Back
किसान नेता गुरनाम सिंह चंढूनी का बड़ा बयान: कपास पर आयात शुल्क हटाने से नुकसान!
NSNAVEEN SHARMA
Aug 28, 2025 16:04:22
Bhiwani, Haryana
Resvied Script
बाइट: गुरनाम सिंह चंढूनी किसान नेता
भिवानी
कपास से 11 प्रतिशत आयात शुल्क हटाने से कपास के किसानों को होगा नुकसान : गुरनाम सिंह चंढूनी किसान नेता
कपास पर आयात शुल्क वापिस लेने से देश के किसानों को होने वाले नुकसान को लेकर हर जिला मुख्यालयों पर दिए जाएंगे ज्ञापन, 10 दिन में मांगें नहीं मानी तो करेंगे आंदोलन : किसान नेता
कृषि विभाग व प्राईवेट कंपनियों की मिलीभगत से किसानों के बीच पेस्ट्रीसाईड व अत्याधिक खाद के प्रयोग का हो रहा प्रचार : किसान नेता
तय मापदंड से 6 गुणा अधिक पेस्ट्रीसाईड किसान खेतों में डाल रहे, कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को समझाने की बजाए प्राईवेट कंपनियों से कर रहे मिलीभगत, नहीं रोक पा रहे प्राईवेट कंपनियों के पेस्ट्रीसाईड व खाद के अत्याधिक प्रयोग के प्रचार को : किसान नेता
पैट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाए जाने को चंढूनी ने बताया विश्वव्यापी, किसानी उत्पादों से बनता है एथेनॉल इस नियम का नहीं होगा किसानों को कोई नुकसान : गुरनाम सिंह चंढूनी
धाान की खरीद प्रतिवर्ष 15 सितंबर से की जाए शुरू : किसान नेता
जलभराव वाले क्षेत्रों का सर्वे करवाकर जल्द दिया जाए मुआवजा : चंढूनी
डीएपी व यूरिया पोर्टल की बजाए खुले में बेचा जाए : चंढूनी
फसल बीमा, फसल खराबे पर एक माह में किसानों को करवाया जाए उपलब्ध, बीमा क्लेम लेट होने पर प्रतिदिन के हिसाब से कंपनियों पर लगाया जाए जुर्माना
भिवानी, 28 अगस्त : भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चंढूनी ने कपास पर लगाए गए 11 प्रतिशत आयात शुल्क वापिस लिए जाने से कपास किसानों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि यदि यह शुल्क अगले 10 दिनों में वापिस पहले की तरह नहीं किए गए तो राज्य स्तर पर हर जिला में भारतीय किसान यूनियन प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि कपास पर आयात शुल्क 11 प्रतिशत वापिस लेने से कपास के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी नीचे आ गए है। इससे कपास का किसान बर्बाद हो जाएगा तथा कपास उत्पादक किसानों की आत्महत्याएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह अमेरिका तथा उद्योगपतियों के प्रभाव में किया है।
कपास पर लगाए गए आयात शुल्क को हटाकर 11 प्रतिशत से 0 प्रतिशत किए जाने से किसानों को नुकसान होगा। इसको लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि धान की खरीद राज्य सरकार 15 सितंबर से करे। अक्सर यह खरीद एक अक्तूबर से होती है। उन्होंने कहा कि अब धान की 90 व 85 दिन में तैयार होने की फसले आ गई है। पहले फसलों के तैयार होने में संैकड़ों दिन लगते थे। अब यह जल्द तैयार हो जाती है। ऐसे में प्रति वर्ष धान की खरीद राज्य सरकार 15 सितंबर से करना शुरू करे। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में जलभराव वाले क्षेत्रों का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने यह मांग भी की कि डीएपी व यूरिया को पोर्टल के माध्यम से ना बांटकर खुले में बांटा जाए, ताकि किसान परेशानी से बच सकें। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनिया तीन-तीन साल तक बीमा के पैसे अटकाए रखती है तथा उन पर करोड़ों रूपयों का मुनाफा कमाती है। ऐसे में खराबे के एक माह में क्लेम देने का कानून बनाया जाए तथा प्रतिदिन के हिसाब से बीमा कंपनियों को फसल बीमा का पैसा रोकने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया जाए।
फसलों के अधिक उत्पादन को लेकर अत्याधिक पेस्ट्रीसाईड व खादों का प्रयोग करने के चलते खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता खराब होने को लेकर किसानों पर लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आज देश के किसान 6 गुणा तक पेस्ट्रीसाईड डालते है। इससे उनके खर्चे भी 6 गुणा तक बढ़े है तथा अधिकत्तर खाद-बीज की दुकानों पर मिलने वाली दवाईयों में से 60 प्रतिशत दवाईया नॉट रिकमेंडेड होती है। उन्होंने कहा कि इन सबके लिए सरकार का कृषि विभाग जिम्मेवार है। कृषि विभाग के मात्र 25 प्रतिशत कर्मचारी कार्य कर रहे है। जबकि प्राईवेट कंपनियों के लोग किसानों के बीच जाकर गैर जरूरी दवाईयों का प्रचार करके किसानों को अत्याधिक पेस्ट्रीसाईड व खाद डालने के लिए तैयार कर लेते है। इसके लिए उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों व कंपनियों की मिलीभगत होने का आरोप लगाया। वही उन्होंने पैट्रोल कंपनियों द्वारा 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाए जाने की शुरूआत किए जाने के सवाल पर कहा कि इसको लेकर किसानों को कोई ऐतराज नहीं है। क्योंकि विभिन्न देशों में एथेनॉल पैट्रोल में मिलाया जाता है। उन्होंने कहा कि एथेनॉल का उत्पादन कृषि उत्पादों से ही होता है। इस नियम का किसानों को आने वाले समय मे कोई नुकसान नहीं होगा।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Maharajganj, Uttar Pradesh:
महराजगंज बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा लेहड़ा निवासी एक युवक की कुछ दिन पूर्व ट्रेन से गिरकर चेन्नई में मृत्यु हो गई। जब घर के लोगों को पता चला तो इस गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गरीब परिवार के पास चेन्नई घटना स्थल तक जाने व अंतिम संस्कार करने के लिए व्यवस्था नहीं थी। घटना की जानकारी पाते ही बृजमनगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख व वर्तमान प्रमुख प्रतिनिधि हरिश्चंद्र स
7
Report
CRCHANDAN RAI
FollowAug 28, 2025 19:00:22Barh, Bihar:
दानापुर रेल मंडल के बाढ़ स्टेशन के पास गाड़ी संख्या 12369 हावड़ा देहरादून कुंभ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अधेड़ शख्स की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान अभी नही हुई है। व्यक्ति का कमर से नीचे का कटा हुआ भाग बाढ़ स्टेशन के पास पड़ा रहा। वहीं कमर से ऊपर का भाग ट्रेन के ईंजन में फंसकर बाढ़ से लगभग अठारह किलोमीटर दूर बख्तियारपुर जंक्शन में मिला। रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। हालांकि व्यक्ति के आधे भाग को काफी देर तक नही हटाया गया था,जिस कारण उसके ऊपर से ट्रेन गुजरती रही।
रेलवे सुरक्षा बल के बख्तियारपुर इंचार्ज जवाहरलाल ने बताया कि उन्हे कुंभ एक्सप्रेस के बख्तियारपुर जंक्शन पर खड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर ईंजन में एक व्यक्ति का शव फंसा देखा। इसके बाद रेल पुलिस ने शव का आधा हिस्सा ईंजन से निकालकर लाइन के बगल में रख दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक चलती गाड़ी के सामने आ गया था।
14
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowAug 28, 2025 19:00:04Morena, Madhya Pradesh:
पति की संदिग्ध मौत के सात दिन बाद खुला राजपंचायत में पत्नी ने माना अपराध, प्रेम प्रसंग की आशंका पर गहराया संदेह
गुना जिले के मधुसूदनगढ़ क्षेत्र के बंजारी बर्री गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के सात दिन बाद उसकी पत्नी ने समाज की पंचायत में स्वीकार कर लिया कि उसने ही अपने पति की हत्या की है। इस स्वीकारोक्ति के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है।
पोस्टमॉर्टम न कराने पर बढ़ा शक
21 अगस्त को 41 वर्षीय कैलाश बंजारा की अचानक मौत हो गई थी। उसकी पत्नी सम्पो बाई ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके चलते परिजनों ने तुरंत अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन मृतक के गले पर रस्सी जैसे निशान नजर आए। यह निशान परिवार और समाज के लोगों के बीच संदेह का कारण बन गए। लोग सोच में पड़ गए कि कहीं इस मौत के पीछे कोई रहस्य तो नहीं छिपा।
पंचायत में महिला का कबूलनामा
संदेह बढऩे पर गांव में बुधवार को समाज की एक बड़ी पंचायत बुलाई गई। इसमें मृतक के परिजन और आरोपी पत्नी दोनों मौजूद रहे। पंचायत के सामने पूछताछ के दौरान सम्पो बाई ने सभी को हैरान कर दिया। उसने साफ शब्दों में कहा कि उसके पति की मौत दुर्घटना या बीमारी से नहीं हुई बल्कि उसने ही उसकी हत्या की है। महिला ने यह भी बताया कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन उससे मारपीट करता था। लगातार प्रताडऩा से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
प्रेम प्रसंग और साजिश की नई कड़ी
पंचायत में कैलाश के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि सम्पो बाई का प्रदीप शर्मा नामक युवक से करीबी संबंध था। यही नहीं, बताया गया कि प्रदीप शर्मा के खेत में दंपती मजदूरी भी करते थे। परिजनों ने महिला के मोबाइल कॉल डिटेल्स भी सामने रखीं, जिनमें प्रदीप शर्मा से लंबे-लंबे समय तक हुई बातचीत का जिक्र है। कॉल की संख्या भी सैकड़ों में बताई गई। इससे यह शक और गहरा गया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और साजिश की कड़ी छिपी हो सकती है।
गोली और गला दबाने का संदेह
समाज की चर्चा में यह आशंका भी सामने आई कि पहले कैलाश को गोली दी गई होगी और उसके बाद पक्का करने के लिए गला दबाया गया। मृतक के गले पर मिले निशान इस ओर इशारा करते हैं कि उसकी मौत सामान्य नहीं थी।
पुलिस को सौंपा आवेदन
पंचायत में खुलासे के बाद मृतक के परिजन आरोपी सम्पो बाई को थाने ले गए। बुधवार देर शाम वे मधुसूदनगढ़ थाने पहुंचे और पुलिस को आवेदन सौंपा। हालांकि अभी तक महिला की औपचारिक गिरफ्तारी नहीं की गई है। थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों से आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है, क्योंकि मौत के कई दिन बाद इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंची है और शव का अंतिम संस्कार भी पहले ही किया जा चुका है। पुलिस अब सभी पक्षों से बयान ले रही है और कानूनी सलाह के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस पूरे मामले ने गांव से लेकर जिले तक हलचल मचा दी है। एक ओर महिला का कबूलनामा सामने है, तो दूसरी ओर प्रेम प्रसंग और साजिश की आशंका।
14
Report
MSManish Sharma
FollowAug 28, 2025 18:46:23Aligarh, Uttar Pradesh:
एंकर...एएमयू के लॉ स्टूडेंट और जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर ही ताला जड़ दिया गया। इससे इलाज कराने आए मरीज और उनके परिजनों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वीओ.....अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब लॉ स्टूडेंट और जूनियर डॉक्टर आमने-सामने आ गए। विवाद मारपीट में बदल गया, जिसके बाद गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दी गईं और गेट पर ताला लगा दिया गया। इमरजेंसी बंद होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशान होना पड़ा। कई लोग मजबूरन अपने मरीजों को प्राइवेट अस्पताल ले जाने लगे। अंदर भर्ती मरीजों को भी बाहर निकाला गया। हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है।
बाईट.... मयंक पाठक क्षेत्राधिकार
बाइट – जयपाल, मरीज का तीमारदार
बाइट – पवन, मरीज का तीमारदार
14
Report
RSRanajoy Singha
FollowAug 28, 2025 18:46:05Malda, West Bengal:
বন্যা ত্রাণের খরচকে কেন্দ্র করে বৈঠক পঞ্চায়েত দপ্তরে। আর সেই বৈঠকেই ত্রাণের টাকার ভাগ নিয়ে বাগবিতণ্ডা জড়ালো বিজেপি পরিচালিত পঞ্চায়েতের বিজেপি সদস্যরা।হল সদস্যের মধ্যে হাতাহাতি। তাতে বিজেপির এক মহিলা সদস্যের কাটলো কান। আরো এক মহিলা সদস্য ফাঁটলো মাথা। সামাজিক মাধ্যমে এই ছবি ভাইরাল। আর এই ঘটনাকে কেন্দ্র করে ব্যাপক শোরগোল এলাকাজুড়ে। মালদার মানিকচক ব্লকের দক্ষিণ চন্ডীপুর গ্রাম পঞ্চায়েতে এমনই ঘটনা। ত্রাণের টাকা লুঠের অভিযোগ একে অপরের বিরুদ্ধে।বিজেপি পঞ্চায়েত সদস্যের বিরুদ্ধে লিখিত অভিযোগ বিজেপি সদস্যেরই ভুতনী থানাতে।
দক্ষিণ চন্ডিপুরে ফুলহারা নদীর স্রোতে বাঁধ ভেঙে তৈরি হয় বন্যা পরিস্থিতি। বর্তমানে পরিস্থিতি স্বাভাবিক। আর এই বন্যা পরিস্থিতিতে দক্ষিণ চন্ডিপুরের নৌকা সহ ত্রানের বিভিন্ন খাতে প্রায় ৩০ লক্ষ টাকা বরাদ্দ করা হয়েছে।তবে কি কি খাতে কত খরচ হয়েছে তার একটি হিসেব দক্ষিণ চন্ডিপুর পঞ্চায়েতের কাছে চাওয়া হয়েছে ব্লক প্রশাসনের পক্ষ থেকে।যাকে কেন্দ্র করে বৃহস্পতিবার দক্ষিণ চন্ডিপুর পঞ্চায়েতে একটি বৈঠক ডাকা হয়। যেখানে পঞ্চায়েতের কুড়িজন সদস্য সহ পঞ্চায়েত সমিতির তিনজন সদস্য উপস্থিত ছিলেন। বৈঠক শুরু হওয়ার পর থেকেই ত্রাণের খরচকে কেন্দ্র করে বাগবিতণ্ডা জড়িয়ে পড়েন বিজেপি পরিচালিত পঞ্চায়েতের সদস্যরা। একে অপরের বিরুদ্ধে ত্রানের টাকা লুঠের অভিযোগ করা হয়।শেষমেশ ভেস্তে যায় বৈঠকটি। এই বৈঠক শেষ করে বেরোনোর সময়ই প্রধানের বিরুদ্ধে কুরুচিকর মন্তব্য করেন বিজেপিরই পঞ্চায়েত সদস্য প্রতিমা মন্ডল, প্রিয়া মন্ডল সহ বেশ কয়েকজন বিজেপি সদস্য বলে অভিযোগ।তার প্রতিবাদ করেন অর্চনা মন্ডল সহ বেশ কয়েকজন বিজেপি সদস্য।যার ফলে বচসায় জড়িয়ে পড়েন বিজেপির মহিলা সদস্যরা। মুহূর্তের মধ্যে সেই বচসা সংঘর্ষে পরিণত হয়,। মহিলা সদস্যরা একে অপরের চুল ধরে চুলোচুলি শুরু করেন। তাদের ছড়াতে গিয়ে হাতাহাতি হয় বিজেপি সদস্যদের মধ্যেও। যদিও পঞ্চায়েতে থাকা অন্যান্য কর্মী ও সদস্যদের তৎপরতায় পরিস্থিতি স্বাভাবিক হয়। এই সংঘর্ষের ঘটনায় প্রিয়া মন্ডল ও অর্চনা মন্ডল আহত হন। এই বিষয়ে বিজেপি পঞ্চায়েত সদস্য অর্চনা মন্ডল বলেন,ত্রাণের টাকা বেনিয়ম ভাবে খরচ করার জন্য প্রধানকে চাপ দিচ্ছিলেন প্রতিমা মন্ডল প্রিয়া মন্ডল শঙ্কর মন্ডল সহ বেশ কিছু সদস্য।তাই এদিন বৈঠক ভেস্তে যায়।তারা প্রধান এবং আমাদের বিরুদ্ধে কুরুচিকর মন্তব্য করায় আমি প্রতিবাদ করি।যার ফলস্বরূপ আমাকে বেধড়ক মারধর করে তারা তাদের হাতে হয়তো কোন অস্ত্র ছিল যার আঘাতে আমার কপাল ফেটে রক্ত বেরিয়েছে।
যদিও এসব অভিযোগ ভিত্তিহীন বলে দাবি করেন প্রতিমা মন্ডল প্রিয়া মন্ডল।তারা বলেন, ত্রাণ নিয়ে দুর্নীতি করতে চাইছিলেন প্রধান আমাদের ফাঁকা রেজুলেশনে সই করতে বলা হয়।আমরা কয়েকজন সদস্য রাজি না হওয়ায় বৈঠক শেষে বেরোনোর সময় প্রধান শক্তি মণ্ডল উপপ্রধান সহ অন্যান্যরা আমাদের ঘিরে ধরে এবং মারধর করে। আমার সাথে থাকা অন্যান্য সদস্যরা আমাকে না বাঁচালে হয়তো আমাকে মেরে ফেলত।
তবে দক্ষিণ চন্ডিপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রধান শক্তি মণ্ডল বলেন, বন্যা পরিস্থিতিতে নৌকা ভাড়া, ত্রানের সামগ্রী নিয়ে আসা সহ বিভিন্ন খাতে যে সমস্ত খরচ হয়েছে সেই নিয়েই আজ বৈঠক ছিল।তবে বেশ কিছু পঞ্চায়েত সদস্য অনৈতিকভাবে টাকা লুঠের চেষ্টা করছে। যার ফলে এই ঘটনা ঘটেছে। এই বৈঠকে পঞ্চায়েত ও পঞ্চায়েত সমিতির সদস্যদের থাকার কথা কিন্তু বেশকিছু বহিরাগতকে এনেছিল প্রতিমা মন্ডল প্রিয়া মন্ডলরা।
এই ঘটনার পরিপ্রেক্ষিতে এদিন ভূতনি থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের করেছেন অর্চনা মন্ডল। দক্ষিণ চন্ডিপুর পঞ্চায়েতের পাঁচ জন বিজেপি সদস্য ছাড়াও মোট ১০ জনের নামে লিখিত অভিযোগ করেছেন তিনি।পাল্টা অভিযোগ করেছেন প্রতিমা ,প্রিয়া মন্ডলরাও।
বিজেপির সদস্যরাই একে অপরের বিরুদ্ধে অভিযোগ ঘিরে শুরু হয়েছে রাজনৈতিক তরজা।
মানিকচকের বিধায়ক তথা তৃণমূল কংগ্রেস নেত্রী সাবিত্রী মিত্রের বক্তব্য সরকারি ত্রাণের টাকা বিজেপি লুঠ করবে। আর তৃণমূল কংগ্রেসকে বদনাম করবে। বিজেপির প্রধান যে দূর্নীতি করছেন। তারই প্রতিবাদ বিজেপি সদস্যরা করেছেন। আর নিজেদের মধ্যে মারামারি করছেন।
মালদা দক্ষিণ সাংগঠনিক সাধারণ সম্পাদক গৌড় চন্দ্র মন্ডল বলেন নিজেদের মধ্যে ভুল বোঝাপড়ার জন্য এমন হয়েছে। বড় দলের ক্ষেত্রে এমন মতপার্থক্য থাকতে পারে। এইটা কোন সমস্যার নয়।
14
Report
RRRakesh Ranjan
FollowAug 28, 2025 18:45:48Noida, Uttar Pradesh:
चमोली
भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग लाता गांव के पास अचानक भूस्खलन के चलते बंद हो गया है।
14
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowAug 28, 2025 18:45:38Azamgarh, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा
स्थान - Azamgarh
जिले में 8 अभियुक्तों के विरुद्ध की गई गैंगेस्टर की कार्रवाई, धोखाधड़ी कर 2 करोड़ की जमीन का एग्रीमेंट व बैनामा कराने तथा अपहरण कर चेकबुक पर जबरिया हस्ताक्षर कराने का मामला।
Anchor :- जनपद आजमगढ़ में गैंग लीडर कृष्णाचन्द राय, निवासी मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह एवं इसके गैंग सदस्य 1- निगम राय, 2- रेनू राय पत्नी कृष्णचन्द 3- लवकुश यादव, 4- मुन्नु खॉन, 5- राशिद, 6- मोहम्मद जाहिद शेख उर्फ गुड्डू, तथा 7- सन्तोष राय ने मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह बनाकर अपना भय व आतंक कायम कर दुस्साहस करते हुए 18 अप्रैल 2025 को रामचेत यादव निवासी ग्राम शाहपुर थाना कन्धरापुर से धोखाधड़ी एवं छल कपट करके तथा शराब पिलाकर लगभग 2 करोड़ मूल्य की जमीन का एग्रीमेंट व बैनामा करा लिया तथा उसका अपहरण कर चेकबुक पर हस्ताक्षर कराकर जबरदस्ती अपने पास रख ली तथा सारा पैसा भी अपने खाते में जमा करा लिया।
V.O. :- इन शातिर अभियुक्तों गैंग के विरूद्ध अपहरण करने व फर्जी दस्तावेज, कूटरचित दस्तावेज बनाने, धोखाधड़ी करके 2 करोड़ रुपए की जमीन का पैसा ऐंठने का मुकदमा जिले के थाना जीयनपुर में मार्च 2025 में लिखाया गया। जिसमें आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया है। अब इस गिरोह के खिलाफ उ०प्र० गिरोहबंद अधिनियम-1986 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है। जिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा इन सभी शातिर अभियुक्तों के विरूद्ध उ.प्र. गैंगेस्टर एक्ट-1986 की कठोर विधिक कार्यवाही करने का अनुमोदन कर दिया गया है, जिसमें पुलिस द्वारा आगे कार्रवाई की जा रही है।
14
Report
SKShankar Kumar
FollowAug 28, 2025 18:45:30Madhepura, Bihar:
(election fact and figure) मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र के जनता से चुनावी समीकरण और स्थानीय मुद्दा को लेकर जी मिडिया की टीम ने किया जनता से बात, खासकर मधेपुरा मे जन सुराज सूत्रधार प्रशांत किशोर का कितना दिखेगा असर इस पर भी हुई अहम् चर्चा। दरअसल जी बिहार झारखंड की टीम ने गुरुवार को मधेपुरा के डीएमके सिनेमा हॉल चौक पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं और आमलोगों से बातचीत की। इस दौरान स्थानीय समस्या पर चर्चा की गई। जिस पर लोगों ने खुलकर बातें रखी। लोगों ने स्थानीय विधायक पर सवाल खड़ा किया। साथ हीं लोगों ने कहा कि पिछले 15 साल से प्रो. चंद्रशेखर राजद कोटे से विधायक हैं, लेकिन क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। वहीं जदयू नेताओं ने फिर से नीतीश कुमार के हीं मुख्यमंत्री बनाने की बात कही। राजद समर्थको ने कहा कि पिछले 15 सालों से यहां से राजद जीत रही है और आगे भी राजद के उम्मीदवार का हीं जीत सुनिश्चित होगी । स्थानीय लोगों ने कहा कि मधेपुरा में उद्योग के क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ है। वहीं रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव के रीजन मे मधेपुरा स्थित भिरखी मे स्लीपर कारखाना का शिलान्यास हुआ लेकिन आज 15 साल बाद भी चालू नहीं हो सका। अधर मे लटका है कारखाना अगर सिलीपर कारखाना चालू होता तो आज स्थानीय लोगों को रोजीरोजगार का साधन प्राप्त होता। मधेपुरा के लोगों को रोजगार के लिए कहीं बाहर पलायन नहीं करना नहीं पड़ता। लेकिन इस दिशा मे सरकार कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं राजनीत के एक्सपर्ट की माने तो यह समाजवाद की धरती रही है यहाँ से लालू यादव और स्वर्गीय शरद यादव अपना भाग्य आजमाते रहे, खासकर यह यादव और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है यहाँ राजद का गढ़ माना जाता है उन्होंने कहा कि स्थानीय आलमनगर के विधायक नरेन्द्र नारायण यादव लोकप्रिय है और मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र मे प्रो, चंद्रशेखर भी लोकप्रिय है ये लोग कहीं भी बेंच पर बैठ कर लोगों के बीच चाय पी लेते हैं इसलिए लगातार चुनाव जीत रहे हैं इस बार फिर टिकट मिला तो चुनाव जीत लेंगे। वहीं जन सुराज सूत्रधार प्रशांत किशोर के सवाल पर स्थानीय जनता सहित राजनीत के एक्सपर्ट डॉक्टर भूपेंद्र नारायण मधेपुरी ने इन्हे ख़ारिज करते हुए कहा कि खासकर मधेपुरा मे जनसुराज का कोई औचित्य नहीं है।हार हाल मे मधेपुरा से राजद का हीं कब्ज़ा रहेगा। जरा आप खुद सुनिए क्या कूछ बता रहे है मधेपुरा की जनता और नेता।
बाइट : जनता।
बाइट: डॉक्टर भूपेंद्र नारायण मधेपुरी राजनीत के एक्सपर्ट।डब्लूटी : शंकर कुमार, जी मिडिया मधेपुरा।
14
Report
RRRakesh Ranjan
FollowAug 28, 2025 18:31:39Noida, Uttar Pradesh:
चमोली
भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग लाता गांव के पास अचानक भूस्खलन के चलते बंद हो गया है।
14
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowAug 28, 2025 18:31:31Morena, Madhya Pradesh:
मुरैना में शस्त्र लाइसेंस धारी की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है शस्त्र लाइसेंस धारी की संख्या 25000 से भी ज्यादा है जिनके लाइसेंस धारी चाहे हर्ष फायरिंग हो या कहीं भी कोई घटनाक्रम हो खुलेआम इस्तेमाल कर रहे हैं जिस पर अब लगाम लगाने की तैयारी पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा कर ली गई है ऐसे शस्त्र लाइसेंस धारी जिनके द्वारा हर्ष फायरिंग की गई हो या किसी भी अपराध में शास्त्र का उपयोग किया गया हो ऐसे 411 शास्त्रों के लाइसेंस को निरस्त करने का कार्य किया जा रहा है जिला दंडाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक से प्राप्त 411 शास्त्रों के निरस्तीकरण की कार्यवाही के लिए शास्त्रधारियों के नोटिस जारी किए गए हैं।
एसपी समीर सौरभ ने कलेक्टर अंकित अस्थाना को प्रतिवेदन भेजकर ऐसे चिन्हित किए गए 411 शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की बात कही है
कलेक्टर अंकित अस्थाना ने एसपी के प्रतिवेदन पर सभी 411 शस्त्र धारियो को नोटिस जारी कर लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस जारी किया गया है
बाइट अंकित अस्थाना कलेक्टर मुरैना
14
Report
DCDilip Chouhan
FollowAug 28, 2025 18:31:21Ajmer, Rajasthan:
BEAWAR ASSEMBLY
DILIP CHOUHAN
9252160080
ब्यावर। राजकीय अमृतकौर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुए हाई डायबिटीज रोगी की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा खडा कर दिया। घटना की सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस मय जाब्ता राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंची तथा आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने रोगी के परिजनों से मामले की जानकारी ली ओर उनसे समझाइश का प्रयास किया लेकिन रोगी परिजन चिकित्सक को मौके पर बुलाने तथा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की मांग करने लगें। जानकारी के अनुसार ब्यावर के करणपुरा निवासी 47 वर्षीय जीवन पुत्र प्रताप हाई डायबिटिक की बीमारी से पीडत था गुरूवार को उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके कारण परिजन शाम करीब चार बजे उसे उपचार के लिए लेकर राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचे जहा पर उसकी हालत नाजुक होने के कारण उसे सीसीयू वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कर लिया। जीवन को सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे ऑक्सिजन मास्क लगाया ओर उपचार शुरू किया लेकिन उसकी तबियत में सुधार नही होने पर चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दोरान वार्ड के नर्सिंग कर्मियों ने 108 एंबुलेंस को कॉल कर अस्पताल बुलाया। परिजनों ने बताया कि इस दोरान नर्सिग कर्मियों ने उसको ऑक्सिजन मास्क उतार दिया ओर उसे वार्ड से बाहर बिठा दिया। परिजनों ने चिकित्सक तथा नर्सिग स्टाफ पर यह आरोप लगया कि जब 108 एंबुलेंस आई ही नही तो फिर उसको वार्ड बाहर क्यो निकाला तथा उसका ऑक्सिजन मास्क क्यो हटाया। परिजनों ने आरोप लगया कि चिकित्क तथा नर्सिग स्टाफ की लापरवाही के कारण जीवन की मौत हो गई। इस दौरान मृतक के गांव के लोग भी राजकीय अमृतकोर अस्पताल पहुचे गये ओर चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा खडा कर दिया। वहीं अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना अधिकारी विजय सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और परिजनो से मामले की जानकारी लेकर उनसे समझाइश का प्रयास किया लेकिन परिजन चिकित्सक को मौके पर बुलाने तथा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की मांग करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी राजेश कसाना भी अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों से समझाइश की। जिसके बाद परिजन बॉडी को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाने के लिए राजी हुए। वहीं डॉक्टर साबिर हुसैन ने बताया कि मृतक जीवन हाई डायबिटीज पेशेंट था उसी को देखते हुए सीनियर चिकित्सक ने उसकी बीमारी की गंभीरता को देखते हुए ही हायर सेंटर रेफर किया था। रेफर के दौरान ही जीवन की मौत हो गई। फिलहाल परिजनों ने पुलिस मे किसी तरह की कोई शिकायत नहीं दी है।
1 बाइट डॉ शाबिर हुसैन
2 बाइट अजरूददीन रोगी रिश्तेदार
14
Report
ACAmit Chaudhary
FollowAug 28, 2025 18:31:11Faridabad, Haryana:
faridabad
ऐंकर:गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर फरीदाबाद में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सम्मिलित होकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और सभी प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि व मंगलमय जीवन की कामना की।
मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने अब सैनी ने कहा कि हर वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर इस तरह के भव्य आयोजन करने के लिए मैं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को बधाई देता हूं।
जब से यशस्वी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने भारत की बागडोर अपने हाथों में संभाली है जब से हमारी संस्कृति हमारे संस्कार लगातार मजबूत हो रहे हैं
अब भारत दुनिया में चमक रहा है
अब विश्व के हर कोने में बैठा व्यक्ति मोदी जी की प्रशंसा कर रहा है उनके कार्यों की प्रशंसा करता है उनकी नीतियों की प्रशंसा करता है आज यहां गणपति महोत्सव में आने का अवसर मिला है मेरे लिए घर की बात है मैं विपुल जी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
हमारे संकल्प पत्र में हमने यह बात कही थी।खुशी इस बात की है कि अगर संकल्प को कोई पूरा करता है तो नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वह संकल्प पूरे होते हैं। हम यह भी देखते हैं हमारा 2014 का संकल्प पत्र देख लीजिए। 2019 का संकल्प पत्र देख लीजिए एक-एक संकल्प पत्र में लिखी बात पूरी की है।
कांग्रेस जो ही घोषणा पत्र जारी करती है गदी में बैठने के बाद वह उसे भूल जाती है।
आज दुर्भाग्यपूर्ण मैं कहूंगा मैं गणपति गणपति बाबा से प्रार्थना करूंगा कि राहुल गांधी को सद्बुद्धि प्रदान करें।उसे सद्बुद्धि दे।
आज उसने बिहार की धरती पर।वह भगवान बुद्ध की भूमि है।वह चाणक्य की भी भूमि है।वह गुरु गोविंद सिंह जी की जन्म भूमि है।वह भूमि मां सीता की भूमि है। वहां इंडी गठबंधन के नेता तेजस्वी और राहुल गांधी अपनी फौजी राजनीति को चमकाने के लिए विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री की माता के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है उनको माफी मांगनी चाहिए।
बिहार की जनता की जनता इनको बख्शने वाली नहीं है।
अरे गलियों से कुछ नहीं बनता आप ने कुछ करना चाहिए था मौका मिला है जब कांग्रेस को मौका मिला तो यह भ्रष्टाचार में लीन थे अब गालियों से काम नहीं चलने वाला।
कांग्रेस घटिया राजनीति करती है यह ओछी राजनीति पर उतारू हो गए हैं।
मोदी जी ने तपस्या की है इन्होंने उनके पैर के छाले नहीं देखे कोई
राहुल गांधी को कोई अधिकार नहीं है मोदी जी की माता के ऊपर कोई अभद्र टिप्पणी करने की। इनको माफी मांगनी चाहिए। नहीं तो बिहार के लोग देश के लोग इनको सबक सिखाने का काम करेंगे।
बाइट नायब सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा
14
Report
MKMohammad Khan
FollowAug 28, 2025 18:30:26Bhilwara, Rajasthan:
भीलवाड़ा।
देर रात भीलवाड़ा में असामाजिक तत्वों की करतूत आई सामने
शहर में माहौल खराब करने की नियत से महाराणा टॉकीज के बाहर लगे पोस्टर फाड़े
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर लगाए गए पोस्टर फाड़ने के बाद जमा हुई भीड़
भीमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची
अज्ञात असामाजिक तत्वों ने फिर भीलवाड़ा की फिजा ने जहर घोलने की कोशिश की
पुलिस की सतर्कता से फिजा में जहर घोलने वालों के मनसूबे हुए फेल
फिलहाल पुलिस कर रही मामले की गहनता से जांच
14
Report
MSManish Sharma
FollowAug 28, 2025 18:30:19Aligarh, Uttar Pradesh:
एंकर...एएमयू के लॉ स्टूडेंट और जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर ही ताला जड़ दिया गया। इससे इलाज कराने आए मरीज और उनके परिजनों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
वीओ.....अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब लॉ स्टूडेंट और जूनियर डॉक्टर आमने-सामने आ गए। विवाद मारपीट में बदल गया, जिसके बाद गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दी गईं और गेट पर ताला लगा दिया गया।
इमरजेंसी बंद होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशान होना पड़ा। कई लोग मजबूरन अपने मरीजों को प्राइवेट अस्पताल ले जाने लगे। अंदर भर्ती मरीजों को भी बाहर निकाला गया।
हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है।
बाइट – जयपाल, मरीज का तीमारदार
बाइट – पवन, मरीज का तीमारदार
14
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowAug 28, 2025 18:30:10Morena, Madhya Pradesh:
लोकेशन:- डबरा / ग्वालियर
मध्य प्रदेश
स्लग:- रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी।
एंकर:- ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र में एक ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। जहां ठगो ने दो युवकों से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी कर दी है। ठगो ने बाकायदा युवकों की ट्रेनिंग कराई और रेलवे का फर्जी जॉइनिंग लेटर व आईडी कार्ड भी जारी कर दिए। जब युवकों को शक हुआ तो उन्होंने अपने पैसे मांगे। जिससे पूरा राज खुला और मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
वीओ:- बता दें कि डबरा निवासी मनीष रावत की मुलाकात शहर की लक्ष्मी कॉलोनी में रहने वाले शिवम बंजारा से हुई। उसने मनीष को रेलवे ग्रुप डी में 6 लाख रूपए में नौकरी लगवाने की बात कही, बाद में 5 लाख में डील फाइनल हुई। 21 दिसंबर 2024 को शिवम बंजारा मनीष रावत को अपने साथ झांसी ले गया। वहां बड़ा अधिकारी कह कर दीपक कुमार नाम के व्यक्ति से मनीष को मिलवाया। जिसके बाद उसके द्वारा दिए गए खाते में मनीष ने 70 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद बाकायदा मनीष का ऑफलाइन नौकरी का फॉर्म भरवाया गया। बाद में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका मेडिकल भी किया गया। आसानी से मेडिकल होने पर मनीष का ठगो पर विश्वास बड गया गया और उसने 26 दिसंबर को 60 हज़ार दीपक कुमार के खाते में व 35 हज़ार शुभम के खाते में और ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद मनीष को उत्तर रेलवे में ग्रुप डी का जोइनिंग लेटर दिया गया। जिस पर असिस्टेंट सेक्रेटरी नॉर्दर्न रेलवे के साइन थे और 30 दिसंबर तक डिविजन रेलवे मैनेजर के ऑफिस में झांसी डिविजन में रिपोर्ट करने के बारे में कहा गया। जिसकी बाद मनीष के नाम का रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के ग्रुप डी का आईडी कार्ड झांसी में दिया। साथ ही आरआरबी के नाम एक साइट दी। उसमें आईडी कार्ड का नंबर डाला तो मनीष की एंट्री सामने आ गई। जिसे देखकर मनीष को पूरा भरोसा हो गया कि उसकी नौकरी लग रही है। इस पूरे मामले में फर्जी लोगों का नेटवर्क इतना बड़ा था कि उसे बबीना स्टेशन पर ट्रेनिंग के लिए बुला लिया गया। जिसमें शिवम उसके साथ गया। साइलेंट रूप से हो रही ट्रेनिंग में मनीष को स्टेशन से गुजरने वाली अप डाउन ट्रेक की गाड़ियों का नाम और नंबर नोट करना था। मामला कुछ गड़बड़ लगा तो मनीष को शक हुआ। जिसके बाद उसने अपने पैसे मांगे तो उन्होंने मनीष को बात करने की कहकर दिल्ली स्थित बड़ोदरा हाउस में बुलाया। वहां मनीष से उसका आईडी कार्ड वापस लिया और बोले नया आईडी कार्ड डाक द्वारा आएगा। जिसके बाद मनीष को शक हुआ तो उसने लगातार अपने पैसे मांगे, लेकिन ठग उसे घुमाते रहे।
वाइट:- सौरभ कुमार (एसडीओपी)
14
Report