icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
SPSatya Prakash10 Aug 2025, 06:30 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भीषण बारिश में हाईवे पर भारी पेड़ गिरा; यातायात सुचारू हुआ

Dehradun, Uttarakhand:हाईवे पर गिरा भारी भरकम पेड़... भारी बारिश की वजह से पेड़ों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है... आज दिल्ली-यमनोत्री नेशनल हाईवे पर जुड़ Jo क्षेत्र में भी एक भारी भरकम पेड़ अचानक हाईवे पर आ गिरा... गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था वरना ये हादसा जानलेवा भी हो सकता था... पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए... स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने पेड़ को काटकर सड़क किनारे किया तब जाकर यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी... अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से भारी भरकम पेड़ों की जड़े कमजोर हो जाती है... जिस वजह से बारिश के मौसम में ज्यादा संख्या में पेड़ गिरने की घटनाएं नजर आती है...
0
0
Report

डूंगरपुर: एसपी ने कुआ थाना निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

Dungarpur, Rajasthan:एसपी मनीष कुमार ने कुआ थाना क्षेत्र के दौरे के दौरान कुआ थाना का निरीक्षण किया। वही थाने में युवा सीएलजी सदस्यों की बैठक में युवाओं को नशामुक्ति व सडक सुरक्षा का संदेश दिया गया। थाने पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने थाने परिसर एवं पुलिस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया; प्रकरणों की जांच की अद्यतन स्थिति और लंबित मामलों की जानकारी लेकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही रिकॉर्ड, मालखाना, हवालात, शस्त्र एवं अन्य संसाधनों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। तेज जागरूकता और निगरानी बढ़ाने तथा असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखने के निर्देश दिए गए। आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु संवेदनशीलता और तत्परता से काम करने को कहा गया। थाना निरीक्षण के बाद कुआं सर्कल के युवा सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। बैठक में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन और हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं से परिवारजनों और परिचितों को भी जागरूक रखने की अपील की गई, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत रहने और पुलिस के सहयोग से नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए कहा गया।
0
0
Report
Advertisement

नगर निगम में सफाईकर्मी भर्ती विवाद: पांच अभ्यर्थी नियुक्त, मगर जॉइनिंग नहीं

Alwar, Rajasthan:अलवर. नगर निगम में सफाईकर्मी भर्ती को लेकर विवाद लगातार जारी है। बुधवार को हुए हंगामे और वन मंत्री संजय शर्मा के धरने के बाद पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र तो जारी कर दिए गए, लेकिन गुरुवार को उन्हें जॉइनिंग नहीं मिल सकी। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद बंटी, संजय, राजेंद्र, देवेंद्र और सुनील गुरुवार सुबह 10 बजे ही नगर निगम पहुंच गए थे। उन्हें उम्मीद थी कि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नौकरी की औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, लेकिन पूरा दिन इंतजार के बाद भी उन्हें कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया। वहीं, शेष अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर नगर निगम में धरना अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने से पहले पुलिस सत्यापन और मेडिकल जांच जैसी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी नहीं हुई थीं। ऐसे में निगम प्रशासन का कहना है कि सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही जॉइनिंग दी जा सकेगी। नगर निगम के अनुसार, 329 अभ्यर्थियों में से 69 को पात्र माना गया है और उनकी कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हालांकि, मंत्री के धरने के बाद पांच अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। अब सवाल यह है कि बाकी अभ्यर्थियों को नियुक्ति कब मिलेगी। इससे पहले 16 अगस्त तक शेष अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का आश्वासन दिया गया था। गुरुवार को एडीएम प्रथम योगेश डागुर और नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका अपनी टीम के साथ कार्यालय में कागजी कार्रवाई में जुटे रहे। इस दौरान कार्यालय का मुख्य द्वार अंदर से बंद रहा। नियुक्ति पत्र पाने वाले लालखान निवासी संजय ने बताया कि भर्ती के समय उनकी उम्र 39 वर्ष थी, लेकिन अब 53 वर्ष की उम्र में उन्हें नियुक्ति पत्र मिला है। उन्होंने बताया कि वह पिछले डेढ़ महीने से बेरोजगार हैं। इससे पहले वह एक निजी अस्पताल में काम करते थे। वहीं, दूसरे अभ्यर्थी बंटी ने कहा कि वह सुबह से नौकरी शुरू होने की उम्मीद लेकर नगर निगम पहुंचे थे, लेकिन पूरा दिन इंतजार के बाद भी उन्हें जॉइनिंग नहीं मिल सकी। इस मामले में नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी कुछ औपचारिकताएं अभी बाकी हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

अजमेर के Kekri subdivision में पुलिस हादसे पर गुर्जर समाज ने हाईवे जाम कर दिया

Ajmer, Rajasthan:Ajmer के Kekri subdivision में पुलिस वाहन से दुर्घटना के बाद मौत के मामले में गुस्साए गुर्जर समाज के लोगों ने जिला चिकित्सालय के बाहर Ajmer-Kota State Highway जाम कर दिया... जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं... जानकारी के मुताबिक घटियाली निवासी प्रधान गुर्जर घर जा रहा था तभी सामने से आ रहे पुलिस जवान सुंदरलाल मीणा के वाहन से स्कूटी को टक्कर लग गई.. घायल प्रधान को राजकीय जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.. परिजनों ने मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की.. देर रात से चल रही समझाइश के दौर विफल रहने के बाद सुबह समाज के लोगों ने हाईवे जाम कर दिया.. एडिशनल एसपी राजेश कुमार मील ने नसीराबाद डिप्टी लक्ष्मण चंद्र चौधरी समेत केकड़ी, सावर, सरवाड़, भिनाय, नसीराबाद सहित 9 थानों का जाब्ता तैनात किया गया.. लगभग 6 घंटे से ज्यादा कायम अवरोध को आखिर समझाइश के बाद शांत कर सड़कमार्ग खोला जा सका...
0
0
Report

गया के कुएं में जहरीली गैस से चार ग्रामीणों की मौत, SDRF पहुंची

Gaya, Bihar:गया जिले के करमौनी गढ़ के दलित बस्ती में खेत की सिंचाई के लिए लगे समरसेबल पंप को ठीक करने हेतु 30 फीट गहरे पुराने कुएं में गया। पानी कम होने से जिसे ठीक करने के लिए सबसे पहले विजय चौधरी कुएं में उतरे, जो नीचे पहुंचने के बाद दलदल में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। विजय के बाद उनके बेटे विकास कुमार ने बचाने के लिए नीचे उतरना चाहा पर वो भी जहरीली गैस चपेट में आकर बेहोश हो गए। इसके बाद दिलचंद मांझी और चमारी मांझी भी दोनों को बचाने के लिए कुएं में उतरे, लेकिन वे भी बेहोश होकर गिर पड़े। चारों की मौत हो गई। जिले के डोभी थाना क्षेत्र के क्रमशः पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची और शवों को कुएं से बाहर निकाल लिया गया। चौथे शव को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान देर तक चला और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीण समीर ने बताया कि पिता को संकट में देखकर बेटा विकास कुमार ने तुरंत कुएं में उतरकर मदद का प्रयास किया, पर वह भी दम घुटने से मर गया। इसके बाद दिलचंद मांझी और चमारी मांझी ने भी बचाने की कोशिश की, पर चारों ने अपनी जान गंवा दी। डोभी थाना के दरोगा नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और एसडीआरएफ की सहायता से सभी निकाले गए, पर मौत पहले ही हो चुकी थी। पोस्टमार्म के लिए शव अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं; मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद होगी। एक ही हादसे में पिता-पुत्र समेत चार ग्रामीणों की मौत से गढ़ करमौनी गांव में शोक है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुराने कुओं की समय-समय पर जांच और सुरक्षा व्यवस्था होती, तो यह दुर्भाग्य टाला जा सकता था।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में अदालत ने 13.23 लाख की डिक्री वसूली के लिए कुर्की वारंट जारी किया

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ टाउन स्थित श्री नेहरू मेमोरियल चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से जुड़ी 13.23 लाख रुपए की डिक्री राशि की वसूली के लिए शुक्रवार को न्यायालय का अमला कुर्की की कार्रवाई करने पहुंचा। हालांकि स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। स्कूल में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं होने पर न्यायालय के सहायक नाजिर ने कुर्की वारंट स्कूल गेट के पास दीवार पर चस्पा कर दिया। मामला किरण सेतिया बनाम प्रबंध समिति से संबंधित है। अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश, हनुमानगढ़ की अदालत की ओर से जारी वारंट में राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिकरण, जयपुर के 24 सितंबर 2012 के आदेश का हवाला दिया गया है। आदेश के अनुसार स्कूल प्रबंध समिति को किरण सेतिया को 13 लाख 23 हजार 38 रुपए की मूल राशि तथा 24 सितंबर 2018 से भुगतान की तारीख तक 6 प्रतिशत सालाना ब्याज अदा करना था। निर्धारित राशि का भुगतान नहीं होने पर डिक्री की वसूली के लिए कुर्की की कार्रवाई के निर्देश दिए गए。
0
0
Report

बिना फिटनेस के दो सौ ग्यारह स्कूल वाहनों की परमिट निलंबित

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow4m ago
Gonda, Uttar Pradesh:बिना फिटनेस के दो सौ ग्यारह स्कूल वाहनों की परमिट निलंबित फिटनेस के लिय दस दिनों का दिया गया समय,इसके बाद थानों में खड़ा करा दिया जाएगा वाहन गोंडा। शुक्रवार को जिलाअधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई सड़क सुरक्षा समित की बैठक में ए आर टी ओ ने दी जानकारी 211 के वाहनों को कई नोटिस देने के बाद भी फिटनेस न कराए जाने पर परमिट निलंबित कर दिया गया है,10 दिनों के अंदर फिटनेस न कराने पर वाहनों को थानों में फिटनेस बनवाने तक खड़ा करा दिया जाएगा,जिलाअधिकारी ने बताया स्कूल वाहनों के चालक परिचालक ड्रेस और नेम प्लेट के साथ रहेंगे। दुर्घटना में पीड़ितों को दुर्घटना स्थल से अस्पताल पहुंचने, उनकी पहचान तैयार करने, प्रारंभिक उपचार एवं स्थिरीकरण से लेकर योजना के अंतर्गत उपचार की पूरी प्रक्रिया को सुचारु और समयबद्ध बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 11 नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।दुर्घटना पीड़ितों की आईडी तैयार किए जाने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। बैठक का उद्देश्य दुर्घटना पीड़ितों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े और उन्हें निर्धारित प्रावधानों के अनुसार तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके, यह सुनिश्चित करना रहा। बैठक में योजना में शामिल सभी अस्पतालों के अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और समयबद्धता के साथ करें।
0
0
Report
Advertisement

खेत में गाय घुसने के विवाद के बाद जीप से कुचला युवक मौत

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - फलसूंड खेत में गाय घुसने के विवाद के बाद बाइक सवार को जीप से कुचला,इलाज के दौरान मौत फलसूंड-जैसलमेर。 जैसलमेर के भणियाणा थाना क्षेत्र के प्रभुपुरा मेड़वा गांव में खेत में गाय घुसने को लेकर हुए विवाद के बाद बाइक सवार एक व्यक्ति को जीप से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में गंभीर घायल व्यक्ति की जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 भणियाणा थानाप्रभारी रुगपुरी के अनुसार प्रभुपुरा मेड़वा निवासी चेतनराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके खेत के पड़ोस में रहने वाले जेठाराम व श्रवणराम पुत्र हरदानराम से बुधवार को खेत में गाय घुस जाने की बात को लेकर विवाद और झगड़ा हुआ था。 गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे चेतनराम का पुत्र जेठाराम (40) मोटरसाइकिल से पोकरण जा रहा था। इसी दौरान मेड़वा गांव के पास जेठाराम व श्रवणराम जीप में सवार होकर आए और उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जेठाराम सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया。 घायल को तत्काल पोकरण के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जोधपुर रेफर किया गया। दोपहर में उपचार के दौरान जेठाराम ने दम तोड़ दिया。 भणियाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच फलसूंड थानाधिकारी महादेव गोदारा कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top