Back
कोटपूतली में मोदी जन्मदिन सेवा पखवाड़े: प्रबुद्धजन सम्मेलन हुआ धमाकेदार
AYAmit Yadav
Sept 28, 2025 15:37:03
Jaipur, Rajasthan
खबर...TV व हाइपर खबर.......
जिला-KOTPUTLI_BAHROR
विधानसभा -KOTPUTLI
रिपोर्टर - AMIT YADAV
@amitktp888
लोकेशन.......KOTPUTLI....
इंट्रो:--कोटपूतली....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत कोटपूतली के होटल दीवान में प्रबुद्धजन सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रदर्शनी में मोदी सरकार के सवा ग्यारह साल के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को विस्तार से दर्शाया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी और जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने प्रबुद्धजन व व्यापारियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने हाल ही में पूरे देश में जीएसटी कर सम्मान के महत्व को समझाया और व्यापार जगत को इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बीते सवा ग्यारह वर्षों में देश को नई दिशा दी है। सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की "वोट चोर और गद्दी चोर राजनीति देश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। तिवाड़ी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम करती है, जबकि भाजपा सरकार का फोकस सेवा और सुशासन पर है। सांसद राव राजेंद्र सिंह ने जीएसटी को "एक देश-एक कर की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए इसके दूरगामी सकारात्मक प्रभावों का उल्लेख किया। संवाद के बाद सांसदों ने शहर के बाजार का दौरा किया और दुकानदारों से मुलाकात कर उनसे जीएसटी कर सम्मान को लेकर विचार जाने। व्यापारियों ने भी इस कदम को सराहा और सरकार की पहल की प्रशंसा की। प्रबुद्धजन सम्मेलन और प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
बाइट:--01....घनश्याम तिवाड़ी, राज्यसभा सांसद...
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowSept 28, 2025 17:18:560
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 28, 2025 17:18:030
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowSept 28, 2025 17:17:510
Report
PSPradeep Soni
FollowSept 28, 2025 17:16:260
Report
IAImran Ajij
FollowSept 28, 2025 17:16:130
Report
BTBrajesh Tiwari
FollowSept 28, 2025 17:15:450
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowSept 28, 2025 17:15:130
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 28, 2025 17:07:171
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowSept 28, 2025 17:07:030
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 28, 2025 17:06:520
Report
ADAjay Dubey
FollowSept 28, 2025 17:05:510
Report
SSSUNIL SINGH
FollowSept 28, 2025 17:05:400
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 28, 2025 17:05:230
Report
AMALI MUKTA
FollowSept 28, 2025 17:05:150
Report
NMNilesh Mahajan
FollowSept 28, 2025 17:05:000
Report