामाजिक एकता, शिक्षा और समाज सेवा के महत्व पर बल दिया। सम्मेलन में समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है और संगठित समाज हर चुनौती पर विजय प्राप्त कर सकता है। मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की उन्नति के लिए एकजुटता और शिक्षा सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य न केवल सराहनीय हैं, बल्कि अनुकरणीय भी हैं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के सुशासन और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेंद्र प्रताप राणा (कासगंज), डॉ. मान सिंह, ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, प्रधान हरीश राजपूत, नरेंद्र सिंह राजपूत, जागन सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
