बुलंदशहरः ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के पैसे लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ कर किया गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:5 जनवरी को सिकंदराबाद में हथियार के बल पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के साथ लूटपाट हुई थी। सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया है। लूटेरों के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि 86 हजार रूपये की लूट हुई थी जबकि पीड़ित द्वारा 1 लाख 90 हजार बताया गया था। लूट करने वाले पीड़ित के ही पड़ोसी थे। उन्हें बैग में लाखों रुपये की उम्मीद थी, लेकिन लूटे गए बैग से पैसा कम निकलने पर लूटेरे आपस में ही झगड़ने लगे थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
