Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Azamgarh276001

आजमगढ़: थार पर पेट्रोल छिड़ककर आग, दो युवक कैमरे में भागते दिखे

VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Sept 11, 2025 09:31:52
Azamgarh, Uttar Pradesh
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh शरारती तत्वों ने दरवाजे पर खड़ी थार गाड़ी को पेट्रोल छिड़क कर जलाया, सीसी कैमरे में भागते नजर आये दो युवक, जांच में जुटी पुलिस। Anchor :- जनपद आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी गांव में एक व्यक्ति के दरवाजे पर खड़ी थार गाड़ी को देर रात में शरारती तत्वों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, यह घटना एक दिन पूर्व की बताई गई जहां थार जलकर राख हो गई। वहीं बगल में खड़ी फॉर्च्यूनर भी आग की चपेट में आ गई हालांकि ग्रामीणों ने मौके से हटा दिया। वाहन के मालिक ने अज्ञात के रूप में थाने पर तहरीर दिया। V.O. :- आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर सलीम अहमद निवासी सगड़ी ने बताया कि 2022 में थार गाड़ी खरीदी गई थी। प्रतिदिन की भांति दरवाजे के सामने थार और उसके बगल में फॉर्च्यूनर गाड़ी खड़ी थी। रात में लगभग 2 बजे के करीब दो शरारती युवकों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटे निकलने लगी तो हम लोगों को जानकारी हुई। जब तक हम लोग आग बुझाने का प्रयास करते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गाड़ी जलकर राख हो गई। वहीं बगल में खड़ी फॉर्च्यूनर को किसी तरह से वहां से हटाकर बचाया गया। जबकि फॉर्च्यूनर को भी आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच पाई। सीसी फुटेज के वीडियो में आग लगाकर दो युवक भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस इस मामले में अन्य सीसी फुटेज खंगाल कर शरारती तत्वों तक पहुचने का प्रयास में लगी है। गाड़ी मालिक सलीम अहमद ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। इस आगजनी की सूचना पुलिस को तुरंत दे दिया था। Bite :- सलीम अहमद, वाहन स्वामी
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JCJitendra Chaudhary
Sept 11, 2025 12:17:36
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा बहूरबन्ना के गंगा घाट पर गंगा स्नान के लिए पानी मे कूदे एक व्यक्ति की मौत पानी मे डुबने से हो गई। इस घटना मे स्थानीय लोगो ने मृतक को भरसक बचाने की कोशिश की लेकिन युवक को नहीं बचाया जा सका। बाद मे हो हल्ला होने के बाद परिजनों को इसकी सुचना मिली तो चीखपुकार मच गया। बाद युवक का शव पानी से निकाला गया। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 के रहने वाले स्वर्गीय देवनारायण सिंह के लगभग चालीस वर्षीय पुत्र बबलू सिंह के रूप मे हुई है। घटना के संबंध में भाई सुधीर सिंह ने बताया कि उनका भाई आज दिन के 11:00 गंगा स्नान के लिए सिहमा बहुरबन्ना गंगा घाट पर गया हुआ था,इसी दौरान जैसे ही वह पानी में कूदा वह पानी मे ही डूबा रह गया और बाद मे उसकी मौत हो गई।उनका भाई एक साइकिल मिस्त्री है और उसका एक पुत्र है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई है। बाइट - सुधीर सिंह - भाई
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Sept 11, 2025 12:17:27
Pakur, Jharkhand:सलग - मर्डर / 11 SEP एरिया - पाकुड रिपोर्टर - सोहन प्रमाणिक फॉर्मेट - VBT एंकर इंट्रो--पाकुड़ पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा कर लिया है...अवैध संबध के शक में हुई महिला की हत्या का खुलासा कर लिया गया है...अवैध संबध के शक में पति ने ही अपने पत्नी की मारकर हत्या कर दिया ओर शव को नदी किनारे फेक दिया था...एसपी निधि द्विवेदी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तालडीह गणपुरा गांव में नदी किनारे में बीते 6 सितंबर को मिले एक महिला के शव का मामला सुलझा लिया गया है...पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है...पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तालडीह गणपुरा गांव में नदी किनारे मिले शव की पहचान पश्चिम बंगाल के बर्दवान की मुन्नी हेंब्रम के रूप में हुई... एसपी ने बताया की मामले की जांच के लिए एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था...जांच में पता चला कि मृतका को आखिरी बार तालडीह गणपुरा के रतन मड़ैया के साथ देखा गया था...पूछताछ में रतन मड़ैया ने बताया कि करीब 8 महीने पहले उसकी मुलाकात मुन्नी हेंब्रम से हुई थी...दोनों ने शादी कर ली और दिल्ली चले गए...दिल्ली में रतन को मुन्नी हेंब्रम पर अवैध संबंध का शक हुआ...इसके बाद दोनों पश्चिम बंगाल के बर्दवान लौट आए...घटना वाले दिन दोनों बर्दवान से तालडीह गांव आ रहे थे...रास्ते में अवैध संबंध को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ... ओर रतन मड़ैया ने गुस्से में अपने हाथ में पहने लोहे के कड़े से मुन्नी के सर पर वार किया और उसे पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई...इसके बाद उसने शव को नदी किनारे फेंक दिया और फरार हो गया...हत्यारा रतन मड़ैया पश्चिम बंगाल के बर्दवान में कबाड़ी का काम करता था...पुलिस ने मामले में कई साक्ष्य जुटाने के बाद उसे गिरफ्तार किया है... बाइट-1-2-निधि द्विवेदी, एसपी, पाकुड़
0
comment0
Report
KNKumar Nitesh
Sept 11, 2025 12:17:13
Forbesganj, Bihar:एंकर- नेपाल में जारी तनाव के कारण भारतीय इंटेग्रेटेड चेक पोस्ट मर 300 से ज्यादा व्यावसायिक गाड़ियां फँस गयी है, नेपाल के इंटेग्रेटेड चेक पोस्ट में फिलहाल गाड़ियां नही ली जा रही हैं जिसके कारण सभी व्यवसायिक गाड़ियां आईसीपी पार्किंग में ही खड़ी है, दो दिन पूर्व जब नेपाल में आंदोलनकारी हंगामा करते हुए नेपाल आईसीपी पहुँच गए थे और वहाँ भी आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे थे उस वक़्त वहाँ एलपीजी लोड 9 गाड़ियां भी खड़ी थी जिन्हें भारतीय आईसीपी के अधिकारियों ने समय रहते रेस्क्यू कर वापस से भारतीय क्षेत्र में सुरक्षित रखा जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, फिलहाल एलपीजी से लोड सभी गाड़ियों को भारतीय आईसीपी में सुरक्षित रखा गया है, नेपाल के ताजा हालात के कारण आईसीपी में फंसे ड्राइवर और गाड़ियों के स्टाफ के खाने पीने रहने सबकी पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है साथ ही सुरक्षा भी कड़ी कर दी गयी है, आईसीपी के प्रबंधक से बात से ज़ी मीडिया रिपोर्टर कुमार नितेश ने
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Sept 11, 2025 12:17:00
Munger, Bihar:9 सितंबर की देर शाम नयागांव जरबेहरा  बाजार  में बाइक सवार तीन युबको द्वारा फायरिंग की घटना अंजाम दिए जाने के बाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही। पुलिस ने एक  विधि विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध। हथियार और नगद रूपये हुए बरामद। दो की तलाश जारी।      मुंगेर : वासुदेवपुर थाना क्षेत्र में 9 सितंबर की देर शाम नया गांव जरबेहरा बाजार बाइक सवार तीन युबको द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दी गयी थी जंहा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आस -पास लोगो द्वारा पूछ ताछ के बाद  एक विधि विरुद्ध बालक को  किला परिसर स्थित  एसडीपीओ कार्यालय के पास  निरुद्ध कर लिया है।  पुलिस ने उसके पास से  एक देशी कट्टा ,दो जिंदा कारतूस और दो लाख एक हजार रूपये नगद सहित एक बाइक को बरामद कर लिया है। गुरुवार को एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की 9 सितंबर की देर शाम वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के नयागांव में बाजार में बाइक सवार तीन  युबको द्वारा फायरिंग की घटना की सूचना मिली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर  आस -पास इलाके के सीसीटीवी फुटेज और लोगो से पूछताछ के बाद फायरिंग कर रहे तीनो युबको की पहचान कर ली गयी जंहा पुलिस ने इस घटना में संलिप्त एक विधि -विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया। उन्होंने कहा इसमें संलिप्त दो युबको की तलाश जारी है। एसपी ने कहा  विधि -विरुद्ध बालक के पास एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है और हाल में बेल पर छूटा था। उन्होंने कहा की बरामद पैसे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए लिया गया था जिसकी पूछ ताछ की जा रही है।  बाइट : अभिषेक आनंद एसडीपीओ सदर मुंगेर
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Sept 11, 2025 12:16:37
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:जगदलपुर में गुरुवार को छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन हुआ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन्वेस्टर कनेक्ट के मंच से प्रदेश की नई उद्योग नीति की तारीफ की उन्होंने कहा नई उद्योग नीति में बस्तर और सरगुजा पर फोकस किया गया है, डबल इंजन की सरकार ने बस्तर की छवि बदलने का काम किया है, सीएम ने कहा 2026 तक माओवाद की बची-खुची निशानियाँ भी समाप्त हो जाएंगी और नक्सलमुक्त बस्तर और भी तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। सीएम ने अपने उद्बोधन में कहा जापान और दक्षिण कोरिया के अलावा मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु तथा नवा रायपुर में भी इंवेस्टमेंट समिट आयोजित किए गए। नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद अब तक छत्तीसगढ़ में 6 लाख 65 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं। नई औद्योगिक नीति में बस्तर के 88 प्रतिशत ब्लॉक ग्रुप-3 में चिन्हांकित किए गए हैं। यहाँ निवेश करने पर उद्यमियों को सर्वाधिक लाभ देने की बात भी सीएम ने मंच से कही । सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा केंद्र सरकार की मंशा के अनुसार जल्द ही बस्तर से नक्सलवाद खत्म होगा, जगदलपुर के एक निजी होटल में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वाणिज्य मंत्री लखन लाल, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी मौजूद थे। बाइट विष्णु देव साय मुख्यमंत्री
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Sept 11, 2025 12:15:47
Siwan, Bihar:एंकर सीवान के जिरादेई विधानसभा में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के राजबंशी देवी उच्च विद्यालय ठेपहा में NDA की कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जहां NDA के तमाम नेता और कार्यकर्ता जुटे हुए थे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं और नेताओं को जीत का मंत्र दिया गया। बिहार सरकार के मंत्रियों ने डबल इंजन की सरकार केंद्र में मोदी की सरकार और बिहार में नीतीश की सरकार की विकास के कार्यों को लोगों के बीच बताया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रयावरण एवं वन विभाग मंत्री डॉ सुनील कुमार,प्रवक्ता नीरज कुमार, शिक्षा मंत्री बिहार सरकार सुनील कुमार सहित कई बड़े नेता मंच पर मौजूद थे। कार्यकर्त्ता सम्मेलन में काफी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता पहुंचे थे। जीरादेई विधानसभा में हुए सम्मेलन में एनडीए के सांसद विजय लक्ष्मी देवी सहित NDA के विधायक मौजूद रहे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ये सम्मेलन आयोजित किया गया था। जहां NDA के सभी नेता और कार्यकर्ता को जीत की मंत्र दी गई। केंद्र सरकार की योजना और राज्य सरकार की योजना के बारे में बताई गई। डबल इंजन की सरकार में देश और राज्य में कितना विकास हो रहा है कार्यों को बताया गया। वही जदयू के प्रवक्ता नीरज ने एक बार फिर राजद पर निशाना साधते हुए पुराने दौर की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि जनता नीतीश कुमार पर विश्वास की है, जिससे हम लोग बिहार का विकास किए हैं। अस्पताल हमने बनवाया, सड़क को हमने जोड़ा, सिर्फ सिलापट पर नाम लिखने से नहीं होगा। बिहार में पहले अलकतरा पिने वाले लोग थे, जननायक कर्पूरी ठाकुर को अपमान करने वाले लोग हैं जो कर्पूरी ठाकुर की उपाधि छिनने का प्रयास कर रहे है वैसी ताकतों को हराना है। वही तेजस्वी यादव बार-बार आरोप लगा रहे हैं कि नीतीश कुमार हमारे नकल कर रहे हैं,तो हम लोग 2006 में बालिकाओं को साइकल दे रहे थे तब तेजस्वी का जन्म नहीं हुआ था और वह आज नक़ल की बात कर रहे हैं। यह इतना अच्छा प्लेयर है कि 7 मैच में इनको एक विकेट मिला है, इतना अच्छा ही पढ़ाई में है की सैलरी भी गलत लिखते हैं। आप दलितों के नरसंहार के लिए जाने जाते थे। आज नीतीश के रीजन में दलित समाज का बुजुर्ग व्यक्ति झंडा फहराता है। वहीं उन्होंने प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अपना बेटा को बाहर पढ़ाइए और पलायन बिहार की बात करते है। 92.5 पर्सेंट लोग गांव और शहर में रह रहे हैं। बिहार के लोग पलायन नहीं करते हैं ,नौकरी के लिए बाहर जाते हैं तो पलायन हो गया।वहीं पर्यावरण और वन विभाग के मंत्री डॉ सुनील कुमार ने भी लालू राबड़ी की शासन काल को याद दिलाते हुए कहा की 2005 के बाद 20 वर्षों में बिहार में बदलाव हुआ है। NDA की सरकार ने 20 साल में काफी बदलाव किया है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा,बिजली हो या लॉ एंड आर्डर हो। 2005 में हम लोग को गुंडाराज मिला था, बलात्कार का राज मिला था, सामाजिक नरसंहार का बिहार मिला था, जातीय तनाव का बिहार मिला,हमें मिला भूरा बाल साफ करो का नारा,लाठी में तेल पिलावन का बिहार,चरवाहा विद्यालय का बिहार, हमने 20 वर्षों में सबको बदल कर रख दिया और अब हमने बनाया विकास का बिहार। NDA की सरकार हर क्षेत्र में विकास की जाल बिछाई है आगे भी हम लोग विकास करेंगे। बाइट टू बाइट 1- नीरज कुमार प्रवक्ता जेडीयू 2- डॉ सुनील कुमार पर्यावरण एवं वन विभाग मंत्री
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Sept 11, 2025 12:15:34
Keonjhar, Odisha:ସେବା ପକ୍ଷ ରେ ମା ପାଇଁ ଗଛଟିଏ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କରିବ ବିଜେପି କୃଷକ ମୋର୍ଚ୍ଚା ଆଙ୍କର - ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ନରେନ୍ଦ୍ର ମୋଦୀ ଙ୍କ ଜନ୍ମଦିନ ଉପଲକ୍ଷେ ୧୭ ସେପ୍ଟେମ୍ବର ରୁ ୨ ଅକ୍ଟୋବର ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ୧୫ ଦିନ ଧରି ସେବା ପକ୍ଷ ପାଳିବ ବିଜେପି। ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଉପଲକ୍ଷେ ବିଜେପି କୃଷକ ମୋର୍ଚ୍ଚା ପକ୍ଷରୁ ସାରା ଭାରତରେ ସେବା ପକ୍ଷ ରେ ମା ପାଇଁ ଗଛଟିଏ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କରାଯିବ। ଏଥିପାଇଁ ଆଜି କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ବିଜେପି କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସଭା ଗୃହରେ କୃଷକ ମୋର୍ଚ୍ଚା ପକ୍ଷରୁ ଏକ ବିଶେଷ କର୍ମଶାଳା ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି। ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ଅତିଥି ଭାବେ ରାଜ୍ୟ ବିଜେପି କୃଷକ ମୋର୍ଚ୍ଚା ର ରାଜ୍ୟ ସଭାପତି ମହେଶ୍ୱର ସାହୁ ଉପସ୍ଥିତ ହୋଇ କାର୍ଯ୍ୟକର୍ତ୍ତା ମାନଙ୍କୁ ଉଦବୋଧନ ଦେଇଥିଲେ। ଜିଲ୍ଲା ବିଜେପି ସଭାପତି ଶୁକଦେବ ମହାନ୍ତ, ପାଟଣା ବିଧାୟକ ଅଖିଳ ଚନ୍ଦ୍ର ନାଏକ, ଜିଲ୍ଲା କୃଷକ ମୋର୍ଚ୍ଚା ସଭାପତି ଭାଗିରଥି ସିଂ, ଜିଲ୍ଲା ସାଧାରଣ ସମ୍ପାଦକ ଅନୁବ୍ରତ ବେହେରା, ରାଜ୍ୟ କାର୍ଯ୍ୟକାରିଣୀ ସଦସ୍ୟ ରାଧାକାନ୍ତ ମହାନ୍ତ,ଶମ୍ଭୁନାଥ ରାଉତ, ସୁବ୍ରତ ମହାନ୍ତି ପ୍ରମୁଖ ମଞ୍ଚାସିନ ହୋଇ ଅଭିଭାଷଣ ଦେବା ସହିତ ଜିଲ୍ଲାର ସମସ୍ତ ବୁଥ୍ ରେ କିଭଳି ବୃକ୍ଷ ରୋପଣ ହେବ ସେଥିପାଇଁ ମଣ୍ଡଳ ସ୍ତରରେ ଦାୟିତ୍ୱ ବଣ୍ଟନ କରିଥିଲେ। ଜିଲ୍ଲା କୃଷକ ମୋର୍ଚ୍ଚା ସାଧାରଣ ସମ୍ପାଦକ ରାଜେଶ ସିଂ ମଞ୍ଚ ପରିଚାଳନା କରିଥିଲେ। ବାଇଟ 1 2
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Sept 11, 2025 12:05:55
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में बाढ़ से चारों तरफ हाहाकार, गंगा के साथ यमुना का बढ़ा जलस्तर लोगों के मुश्किलों का सबब बना। एंकर -- संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर स्थिर हो गया है, बाढ़ का पानी अब रुक गया है, दोनों नदियों का जलस्तर पिछले एक सप्ताह तक बढ़ने के बाद आज स्थिर हो गया है। तटवर्ती इलाकों में पानी रुकने के चलते लोग परेशान हैं। घर और सामान पूरी तरह से जलमग्न हैं। यमुना नदी के तट पर स्थित गऊ घाट के आस पास रहने वाले लोग परेशान हैं। यहां लोगों का घर भी बाढ़ की जद में आ गया है, घाट भी पूरी तरह से जलमग्न है और बोट क्लब परिसर में भी यमुना का पानी पहुंच गया है। यहां रहने वाले नाविक सतीश का कहना है कि बाढ़ ने उनके जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। तीसरी बार यहां के घर बाढ़ की जद में आए हैं। बाइट -- सतीश कुमार, नाविक वॉक थ्रू... गऊघाट से...
1
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Sept 11, 2025 12:05:28
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा-डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन-डूंगरपुर हेडलाइन- कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियो की बैठक, ग्रामीण सेवा शिविर, शहर चलो एवं सहकार सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने आज जिला परिषद सभागार में अधिकारियों की बैठक ली | बैठक में कलेक्टर ने सितंबर व अक्टूबर माह से शुरू होने वाले शहर चलो अभियान, ग्रामीण सेवा शिविर, सहकार सदस्यता अभियान के सफल संपादन को लेकर चर्चा की ओर अधिकारियों को इन अभियानों में आमजन के हाथो-हाथ काम करने के निर्देश दिए | बॉडी- बैठक में जिला कलेक्टर अंकित कुमार ने कहा कि 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शहर चलो अभियान, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ग्रामीण सेवा शिविर अभियान तथा 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सहकारिता सदस्य अभियान शुरू होंगे | इसको लेकर कलेक्टर ने नोडल अधिकारी नियुक्त करने, संबंधित शिविर के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के साथ प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिस क्षेत्र में शिविर आयोजित होना है वहां पूर्व से ही प्री कैंप लगाकर चिन्हीकरण करने, प्रतिदिन निर्धारित फॉर्मेट में रिपोर्ट प्रस्तुत करने,अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों के सुचारू संपादन के निर्देश दिए। अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
1
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Sept 11, 2025 12:05:14
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: बाढ़ प्रभावितों से मिलीं सांसद हेमा मालिनी, बांटे बिस्किट और चॉकलेट मथुरा: सांसद हेमा मालिनी और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने लक्ष्मी नगर के सुभाष इंटर कॉलेज में बनाए गए बाढ़ राहत केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। राहत केंद्र में रह रहीं महिलाओं ने सांसद हेमा मालिनी को भजन-कीर्तन भी सुनाया। सांसद ने बच्चों से बात की और उन्हें केला, बिस्किट, और चॉकलेट जैसी चीजें बांटीं। सांसद ने लोगों को आश्वासन दिया कि प्रशासन उनकी हर संभव मदद करेगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावितों को मिल रही है मदद जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावितों के लिए भोजन, पानी, और स्वास्थ्य सेवाओं का उचित इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी राहत केंद्रों में लोगों को रहने और खाने-पीने की सुविधा दी जा रही है। मेडिकल टीमें भी लगातार राहत केंद्रों का दौरा कर रही हैं। यह दौरा बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और मदद पहुंचाने के प्रयासों का एक हिस्सा था।
2
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Sept 11, 2025 12:04:49
DMC, Chandigarh: साल 2014 में संत रामपाल के हिसार स्थित आश्रम में हुई हिंसा मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने राहत देते हुए रामपाल की उम्र के सजा को फिलहाल निलंबित कर दिया है। साल 2014 में रामपाल के आश्रम में हुई हिंसा में पांच अनुयायीयों की मौत हो गई थी। इस मामले में हिसार कोर्ट ने रामपाल की उम्र कैद की सजा सुनाई थी । इसके बाद रामपाल ने इस सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दी थी। अब हाई कोर्ट ने इस मामले में रामपाल को राहत देते हुए फिलहाल इस सजा को मामले का फैसला आने तक निलंबित किया है। लेकिन रामपाल फिलहाल जेल से बाहर नहीं आएगा क्योंकि रामपाल पर अन्य कहीं मामले लंबित है जिनकी वजह से रामपाल को फिलहाल जेल में रहना होगा। वॉकथ्रू
2
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Sept 11, 2025 12:04:44
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର: କେନ୍ଦୁଝର ରେ ୨୯ ଟିକିଆ ହାତୀପଲଙ୍କ ଉପଦ୍ରବ । ୨ଟି ଘର ଭାଙ୍ଗିବା ସହ, ନଷ୍ଟ କଲେ ବ୍ୟାପକ ଧାନଫସଲ । ଏବେ ସଦର ରେଞ୍ଜ ଜଡିଚାତର ଗାଁ ରତନପୁର ପାହାଡ଼ ପାଖ ଜଙ୍ଗଲରେ ଏହି ହାତୀପଲ ରହିଛନ୍ତି । ଏହି ହାତୀପଲ ପ୍ରଥମେ ଉଖୁଣ୍ଡା ଓ ପରେ ଚମ୍ପୁଆ ହୋଇ ବାଲିବନ୍ଧ ଅଞ୍ଚଳରେ ଚଳପ୍ରଚଳ କରୁଥିଲେ । ଏହାପରେ ଗତ ରବିବାର ସଦର ରେଞ୍ଜ ରାଇକଳାରେ ପ୍ରବେଶ କରି ନିକଟସ୍ଥ ଖପରାଖାଇ ଗାଁରେ ୨ଟି ଘର ଭାଙ୍ଗିବା ସହ, ବ୍ୟାପକ ଧାନଫସଲ ନଷ୍ଟ କରିଛନ୍ତି । ହାତୀପଲରେ ୧୧ଟି ଦନ୍ତାହାତୀ, ୧୨ଟି ମାଈ ଓ ୬ଟି ହାତୀଛୁଆ ରହିଛନ୍ତି l ବର୍ତ୍ତମାନ ଧାନଚାଷ ସମୟରେ ହାତୀପଲ ଧାନଜମିରେ ଚଳପ୍ରଚଳ କରି ବ୍ୟାପକ ଧାନଫସଲ ନଷ୍ଟ କରୁଥିବାରୁ ଚାଷୀଙ୍କର ନିଦ ହଜିଯାଇଛି l ହାତୀପଲଙ୍କୁ ଏଠାରୁ ସୁରକ୍ଷିତ ସ୍ଥାନକୁ ଘଉଡ଼ାଇବାକୁ ଦାବି କରିଛନ୍ତି ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top