Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bokaro827004

बोकारो में बाइक सवारों ने महिला से छीनी चेन, CCTV में कैद!

MMMRITYUNJAI MISHRA
Jul 14, 2025 12:01:21
Bokaro Steel City, Jharkhand
Bokaro,, Mrityunjai Mishra ------ बोकारो में बाइक सवार अपराधियों ने महिला से गले का चेन छीना। सीसीटीवी में कैद हुई बाइक सवार अपराधी की तस्वीर। बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र का मामला। जांच में जुटी पुलिस। बताते चले बोकारो में दीनदहाड़े एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने गले से चेन छीन लिया। पीड़ित महिला नीरा सिंह सदर अस्पताल बोकारो मे एचआईवी डिपार्टमेंट मे काउंसलर के पद पर तैनात है। महिला मंदिर से पूजा कर वापस घर लौट रही थी तभी सेक्टर 3 डी मे अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया, हालांकि बरदात पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गयी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।घटना सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर थर्ड डी मे घटी है। सिटी थाना के दरोगा पिंटू महथा ने बताया की पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है, सीसीटीवी मे मामला कैद हो गयी है। वहीं पीड़ित महिला के मुताबिक बाइक सवार अपराधियों के कुछ साथी दूसरे जगह भी खड़े थे कुछ लोगों ने उन्हें देखा भी है। उन्होंने कहा कि लौटने के दौरान घटना को अंजाम दिया गया है। घटना से लोग हतप्रभ है। बाइट -- पिंटू महथा, दरोगा सिटी थाना, बोकारो। बाइट -- नीरा सिंह पीड़ित महिला
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top