Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bokaro827004

बोकारो DMFT घोटाला: जदयू विधायक केंद्र से जांच की मांग कर रहे

MMMRITYUNJAI MISHRA
Sept 13, 2025 13:32:56
Bokaro Steel City, Jharkhand
Bokaro,, Mrityunjai Mishra ------ बोकारो में जमशेदपुर पश्चिमी के जदयू विधायक सरयू राय का बयान कहा बोकारो ही नहीं झारखंड के कई जिले में हुआ है DMFT फंड का घोटाला। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी की राज्य सरकार से बोलने से अच्छा है केंद्र सरकार के पास जाए और पूरे मामले की जांच कराए क्योंकि जिनपर आरोप है भला उनसे जांच की मांग आप कैसे कर रहे है इसलिए आपको केंद्र सरकार से इस घोटाले की जांच की मांग करनी चाहिए थी। वे बोकारो के सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उक्त बाते कही। उन्होंने आगे कहा कि बोकारो में निकासी ज्यादा हो गया इसलिए यहां मामला सुर्खियों में आया है जबकि जहां जहां खनन वाले जिला है वहां DMFT का मामला है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ हो या फिर धनबाद या फिर सरायकेला खरसांवा सभी जगह पर ऐसे फंड है। उन्होंने कहा कि DMFT फंड CCL हो या फिर BCCL जैसे क्षेत्रों में विकास से जुड़ा फंड होता है और ऐसे जगह पर इस फंड से काम होता है और जो जनसरोकार से जुड़ा मामला होता है लेकिन ऐसे क्षेत्रों में विकास का काम सरकार और प्रशासन के द्वारा इन कंपनियों के माध्यम से करा लिया जाता है और इसे DMFT फंड में जोड़कर दिखा दिया जाता है और इस फंड के पैसे को अन्यत्र कामों में लगा दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या घोटाला हुआ है क्योंकि इसमें केवल एक के शामिल होने की बात नहीं है बल्कि ऊपर तक ये पूरा मामला हो सकता है जो जांच के बाद ही पता चलेगा। इसलिए बाबूलाल मरांडी जी को केंद्र सरकार के पास जाकर जांच की मांग करनी चाहिए न कि राज्य सरकार से जांच की बात कहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने सहित अन्य विधायक ने इस फंड की जांच की मांग विधानसभा में कई बार उठा चुके है लेकिन आजतक जांच नहीं हुई है। बाइट -- सरयू राय, जदयू विधायक जमशेदपुर पश्चिमी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AAAkshay Anand
Mar 21, 2026 17:31:55
Noida, Uttar Pradesh:Head stabilisation of a hawk
710
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 21, 2026 17:31:45
Noida, Uttar Pradesh:
829
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 21, 2026 17:31:29
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़。 gólnगाजे-बाजे के साथ निकली गणगौर की सवारी सुजानगढ़। शहर में नगर परिषद, मुरली मनोहर मंदिर, हनुमान धोरा स्थित भंवरू खां मोयल के घर तथा भौजलाई रोड़ से राजपूत समाज द्वारा गाजे-बाजे के साथ गणगौर की सवारी निकली गई। तीनों स्थानों से रवाना हुई गणगौर का घंटाघर चौक में संगम हुआ। घंटाघर से रवाना होने के बाद नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गणगौर की सवारी नया बाजार चौक पहुंची। जहां सुहागिनों, किशोरियों तथा बालिकाओं सहित नगर की महिलाओं ने गौर माता एवं ईशर जी का पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मेले में कई तरह की स्टॉल भी लगाई गई। इससे पहले नगर परिषद में पंडित सोमदत्त आसोपा ने पूजा अर्चना करवाई। नगर परिषद के एसआई ओमप्रकाश स्वामी और आरआई मुन्नालाल मीणा ने पूजा अर्चना की। शहर की महिलाओं ने नगरपरिषद पहुंचकर गौर, ईश्वर के खीर, चूरमे का भोग लगाया। इस दौरान निवर्तमान पार्षद दीनदयाल पारीक, पुरूषोत्तम शर्मा, कमल दाधीच सहित अनेक लोग मौजूद रहे。 बाइट साजिद खान मोयल लाल साफा पहने हुए बाइट खड़ग सिंह बांठिया, दाढ़ी और पचरंगी साफा
739
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Mar 21, 2026 17:30:53
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मैहर-खेत में एक व्यस्क मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया। मैहर वन परीक्षेत्र के अमरपाटन अंतर्गत ग्राम हर्रई टटेहरा टोला में एक खेत में व्यस्क मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मुकुंदपुर रेस्क्यू सेंटर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया।रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को बाणसागर बांध में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में वन रक्षक अभिषेक विश्वकर्मा, परीक्षेत्र सहायक रामनिहोर वर्मा और अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
894
comment0
Report
Advertisement
Back to top