Back
अयोध्या दुर्गा-दशहरा: 216 पंडालों में सफाई-रोशनी की भारी तैयारी
PKPravesh Kumar
Sept 28, 2025 13:45:48
Ayodhya, Uttar Pradesh
Anchor - अयोध्या में दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर नगर निगम ने विशेष तैयारी की है। महापौर मंहत गिरीशपति त्रिपाठी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों को बताया कि नगर वासियों को स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की कोई समस्या न हो, इसके लिए नगर निगम ने पूरी व्यवस्था कर ली है। महापौर ने बताया कि नगर के 216 दुर्गा पंडालों और आठ रामलीला स्थलों पर सफाई, फॉगिंग, एंटी-लार्वा और चूने का छिड़काव करने के लिए दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं डस्टबिन की व्यवस्था भी की गई है। प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्मली कुंड, सरयू तट और मूर्ति एकत्रीकरण स्थल जीआईसी मैदान की सफाई और घास कटाई का कार्य समय पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विसर्जन शोभायात्रा के दौरान चौक घंटाघर पर दुर्गा प्रतिमाओं पर पुष्प वर्षा की जाएगी। शोभायात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की विशेष तैयारी की गई है। इसके अलावा 85 स्थानों पर इंटरलॉकिंग, नाली, पटिया और सीसी पैच का कार्य कराया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो। नगर निगम ने प्रकाश व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाया है। 59 स्थानों पर लाइटों की मरम्मत की गई है और 14 स्थानों पर अस्थायी लाइट की व्यवस्था की गई है।
Byte - महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महापौर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVISHAL SINGH
FollowSept 28, 2025 15:37:481
Report
SPSanjay Prakash
FollowSept 28, 2025 15:37:420
Report
RVRaunak Vyas
FollowSept 28, 2025 15:37:110
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 28, 2025 15:37:030
Report
TSTushar Srivastava
FollowSept 28, 2025 15:36:350
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowSept 28, 2025 15:33:360
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowSept 28, 2025 15:33:280
Report
RRRikeshwar Rana
FollowSept 28, 2025 15:32:510
Report
YMYadvendra Munnu
FollowSept 28, 2025 15:31:450
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowSept 28, 2025 15:31:360
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 28, 2025 15:30:400
Report
ASArvind Singh
FollowSept 28, 2025 15:30:330
Report
1
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 28, 2025 15:19:321
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowSept 28, 2025 15:19:192
Report