Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
BJP महिला मोर्चा ने Budget Pe Charcha में महिलाओं लिए घोषणाओं पर बल दिया
WMWaqar Manzoor
Feb 17, 2026 10:09:06
A meeting on “Budget Pe Charcha” was organized by the Bharatiya Janata Party (BJP) Mahila Morcha unit at the party office in Manigam, Ganderbal. The programme was convened by the BJP Mahila Morcha to discuss the highlights and key provisions of the union Budget. Sunita Raina, State Vice President of Mahila Morcha, attended the meeting as the Chief Guest. She was accompanied by District President Mahila Morcha Aisha Khan and other party members. Addressing the gathering, Sunita Raina elaborated on the major announcements of the budget and emphasized its focus on women empowerment, youth development, infrastructure growth, and welfare schemes. She appreciated the efforts of union Finance Minister Nirmala Sitharaman for presenting what she described as a balanced and development-oriented budget aimed at strengthening the nation’s economy. Speakers on the occasion highlighted that the budget reflects the government’s commitment towards inclusive growth and grassroots development. The meeting concluded with party members expressing support for the budget and resolving to take its key messages to the public.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GSGAURAV SRIVASTAVA
Feb 17, 2026 11:50:16
Auraiya, Uttar Pradesh:अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव में हुई 35 वर्षीय किसान की हत्या का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया।पुलिस ने हत्यारोपी को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।हत्या प्रेम संबंध में बाधक बनने में की गई थी।घटना के संबंध में बता दे कि अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव निवासी 35 वर्षीय किसान अर्जुन का शव 14 फरवरी सुबह खेत में पड़ा मिला था।इस संबंध में मृतक अर्जुन के भाई ने अजीतमल कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक ने हत्या के खुलासे के लिए स्वाट,सर्विलांस और अजीतमल कोतवाली पुलिस को लगाया था।आज सुबह पुलिस ने हत्यारोपी फौजी युवक भानू को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उसके पास से आलाकत्ल ईंट,टॉर्च,दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए है।पुलिस पूछतांझ में थल सेना के फौजी हत्यारोपी भानू ने पुलिस को बताया कि मृतक अर्जुन की बहन से भानू की दोस्ती थी।इस बात की जानकारी अर्जुन सिंह को हो गई थी।जिस पर उसने बहन का मोबाइल फोन छीन लिया था।इसी बात से नाराज भानू ने अर्जुन सिंह की ईंट से कूट कूट कर हत्या कर दी।फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 17, 2026 11:49:08
Jaspur, Uttarakhand:स्लग रामनगर तहसील दिवस में पहुंचे एडीएम सुनी फरियादियों की समस्याएं शिविर में अधिकारियों को लगाई फटकार शहर रामनगर रिपोर्टर सतीश कुमार एंकर आपको बता दें कि मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने शिविर में मौजूद फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया इस मौके पर एसडीम गोपाल चौहान, तहसीलदार मनीषा मारकाना, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी , ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के अलावा कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे एडीएम प्रशासन विवेक राय ने बताया कि तहसील दिवस में 25 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याओं को रखा उन्होंने बताया कि अधिकांश समस्याओं का मौके पर मौजूद अधिकारियों के सम्मुख समाधान करते हुए अन्य समस्याओं का समाधान निर्धारित समय पर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह शिविर इसलिए आयोजित किए जाते हैं की जनता को अधिकारियों एवं कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े लेकिन इसके बावजूद भी जो अधिकारी जनता के समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी इसके साथ ही उन्होंने एक फरियादी द्वारा सिंचाई नहर में कूड़ा डालने के दौरान नहर के पानी से उनकी गेहूं की फसल बर्बाद होने को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए समस्या का समाधान करने के साथ ही चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की लापरवाही फिर से हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। तहसील दिवस में सड़क पानी बिजली अवैध नशे का कारोबार बंद करने एवं शिक्षा व स्वास्थ्य की समस्याएं प्रमुख रूप से रखी गई। बाइट विवेक राय एडीएम प्रशासन
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 11:48:42
Saraiya, Uttar Pradesh:लखनऊ साइबर क्राइम पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। फ़र्ज़ी ATS अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह के 3 आरोपी अरेस्ट। आतंकवाद, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे संगीन अपराध में भोले भाले लोगों को फंसाने की धमकी देकर करते थे लाखों की ठगी। लखनऊ के रहने वाले पीड़ित की पत्नी से आरोपियों ने ठगे थे 90 लाख रुपये। भय व मानसिक दबाव में वादी व उनकी पत्नी से अलग अलग खातों में आरोपियों द्वारा 90 लाख रुपये की ठगी की गई। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी। कई राज्यों के इस गिरोह का फैला है मकड़जाल। गिरफ्त में आए आरोपियों की मयंक श्रीवास्तव, मनीष कुमार उर्फ आकाश व इरशाद के रूप में हुई पहचान। DCP crime कमलेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर किया घटना का खुलासा।।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Feb 17, 2026 11:48:29
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Feb 17, 2026 11:48:16
Nawada, Bihar:नवादा में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, हथियार लहराया युवक, लाठी डंडे से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी बिहार के नवादा जिले में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक हथियार लहराता दिख रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। यह मामला गोनवा गांव से जुड़ा है, जहां सोनू कुमार और दीपक कुमार के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि जब सोनू कुमार अपनी जमीन पर काम कर रहे थे, तभी विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घायल सोनू कुमार ने आरोप लगाया है कि 13 डिसमिल जमीन को लेकर यह विवाद है। उनके अनुसार, विपक्ष ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने पुलिस में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मारपीट की पूरी घटना को घायल सोनू कुमार ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। यह वीडियो पुलिस को भी सौंपा गया है। पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर हथियार लहराने वाले युवक की तलाश कर रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस संघर्ष में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Feb 17, 2026 11:46:25
0
comment0
Report
YNYogesh Nagarkoti
Feb 17, 2026 11:45:46
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 17, 2026 11:45:30
Sikar, Rajasthan:सीकर कलेक्ट्रेट पर एनएसयूआई का धरना प्रदर्शन, आक्रोश रैली निकालकर किया प्रदर्शन 11 सूत्री मांगों का मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, भारी पुलिस जाब्ता रहा तैनात छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थी वर्ग के हितों की मांग को लेकर आज सीकर जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा शहर के एसके स्कूल ग्राउंड से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां युवाओं और विद्यार्थी वर्ग ने राज्य सरकार पर उनके हक और अधिकारों में कटौती करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। युवाओं के प्रदर्शन को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर कलेक्ट्रेट के बाद भारी पुलिस जाब्ता के साथ सीओ सिटी, सीओ धोद, शहर कोतवाली पुलिस, सदर थाना पुलिस, उद्योग नगर थाना पुलिस, दादिया थाना पुलिस व क्यूआरटी के जवान तैनात रहे। सीकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद सभा को संबोधित करते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला सहित नेताओं ने कहा कि जब से राजस्थान में भाजपा की सरकार आई है तब से ही युवाओं और विद्यार्थी वर्ग के हितों पर कुठाराघात करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं से जो वादे किए थे वह आज तक पूरा नहीं हुआ है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश में युवाओं और विद्यार्थी वर्ग के हक अधिकारों के पर कुठाराघात हो रहा है। जिस तरह से भाजपा ने चुनाव से पहले पेपर लीक की सीबीआई जांच करने और युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था वह आज तक वह पूरा नहीं हो पाया है। इसके साथ ही आज प्रदेश में बेरोजगारी भी लगातार बढ़ती जा रही है। सरकारी सेवाओं की भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट चेकिंग तक में गड़बड़ी सामने आई है, ऐसे में 11 सूत्री मांगों को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई के बैनर तले युवाओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से प्रदेश में पिछले दिनों हुए ओएमआर शीट घोटाले की सीबीआई जांच कराने, प्रदेश में कोचिंग बिल को लागू करने, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता जारी करने, प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, सब इंस्पेक्टर भर्ती में इंटरव्यू व्यवस्था खत्म करने, एक परीक्षा-एक पेपर प्रणाली प्रदेश में लागू करने, सम्मान पात्रता परीक्षा (CET) का आयोजन जल्द करवाने, एससी एसटी ओबीसी व एमबीसी वर्ग के छात्रों की पिछले 2 वर्ष से नहीं मिल रही छात्रवृत्ति को जल्द जारी करने के आदेश जारी करने, ओबीसी की बालिकाओं के लिए भी स्कूटी योजना शुरू करने मांग व आरपीएससी व राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भंग करने की मांग की गई है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई और कांग्रेस के कार्यकर्ता, छात्र-छात्रा और युवा वर्ग मौजूद रहा।
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 17, 2026 11:41:21
New Delhi, Delhi:किराड़ी में नालों की सफाई का कार्य शुरू हुआ पर बीच में ही छोड़ दिया गया. नलों से जो सफाई करके गार्ड निकल गया उसको ऐसे ही सड़कों पर छोड़ दिया गया है और कोई उठाने नहीं आया. नालों के ढक्कन हटाए हुए हैं जो काफी रिस्की है. यहां पर रहने वाले लोग और जिनकी बिल्डिंग और दुकानें हैं वह टॉप टॉप के जा रहे हैं जिससे नाले में भी गिरने का डर है. थोड़ा गार्ड जो सड़कों पर है उसके अलावा अभी भी नालों में काफी गंदगी है पूरा पानी जाम हुआ है और नाले जाम है और यहाँ पर सीवर पाइप नहीं है. पूरे किराड़ी में दोनों तरफ से सड़क खुद ही देखी जा सकती और काफी बुरा हाल है ट्रैफिक और कंजेशन की भी इस वजह से यहां पर समस्या है लोग काफी दुखी हैं. बातचीत के दौरान यहां के लोगों ने बताया कि कभी-कभी सफाई हो जाती है पर अभी गार्ड निकाल कर ऐसे ही छोड़ा हुआ है गंदगी की ट्रैफिक की काफी समस्या है और ऐसे टॉप टॉप के जाना पड़ता है जो काफी खतरा है और यहां पर कभी कोई काम नहीं किया गया हम सिर्फ रिक्वेस्ट कर सकते हैं विधायक से कि यहां पर जो है काम हो जाए.
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Feb 17, 2026 11:41:10
New Delhi, Delhi:जमनापार के उत्तर पूर्वी दिल्ली घोंडा विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्र के विधायक अजय महावर ने तीसरा पुस्ता, जगजीत नगर स्थित मुख्य मार्ग के निर्माण और शिव मंदिर के पास नाले पर लोहे की जाली लगाने के कार्य का शिलान्यास किया। लगभग 17 वर्षों बाद इस मुख्य सड़क का निर्माण शुरू होने जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही आवागमन की समस्याओं से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना के तहत मुख्य सड़क का निर्माण करीब 1.84 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जबकि नाले पर सुरक्षा के लिए लोहे की जाली लगाने का कार्य लगभग 2.50 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। लंबे समय से जर्जर और बदहाल स्थिति में पड़े इस मार्ग के बनने से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और आसपास के इलाकों के लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। शिलान्यास के दौरान विधायक अजय महावर ने बताया कि सड़क निर्माण से पहले इस मार्ग पर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की गैस पाइपलाइन का काम पूरा कराया गया है, जिस पर लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। उनका कहना है कि यह कदम भविष्य को ध्यान में रखकर उठाया गया, ताकि सड़क बनने के बाद गैस पाइपलाइन के लिए दोबारा सड़क न तोड़नी पड़े और लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम तीसरा पुस्ता, जगजीत नगर स्थित नाले की पुलिया के पास आयोजित हुआ, जहां विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इस मौके कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं की दिशा में एक अहम कदम बताया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top