Back
बेगूसराय विधानसभा चुनाव: विकास का मुद्दा बनकर उभरी जनता की चुप्पी
JCJitendra Chaudhary
Sept 20, 2025 09:17:09
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
एंकर बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल होने वाला है। इस विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां लोगों में चुनावी चर्चा आम हो गई है। वही इस विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं में सरगर्मी तेज हो चुकी है। वही इस विधानसभा चुनाव को लेकर लोग अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में जनता का घोषणा पत्र में हमारे संवाददाता जितेंद्र कुमार ने बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से जनता का घोषणा पत्र के तहत लोगों से बातचीत किया। इस दौरान लोगों ने बताया है कि पिछले 5 वर्षों में बेगूसराय विधानसभा में जो विकास होना चाहिए वह विकास नहीं हुआ है जिसके कारण से इस बार का मुद्दा विकास का मुद्दा रहेगा। लोगों ने बताया है कि बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक कुंदन कुमार सिंह आम जनता को ठगने का काम किया है।चुनाव के समय आये और चुनावी वादे करके निकल गये। उनके द्वारा जो वादा किया गया वह उस पर खड़े नहीं उतरे है। इसलिए इस बार परिवर्तन होना जरूरी है। वहीं कुछ लोगों ने बताया है कि बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की सरकार रहने के कारण विकास हुआ है। लोगों ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या यहां पर जाम की समस्या है और जल जमाव की स्थिति काफी दयनीय है । थोड़ी सी भी बारिश होने के कारण पूरा शहर पानी पानी हो जाता है जिससे आम जनता काफी प्रभावित होते हैं। कुल मिलाकर मैं आपको बता दूं कि बेगूसराय विधानसभा के जनता ने अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दिया है। आपको बताते चले कि बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कुंदन कुमार ने बेगूसराय सीट पर जीत दर्ज की थी, जो उनकी पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। हालांकि, पिछले कुछ चुनावों के नतीजे बताते हैं कि यह सीट कांग्रेस के लिए भी मजबूत रही है। जहां से अमिता भूषण ने जीत हासिल की थी. जो यह दिखाता है कि इस सीट पर मुकाबला कड़ा और दिलचस्प रहा है। बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,36,598 है, जो इस क्षेत्र को सियासी तौर से काफी महत्वपूर्ण बनाता है. इस सीट पर जातीय समीकरण काफी अहम माना जाता है।जातीय समीकरण को समझिए। बेगूसराय विधानसभा का जातीय समीकरण काफी अहम किरदार अदा करता है, जो चुनाव नतीजों को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाता है. यहां अनुसूचित जाति के मतदाता 15.67 फीसदी हैं, जबकि मुस्लिम मतदाता 13.9 फीसदी हैं. अनुसूचित जनजाति की संख्या 0.03 फीसदी है. भूमिहार मतदाता 11.4 फीसदी, पासवान 8.2 फीसदी, महत्व 7.5 फीसदी, सैनी 3 फीसदी, यादव 2.2 फीसदी, ब्राह्मण 1.9 फीसदी, बनिया 1.2 फीसदी, तांती 0.7 फीसदी और कायस्थ 0.6 फीसदी के करीब हैं. इन विभिन्न जातीय समूहों के वोटों का संतुलन प्रत्याशियों की जीत-हार तय करता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
VAVishnupriya Arora
FollowSept 20, 2025 11:05:030
Report
MJManoj Jain
FollowSept 20, 2025 11:04:560
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowSept 20, 2025 11:04:45Keonjhar, Odisha:କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାରେ ଦନ୍ତାହାତୀ ଏବେ ଜନବସତି ମୁଁହା। 29 ଟିକିଆ ହାତୀ ପଲ ରୁ ଅଲଗା ହୋଇ ବୁଲୁଛି ଦନ୍ତା।
0
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowSept 20, 2025 11:04:360
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowSept 20, 2025 11:04:110
Report
SKSunny Kumar
FollowSept 20, 2025 11:03:450
Report
RSRandhir Singh
FollowSept 20, 2025 11:03:350
Report
RSRAKESH SINGH
FollowSept 20, 2025 11:03:020
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowSept 20, 2025 11:02:520
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 20, 2025 11:02:37Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ
42 वर्षीय अतुल जैन की गई जान
खड़े डाले में टकराने से हुई मौत
मौत का कारण अभी नही हुआ स्पष्ट
सीसीटीवी में कैद हुआ मंजर
पुलिस कर रही जांच
0
Report
STSumit Tharan
FollowSept 20, 2025 11:02:050
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 20, 2025 11:01:33Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SWAMI CHAKRAPANI MAHARAJ (NATIONAL PRESIDENT OF HINDU MAHASABHA) & SURENDRA KUMAR GUPTA (VHP) ON VHP OBJECTS TO ACTOR POONAM PANDEY PLAYING RAVAN’S WIFE IN DELHI RAMLILA
0
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowSept 20, 2025 11:01:250
Report