Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sikar332001

भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ का लोसल में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं का जोश!

Ashok Singh Shekhawat
Jun 28, 2025 04:00:34
Sikar, Rajasthan
जिला - सीकर लोकेशन - लोसल विधानसभा - धोद स्थानीय रिपोर्टर - रामगोपाल सैनी Skr 05 9414665435 लोसल पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत धोद विधायक गोवर्धन वर्मा को मंत्री बनाने की रखी मांग कांग्रेस को बताया संविधान की हत्यारी, हनुमान बेनीवाल व डोटासरा पर भी कसा तंज देश में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर मनाए जा रहे काला दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक दिवसीय दौरे पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शुक्रवार को डीडवाना पहुंचे। डीडवाना कार्यक्रम में शामिल होकर जयपुर वापस लौटते समय प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का लोसल बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ का साफा व दुपट्टा पहनकर सम्मान किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सरकार में मंत्रिमंडल के संभावित फेरबदल में विधायक गोवर्धन वर्मा को शामिल करने की मांग भी रखी। भाजपा सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा कानून व्यवस्था और संविधान की हत्या जैसे सवालों पर जवाब देते हुए राठौड़ ने कहा कि खुद कांग्रेस संविधान की हत्यारण रह चुकी है। भाजपा संविधान के प्रति निष्ठावान रहकर संविधान का पालन करते हुए सरकार चला रही है। राज्य में कानून व्यवस्था पुरी तरह से सही तरीके से चल रही है। भर्ती परीक्षाओं पर हनुमान बेनीवाल द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन और डोटासरा के बयानों पर सामूहिक प्रतिक्रिया देते हुए दोनों नेताओं को नाटकबाज बताया है। राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल को लेकर कहा कि बेनीवाल को कानून का ज्ञान नहीं है। जिन युवाओं ने ईमानदारी से परीक्षा दी और चयनित हुए है। परीक्षा रद्द कर ऐसे युवाओं के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। परीक्षा में जो गडबडी़ हुई है उसकी जांच होनी चाहिए और जो दोषी है उनको सजा मिलनी चाहिए। राठौड़ के स्वागत के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट मदन राठौड़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement