Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bandipora के Panar जंगल में पुराना आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार बरामद
SHShahzad Hussain Bhat
Mar 11, 2026 14:21:15
Old Terrorist Hideout Busted in Bandipora Forest, Arms and Ammunition Recovered Security forces on Wednesday busted an old Terrorist hideout in the Panar forest area of north Kashmir’s Bandipora district. An official told that the operation was jointly carried out by the Jammu and Kashmir Police and the Indian Army (14 Rashtriya Rifles). During the search operation in the forest area, forces recovered a cache of arms and ammunition believed to have been hidden for a long time. The recovered items include one RPG launcher, one RPG round, one Light Machine Gun (LMG), one LMG belt box, seven AK-47 magazines (05 filled, 02 empty), three ammunition pouches, one pistol magazine, approximately 350 rounds of 7.62 mm LMG ammunition, approximately 450 rounds of AK-47 ammunition and one hand grenade. Officials said the hideout and the recovered materials were destroyed on the spot as part of the search-and-destroy operation. Further searches in the surrounding forest area were also conducted to rule out the presence of any additional militant infrastructure. Such operations are routinely conducted by security forces to prevent Terrorists from reusing old hideouts in the dense forest belts of north Kashmir, reads the statement.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RMRAJESH MISHRA
Mar 11, 2026 15:50:55
Danti, Uttar Pradesh:मीरजापुर गो-तस्करी के आरोप में जिला कारागार में निरुद्ध श्याम बहादुर पटेल की जमानत याचिका जनपद एवं सत्र न्यायालय से खारिज कर दी गई है। मामले की सुनवाई जनपद न्यायाधीश अरविंद मिश्रा की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान बचाव और अभियोजन दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। इसके बाद न्यायालय ने जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल तथा एक अन्य सह-आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। एक रिपोर्ट गो-तस्करी के मामले में गिरफ्तारी के बाद श्याम बहादुर पटेल पिछले करीब एक महीने से मिर्जापुर डिस्ट्रिक जेल में निरुद्ध हैं। इस मामले को लेकर जिले की राजनीति भी गर्म रही है। श्याम बहादुर पटेल के समर्थन में पल्लवी पटेल के नेतृत्व में 7 मार्च को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया गया था, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उनकी रिहाई की मांग उठाई थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता आलोक राय ने अदालत में अपना पक्ष रखा और आरोपों की गंभीरता को रेखांकित किया। वहीं बचाव पक्ष की ओर से जमानत की मांग करते हुए दलीलें दी गईं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी। इस फैसले के बाद फिलहाल श्याम बहादुर पटेल और सह-आरोपी को जेल में ही रहना होगा।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 11, 2026 15:50:32
Sagar, Madhya Pradesh:एलपीजी गैस को लेकर खाद आपूर्ति मंत्री का दावा, सूबे में नहीं है अभी कोई दिक्कत... प्रदेश भर में गैस को लेकर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है, जिसको लेकर प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि, लगातार जो युद्ध हो रहा है, बार हो रहा है, 50% गैस का उत्पादन हमारे हिंदुस्तान में होता है, 50% गैस हम देश के बाहर से मांगते हैं, देश के बाहर से आने वाली गैस में थोड़ी परेशानी है, हमारे देश में इतनी पर्याप्त गैस हैं चाहे घरेलू गैस हो या कमर्शियल गैस हो, फिलहाल अभी कोई परेशानी नहीं है पर्याप्त गैस हमारे पास में है, लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, कहीं पर से भी अगर हमारे पास शिकायत आती है कालाबाजारी की तो उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक कमेटी बना दी है जिसमें हम तीन मंत्री हैं, तीनों निगरानी कर रहे हैं और केंद्र सरकार के संपर्क में भी हैं फिलहाल मध्य प्रदेश में किसी प्रकार की गैस की कोई समस्या नहीं है.
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Mar 11, 2026 15:49:23
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़: घरघोड़ा वन क्षेत्र में दो हाथी शावकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार पाकादरहा क्षेत्र के सुहाई जंगल के पास कुरकुट नदी में दोनों हाथी शावकों के शव तैरते हुए मिले हैं। बताया जा रहा है कि शव लगभग दो दिन पुराने हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ घरघोड़ा आशुतोष मंडावा और वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत सिंह मौके पर पहुँच गए और वन विभाग की टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार एक हाथी शावक की उम्र करीब 2 साल और दूसरे की लगभग 5 साल बताई जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्म रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। वन विभाग मामले की जांच में जुटा है। नदी किनारे लगे खेत के तीन किसानों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घरघोड़ा रेंज में इन दिनों करीब 19 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 11, 2026 15:49:07
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर विधानसभा के दो गांवों की बिजली काटे जाने के मामले में बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री द्वारा मोबाइल पर शाजापुर विधायक से अभद्रता करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। भाजपा विधायक अरुण भीमावद के समर्थकों ने कार्यपालन यंत्री के कार्यालय के बाहर ताला जड़ दिया। विधायक समर्थकों ने वहाँ काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर करके ताला लगाया। कार्यपालन यंत्री इस दौरान अधीक्षण यंत्री के कार्यालय में बैठे हुए थे। विधायक भी अधीक्षण यंत्री के कार्यालय में पहुंचे,इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में उपभोक्ता भी आ ग ए। बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री पर उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप भी लगाएं। दो घंटे से ज्यादा समय तक अधीक्षक यंत्री के कार्यालय में कार्यपालन यंत्री को खूब खरी-खोटी सुनाई गई। शाम तक बिजली कंपनी में आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे। विधायक की नाराजगी इस बात को लेकर थी उन्होंने दो गांवों बिकलाखेड़ी और भदौनी की बिजली बंद होने के संबंध में कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर झा को फोन लगाया। कार्यपालन यंत्री ने विधायक जी से कहा मैं यहां नहीं रहना चाहता हूं, ट्रांसफर करवा दें। इसी बात ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद विधायक अधीक्षण यंत्री के कार्यालय पहुंचे और वहां विधायक और उनके समर्थकों ने दोनों अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। इस मामले में विधायक और उनके समर्थकों ने कार्यपालन यंत्री पर यह आरोप लगाया विरोधियों को यहां बिठाकर बिजली कंपनी को चलाया जा रहा है। बिजली कंपनी के अधिकारियों द्वारा विरोधियों के कहने पर बिजली काटी जा रही है। बिजली कंपनी के अधिकारी वसूली में भेदभाव कर रहे हैं। इस मामले में विधायक अरुण भीमावद बताया दो गांवों की बिजली बंद करने पर मेरे द्वारा कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर झा को फोन लगाया, उनसे बिजली काटी जाने का कारण पूछा तो वे जवाब देने के बजाए कहने लगे मेरा ट्रांसफर करवा दो। ये अधिकारी जवाब देने के बजाए अनर्गल बातें करने लगा। उपभोक्ताओं ने इनकी गंभीर शिकायत की है। इस मामले में कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर झा ने बताया विधायक अरुण भीमावद का फोन आया था, उन्होंने कहा मुझे बिकलाखेडी शादी में जाना है, वहां की बिजली चालू कर दो, मैंने उन्हें बताया यहां 20 लाख बकाया है, बिजली चालू नहीं कर सकता। आप मेरा ट्रांसफर करवा दें । तीन दिन से वहां की बिजली काट रखी है, विधायक और अन्य लोग लगातार वहां बिजली चालू करने के लिए फोन लगा रहे हैं। आज विधायक से जब मैंने ट्रांसफर करवाने को कहा तो उन्होंने कहा मैं आ रहा हूं,वे और उनके समर्थक यहां आएं। मैं अधीक्षण यंत्री के कार्यालय में बैठा हुआ था। मेरे आफिस के कर्मचारियों को बाहर करके किसने ताला लगाया, मुझे जानकारी नहीं है। बाईट-01 अरूण भीमावद विधायक शाजापुर बाईट-02 चंद्रशेखर झा कार्यपालन यंत्री
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 11, 2026 15:48:42
Ujjain, Madhya Pradesh:गैस सिलेंडर न मिलने से होटल संचालक लकड़ी और कोयले के तंदूर पर बना रहे खाना, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं की व्यवस्था को लेकर बढ़ी चिंता कोविड जैसी मुश्किलें याद आईं, गैस संकट से होटल संचालकों में चिंता बढ़ी गैस टंकी न मिलने से महाकाल क्षेत्र के होटलों में तंदूर और सिगड़ी का सहारा गैस संकट के बीच महाकाल क्षेत्र में तंदूर पर बनने लगा श्रद्धालुओं का खाना उज्जैन मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कमर्शियल गैस की सप्लाई को लेकर देशभर में असर देखने को मिल रहा है। धार्मिक नगरी उज्जैन में भी इसका प्रभाव अब महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र के होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ता दिखाई दे रहा है। गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण कई होटल संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 होटल संचालकों का कहना है कि गैस टंकी समय पर नहीं मिल रही है, जिससे रसोई का काम प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह बन गई है कि कई जगह गैस पर बनने वाले कुछ आइटम बंद करने पड़े हैं और अब परंपरागत तरीके से लकड़ी के चूल्हे, कोयले की सिगड़ी और तंदूर का सहारा लिया जा रहा है。 महाकाल क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में होटल संचालकों का कहना है कि अगर गैस की समस्या जल्द हल नहीं हुई तो यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने में भी दिक्कत हो सकती है。 होटल संचालिका मंजू ठाकुर ने बताया कि अगर गैस सिलेंडर नहीं मिलेंगे तो होटल बंद करने की स्थिति बन सकती है। उनके होटल में करीब 30 कर्मचारी काम करते हैं और गैस की किल्लत से उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि एजेंसी से बात करने पर भी गैस उपलब्ध नहीं होने की बात कही जा रही है, यहां तक कि अधिक कीमत देने की बात कहने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं。 होटल संचालकों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो होटल उद्योग पर असर पड़ेगा और महाकाल आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उन्होंने शासन-प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान निकालने की मांग की है。
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Mar 11, 2026 15:48:18
Katni, Madhya Pradesh:परीक्षा देने जा रहे छात्र की रास्ते में मौत: फिट मिर्गी आने से बिगड़ी थी तबीयत, एंकर कटन जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के अटारिया और बिजौरी ग्राम के बीच एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहाँ कक्षा छठवीं में पढ़ने वाले एक 13 वर्षीय छात्र की परीक्षा देने जाते समय रास्ते में death हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र को अचानक फिट मिर्गी आ गई जिसके बाद वह बेसुध होकर गिर पड़ा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वी ओ 1 डॉ नीरज विश्वकर्मा ने बताया कि लवकुश कोल 13 वर्ष कक्षा छठवीं का छात्र था। बुधवार सुबह वह रोज की तरह घर से उत्साह के साथ वार्षिक परीक्षा देने के लिए निकला था। वह अटारिया और बिजौरी ग्राम के बीच पहुंचा ही था कि अचानक उसे फिट के झटके आने लगे और वह रास्ते में ही गिर गया। राहगीरों ने जब बच्चे को अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा, तो तुरंत इसकी सूचना उसके पिता को दी परिजन आनन-फानन में उसे लेकर बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाइट डॉ नीरज विश्वकर्मा बड़वारा बीएमओ
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Mar 11, 2026 15:47:59
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार चल रहे सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिमालया हाइट्स बैंक कॉलोनी के पास से पकड़ा और उसके कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल फोन जब्त किया है।जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी को चक्रधरनगर पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में छापेमारी कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते दो आरोपियों विकास अग्रवाल और विनय अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान दोनों ने खरसिया निवासी गगन अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा खाईवाल का काम करने की बात कबूल की थी, जिसके बाद से गगन फरार चल रहा था।लगातार पतासाजी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने ससुराल आया हुआ है। इस पर चक्रधरनगर पुलिस ने घेराबंदी कर हिमालया हाइट्स बैंक कॉलोनी के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑनलाइन सट्टा और जुए के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 11, 2026 15:47:30
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Mar 11, 2026 15:46:59
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Mar 11, 2026 15:45:52
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में 10 रुपए को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सामने आया है ,टायर में हवा भरने को लेकर कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई है।सिद्ध पीठ मंदिर गेट के सामने दोनों पक्षों में मारपीट हुई。 इटावा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के सिद्ध पीठ मंदिर पर आज शीतलाष्टमी के मौके पर श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे थे इसी दौरान शहर की एक फैमिली भी पहुंची थी जहां पर बाइक में हवा कम होने पर दुकान पर हवा डलाने पहुंचा था इसी दौरान 10 रुपए हवा को लेकर कहासुनी हो गई मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी वहीं इस मामले में बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई है।
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Mar 11, 2026 15:45:31
Haldwani, Uttarakhand:लालकुआं दुग्ध संघ ने दुग्ध संघ के दो वर्ष पूर्ण होने व महिला दिवस पर महिला दुग्ध उत्पादकों को सम्मान देते हुए दुग्ध उत्पादकों के खरीद मूल्य में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाने की घोषणा की हैं,नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा की हमारा उद्देश्य दुग्ध उत्पादक किसानों का सर्वांगीण विकास करना और उनकी आय में वृद्धि करना है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं प्रबंध कमेटी के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज़ एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया और इस कार्यक्रम में दुग्ष उत्पादकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिला योजना के अंतर्गत दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित भी किए गए। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दूध की गुणवत्ता और स्वच्छता ही दुग्ध व्यवसाय की असली पहचान है जिससे उत्पादकों को बेहतर लाभ मिल रहा है और दुग्ध संघ को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले सात वर्षों में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और सहकारिता व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं。
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Mar 11, 2026 15:40:23
Ranchi, Jharkhand:सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जो क्राइसिस सामने आ रहा है हमने तो नहीं करवाया है , इनसे पूछिए जब ऐसी स्थिति होती है तो उसकी उनिक्तो सभी लोगों को पहले प्राप्त होता है,यहां घटना पहले होता है और सूचना बाद में प्राप्त होती है। अजीबोगरीब स्थिति है अभी देखिए आगे आगे ये लोग कौन सा दिन दिखाएंगे देश की गरीब जनता को । सबसे अधिक लोग छोटे छोटे काम कर अपना जीवन यापन करते हैं अपना भी पेट पालते हैं और दूसरे का भी पेट पालते हैं, स्थिति ये है कि न वो अपना पेट पाल रहे हैं न दूसरे का पेट पाल रहे हैं। सामान्य वर्ग ,गरीब, मध्यवर्ग सबका जीना दूभर है। बाइट ...हेमंत सोरेन, सीएम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमन्त सोरेन के आसाम दौरे को लेकर कहा , जाएं क्या दिक्कत है, लोकतंत्र है और वो अपने ताकत का विस्तार करना चाहते हैं , अच्छी बात हैं, करें क्षमता होगी तो करेगें। लोकतंत्र में सबका स्वागत है, किसी को रोक नहीं रिम्स 2 को लेकर बाबूलाल मारंडी ने कहा , अगर आदिवासी अपने खेती की जमीन को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और अपने जमीन को बचाने के लिए लड़ने वाले को भी असामाजिक तत्व कहा जाता है, तो मैं भी उन असामाजिक तत्व के साथ मिल कर आदिवासियों की खेती की जमीन को बचाने के लिए उन गरीब आदिवासी के साथ रहेगें चाहे लड़ाई कितनी भी संगीन क्यों न हो बाइट ...बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा स्वास्थ्य विभाग में सभी ने प्रशंसा की पर न जाने बाबूलाल मारंडी को क्या है, 25 साल में इस राज्य में 9 मेडिकल कॉलेज और मात्र एक साल में मैने 8 मेडिकल कॉलेज दिया है। जनता और युवा वर्ग तारीफ कर रही । रिम्स 2 बना रहे हैं तो किनके लिए। मैंने आग्रह किया है बाबूलाल से वहां पॉलिटिक्स मत करिए हर हाल में वहां हम रिम्स 2 बनाएंगे बाइट ...इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 15:40:12
Patiyali, Uttar Pradesh:दरअसल मामला जनपद कासगंज की तहसील पटियाली क्षेत्र के गांव करनपुर का है इस गांव के आशुतोष पुत्र सत्यदेव यादव व उनका चचेरा भाई गौरव पुत्र स्वदेश यादव की शादी अलीगंज के पास बल्लभगढ़ से हुई दूल्हा आशुतोष के पिता ने बेटे को सरप्राइज दिया बेटा की विदा जैसे ही हो रही थी तभी हेलीकॉप्टर आ गया दूल्हा बेटा बहुत खुश हुआ उसके पिता ने उसे सरप्राइस में हेलीकॉप्टर से उसकी विदा कराई, हेलीकॉप्टर में दूल्हे, दुल्हन बैठ कर ससुराल के लिए चल दी, गांव करनपुर में हेलीकॉप्टर से दुल्हन जब ससुराल पहुंचती है जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव के मैदान में उतरता है वह मौजूद लोग इस अनोखे नजारे को देखने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं और हेलीकॉप्टर से उतरते ही लोगों ने इनका स्वागत किया और गांव के लोग इस पल को काफी खास मान रहे है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top