icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272123
MVMohd VaseemFollow8 Jan 2025, 06:07 pm

बस्तीः विधायक दूधराम ने बनकटी नगर पंचायत के देईसांड़ में नव निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन

Banasapar, Uttar Pradesh:

बनकटी । पड़ोसी जनपद सन्तकबीरनगर सहित बस्ती जिले के बनकटी और कुदरहा विकास क्षेत्र के दर्जनों गांवों के करीब दो लाख से अधिक लोगों के इलाज का जिम्मा संभाल रहे प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी को मुंडेरवा में स्थानांतरित होने से बचाना मेरा लक्ष्य है ! उक्त बातें 

महादेवा विधायक दूधराम ने बुधवार को बनकटी नगर पंचायत के देईसांड़ में नव निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जनता की दी हुई ताकत से जनता के हितों की रक्षा करना और उन्हें सड़क आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा लक्षय है। मैं बनकटी से मुंडेरवा में अस्पताल का स्थानांतरण नहीं होने दूंगा, जिसको लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों से बात कर लिया हूँ। अस्पताल बचाने को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाऊंगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटला गांव के स्कूल के पास चाकू हमले में युवक की मौत, हत्या दर्ज

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | शाम 7 बजे पांडव नगर पुलिस स्टेशन को एक PCR कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि कोटला गांव में R.S. पब्लिक स्कूल के पास एक लड़के को चाकू मार दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि घायल लड़के को पहले ही LBS अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांडव नगर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। इस अपराध में कथित रूप से शामिल दो लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है: दिल्ली पुलिस परिजन BYT "वह (पीड़ित) अभी स्कूल से लौटा ही था। उसने अपनी माँ—जो दिल की बीमारी से जूझ रही हैं—से कहा कि वह बाहर खेलने जा रहा है... करीब पाँच मिनट बाद, एक लड़का आया और बोला, 'आंटी, आपका बेटा नाली में पड़ा है; उसके शरीर में चाकू धंसा हुआ है।' उसकी माँ तुरंत वहाँ पहुँचीं और देखा कि उसके पेट में चाकू मारा गया था, उसका गला रेता गया था, और शरीर पर एक और जगह चाकू का घाव था... वह आठवीं कक्षा में पढ़ता है... पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा के धरहरा में पुल-सड़क निर्माण की मांग पर सांसद ने निरीक्षण किया

Pariaunna, Bihar:नाथलगढ़ के धरहरा गांव में पुल और सड़क निर्माण की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार से गुहार लगाई थी। सांसद ने अधिकारियों की टीम के साथ धरहरा गांव का स्थल निरीक्षण किया और ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर एवं ओवरसियर मौजूद थे। ग्रामीणों की समस्या बरसात के दिनों में आवागमन के भारी संकट का कारण बनती है, क्योंकि पुल और सड़क बनने से क्षेत्र के स्टेट हाईवे से सीधे जुड़ने की उम्मीद है और लगभग 12 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। सांसद ने बताया कि निरीक्षण से ग्रामीणों की मांग को लेकर कार्यवाही तेज होगी और हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। हालांकि स्थानीय विधायक पर चुनाव के दौरान पुल-सड़क निर्माण का वादा टूटने का आरोप भी सामने आया है। अंदी, धरहरा, मसिया, अलीपुर, मुस्तिपर समेत लगभग 50 गांवों के लोग इस पहल का इंतजार कर रहे हैं और आने वाले समय में बिंद, सरमेरा, रहुई, बिहारशरीफ, पटना और मो концеп स्थानों से भी कनेक्टिविटी सुधरेगी। अब यह देखना होगा कि यह दशकों पुरानी मांग कब धरातल पर उतरेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top