Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191111
कश्मीरी नेता मीरवायज़ उमर फारूक ने लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर बड़ा सवाल उठाया
KHKHALID HUSSAIN
Oct 02, 2025 12:24:27
Badgam,
Hurriyat Chairman Mirwaiz Umer Farooq Criticizes Lack of Democracy, Freedom of Speech in Kashmir In a stark condemnation of the current political climate in Jammu and Kashmir, Hurriyat Chairman Mirwaiz Umer Farooq has voiced serious concerns regarding the erosion of democratic values and freedom of expression in the region. Speaking to reporters during a religious function in Budgam, Mirwaiz criticized both the central government and the local administration, led by Omar Abdullah, for their inability to address pressing public issues. Mirwaiz Umer said, “There is no visible democracy in Jammu and Kashmir. The government is imposing severe restrictions on freedom of expression, leaving the elected representatives powerless to act in the interest of the people.” He emphasized that even the elected government under Omar Abdullah seems ineffective, unable to deliver on critical matters affecting the populace. The Hurriyat leader expressed deep sorrow over the recent tragic events in Ladakh, where four lives were lost, highlighting the deteriorating situation in the region since the bifurcation of Jammu and Kashmir and Ladakh in August 2019. He said that there has been a complete ban on freedom of expression, particularly targeting separatists and individuals who attempt to voice their opinions on pertinent issues. Mirwaiz lamented, “In Kashmir, expressing concerns about any issue—even something as fundamental as the Wakf bill—results in immediate repercussions from the administration and police. Religious leaders face undue restrictions, which is deeply unfortunate.” He urged the central government to reconsider its Kashmir policy and put an end to the prevailing atmosphere of intimidation and censorship. Drawing parallels with global situations, Mirwaiz suggested that the central govt should take lessons from the ongoing crises in Palestine and Gaza, emphasizing that such oppressive tactics will not yield positive outcomes. Reflecting on his own experiences, Mirwaiz revealed his uncertainty regarding his movements, stating, “I have no idea when I will be released from house arrest or when I will face restrictions again. For the past three Fridays, I have been barred from visiting Jamia Masjid in Srinagar, which exemplifies the absence of democracy in Kashmir.” Mirwayiz also express his concern on the situation in Palestine and said that any peace deal which didn’t protect interests of Palestine people is incomplete and will not trails any positive outcome. He was in Budgam attending a Seerat Conference
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSATISH KUMAR
Oct 02, 2025 15:21:07
Jaspur, Uttarakhand:रामनगर में दशहरा उल्लास के साथ मनाया गया। रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन हुआ। रामलीला समिति पायते वाली रामलीला कोसी रोड के तत्वाधान में MP इंटर कॉलेज क्रिकेट मैदान में राम-रावण के बीच हुए भीषण युद्ध का दर्शकों ने आनंद लिया। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने भगवान राम की पूजा कर उन्हें पुष्प अर्पित किए। इसके बाद रावण और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन के बाद भगवान राम की विजय यात्रा पूरे नगर में बैंड बाजे के साथ निकाली गई। मेले की सुरक्षा पुख्ता की गई थी; एसडीम प्रमोद कुमार, सीओ सुमित पांडे मेले की निगरानी पर जमे रहे। मेले का शुभारम्भ रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी आदि उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Oct 02, 2025 15:20:11
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रावण की ओर चलाएं बाड़ जिलाधिकारी बोले आज बुराई पर अच्छाई की जीत हम अपने अंदर भी एक बुराई मारेंगे जो भी कमजोर आएगा उसको तुरंत न्याय देने की कोशिश करेंगे लाखों की लाखों रुपए की आतिशबाजी के साथ रावण का दहन फर्रुखाबाद के ऐतिहासिक क्रिश्चियन ग्राउंड में आज परंपरा और आस्था का संगम हो रहा है। विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस प्रतीकात्मक अध्याय को देखने के लिए हजारों लोग मैदान में मौजूद हैं। लोग अपनी-अपनी जगह से उठकर, छतों और चबूतरों पर खड़े होकर आतिशबाजियों की चमक और रावण के विशाल पुतले के दहन को निहार रहे हैं। पल-पल माहौल उल्लास और जोश से भरता जा रहा है। लेकिन यह सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक शिक्षा है। रावण दहन हमें बताता है कि समय चाहे कितना भी बदल जाए, असत्य और अहंकार का अंत तय है। सत्य, संयम और सदाचार ही वह मूल्य हैं जिन पर समाज खड़ा होता है। आज जब हम रावण के पुतले को अग्नि के हवाले होते देखते हैं, तो यह संकेत हमें याद दिलाता है कि भीतर की बुराइयों को भी जलाना उतना ही ज़रूरी है—चाहे वह ईर्ष्या हो, लालच हो या घृणा। क्रिश्चियन ग्राउंड में उठती आतिशबाजी की लपटें सिर्फ आकाश को नहीं, बल्कि जनमानस को भी रोशन करती हैं और यह संदेश देती हैं कि बुराई पर अच्छाई की जीत का सफर हर साल नए संकल्प के साथ जारी रहेगा。
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Oct 02, 2025 15:18:16
Malda, West Bengal:আজ বিজয় दशমী। বাঙ্গালীদের সব থেকে বড় উৎসবের শেষ দিন। এই দিনই দেবী দুর্গা মহিষাসুরকে পরাজিত করে বধ করেছিলেন। তাই অশুভ শক্তিকে বিনাশ করতে প্রতি বছর বিজয় দশমীর দিন রাজ্য জুড়ে দশেরা উৎসব বা রাবণ দহন পালন করা হয়। ঠিক সেই রকমই প্রতি বছরের ন্যায় এবছর মালদা কালিতলা ক্লাবের উদ্যোগে প্রাকৃতিক দুর্যোগকে উপেক্ষা করে এই উৎসবের আয়োজন করা হয়েছিল মালদা জেলা ক্রীড়া সংস্থার ময়দানে। রাম ও লক্ষণ সেজে রাবনকে প্রথমে বধ করা হয়। এরপর বিভিন্ন রকমের আতশবাজিতে ছেয়ে যায় আকাশ। আর যা দেখতে প্রচুর মানুষ ভিড় জমিয়েছিল মালদা জেলা ক্রীড়া সংস্থার ময়দানে। বাইট- ১) কৃষ্ণেন্দু নারায়ণ চৌধুরী, দশেরা উৎসবের উদ্যোক্তা তথা পৌরসভার চেয়ারম্যান। ২) প্রসেনজিৎ দাস তৃণমূলের যুব সভাপতি তথা ক্লাব সদস্য।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 02, 2025 15:18:08
Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर शहर के रामलीला मैदान में हुआ रावण दहन एंकर सीकर जिले में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कस्बे शहर गांवों में दशहरे के अवसर पर रावण का दहन किया गया। दशहरे के अवसर पर सीकर शहर के रामलीला मैदान में परंपरागत रूप से रावण दहन किया गया। इस बार 45 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। रामलीला मैदान में यह परंपरा पिछले 73 सालों से लगातार निभाई जा रही है, जिससे शहरवासियों में खास उत्साह था। शाम 6 बजे गोपीनाथजी मंदिर से भगवान राम की सवारी निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त शामिल हुए। मंच पर भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान राम ने तीर चलाकर रावण के पुतले पर चलाया रावण का पुतला धु धू कर जलने लगा। वहीं मैदान में जय श्रीराम के गगनभेदी नारे गूंज उठे। रावण दहन के साथ ही आतिशबाजी ने आसमान को रोशन कर दिया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 02, 2025 15:17:55
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामलीला मैदान में नगर निगम की ओर से गोधूलि बेला में करीब 70 फीट रावण के पुतले के साथ ही मेघनाथ , कुंभकरण, सूर्पनखा ,और ताड़का के पुतलों का दहन किया गया। रामलीला मैदान में नगर निगम की ओर से रावण दहन कार्यक्रम को आकृषक बनाने के लिए लाखों रूपए खर्च किए गए लेकिन रावण की लंका के बाहर जो हमेशा हाथी खडे रखे जाते है जो कि इस बार नजर नही आए। निगम की ओर से दशहरा पर्व को लेकर ठेका देने के बाद लगता है कि मॉनिटरिंग नही हुई संभवत इसी वजह से इस बार रावण दहन कार्यक्रम में कई कमिया देखने को मिली। जहा मेघनाथ,कुंभकरण,ताडका व सूर्पनखा के पुतले महज दो से पांच सेकेंड में ही धराशाही हो गए जबकि दावे बडे बडे किए गए थे लेकिन लोगो का निराश हाथ लगी। वही रावण महज 06 मिनट 55 सेकेंड में धराशाही हुआ। ठेकेदार ने इसको कवर करने के लिए आतिशबाजी करीब आधे घंटे तक करवाई ताकि उसकी कमिया छुपाई जा सके। अखाड़ा दल ने दिखाए हैरतअंगेज करतब राम रथ की सवारी के आगे शहर के 30 से अधिक अखाड़ा दलों ने हैरतअंगेज करतब कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया साथ ही बैंड की मधुर स्वर लहरियों ने हर किसी को मोहित कर दिया, वही रास्तें मे आने वाले सभी मंदिरों में पूजा अर्चना कर निगम की ओर से भेंट राशि भी चढाई गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व नरेश गजसिंग, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक अतुल भंसाली, महापौर उत्तर कुन्ती परिहार, महापौर दक्षिण वनिता सेठ, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी सहित सभी अतिथियों ने रिमोट का बटन दबाकर रावण दहन की परम्परा का निर्वहन किया। वही रावण दहन के बाद करीब आधे घंटे तक आकर्षक आतिशबाजी की गई। संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, जिला परिषद सीईओ आशीष कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। काम, क्रोध, मद, लोभ, अहंकार सरीखे 10 बुराइयों के प्रतीक रावण के 10 सिर है और हम सभी विजयदशमी के अवसर पर इन बुराइयों को खत्म कर नए जीवन की शुरुआत करने का संकल्प ले। बाइट 01 गजसिंह पूर्व नरेश जोधपुर बाइट 02 राजेन्द्र गहलोत राज्यसभा सांसद बाइट 03 गजेन्द्रसिंह शेखावत केन्द्रीय मंत्री बाइट 04 जोगाराम पटेल केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Oct 02, 2025 15:17:28
Balrampur, Uttar Pradesh:विजयादशमी पर्व पर बलरामपुर जनपद में मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। जनपद के सिसई घाट, मथुरा घाट और माधवपुर घाट सहित अन्य स्थानों को विसर्जन स्थल बनाया गया है, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। डीजे की धुन पर मां के गीतों पर श्रद्धालु लीन नजर आ रहे हैं और डांस करते दिखाई दे रहे हैं. प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही तमाम क्षेत्रों में बड़े अधिकारी समय-समय पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है। सीईओ अस्तर से लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक शामिलहै। मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और यातायात को डायवर्ट किया गया है। बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है ताकि शोभायात्रा में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। प्रत्येक चौराहे और मार्गों पर पुलिस बल तैनात है। महिला पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा की दृष्टि से सबसे अहम कदम के तहत उन सभी इलाकों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है, जहां से प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकल रही है। खासकर हाई टेंशन तारों के नीचे यह व्यवस्था लागू की गई है ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन देर रात लगभग 11 से 12 बजे तक चलेगा। इस दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और लोग मां दुर्गा को विदाई देने में भावुक नजर आ रहे हैं।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top