Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dungarpur314001

डूंगरपुर में सीआरपी संविदाकर्मियों का बड़ा प्रदर्शन, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग!

ASAkhilesh Sharma
Aug 18, 2025 10:48:18
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर विधानसभा-डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन-डूंगरपुर हेडलाइन- राजीविका के सीआरपी संविदाकर्मियों का अपनी मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में राजीविका के सीआरपी संविदाकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया | सीटू के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए सीआरपी संविदाकर्मियो ने जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौपा | वही सरकार से मांगो को जल्द पूरा करने की मांग की गई है | बॉडी- सीटू के प्रदेश पदाधिकारी गौतमलाल के नेतृत्व में राजीविका के सीआरपी संविदाकर्मी आज कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए | वही अपनी विभिन्न मांगो को लेकर उन्होंने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते हुए प्रदर्शन किया | इस मौके पर सीआरपी संविदाकर्मियो ने अपनी मांगो को लेकर जमकर नारेबाजी | इसके बाद सीटू के बैनर तले सीआरपी संविदाकर्मियों ने कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौपा | ज्ञापन में सीआरपी संविदाकर्मियों ने सरकार से सीआरपी संविदाकर्मियों को स्थाई करने, सीआरपी राउंड पुनः पुरानी पोलिसी शुरू करने, सीआरपी संविदाकर्मियों को प्रतिमाह नियमित मानदेय देने, हटाई गई अनपढ़ महिलाओं को पुनः लगाने सहित अन्य मांगो को पूरा करने की मांग की है | बाईट- गौतमलाल पदाधिकारी सीटू अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
13
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKamal Solanki
Aug 18, 2025 12:46:24
Dhar, Madhya Pradesh:
स्लग :-नगर भ्रमण पर निकले बाबा धारनाथ एंकर :- परंपरागत रूप से सावन के छठे सोमवार कों धार के राजा धीराज बाबा धारनाथ नगर भ्रमण पर निकले....बाबा धारनाथ के छबीने का इतिहास आजादी के पूर्व का रहा है। स्टेट टाइम यानी राजवंश काल में धार महाराज आनंदराव पंवार के शासनकाल से छबीने की शुरुआत हुई थी। वहीं श्री धर्मस्थान रक्षक मंडल समिति के तत्वावधान में छबीना निकाला जा रहा है। स्टेट काल में छबीने का स्वरूप अलग रहता था। धारेश्वर मंदिर प्रांगण में गार्ड आफ आनर के बाद शाही पालकी में सवार होकर बाबा धारनाथ नगर भ्रमण पर निकलें बाबा धारनाथ शाही पालकी में विराजित बाबा धारनाथ का मुखोटा आकर्षण का केंद्र रहा...... छबिने के आगे आगे धार विधायक नीना वर्मा सहित अन्य नगरवासी बुहार रहे थे..... वैसे तो स्टेट काल से ही बाबा की शाही पालकी को मांझी समाज के युवा कंधे पर उठाकर नगर भ्रमण करवाते है। परंतु बीच में कुछ सालों तक शाही पालकी को चलित झांकी में निकाल गया। वहीं विगत 20 से 22 साल से पुरानी परंपरा को ध्यान में रखते शाही पालकी में बाबा धरनाथ के पवित्र धातु के मुखोटे को विराजित कर शाही पालकी को अपने कंधे पर उठाकर पूरा नगर भ्रमण करवाते हैं। जो परंपरा आज भी जारी है। रात कों महाआरती के साथ छबिना समाप्त होगा... धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि आज धार के राजाधिराज बाबा धरनाथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा से प्रार्थना है कि नगर में सुख शांति और जिले में समृद्धि बनी रहे हमारा जिला लगातार तरक्की करें बाइट :-प्रियंक मिश्रा कलेक्टर धार
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Aug 18, 2025 12:46:04
Raigarh, Chhattisgarh:
रायगढ़ ब्रेकिंग, यूरिया खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने रायगढ़-नंदेली मार्ग पर कुरमापाली के गोर्रा चौक में किया चक्काजाम, किसानों ने सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश, आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव और पूर्व मंत्री, खरसिया विधायक उमेश पटेल, पुलिस बल मौके पर मौजूद, कुछ दिन पहले धनागर गांव में भी किसानों ने खाद की कमी को लेकर किया था चक्काजाम।
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Aug 18, 2025 12:45:57
Jaipur, Rajasthan:
कांस्टीट्यूशन क्लब में आज पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया …इस कार्यक्रम का नेतृत्व लाड़नू विधायक मुकेश भाकर ने किया…श्रद्धांजलि सभा में मलिक की पत्नी इकबाल कौर मलिक सहित दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से किसान आंदोलन से जुड़े नेता और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए…कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया…इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, जयपुर ग्रामीण लोकसभा प्रत्याशी अनिल चोपड़ा, विधायक विकास चौधरी, विधायक सीखा मील बराला, गजराज खटाना, पीसीसी सचिव शिवलाल गोदारा, छात्र नेता शुभम रेवाड़, महादेव खदाव, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकुल खीचड़, कांग्रेस नेता विजेंद्र सिहाग, ओमप्रकाश भादू और नीरज खीचड़ शामिल रहे… इस मौके पर रामधुनी का आयोजन भी किया गया… प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने संबोधन में कहा कि सत्यपाल मलिक ने राज्यपाल रहते हुए कई ऐतिहासिक कार्य किए…उन्होंने हमेशा किसानों, सैनिकों और युवाओं की आवाज बुलंद की…डोटासरा ने आरोप लगाया कि अंतिम समय में केंद्र सरकार ने उनका अपमान किया, लेकिन इसके बावजूद वे लगातार जनता के मुद्दों पर डटे रहे… डोटासरा ने बिहार में मतदाता सूची की गड़बड़ी और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए…उन्होंने कहा कि आयोग को जनता से माफी मांगनी चाहिए…साथ ही नारा दोहराया— “वोट चोर, गाड़ी छोड़… सभा में नेताओं ने मलिक के जीवन, उनके संघर्ष और किसान आंदोलन में निभाई गई भूमिका को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की… बाइट - गोविंद सिंह डोटासरा, पीसीसी चीफ
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Aug 18, 2025 12:45:52
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:
1808ZMP _RJN _ATIKRAMAN _R एंकर शहर के बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को निगम की टीम ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कामठी लाइन क्षेत्र में सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों को हटाने बुलडोज़र चलाया।इससे पहले भी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन अब आगामी गणेश उत्सव और झांकियों को देखते हुए निगम ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अभियान तेज कर दिया है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि त्यौहार के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और झांकियां निकलती हैं, ऐसे में सड़क किनारे का अतिक्रमण यातायात व्यवस्था को बाधित करता है। इसी वजह से अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान कई व्यापारियों ने विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में किसी की एक न चली। इस दौरान यातायात पुलिस ने दुकानों के सामने बेतरतीब खड़े दो पहिया वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही भी और दुकानदारों को चेतावनी दी कि वाहनों को नियमानुसार निर्धारित स्थानों पर खड़ा करे अन्यथा उनके खिलाफ भी चालानी कार्यवाही की जायेगी ।वहीं निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा का कहना है कि शहर की साफ-सुथरी छवि और बेहतर यातायात के लिए व्यापारियों का सहयोग भी मिल रहा है। नगर निगम की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से बाजार क्षेत्र के अन्य व्यापारियों में भी हलचल मच गई है। बाइट। अतुल विश्वकर्मा आयुक्त किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Aug 18, 2025 12:45:40
Panipat, Haryana:
NOTE- ONLY FOR 2C 1808_ZN_PANIPAT_AWARDS_R LOCATION SEND EFFD STORY BY RAKESH BHAYANA शहादत के दो साल बाद भी मेजर आशीष की यादों से गमगीन है परिवार… माँ को बेटे पर गर्व, पर अधूरा रह गया गृह प्रवेश का सपना मेजर आशीष के शहादत की कहानी, जिसकी गूंज आज भी एक परिवार के दिल में ज़िंदा है। पानीपत के वीर सपूत मेजर आशीष धोचक जिन्होंने 13 सितंबर 2023 को अनंतनाग ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहादत पाई थी। तीन बहनों के इकलौते भाई आशीष धोचक की शहादत ने परिवार की जिंदगी बदल दी। आज भी उनकी मां–बाप की आंखों के आंसू सूख नहीं पाए हैं। बहनों की आंखों में भाई को खोने का दर्द अश्रुओं की धारा बनकर बहता है। देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले आशीष धोचक की यादें आज भी पानीपत की गलियों व गांव बिंझौल में जिंदा हैं। परिवार के लिए गर्व और दर्द दोनों का यह मिश्रण है-जहां एक ओर बेटे की शहादत पर नाज है, वहीं दूसरी ओर उसकी कमी हर पल सताती है। पानीपत के मेजर आशीष के पिता लालचंद कहते हैं—बीते दो साल में ऐसा कोई दिन नहीं गया जब बेटे की याद न आई हो। रात का सन्नाटा अब दवाइयों के सहारे ही कटता है। पोता और पोती भी अपने मामा को याद करते हैं… पर परिवार उन्हें यही कहकर बहला देता है कि “मामा ड्यूटी पर गए हैं।” आशीष की तीनों बहनों के लिए भी राखी का त्योहार अब अधूरा है। मंझली बहन बताती हैं कि साल 2022 में भेजी गई राखी पाँच दिन देर से पहुँची थी। इसलिए 2023 में जब राखी भेजने लगीं, तो भाई ने हंसते हुए कहा था—“राखी मत भेजना, पिछले साल की राखी रखी है, वही बांध लूंगा।” माँ के दिल में बेटे की शहादत पर गर्व है… मगर घर की दीवारों में आज भी आशीष की यादें गुलाब की खुशबू की तरह बसी हुई हैं। उन्हें सबसे ज्यादा कसक इस बात की है कि शहादत से पहले बेटे ने अपने लिए नया घर बनवाया था… 23 सितंबर 2023 को, अपने जन्मदिन पर गृह प्रवेश करना था। पर नियति को कुछ और ही मंज़ूर था—नए घर में गृह प्रवेश नहीं, बल्कि बेटे का पार्थिव शरीर आया। चार साल की मासूम बेटी आज भी अपने पिता—मेजर आशीष—को याद करती है। मेजर आशीष सिर्फ़ एक परिवार के नहीं, बल्कि पूरे देश के बेटे हैं। उनकी शहादत ने यह साबित कर दिया कि वतन पर मिटने वाले कभी भुलाए नहीं जाते। बाइट लालचंद पिता बाइट बहने बाइट माँ
0
comment0
Report
PSPiyush Sahu
Aug 18, 2025 12:45:22
Sagar, Madhya Pradesh:
सागर शहर के तिलकगंज इलाके में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करीब तीन माह पहले सड़क का चौड़ीकरण कराया गया था। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण आज भी बिजली के खंबे सड़क के बीचोंबीच खड़े हैं। इन खंबों की वजह से आए दिन सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। तस्वीरें साफ बता रही हैं कि चौड़ी सड़क के बीचोंबीच बिजली के खंबे खड़े करना लोगों की जान के लिए खतरा बन चुका है। जब इस मामले पर बिजली विभाग से सवाल किया गया तो विभाग ने खंबे हटाने की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। वहीं नगरीय प्रशासन ने इस विषय पर मीडिया से कोई भी बात करना उचित नहीं समझा। बाइट – स्थानीय निवासी बाइट – स्थानीय निवासी बाइट – अजीत सिंह चौहान, ई.ई. WT – पीयूष साहू
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Aug 18, 2025 12:45:10
Sambalpur, Odisha:
କ୍ଷେତରାଜପୁର ଦଲଦଲି ପଡ଼ା ର ବାବୁ ଯାଦବ ହତ୍ୟାକାଣ୍ଡ ରେ ଚାରି ଜଣଙ୍କୁ ଗିରଫ କଲା ସମ୍ବଲପୁର ପୋଲିସ |ଆଜି ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ରେ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି ସମ୍ବଲପୁର ଏସ ପି ମୁକେଶ କୁମାର ଭାମୁ |ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ ମୃତକ ବାବୁ ଯାଦବ ଙ୍କ ହତ୍ୟାକାଣ୍ଡ ରେ କରନ ଯୋଶୀ,ଜଗଦୀଶ ରୋହିଦାସ,ଅର୍ଜୁନ ଯୋଶୀ ଓ ସନନ୍ଦ ରୋହିଦାସ ଙ୍କୁ ଗିରଫ କରାଯାଇଥିବା ବେଳେ ତିନିଜଣ କ୍ଷେତରାଜପୁର ଦଲଦଲି ପଡ଼ା ର ଓ ଜଣେ ଜଗଦୀଶ ବ୍ରଜରାଜ ନଗର ର ବୋଲି ଜଣାପଡିଛି| ଦାଦା ବଟି କୁ ନେଇ ହତ୍ୟାକାଣ୍ଡ ହୋଇଥିବା ପୋଲିସ ସୂଚନା ଦେଇଛି| ବାବୁ ଯାଦବ ପୂର୍ବରୁ ତାଙ୍କ ଠାରୁ ଟଙ୍କା ଆଦାୟ କରୁଥିଲା ବାରମ୍ବାର ଟଙ୍କା ମାଗିବରୁ ବିରକ୍ତ ହୋଇ ହତ୍ୟା ଯୋଜନା କରାଯାଇଥିଲା | Byte - ମୁକେଶ କୁମାର ଭାମୁ,ଏସ ପି,ସମ୍ବଲପୁର
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Aug 18, 2025 12:35:26
Bikaner, Rajasthan:
Assign desk Rounak vyas bikaner Story -बीकानेर से खबर बीकानेर में हुआ महिला न्याय सम्मेलन, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शारिका सिंह ने की शिरकत, महिला आरक्षण मुद्दे पर सरकार पर साधा निशाना, कहा – राजस्थान में चल रही है पर्ची की सरकार, कांग्रेस संगठन में महिलाओं को दी जा रही है अहम जगह, कार्यक्रम में विधायक सुशीला डूडी, लोकसभा उम्मीदवार मदन गोपाल मेघवाल व महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़ सहित कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद intro - बीकानेर में महिला न्याय सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शारिका सिंह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि राजस्थान में इस समय “पर्ची की सरकार” चल रही है। शारिका सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस संगठन महिलाओं को अहम जिम्मेदारियां दे रहा है और हर स्तर पर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। सम्मेलन के मंच से महिलाओं की सुरक्षा, न्याय तक आसान पहुंच और आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में विधायक सुशीला डूडी, लोकसभा उम्मीदवार मदन गोपाल मेघवाल और महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़ सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। शारिका सिंह ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को टिकट वितरण से लेकर संगठनात्मक निर्णयों तक अग्रिम पंक्ति में ला रही है और यही कांग्रेस की असली ताकत है। बाईट - शारिका सिंह- प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष
1
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Aug 18, 2025 12:34:26
Jaipur, Rajasthan:
एंकर - राजस्थान में स्थानीय सरकारों की बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस का विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन आगामी 20 अगस्त 2025, राजीव गांधी जयंती के अवसर पर राजधानी में "स्वराज बचाओ रैली" आयोजित करेगा। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव ने प्रेस वार्ता में कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243 (E) और 243 (U) स्पष्ट रूप से यह गारंटी देते हैं कि पंचायतों और नगर निकायों का कार्यकाल पाँच वर्ष का होगा और इसके बाद तत्काल चुनाव होना अनिवार्य है। इसमें कहीं भी चुनाव स्थगित करने या प्रशासक बैठाने का प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद कोई नई जनगणना नहीं हुई, ऐसे में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी तरह असंवैधानिक है। डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के दबाव में प्रदेश की बीजेपी सरकार स्थानीय निकायों और पंचायतों को कमजोर करने, उनके निर्वाचित प्रतिनिधियों को दरकिनार करने और लोकतंत्र का गला घोंटने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में हरियाणा की ग्राम पंचायत और चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से जुड़े फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव आयोग सरकारों के बंधक की तरह काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि रैली में पंचायत एवं निकाय चुनावों की तत्काल बहाली की माँग के साथ निकाय परिसीमन में की जा रही मनमानी का विरोध किया जाएगा। इसके अलावा दो बच्चों के नियम जैसी लोकतंत्र विरोधी शर्तों को समाप्त करने, पंचायतों और नगर निकायों को वित्तीय, प्रशासनिक और विधायी अधिकार लौटाने, संविधान की 11वीं और 12वीं अनुसूची में दर्ज विषयों को पूर्ण रूप से स्थानीय सरकारों को हस्तांतरित करने तथा निर्वाचित प्रतिनिधियों की पेंशन, मानदेय और गरिमा की रक्षा पर जोर दिया जाएगा। साथ ही पारदर्शी मतदाता सूची, निष्पक्ष चुनाव और ग्राम सभाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग व जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने की भी माँग होगी। बाइट: सीबी यादव, प्रदेश अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन
1
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Aug 18, 2025 12:33:47
Khordha, Odisha:
ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ପାଖେଇ ଆସୁଛି ଗଣେଶ ପୂଜା, ତରନାହିଁ ମୂର୍ତ୍ତି କାରିଗରଙ୍କୁ । ଅନୁକୂଳ ପାଗ ରହିଲେ ପୂଜା ପୂର୍ବରୁ ସମସ୍ତ କାର୍ଯ୍ୟ ସରିଯିବ ବୋଲି କାରିଗର ଆଶାବାଦୀ ।
4
comment0
Report
KAKHURSHEED AALAM
Aug 18, 2025 12:33:39
Kulgam, :
کولگام ۔۔۔ اینکر۔۔ موسم کے پیش نظر سب ڈویژن انتظامیہ نورآباد نے دریاؤں کے کناروں پر رہنے والے قبائلی طبقہ سے لوگوں کو محفوظ مقامات پر جانے کی ہدایات دی ہے جبکہ درجنوں فیملیز کو محفوظ مقام پر منتقل بھی کیا ہے ایس ڈی ایم نورآباد بشیر الحسن اور انکے ہمراہ تحصیلدار دمحال ہانجی پورہ زاہد حسین نے از خود جاکر ایس ٹی قبیلے سے وابستہ درجنوں فیملیز کو جو دریائے کانڈو اور دریائے ویشو کے کناروں پر قیام پزیر ہیں کو ہدایات دی ہیں کہ جلد از جلد محفوظ مقامات پر جائیں تاکہ اگر بارشیں زیادہ ہوئی یا بادل پھٹ جائے تو اس وقت آپ لوگوں کا جان و مال محفوظ رہیں ۔۔۔۔ Byte .Bashir ul Hassan SDM Noorabad..... Khursheed Aalam Kulgam
2
comment0
Report
RSRahul shukla
Aug 18, 2025 12:33:19
Amethi, Uttar Pradesh:
अमेठी - खबर का हुआ दमदार असर, पीएम श्री विद्यालय सुजानपुर परिसर में फैली गंदगी व मृतक पड़ें गोवंश को लेकर बंद स्कूल का मामला, बीएसए ने खबर का संज्ञान लेकर बीईओ को जांच के लिए भेजें विद्यालय परिसर, बीईओ ने विद्यालय परिसर में फैली गंदगी को न दिखाकर स्वयं स्वच्छ जगहों पर खड़े होकर दी सफाई, बीईओ ने बयान के दौरान ग्रामीण और प्रधानाचार्य और बच्चों के बयान को बताया ग़लत, बीईओ के बयान के बाद लोगों ने शिक्षा विभाग पर उठाना शुरू किया सवाल, गौरीगंज ब्लाक के पीएम श्री विद्यालय सुजानपुर परिसर का है मामला,
1
comment0
Report
ADAjay Dubey
Aug 18, 2025 12:33:10
Singrauli, Madhya Pradesh:
एंकर...छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और मध्यप्रदेश के सिंगरौली से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है...एक ही शिक्षक दो-दो सरकारी स्कूलों में नौकरी कर रहा था और दोनों जगह से वेतन भी उठा रहा था। जी मीडिया की पड़ताल में पूरा मामला उजागर हुआ है। देखिए ये रिपोर्ट…” विओ..... “ये तस्वीरें हैं मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के मकरोहर गांव के स्कूल की… जहां बच्चे अपनी कक्षा में पढ़ रहे हैं। पढ़ाने वाले शिक्षक का नाम है राजेश कुमार वैश्य… जो अब दोहरी नौकरी के आरोप में घिर गए हैं। दरअसल, राजेश वैश्य सुबह छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, बिहारपुर में संविदा शिक्षक के तौर पर ड्यूटी करते हैं… और दोपहर होते ही पहुंच जाते हैं मध्यप्रदेश के इसी मकरोहर गांव के सरकारी स्कूल… जहां अतिथि शिक्षक के तौर पर पढ़ाई कराते हैं। “सुबह सात बजे से 11 बजे तक छत्तीसगढ़ और दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक मध्यप्रदेश… यानी एक दिन में दो राज्यों की सरकारी नौकरी… और दोनों जगह से सैलरी भी। स्कूल केेे छात्रों काकहना है  कि सर, समय पर आते हैं… हमें पढ़ाई कराते हैं.. बाइट छात्रों की आरोपी शिक्षक राजेश कुमार वैश्य ने कहा कि मैं चार साल से दोनों स्कूलों में पढ़ा रहा हूं… छत्तीसगढ़ में संविदा पर हूं और मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षक हूं…” एक नौकरी से हमारा गुजारा नहीं हो पता तो हम दोनों स्कूलों में पढ़ते हैं.. क्योंकि मकरोहर विद्यालय में हर साल नौकरी के लिए आवेदन करते है..तब नौकरी मिलती है. बाइट आरोपी शिक्षक राजेश कुमार वैश्य  फर्जीवाड़ा तब सामने आया जब मामले की शिकायत शिक्षा विभाग तक पहुंची। सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।” हालांकि पूरे मामले को लेकर सिंगरौली जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने कहा कि ये मामला पहली बार हमारे संज्ञान में आया है। जांच कराएंगे और यदि दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।” बाइट –  एस.बी. सिंह, सिंगरौली जिला शिक्षा अधिकारी सीमा पर बसे मकरोहर और बिहारपुर के बीच लोगों का आना-जाना आम है... इसी का फायदा उठाकर राजेश वैश्य ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और दोनों राज्यों से सरकारी नौकरी हासिल कर ली....अब बड़ा सवाल यही है कि चार साल तक विभाग को भनक तक क्यों नहीं लगी… और क्या मास्टरजी पर अब गिरेगी गाज?”दो राज्यों में एक साथ नौकरी करने वाले मास्टरजी का मामला अब जांच के घेरे में है। देखना होगा कि विभाग कब तक इस फर्जीवाड़े पर शिकंजा कसता है... WT अजय दुबे  बाइट छात्रों की... बाइट धर्मेंद्र विश्वकर्मा,सहकर्मीशिक्षक बाइट राजेश कुमार वैश्य, आरोपी शिक्षक  बाइट –  एस.बी. सिंह, सिंगरौली जिला शिक्षा अधिकारी
3
comment0
Report
RSRavi sharma
Aug 18, 2025 12:32:51
Jammu, :
Breaking जम्मू के भगवती नगर में अबैध कब्जे पर चला प्रशासन व जेडीए का पीला पंजा, अवैध कब्जा हटाया गया, जम्मू के भगवती नगर में किए गए अबैध कब्जे पर प्रशासन व जेडीए ने पीला पंजा चलाया और जमीन को खाली करवा दिया, इस दौरान पुलिस के भारी बंदोबस्त भी किए गए थे! इस दौरान बोलते हुए मौके पर मौजूद मैजिस्ट्रेट ने बताया कि श्री अमरनाथ यात्रा के बाद जम्मू-कश्मीर में बादल फटने के चल रहे रेस्क्यू में व्यस्त था तभी कुछ लोगों ने स्टेट लैंड पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों के माध्यम से प्रशासन को मिली तो बड़ा एक्शन लिया गया और कब्जे को हटा दिया गया! उनहोनें बताया कि यहां पर चालाकी से पेड़ पौधे लगाकर जमीन कबजाई गई! उनहोने कहा कि किसी को भी अवैध कबजा नहीं करने दिया जाए गा! वही इस दौरान स्थानीय विधायक अरविंद गुप्ता भी मौके पर पहुच गए और प्रशासन के साथ खड़े नजर आए ! विधायक अरविंद गुप्ता ने बताया कि कुछ लोगों दवारा आश्रम की आड़ में सरकारी जमीन कबजाई गई जिसके बाद उन्होनें प्रशासन से बात की और कारवाई करवाई! उन्होनें बताया कि बच्चों के खेलने के ग्राऊंड को भी कबजाया जा रहा था !! उन्होने कहा कि जो आफिसर इस में शामिल हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो!!
1
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Aug 18, 2025 12:32:47
Ratlam, Madhya Pradesh:
CHANDARSHEKHAR SOLANKI/ratalam रतलाम जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते कुछ दिनों से पड़ रही तेज उमस और भारी गर्मी से लोग बेहाल थे, लेकिन अब शुरू हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। बरसात से वातावरण ठंडा हुआ और आमजन ने सुकून की सांस ली। हालांकि जिले में अभी और बारिश की दरकार बनी हुई है। दूसरी ओर सैलाना क्षेत्र में बीते माह भारी बारिश ने किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी थी। खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हुईं और जलभराव की स्थिति बनी। इसके बावजूद जिले के अन्य हिस्सों में लोग अच्छी बरसात का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेतों में बुआई और सिंचाई का कार्य सुचारु रूप से चल सके। फिलहाल बदले मौसम ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत जरूर दी है और अब सभी की निगाहें आने वाले दिनों की बारिश पर टिकी हुई हैं। रतलाम चंद्रशेखर सोलंकी 9039441511
4
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top