Back
बिलासपुर दशहरा विवाद: रावण दहन पर अनुमति नहीं, बवाल गहरा गया
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Sept 15, 2025 11:31:06
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर दशहरा उत्सव मनाने की अनुमति नहीं देने को लेकर जमकर बवाल मच गया है। सरकंडा के साइंस कॉलेज मैदान में अरपांचल लोक मंच को रावण दहन करने की परमिशन नहीं देने से नाराज लोगों ने सोमवार को भजन-कीर्तन कर रैली निकाली। जिसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमीन में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। और रघुपति राघव राजा राम भजन गया।
अरपांचल लोकमंच समिति के नेतृत्व में नूतन चौक पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान बरसते पानी में लोगों ने नारेबाजी करते हुए भजन-कीर्तन किया। जिसके बाद रैली पैदल कलेक्ट्रेट के लिए कूच की। रैली महामाया चौक से होकर नेहरू चौक और फिर कलेक्ट्रेट पहुंची।दरअसल, पिछले कुछ सालों से अरपांचल लोक मंच समिति की ओर से साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम किया जाता रहा है। लेकिन इस बार किसी बाहरी व्यक्ति को यहां रावण दहन कार्यक्रम के आयोजन की मंजूरी नियमों के विपरीत दे दी गई है।समिति के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा और सचिव अतुल सिंह ने बताया कि नियमों के तहत उन्होंने साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन किए जाने की अनुमति मांगी थी। लेकिन उन्हें अनुमति न देकर उनके बाद में किए गए किसी दूसरे व्यक्ति के आवेदन को कार्यक्रम स्थल के लिए अनुमति दे दी गई।जो कि सर्व हिंदू समाज के लिए आक्रोश का कारण बन गया है। नियमों के विरुद्ध और भेदभाव करते हुए किसी दूसरे को दिए गए। साइंस कॉलेज मैदान को वापस दिलाए जाने की मांग समिति ने प्रशासन से की है। बिलासपुर में दशहरा उत्सव को लेकर बड़ा बवाल... साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन की अनुमति न मिलने से नाराज़ अरपांचल लोक मंच समिति और सर्व हिंदू समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। बरसते पानी में भी लोगों ने भजन-कीर्तन कर रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।दरअसल, हर साल की तरह इस बार भी अरपांचल लोक मंच समिति ने साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन की परमिशन मांगी थी। लेकिन प्रशासन ने उनकी जगह किसी और को अनुमति दे दी। इसी से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।आज सोमवार को नूतन चौक से बड़ी संख्या में लोग रैली की शक्ल में निकले। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई बरसते पानी में लोग राम-नाम के भजन गाते हुए आगे बढ़े। रैली महामाया चौक और नेहरू चौक से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची।लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमीन पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और रघुपति राघव राजा राम जैसे भजन गाए।
समिति का आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर किसी बाहरी व्यक्ति को आयोजन की अनुमति दी गई है। समिति के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने कहा कि हमने समय पर आवेदन दिया था, लेकिन हमें अनुमति नहीं दी गई। हमारे बाद में आए आवेदन को मंजूरी मिल गई। यह सरासर अन्याय और भेदभाव है।साइंस कॉलेज मैदान में हर साल हम रावण दहन करते आए हैं। इस बार प्रशासन ने नियमों के खिलाफ जाकर दूसरे को परमिशन दे दी। हम मांग करते हैं कि मैदान हमें वापस दिलाया जाए। समिति ने कलेक्टर से मांग की है कि परंपरा को देखते हुए साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन का अधिकार उन्हें वापस दिया जाए। वहीं प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।बिलासपुर में दशहरा उत्सव को लेकर मचा ये बवाल अब और तूल पकड़ सकता है। देखना होगा कि प्रशासन किसका पक्ष लेता है और दशहरे का रावण दहन आखिर कहां होगा।
रिपोर्टर शैलेंद्र सिंह ठाकुर 121 विथ विरोध कर रहे समिति के सदस्य।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowSept 15, 2025 12:54:260
Report
DRDamodar Raigar
FollowSept 15, 2025 12:54:140
Report
MMManoj Mallia
FollowSept 15, 2025 12:54:05Bhubaneswar, Odisha:Sara bantana nei Congress ra Baristha neta Suresh Routray nka political byte
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowSept 15, 2025 12:53:550
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowSept 15, 2025 12:53:420
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowSept 15, 2025 12:53:090
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 15, 2025 12:52:560
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowSept 15, 2025 12:52:370
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowSept 15, 2025 12:52:220
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 15, 2025 12:52:120
Report
RSRajendra sharma
FollowSept 15, 2025 12:51:550
Report
VSVishnu Sharma
FollowSept 15, 2025 12:51:450
Report
RSRajendra sharma
FollowSept 15, 2025 12:51:290
Report