icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहारनपुर में 455 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; कीमत 90 लाख

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 455 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीशान पुत्र सादिक निवासी ग्राम असगरपुर, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी NDPS Act के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। थाना मिर्जापुर पुलिस सक्रियता से चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने स्पोर्ट्स कॉलेज असगरपुर के पास से जीशान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 455 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मिर्जापुर में मुकदमा संख्या NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी के नशा तस्करी से जुड़े आगे और पीछे के नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।
0
0
Report

जोधपुर के ओसियां में बोलेरो पलटने से 12 घायल, बुजुर्ग महिला की मौत

Jodhpur, Rajasthan:जो धपुर। ओसियां क्षेत्र में हरलाया फांटा के पास रविवार को बोलेरो कैंपर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 12 लोग गंभीर घायल हो गए, जबकि 60 वर्षीय अधेड़ महिला ढगली देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार सभी लोग फलोदी के जालौड़ा गांव से पीपाड़ के बुचेटी गांव जा रहे थे। इसी दौरान हरलाया फांटा के पास बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच से अधिक महिलाएं भी घायल हुई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को ओसियां के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार छतर सिंह राजपुरोहित भी अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। मृतका ढगली देवी के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर: दीपावली से पहले इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड तेज, शोरूमों में भीड़

Jodhpur, Rajasthan:जोధपुर में त्योहारी सीजन के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग बढ़ती नजर आ रही है। शहर में दीपावली से पहले इलेक्ट्रिक स्कूटरों के शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। नवरात्रि के पहले दिन मनन मोटर्स-चेतक ने 65 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलीवरी कर शानदार शुरुआत की, जबकि धनतेरस के लिए 100 से अधिक स्कूटरों की बुकिंग हो चुकी है। आकर्षक ऑफर्स और कैश डिस्काउंट भी ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। स्क्रैच कार्ड योजना के तहत ग्राहकों को 5 हजार रुपए तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। शहर में बढ़ते ट्रैफिक, ईंधन की लागत और आधुनिक तकनीक के चलते इलेक्ट्रिक स्कूटर लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। दीपावली के मौके पर शोरूमों में बढ़ती भीड़ से साफ है कि इस बार त्योहारी बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कारोबार को भी अच्छी रफ्तार मिलने की उम्मीद है。
0
0
Report

बालेसर में पिकअप की टक्कर; व्यापारी की मौत, चालक फरार

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर (जोधपुर)। बालेसर में रविवार को एनएच-125 पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे पिकअप वाहन ने व्यापारी को टक्कर मार दी। हादसे में 50 वर्षीय व्यापारी धर्मचंद जैन की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप गलत दिशा से तेज गति में आई और व्यापारी को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आरोपी चालक बालेसर बाजार में भी वाहन को तेज गति से भगाकर ले गया। घटना की सूचना मिलते ही बालेसर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में व्यापारी भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report

नरेश मीणा के अनशन समाप्त, भाटी ने जूस पिलाकर तुड़वाया

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:नरेश मीणा का अनशन समाप्त, रविन्द्र सिंह भाटी ने जूस पिलाकर तुड़वाया बारां। किसानों की मांगों को लेकर 10 दिन से आमरण अनशन पर बैठे युवा नेता नरेश मीणा का आज अनशन समाप्त हो गया। शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी आज जिला अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे और मां प्रेम बाई के साथ जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। नरेश मीणा ने 2 अक्टूबर से बारां में किसानों की मांगो को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गये थे फिर 3 अक्टूबर को बारां से नंगे पैर ठेला पर जयपुर कूच कर गये जहां 7 अक्टूबर को शिवदासपुरा टोल पर सरकार के चार दिन में किसानों की समस्या के समाधान के आश्वासन के बाद बारां अपने गांव पहुंचे और अनशन चालू रखा कर शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर बारां में जिला अस्पताल में प्रशासन द्वारा भर्ती कराया गया आज शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी बारां अस्पताल पहुंचे और जूस पिला कर अनशन तुड़वाया
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में घरेलू विवाद के बाद महिला की मौत, पति पर हमला आरोप

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में महिला की मौत से हड़कंप महिला के पति पर हत्या का आरोप घरेलु विवाद में लौहे की सरिया से सिर पर हमला बच्ची ने ग्रामीणों को बताई घटना की जानकारी दो महीने पहले किराए पर रहने आया था परिवार फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य हाथरस में थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी गिरधरा में रविवार दोपहर घरेलू विवाद के बाद 30 वर्षीया महिला की मौत हो गई। महिला के सिर से खून बह रहा था और शरीर पर चोटों के निशान थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान पति ने महिला के सिर पर लोहे की सरिया से हमला किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान तुलसी पत्नी उत्तम सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीण महिला कुसुम लता ने बताया कि वे दूसरे गांव से लौट रहे थे, तभी एक बच्ची ने उन्हें बताया कि उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ है और पिता ने मां को मार दिया है। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो महिला गंभीर हालत में मिली। पहले एंबुलेंस बुलाई गई और फिर पुलिस को सूचना दी गई। महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। उत्तम सिंह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। दंपती की तीन बेटियां और एक बेटा है। परिवार करीब दो महीने पहले नगला खान से गढ़ी गिरधरा में किराए के मकान में रहने आया था। तुलसी का मायका कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र में बताया गया है। पति पर सरिया से हमला करने का आरोप ग्रामीणों के मुताबिक, रविवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान उत्तम सिंह ने तुलसी के साथ मारपीट की और उसके सिर पर लोहे की सरिया से प्रहार किया। घटना के बाद पति के ई-रिक्शा लेकर वहां से जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, घटना का पूरा क्रम और विवाद की वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना की सूचना मिलने पर थाना हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस पति पर लगे आरोपों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उसके चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।
0
0
Report

बारिश से नदी के खतरे के बीच शाकुंभरी देवी मेले में दर्शन से बचें

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के विराजमान मां शाकुंभरी देवी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी तल में पानी आने की आशंका बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों से फिलहाल शाकुंभरी देवी मेले में दर्शन के लिए आने से बचने की अपील की है। जो श्रद्धालु इस समय मेला क्षेत्र में मौजूद हैं, वे नदी के तल और पानी के बहाव वाले रास्तों से दूर रहें। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन के अनुसार बारिश कम होने और स्थिति सामान्य होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की सुरक्षित व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल पुलिस-प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है। आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें।
0
0
Report
Advertisement

शंकरपुर के पास नहर में बोरी में बंधा मिला युवक का शव पुलिस शिनाख्त और मामले की जांच में जुटी

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर नहर में रविवार को बोरी में बंधा एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर मटेरा थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। नानपारा के क्षेत्राधिकारी चित्रांशु गौतम भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद युवक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।पुलिस शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शवे रहर तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। नानपारा क्षेत्राधिकारी चित्रांशु गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में सही जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान कराने के साथ मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि मौत के कारणों के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद में मिशन शक्ति फेज-6: महिला सुरक्षा रैली से महिलाओं में आत्मविश्वास जगाया

Moradabad, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री के आदेश पर मुरादाबाद मे शुरु हुआ मिशन शक्ति फेस 6 के कार्यक्रम, नवरात्री के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुरादाबाद मे निकली मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा रैली, मुरादाबाद की कमिश्नर संगीता सिंह, डीआईजी मुनिराज जी, डीएम अनुन्य जहां एवं एसएसपी सतपाल अंतिल सहित पुरे पुलिस एवं प्रशासनिक अमला हुआ शामिल, रैली के माध्यम से महिलाओ को दिया सुरक्षा का विश्वास, Zee मीडिया ने की अभियान का नेतृत्व कर रहे डीआईजी मुनिराज जी एवं कमिश्नर संगीता सिंह से Exclusive बातचीत, डीआईजी मुनिराज जी बोले नारियो का सम्मान हमारी प्राथमिकता, वहीँ Zee मीडिया से बातचीत मे कमिश्नर संगीता सिंह बोलीं नारी को खुद को समझने और सरकार ने क्या व्यवस्थाएं की है उनके लिए उनको ये जानने की आवश्यकता, किसी नारी को डरने की जरूरत नहीं हम उनके साथ। नारी माँ और देवी का रूप लेकिन उसको सिर्फ देवजी नहीं बनाना है बल्कि बराबरी का दर्जा देकर आगे बढ़ने का मौका देना है।
0
0
Report

नरवाना रोड पर गैस गुब्बारे से धमाका, दुकानदार और भतीजा झुलसे

Patran, Punjab:चुनाव प्रचार के लिए छोड़ा गुब्बारा बना मुसीबत, धमाके से दुकानदार और भतीजा झुलसे नरनवाना रोड पर मकान के बानेरे और दुकान के शेड से टकराकर गिरा गुब्बारा, बांधने की कोशिश के दौरान हुआ जोरदार धमाका; दोनों की हालत खतरे से बाहर शहर में राजनीतिक प्रचार के लिए आसमान में छोड़े जाने वाले गैस भरे गुब्बारे लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। रविवार को नरवाणा रोड स्थित एक मोहल्ले में आसमान से नीचे गिरा गुब्बारा के कारण दुकान पर बैठे दो लोग झुलस गए। घायलों की पहचान अमरजीत सिंह और उसके भतीजे के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत दुर्गा दल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान आसमान में लहरा रहा एक गुब्बारा रस्सी टूटने के बाद अचानक नीचे आ गिरा। पहले गुब्बारा एक मकान के बानेरे से टकराया, जिससे उसे नुकसान पहुंचा। इसके बाद गुब्बारा एक दुकान के शेड से टकराकर नीचे गिर गया। दुकान पर बैठे अमरजीत सिंह और उसके भतीजे ने गुब्बारे को सुरक्षित तरीके से बांधने की कोशिश की। इसी दौरान गुब्बारे में भरी गैस के रिसाव के बीच अचानक जोरदार धमाका हो गया और आग की लपटें निकलने लगीं। इसकी चपेट में आने से दोनों के बाजू और टांगें झुलस गईं। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।igion के सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी रोटरी क्लब रॉयल के सदस्य अमनदीप सिंह ने प्रशासन से मांग की कि राजनीतिक प्रचार और प्रसिद्धि के लिए आसमान में छोड़े जाने वाले गुब्बारों के मामले में सुरक्षा नियमों का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के गुब्बारे लोगों और संपत्ति के लिए खतरा बन सकते हैं। प्रशासन को इस संबंध में उचित कदम उठाने चाहिए और गुब्बारों को छोड़ने या लगाने की अनुमति तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। घायल अमरजीत सिंह ने बताया, रविवार दोपहर करीब एक बजे वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान आसमान से गिरा गुब्बारा मकान के बानेरे को नुकसान पहुंचाते हुए दुकान के शेड में फंस गया।ouwen जब उन्होंने गुब्बारे को बांधने की कोशिश की तो उसमें से गैस निकलने के कारण जोरदार धमाका हो गया। आग की लपटें लगने से उनके बाजू और पैर झुलस गए। घटना के बाद उन्हें और उनके भतीजे को अस्पताल ले जाया गया। बाईट समाज सेवा अमनदीप सिंह बाईट जख्मी अमरजीत सिंह
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top