Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Karauli322255

ब्राह्मण महासंघ ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ किया विरोध!

Ashish Chaturvedi
Jun 28, 2025 09:08:17
Karauli, Rajasthan
सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज, महिलाओं और देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, ब्राह्मण महासंघ ने जताया विरोध, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो -  सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज, महिलाओं और देवी-देवताओं के विरुद्ध अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर ब्राह्मण महासंघ में आक्रोश व्याप्त है। मामले को लेकर ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट की कटिंग और शिकायत के साथ जिला कलेक्टर और एसपी को पत्र भेजते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वेद प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर किसी भी समाज, महिला या धार्मिक आस्था से जुड़ी भावनाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि करीब 12 घंटे पहले एसपी को पूरे मामले की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि जिले में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली कितनी कमजोर है। प्रेस वार्ता के दौरान मंडरायल अध्यक्ष कैलाश भारद्वाज, जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो महासंघ उग्र आंदोलन करेगा। ब्राह्मण महासंघ ने प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाए ताकि सामाजिक सौहार्द्र बना रहे और किसी समुदाय की भावनाएं आहत न हों।   बाइट - वेद प्रकाश उपाध्याय , प्रदेश अध्यक्ष , ब्राह्मण महासंघ आशीष चतुर्वेदी 8769912378  
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement