Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191111
Ramadan में Noor-ul-Ain ने Budgam के Kanihama में 50 खाद्य किट वितरित, नकद सहायता
SBShowket Beigh
Mar 09, 2026 10:04:17
Badgam,
In the spirit of compassion and generosity during the holy month of Ramadan, the charitable organisation Noor-ul-Ain Jammu and Kashmir on Monday distributed 50 food kits along with cash assistance and bakery items among needy families in Kanihama area of Budgam district. The distribution drive was organised to support underprivileged families so that they can observe the holy month with ease and dignity. Volunteers of the organisation reached out to dozens of households and provided essential ration items, bakery products and financial assistance. Speaking on the occasion, Director of Noor-ul-Ain J&K said that Ramadan teaches the values of sharing, helping the needy and spreading kindness in society. He said the organisation remains committed to serving humanity and supporting families who require assistance. “We tried to reach as many deserving families as possible in Kanihama. Our aim is to ensure that no one feels alone during this blessed month,” the director said. Local residents appreciated the initiative and thanked the organisation for extending help during Ramadan, saying such humanitarian efforts strengthen the spirit of unity and compassion in the community. The organisation also said that it will continue similar relief and charity activities in other areas during the holy month of Ramadan.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
IAIqbal Ahmad
Mar 09, 2026 11:29:39
Naugawan Sadat, Uttar Pradesh:ओएस इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का तहसीलदार लकी सिंह ने किया शुभारंभ अमरोहा। नौगांवा क्षेत्र के गांव कुरी स्थित ओएस इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार लकी सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तहसीलदार लकी सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम होते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और शिक्षा व आत्मविश्वास के बल पर वे किसी भी मुकाम तक पहुंच सकती हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक अनिल कुमार, प्रधानाचार्य अमित कुमार सहित शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Mar 09, 2026 11:21:45
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ दरगाह जहाँ दुनिया भर से ज़ायरीन पहुँचते हैं और हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलै hei की बारगाह में haज़ारी देते हैं। माह रमज़ान के पाकीज़ा महीने में रोज़ा इफ्तार के वक़्त दरगाह शरीफ में रौनक देखते ही बनती है। जहाँ खूबसूरत नज़ारा और नूरानी मंज़र दिखाई देता है। दरगाह में अल्लाह की रहमत और नेअमत के दस्तरख्वान पर हज़ारों रोज़ेदार एक साथ इफ्तार करते हैं और अल्लाह से दुआ खैर मांगते हैं। खास बात ये है कि इफ्तार का दस्तरख्वान दरगाह में खुद्दामें ख्वाजा व सैय्यद ज़ादे खुद अपने हाथों से सजाते हैं। ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार मे कैसी है रमज़ान की रौनक देखते हैं अजमेर से हमारे नुमाईंदा मोहम्मद रईस खान की ये खास रिपोर्ट।
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Mar 09, 2026 11:21:31
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां तीन दिन पूर्व एक ढाई साल की मासूम बच्ची की सरकारी सिस्टम की लापरवाही और अनदेखी के चलते मौत हो गई. मासूम बच्ची की मौत के बाद पारिवारीजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है और परिवार के लोग जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार हापुड़ के धौलना तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव सपनावत निवासी गौरव कुमार की ढाई वर्षीय बच्ची सिद्धि घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी, जबकि बच्ची की दादी और बाबा पशुओं का दूध काढ़ने के लिए घेर पर गए थे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान मासूम बच्ची सिद्धि खेलते खेलते खुले हुए गहरे नाले में गिर गई और उसकी नाले में डूबने से मौत हो गई. परिवार के लोगों को इसकी जानकारी तब हुई, जब मासूम बच्ची सिद्धि काफी देर तक घर नहीं पहुंची. इस पर उन्होंने जब बच्ची को तलाशना शुरू किया, तो नाली में बच्ची का शव पड़ा हुआ था. जिसे देखकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया. मृतक बच्ची के पिता गौरव ने बताया कि गांव में खुले पड़े नाले को ढकने के लिए वह कई बार गांव के प्रधान और सचिव के पास गये थे. शिकायती पत्र लिखकर उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कई बार कंप्लेंट की, लेकिन नाले की साफ सफाई तो करा दी गई, पर उसे कवर करने का कोई इंतजाम नहीं किया गया. जिसकी वजह से उनकी ढाई साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. मृतक बच्ची के पिता गौरव ने अपनी बच्ची की मौत का आरोप सिस्टम के लापरवाह और जिम्मेदार अफसरों पर लगाते हुए उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है और इसके लिए मुख्यमंत्री से शिकायत की है. अब देखना यह होगा कि मासूम बच्ची की मौत के बाद लापरवाद अधिकारियों के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
GZGAURAV ZEE
Mar 09, 2026 11:21:08
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज पुलिस ने हत्या का किया खुलासा,पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कासगंज यूपी के कासगंज में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक सरिया लोहा व अभियुक्तगण के द्वारा घटना के समय खून से सने कपड़े बरामद हुए है पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजने की कारवाई की है। दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र के कस्बा भरगैन के पास किसान ईट भट्टा का है। आदिल पुत्र छोटे खान ईट भट्टे पर मजदूरी का कार्य किया करता था तभी अन्य मजदूरों ने उसकी हत्या कर दी, मृतक आदिल के भाई गुलजार ने थाना पटियाली में एफआईआर दर्ज कराई पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में 8 मार्च को रमजानी पुत्र नासिर शाह, मोहम्मद आजाद पुत्र हैदर, छोटे पुत्र मोहम्मद नासिर शाह, इस्तकार पुत्र यासीन निवासीगण विक्रमपुर थाना चरिया बढ़ियांपुर जनपद बेगूसराय बिहार,जाविद पुत्र हाशिम जनपद बेगूसराय बिहार को बल्लूपुर रेलवे स्टेशन के पास से शमशुल पुत्र जखुला खान के बाग के पास से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त एक सरिया लोहा व अभियुक्तगण के घटना के समय पहने खून में सने कपड़े बरामद हुए है गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्यवाही की है। पुलिस ने अभियुक्तों से पूछताछ की तो अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग किसान ईट भट्टे पर मजदूरी का काम करते हैं आदिल पुत्र छोटे खान निवासी भरगैन हमारे पास आ जाता था और हमारे साथ बैठकर शराब पी लेता था दिनांक 5 मार्च को रात्रि में हम लोग शराब पी रहे थे शराब के नशे में हमारी कहासुनी और मारपीट हो गई। जिस कारण आदिल की मौके पर ही मृत्यु हो गई हम लोगों ने आदिल के शव को भट्टे के पास ही तालाब के किनारे खड़े एक सूखे पेड़ के ताने से बांध दिया था सरिया व पहने कपड़ों को हमने भट्टे के ऊपर राविश में दवा दिया था। बाइट एएसपी सुशील कुमार
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 09, 2026 11:20:37
Chittorgarh, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं ब्लॉक की आशा सहयोगिनियों ने पीटीसीएस भुगतान में किए गए संशोधन के विरोध में कार्य का बहिष्कार करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। आशा सहयोगिनियों का कहना है कि भुगतान व्यवस्था में किए गए बदलाव से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते सभी आशाओं ने एकजुट होकर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया और खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऋतुराज कृष्णिया को ज्ञापन देकर पीटीसीएस का एकमुश्त भुगतान किए जाने की मांग की। आशा सहयोगिनियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा。
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 09, 2026 11:19:57
Betul, Madhya Pradesh:UGC के नए नियमों के विरोध में बैतूल में सवर्ण समाज का प्रदर्शन,रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मध्यप्रदेश के बैतूल में यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र, युवा और समाज के लोगों ने शहर में विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए नियमों को वापस लेने की मांग की। दरअसल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC द्वारा 15 जनवरी 2026 को जोड़े गए नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज के बैनर तले यह रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों का कहना है कि ये नए प्रावधान सवर्ण वर्ग के छात्रों के हितों के खिलाफ हैं और इससे छात्रों की पढ़ाई और भविष्य प्रभावित हो सकता है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नए नियमों के तहत किसी भी समय छात्रों पर आरोप लगाए जा सकते हैं, जिससे उन्हें मानसिक दबाव और शैक्षणिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। उनका कहना है कि आरोप लगने की स्थिति में छात्रों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर भी नहीं मिल पाएगा। सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने इन नियमों को “काला कानून” बताते हुए सरकार से तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियमों में संशोधन नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। रैली के समापन पर सवर्ण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर यूजीसी के नए नियमों को निरस्त करने और छात्रों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 09, 2026 11:19:38
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत टिमड़ा गाँव में शुक्रवार की रात को गोलीमार सुकरा महतो की हत्या और उसके बेटे अर्जुन महतो पर जानलेवा हमला करनेवाले लोगों में पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना जमीन कब्जा करने के लिए जान मारने की बात सामने आई है। जिसमें सुकरा महतो अपने ससुराल टिमड़ा में पूरे परिवार के साथ रहता था। वहीं सुकरा महतो की सास ने सुकरा महतो की पत्नी के नाम जमीन लिख दी। जिससे नाराज उसके रिश्तेदारों ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया था। जिसपर पुलिस कांड के नामजद अभियुक्तों में पांच लोगों को पकड़ा गया। जिसमें विकाश महतो, बिनोद महतो उर्फ अजीत महतो, रामप्रसाद महतो उर्फ छोटु, सिकन्दर महतो उर्फ सचिन महतो, रामू महतो के घर की घेराबंदी कर सभी से कडाई से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि गोली मारनेवाले विकास कुमार के साथ और दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे। जिनके पास भी देशी कट्टा था। वहीं गोली चलानेवाले विकास कुमार है। जिससे गिरफ्तार तो किया गया पर अन्य दो लोग फरार हैं। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेस वार्ता में बताया कि सुकरा महतो हत्याकांड के 13 अभियुक्तों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें सभी अभियुक्तों के द्वारा अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना-अपना अपराध स्वीकार किया। जिसके पश्चात सभी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त विकाश महतो के निशानदेही पर इनके घर ग्राम टिमड़ा से घटनाकारित करने में प्रयुक्त एक ब्लू रंग का अपाची मोटरसाईकिल एवं कुदा जंगल में छिपाकर रखे गए एक देशी कट्टा को विधिवत बरामद किया गया। अपराधियों द्वारा हत्या कारित करने के संबंध में बताया गया कि ग्राम टिमड़ा स्थित पुस्तैनी 17 एकड़ जमीन का हिस्सा नहीं मिलने के कारण एवं सुकरा महतो के अपने ससुराल टिमडा में बसकर इनलोगों के ही जमीन को उपभोग करने के कारण उसके पुरे परिवार को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। काण्ड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, जरिया गढ़ थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार, मुरहू थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा आदि का अहम योगदान रहा है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 09, 2026 11:19:14
Tonk, Rajasthan:टोंक पत्थरबाजी मामला: मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की मुलाकात, एकतरफा कार्रवाई नहीं करने की मांग टोंक में दो समुदायों के बीच आपसी कहासुनी के बाद हुई पत्थरबाजी के मामले को लेकर मुस्लिम समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा से मुलाकात कर मामले में एकतरफा कार्रवाई नहीं करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पुलिस द्वारा कुछ लोगों को नाजायज तरीके से परेशान किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन रही है। उन्होंने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस से थोड़ी रियायत बरतने की भी अपील की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस घटना में दोषी हैं, उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे, लेकिन किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में मुस्लिम समुदाय पुलिस प्रशासन के साथ है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और केवल दोषियों के खिलाफ ही कार्रवाई होगी। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है。
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 11:18:32
Paniyara, Uttar Pradesh:पनियरा महाराजगंज। पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा नेवास पोखर में आदि शक्ति मां कारण देवी के स्थान पर श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ निकली गई ।इस यात्रा में 501 कन्याओं ने सिर पर घड़ा लेकर नेवास पोखर से होते हुए महुअवां शुक्ल, इलाहाबाद, बैजू डेहरा ,बड़वार, नगर पंचायत पनियरा होते हुए रोहित नदी के भौंरा बारी घाट पर वैदिक मंत्रोंचारंण के बीच कलश में जल भर गया और वापस यज्ञ स्थल पर आकर कलश स्थापित किया गया। यज्ञ कर्ता पारसनाथ यादव ने बताया कि यज्ञ की पुर्णाहुति व विशाल भंडारा 17 मार्च को होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रवचन सुबह 11:00 बजे शाम 4:00 बजे तक और रात्रि में कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा ।यज्ञाचार्य केशवानंद शास्त्री द्वारा पूजा पाठ कराया जाएगा तथा प्रवचन कर्ता हलचल दास और श्रवण व्यास जी के द्वारा संपन्न होगा।
0
comment0
Report
SMSHARAD MAURYA
Mar 09, 2026 11:17:32
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है जहां एक बुजुर्ग के गंभीर रूप से झुलसने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने गांव के प्रधान व बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मामला ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरगांव गांव का है जहां 55 वर्षीय जैसलाल सरोज अपने हैंडपंप को ठीक कराने की बात को लेकर ग्राम प्रधान राम नायक यादव के दरवाजे पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई; इसी बीच जैसलाल सरोज आग की चपेट में आ गए। आग की लपटों में घिरे बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कंबल डालकर आग बुझाई। तब तक जैसलाल सरोज करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल जैसलाल सरोज को तुरंत जिला अस्पताल ज्ञानपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। फिलहाल वहां उनका इलाज जारी है। घायल के परिजनों ने गांव के प्रधान व बेटे कमलेश यादव पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर namजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी भदोही अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Mar 09, 2026 11:17:10
Raisen, Madhya Pradesh:रमजान माह में रायसेन किले से तोप चलाते हुए धर्म विरोधी नारे लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तोप पर पाबंदी लगाने की मांग तेज हो गई है। आज हिंदू संगठनों ने मिलकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें तोप चलाते हुए धर्म विरोधी नारे लगाते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले पर NSA लगाने की भी मांग की गई है। यह तोप रमजान माह में रोजा और इफ्तारी का संकेत देने के लिए चलाई जाती है जिसकी अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दी जाती है। कलेक्टर ने मामले की जांच की बात कही है। पुलिस ने चारों आरोपियों का शहर में जुलूस निकलकर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top