Back
सहरसा से शुरू भारत गौरव ट्रेन: 12 दिन का धार्मिक टूर
PKPrakash Kumar Sinha
Sept 24, 2025 11:15:38
Patna, Bihar
रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा
लोकेशन--पटना
एंकर--इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने दक्षिण भारत टूर के लिए इस बार सहरसा से भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाने की घोषणा की है। क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि यह ट्रेन 5 दिसंबर की सुबह सहरसा से खुलेगी और 12 से 13 दिन का सफर कराएगी। इसके लिए पैकेज कोड EZBG26 जारी किया गया है।
इस यात्रा के दौरान यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम और मल्लिकार्जुन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं पर्यटन स्थलों का दर्शन कराया जाएगा। ट्रेन में कुल 600 सीटें हैं, जिनमें से फिलहाल 400 से अधिक सीटें खाली हैं। किराया इकनॉमी (SL) श्रेणी में 25,620, स्टैंडर्ड (3AC) में 35,440 और कम्फर्ट (2AC) श्रेणी में 49,175 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। इसमें यात्रा, ठहराव, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं।
भारत गौरव ट्रेन की बोगियों को खास तौर पर मॉडिफाई किया गया है। इसमें कैंटीन, सुरक्षा व्यवस्था और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर की भी सुविधा दी गई है। इस ट्रेन के बोर्डिंग स्टेशन सहरसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज छिवकी तय किए गए हैं।
यात्री बुकिंग के लिए 8595937731/32 पर कॉल कर सकते हैं, व्हाट्सएप नंबर 7003125136 पर संदेश भेज सकते हैं या फिर www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा पटना के बिस्कोमान टॉवर स्थित IRCTC के क्षेत्रीय कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।
बाइट--राजेश कुमार सिन्हा क्षेत्रीय प्रबंधक
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPManish Purohit
FollowSept 25, 2025 14:07:361
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 25, 2025 14:07:270
Report
VPVinay Pant
FollowSept 25, 2025 14:07:140
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowSept 25, 2025 14:07:060
Report
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowSept 25, 2025 14:06:110
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 25, 2025 14:06:03Noida, Uttar Pradesh:थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा युवती से विवाद करने वाला कैब चालक गिरफ्तार।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowSept 25, 2025 14:05:500
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:380
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:100
Report
ADAjay Dubey
FollowSept 25, 2025 14:05:010
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 25, 2025 14:04:460
Report
SYSUNIL YADAV
FollowSept 25, 2025 14:04:130
Report