Back
जीरादेई NDA सम्मेलन: बिहार का विकास किससे होगा तेज?
ASAmit Singh
Sept 11, 2025 12:15:47
Siwan, Bihar
एंकर
सीवान के जिरादेई विधानसभा में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के राजबंशी देवी उच्च विद्यालय ठेपहा में NDA की कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जहां NDA के तमाम नेता और कार्यकर्ता जुटे हुए थे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं और नेताओं को जीत का मंत्र दिया गया।
बिहार सरकार के मंत्रियों ने डबल इंजन की सरकार केंद्र में मोदी की सरकार और बिहार में नीतीश की सरकार की विकास के कार्यों को लोगों के बीच बताया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रयावरण एवं वन विभाग मंत्री डॉ सुनील कुमार,प्रवक्ता नीरज कुमार, शिक्षा मंत्री बिहार सरकार सुनील कुमार सहित कई बड़े नेता मंच पर मौजूद थे। कार्यकर्त्ता सम्मेलन में काफी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता पहुंचे थे। जीरादेई विधानसभा में हुए सम्मेलन में एनडीए के सांसद विजय लक्ष्मी देवी सहित NDA के विधायक मौजूद रहे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ये सम्मेलन आयोजित किया गया था। जहां NDA के सभी नेता और कार्यकर्ता को जीत की मंत्र दी गई। केंद्र सरकार की योजना और राज्य सरकार की योजना के बारे में बताई गई। डबल इंजन की सरकार में देश और राज्य में कितना विकास हो रहा है कार्यों को बताया गया। वही जदयू के प्रवक्ता नीरज ने एक बार फिर राजद पर निशाना साधते हुए पुराने दौर की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि जनता नीतीश कुमार पर विश्वास की है, जिससे हम लोग बिहार का विकास किए हैं। अस्पताल हमने बनवाया, सड़क को हमने जोड़ा, सिर्फ सिलापट पर नाम लिखने से नहीं होगा। बिहार में पहले अलकतरा पिने वाले लोग थे, जननायक कर्पूरी ठाकुर को अपमान करने वाले लोग हैं जो कर्पूरी ठाकुर की उपाधि छिनने का प्रयास कर रहे है वैसी ताकतों को हराना है। वही तेजस्वी यादव बार-बार आरोप लगा रहे हैं कि नीतीश कुमार हमारे नकल कर रहे हैं,तो हम लोग 2006 में बालिकाओं को साइकल दे रहे थे तब तेजस्वी का जन्म नहीं हुआ था और वह आज नक़ल की बात कर रहे हैं। यह इतना अच्छा प्लेयर है कि 7 मैच में इनको एक विकेट मिला है, इतना अच्छा ही पढ़ाई में है की सैलरी भी गलत लिखते हैं। आप दलितों के नरसंहार के लिए जाने जाते थे। आज नीतीश के रीजन में दलित समाज का बुजुर्ग व्यक्ति झंडा फहराता है। वहीं उन्होंने प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अपना बेटा को बाहर पढ़ाइए और पलायन बिहार की बात करते है। 92.5 पर्सेंट लोग गांव और शहर में रह रहे हैं। बिहार के लोग पलायन नहीं करते हैं ,नौकरी के लिए बाहर जाते हैं तो पलायन हो गया।वहीं पर्यावरण और वन विभाग के मंत्री डॉ सुनील कुमार ने भी लालू राबड़ी की शासन काल को याद दिलाते हुए कहा की 2005 के बाद 20 वर्षों में बिहार में बदलाव हुआ है। NDA की सरकार ने 20 साल में काफी बदलाव किया है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा,बिजली हो या लॉ एंड आर्डर हो। 2005 में हम लोग को गुंडाराज मिला था, बलात्कार का राज मिला था, सामाजिक नरसंहार का बिहार मिला था, जातीय तनाव का बिहार मिला,हमें मिला भूरा बाल साफ करो का नारा,लाठी में तेल पिलावन का बिहार,चरवाहा विद्यालय का बिहार, हमने 20 वर्षों में सबको बदल कर रख दिया और अब हमने बनाया विकास का बिहार। NDA की सरकार हर क्षेत्र में विकास की जाल बिछाई है आगे भी हम लोग विकास करेंगे।
बाइट टू बाइट
1- नीरज कुमार प्रवक्ता जेडीयू
2- डॉ सुनील कुमार पर्यावरण एवं वन विभाग मंत्री
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VMVimlesh Mishra
FollowSept 11, 2025 15:33:030
Report
PKPradeep Kumar
FollowSept 11, 2025 15:32:220
Report
VPVinay Pant
FollowSept 11, 2025 15:31:580
Report
RKRohit Kumar
FollowSept 11, 2025 15:31:360
Report
RSRajkumar Singh
FollowSept 11, 2025 15:31:140
Report
RKRohit Kumar
FollowSept 11, 2025 15:31:040
Report
HSHITESH SHARMA
FollowSept 11, 2025 15:30:440
Report
4
Report
SGSatpal Garg
FollowSept 11, 2025 15:19:446
Report
KKKamal Kumar
FollowSept 11, 2025 15:19:31Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर -- नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़। पंद्रह वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़। पासको एक्ट के तहत मामला दर्ज।छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार।पखांजूर थाना क्षेत्र का मामला।
6
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowSept 11, 2025 15:18:262
Report
KAKapil Agarwal
FollowSept 11, 2025 15:18:122
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowSept 11, 2025 15:17:563
Report
MGMohd Gufran
FollowSept 11, 2025 15:17:430
Report
RMRoshan Mishra
FollowSept 11, 2025 15:17:300
Report