Back
आजमगढ़: 13 वर्षीय के साथ दुष्कर्म प्रयास, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Sept 27, 2025 08:45:28
Azamgarh, Uttar Pradesh
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा
स्थान - Azamgarh
खेत में बकरी चराने गई नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार, घायल को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल।
Anchor :- जनपद आजमगढ़ के रौनापार थाना में एक 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है। दाहिने पैर में लगी गोली से घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से देखते हुए त्वरित कार्रवाई हेतु टीमों का गठन किया था। गिरफ्तार आरोपी के पास तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।
V.O. :- पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में छोटू नाम के एक बदमाश ने 13 वषीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। बताया गया कि एक दिन पूर्व शुक्रवार की शाम को नाबालिग बच्ची के साथ गांव के खेत में बकरी चराते समय आरोपी ने छेड़खानी की और गाल व पीठ पर काटा, शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। परिजन के शिकायत पर संबंधित थाने में मुकदमा अपराध सं. 364/25 धारा 74, 118(1) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा मुकदमे की विवेचना तथा आरोपी की तलाश की जा रही थी। उसी क्रम में रौनापार क्षेत्रान्तर्गत रामजानकी मंदिर जोकहरा पुलिया के पास अभियुक्त द्वारा फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में छेड़खानी के अभियोग से संबंधित अभियुक्त को दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु जिला अस्पाताल ले जाया गया है। आरोपी की पहचान जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास का निवासी छोटू बताया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन कर अग्रिम विवेचना व कार्यवाही की जा रही है।
Bite :- चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण, आजमगढ़
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
FollowSept 27, 2025 10:15:290
Report
1
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowSept 27, 2025 10:08:310
Report
RSRavi sharma
FollowSept 27, 2025 10:08:110
Report
0
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 27, 2025 10:08:050
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 27, 2025 10:07:550
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 27, 2025 10:07:260
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 27, 2025 10:07:120
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowSept 27, 2025 10:07:070
Report
VKVishwas Kumar
FollowSept 27, 2025 10:06:570
Report
ASAmit Singh01
FollowSept 27, 2025 10:06:450
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowSept 27, 2025 10:06:360
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowSept 27, 2025 10:06:24Sambalpur, Odisha:ନବରାତ୍ର ଅବସରରେ ମା ସମଲେଶ୍ୱରୀ ଙ୍କର ପ୍ରାତଃ ଆଳତୀ |
0
Report