Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Datia475661

रूस से भारत लौटा भरत बघेल का शव, इंदरगढ़ में उमड़ी भारी भीड़!

Manoj Goswami
Jun 27, 2025 13:38:33
Datia, Madhya Pradesh
मनोज गोस्वामी, स्लग - रूस से भरत बघेल का शव आया भारत , पहुंचा इंदरगढ़ निज निवास भारी भीड़ उमड़ी... एंकर -मध्य प्रदेश के दतिया की तहसील इंदरगढ़ के 31 वर्षीय भरत बघेल की रूस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। भरत बघेल वर्ष 2019 में MBBS की पढ़ाई करने भारत से रूस गया हुआ था। रूस के नॉर्दर्न स्टेट मेडिकल कॉलेज का वह छात्र था। आगामी 2 जुलाई को भरत बघेल को विदेश रूस से वापस भारत आना था और और आगामी नवंबर माह में उसकी शादी भी होना थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तत्परता दिखाते हुए भारत सरकार से भरत बघेल के पार्थिव शरीर को जल्दी भारत लाने के प्रयास तेज किए थे । आज शुक्रवार को उसका शव दतिया जिला के इंदरगढ़ लाया गया। भरत अपने पिता की इकलौती संतान था। उसे अपनी शोक संवेदनाएं जताने उसके निवास पर दतिया की तहसील इंदरगढ़ में भारी भीड़ उमड़ी हुई है। उसके चचेरे भाई धीरज बघेल ने मुखाग्नि दी।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement