Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Darjeeling734010
বাংলাদেশী এবং রোহিঙ্গাদের হামলা: পশ্চিমবঙ্গের নিরাপত্তা সংকটে!
NRNarayan Roy
Aug 05, 2025 14:18:13
Siliguri, West Bengal
*সুভেন্দু ডিটেলস* _____________________ আজকে যারা হামলা করেছে তারা বাংলাদেশী এবং রোহিঙ্গা। একটি উপাসনালয় থেকেই হামলা হয়েছে। ঘোকসাডাঙ্গা এবং খাগড়াবাড়ি এলাকা বাংলাদেশ সীমান্তবর্তী। বিভিন্ন জঙ্গি সংগঠন এই হামলার পেছনে যুক্ত। জামাতসহ বিভিন্ন জঙ্গি সংগঠন মিলে এই হামলা চালিয়েছে। গত বছর আজকের দিনে বাংলাদেশ থেকে হাসিনাকে এদের কারণেই ছাড়তে হয়েছিল। তৃণমূল কংগ্রেসের সাথে বিভিন্ন ইসলামিক জঙ্গি সংগঠনের মিলবন্ধন রয়েছে। গত কাল ভাইপোর সাথে উদয়ন গুহ এবং তৃণমূলের মিটিং করে এই হামলার সব ছককষে। দেড় হাজার এর বেশি হামলাকারী ছিল। ৮০ শতাংশই বাংলাদেশী এবং রোহিঙ্গা ছিল। বুলেট প্রুফ গাড়িতে থাকাতে প্রাণ বেঁচে গেছে। নরেন্দ্র মোদির প্রত্যেক সেনা কে শেষ করার চেষ্টা চালাচ্ছে তৃণমূল। খুনের চেষ্টা হয়েছে। রাজ্যে লুটপাট চলছে। কোচবিহার কে জঙ্গিদের ঘাঁটি বানানো হয়েছে।। বাংলাদেশে ইউনুস যা করছে রাজ্য মমতা তাই করছে। থানায় অভিযোগ জানানো হবে উদয়ন গুহ এবং কোচবিহারের জেলা সভাপতির বিরুদ্ধে। পাশাপাশি আক্রমণের ভিডিও পুলিশকে দেওয়া হবে। হাইকোর্টের সার্কিট বেঞ্চে যাওয়া হবে। রাজ্যপাল সিফ সেক্রেটারি হোম সেক্রেটারী কে চিঠি করা হবে। রাজ্য পুলিশ প্রশাসনের দেওয়া রূটে গিয়েও হামলা কিভাবে হলো তদন্ত চাই। জন্মাষ্টমী এবং স্বাধীনতা দিবসে আন্দোলন শুরু হবে বাংলাদেশী হটাও রোহিঙ্গা হাটাও।। আর সেটা কোচবিহার থেকেই শুরু হবে। সিভিক ভলেন্টিয়ার তৃণমূলের সদস্য।। টি-শার্ট পরে রাস্তায় কি করছিল? জলপাইগুড়ি জেলা পুলিশের ধুপগুড়ি তে সাধারণ পোশাক পড়েছিল তৃণমূলের সিভিক। পশ্চিমবঙ্গের কোন হিন্দু নিরাপদ নয়। পশ্চিমবঙ্গের কোন মহিলা নিরাপদ নয়। পশ্চিমবঙ্গের কোন বাসিন্দা নিরাপদ নয়। বিধায়কদের উপর হামলা হচ্ছে। বিধায়কদের উপরে হামলা হয়েছিল জন্যই আমি কোচবিহার এসছিলাম কোচবিহারের পুলিশ সুপারের সাথে দেখা করতে। কিন্তু সেখানে এসেও আক্রান্ত হতে হলো। রোহিঙ্গা এবং বাংলাদেশী মুসলমান মুক্ত পশ্চিমবঙ্গের দাবিতে ভারতীয় জনতা পার্টির উদ্যোগে আগামী ১৫ই আগস্ট থেকে জন্মাষ্টমীর থেকে কার্যক্রম শুরু হবে।। কোচবিহারের খাগড়া বাড়ি থেকে শুরু হবে আন্দোলন। তোলাবাজ ভাইপো অভিষেকের সমর্থন নিয়ে আজ যা হয়েছে এর ফল আগামী এপ্রিল মাসে মিলবে। উত্তরবঙ্গের 54 এর মধ্যে খাতা খুলতে পারবেনা তৃণমূল। অভিষেক কে হরিদাস পাল বলেন শুভেন্দু। বিভিন্ন অভিযোগ তোলা হয় অভিষেকের বিরুদ্ধে। ১১ এর পরে রাজনীতিতে এসেছে উচ্চমাধ্যমিক ফেল অভিষেক। ওর পিসিকে হারিয়েছি ও কেউ ভোটের সময় লেকচার বন্ধ করব।। বিনয় মিশ্র পালিয়েছে।। অভিষেককেও পালাতে হবে।। উপাসনালয় কে ব্যবহার করে এই হামলার ঘটনা ঘটেছে। এটি ধর্মীয় আঘাত আক্রমণ। ইসলামিক জঙ্গি সংগঠনের কাজ। শুভেন্দু কে মেরে বাংলাদেশে পালিয়ে যেত। বাংলাদেশ জামাতের হাতে চলে গেছে। ইলেকশন কমিশন যা করার করছে। বেশ কয়েকজনকে সাসপেন্ড করা হয়েছে, এফআইআর হচ্ছে। বাংলায় গণতন্ত্র প্রতিষ্ঠা করার চেষ্টা করছে নির্বাচন কমিশন। এবার নির্বাচন কমিশন কে বোকা বানানোর সিপিএম এবং তৃণমূলের কাছে সোজা হবে না। তৃণমূল পারিবারিক পার্টি একটি কোম্পানি। সবাই শুভেন্দু অধিকারী নয় আমাকে তারাই নিয়ে আমি ছেড়ে বেরিয়ে এসেছি। এটা লেডি কিমের পার্টি। বালি মাফিয়ার খাবার বিতরণ করছেন মুখ্যমন্ত্রী। মমতা ব্যানার্জি ডাকাত। ভাইপোর থেকে কল্যাণ ব্যানার্জি অনেক ভালো। কল্যান ১১র পরে আশা লোক নয়। খুনের ষড়যন্ত্রের সাথে যুক্ত পুলিশ। FEED SEND BY 2C 0508ZG_SILI_SHUVENDU_R
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRajesh Kumar Sharma
Aug 06, 2025 08:50:35
New Delhi, Delhi:
परिवहन मंत्री की विधानसभा में धड़ल्ले से चल रहे है यूपी हरियाणा के ऑटो हस्तसाल गांव के लोगों में अवैध तरीके से चल रहे ऑटो को लेकर रोष हस्तसाल गांव में ऑटो से कई बार हो चुके हादसे मौत ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ट्रैफिक पुलिस को शिकायत करने के बावजूद धड़ल्ले से चल रहे है ऑटो राजेश शर्मा विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक और दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री डॉ पंकज सिंह के इलाके में यूपी हरियाणा के अवैध ऑटो रिक्शा धड़ल्ले से चल रहे हैं । हस्तसाल गांव के लोग इन ऑटो रिक्शा चालकों से इतना परेशान हो चुके हैं कि वो कई बार प्रशासन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनने वाला कोई नहीं ज्यादा तर ऑटो रिक्शा चालकों के पास लाइसेंस और ऑटो परमिट नहीं हैं और इसमें ज्यादातर ऐसे चालक हैं जो नशे में धुत होकर ऑटो चलाते हैं जिसके कारण आए दिन हादसे होते हैं जिसपर किसी का ध्यान नहीं।हस्तसाल गांव के लोगों में इन ऑटो के खिलाफ आक्रोश है कि गांव में ऑटो से कई एक्सीडेंट हो चुके है मौत तक हो चुकी है।कई बार शिकायतों के बावजूद यूपी हरियाणा नंबर के ऑटो धड़ल्ले से चल रहे है।अगर इन ऑटो वालों को कोई बोलता है तो सभी एकत्रित होकर लड़ने के लिए तैयार हो जाते है।जबकि परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह इसी विधानसभा से आते है और मंत्री से लेकर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट दिल्ली पुलिस ट्रैफिक पुलिस सभी को शिकायत करने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो पाया है।अब देखना यह होगा कि इन बेलगाम ऑटो पर कब लगाम लग पाता है। वाक थ्रू राजेश शर्मा जी मीडिया दिल्ली नोट दिल्ली देहात गांव से जुड़ी समस्या
0
Report
PKPravesh Kumar
Aug 06, 2025 08:49:30
Ayodhya, Uttar Pradesh:
Anchor - बाल कल्याण एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य आज अयोध्या पहुंची, उन्होंने राम लला का दर्शन करने के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह श्रृंगी ऋषि आश्रम में आयोजित राम लला के राखी महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंची है। इसके साथ ही कुपोषित बच्चों को पोषित किया जाए इसका एक अभियान चल रहा है उस अभियान की समीक्षा भी कर रही हूं। बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कुपोषित बच्चों को पोषित करने का एक पखवाड़ा चल रहा है इसके तहत लोगों को जागरूक करना है और इस जागरूकता अभियान में जन भागीदारी आवश्यक है। जितने भी हमारे बच्चे कुपोषित हैं उनकी जानकारी लेते हुए उनको अस्पताल में भर्ती करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी देगी। सरकार का प्रयास है कि कुपोषित बच्चे पोषित हो स्वस्थ हो इसके लिए जन सहभागिता भी जरूरी है। बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार बहुत सी योजनाएं चला रही हैं निराश्रित बहनों को पेंसन बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के साथ उनको पेंशन दे रहे हैं प्रधानमंत्री ने नारी अभिनंदन बिल लाकर कर महिलाओं को 33% आरक्षण दिया है। Byte - बेबी रानी मौर्य, बाल कल्याण एवं पुष्टाहार मंत्री
3
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Aug 06, 2025 08:49:21
Raebareli, Uttar Pradesh:
reporter.. syed husain akhtar location.. raebareli रायबरेली : स्वामी प्रसाद मौर्य के स्वागत सभा में मारपीट, दो युवकों ने की मारपीट, स्वामी प्रसाद मौर्य को था पीटने का लक्ष्य, बीच में आये समर्थक, पुलिस ने पिटाई करने वाले को लिया हिरासत में, सीओ सदर अमित सिंह ने कहा पकड़े गए युवकों की अभी नहीं हुई है पहचान, हमारे पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुये तुरंत दो युवकों को लिया है हिरासत में, कहा तहरीर मिलते है दर्ज होगा मुकदमा, मिल एरिया थाना इलाके के सारस चौराहे पर हुई घटना
2
Report
AKAMAN KAPOOR
Aug 06, 2025 08:49:14
Ambala, Haryana:
एंकर : हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज का ब्यान, राहुल गांधी को अडानी फोबिया हो गया है, राहुल गांधी भारत के कुछ अमीर घरानों के कहने पर अडानी के खिलाफ कैंपेन चला रहे हैँ। विज ने हुड्डा द्वारा कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने और अब तक कांग्रेस का संगठन ना बनने पर भी कांग्रेस पर टिप्पणी की। वीओ : राहुल गांधी ने ब्यान दिया है की मोदी ट्रम्प की दोस्ती केवल अडानी को बचाने के लिए है। राहुल गाँधी के इस ब्यान पर हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी और कहा की राहुल गांधी को अडानी फोबिया हो गया है, शायद ही कोई दिन होगा ज़ब राहुल गांधी अडानी का नाम नहीं लेते। विज ने कहा की ऎसा लगता है की हिंदुस्तान के कुछ बड़े व्यपारी घरानों के कहने से कैंपेन चला रहे हैँ क्यूंकि व्यापारियों की आपस में खींच तान होती है। बाइट 01 : अनिल विज : केबिनेट मंत्री वीओ : ट्रंप ने भारतीय दवाओं पर 250 प्रतिशत टैरिफ़ लगाने की बात कही है क्यूंकि भारत रूस से तेल लेता है, इस पर भी विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की इस मामले में भारत सरकार अमरीका सरकार में बातचीत चल रही है एयर मुझे उम्मीद है की देश हित में जो फैसले होंगे सरकार उनको मनवाने में सफल होगी। बाइट 02 : अनिल विज : केबिनेट मंत्री वीओ : हुड्डा का ब्यान आया था की वह विधानसभा में किसानों, महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दे उठाएंगे , इस पर भी विज ने प्रतिक्रिया दी की अच्छी बात है अगर विपक्ष मुद्दे उठाये और ये विपक्ष का काम भी है लेकिन चिंता तब होती है ज़ब विपक्ष विधानसभा में जा कर, बिना बोले हाजरी लगा कर आ जाता है। बाइट 03 : अनिल विज : केबिनेट मंत्री वीओ : सरकार के गठन को 10 माह बीत जाने के बावजूद भी कांग्रेस विधानसभा में अपना नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई है जिस पर अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी ही नहीं है, कांग्रेस पार्टी का कोई संगठन नहीं है, कांग्रेस पार्टी का कोई नेता भी नहीं है और कांग्रेस पार्टी में कोई किसी की सुनता भी नहीं है, और ई का पार्टी संगठन ना बन पाना इसी और इशारा करता है। बाइट 04 : अनिल विज : केबिनेट मंत्री
4
Report
ANAnil Nagar1
Aug 06, 2025 08:48:34
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल ED भोपाल ने बैंक घोटाले मामले में की बड़ी कार्रवाई एडवांटेज ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के खिलाफ भोपाल समेत अन्य ठिकानों पर एक्शन यह कम्पनी 1266 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में जांच के घेरे में है इस केस में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत सर्च ऑपरेशन चलाया और इस दौरान बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों और फर्जी नामधारी लोगों के नाम पर कई कंपनियां खोल रखी थीं जिनकी मदद से गैरकानूनी तरीके से पैसे का हेरफेर किया गया। एसबीआई के साथ इस मामले में धोखाधड़ी की गई। जिन संपत्तियां की ईडी ने पहचान की है उनकी अनुमानित कीमत 300 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
3
Report
JCJitendra Chaudhary
Aug 06, 2025 08:48:21
Begusarai, Bihar:
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय exclusive एंकर बेगूसराय में एक बार फिर बाढ़ कहर लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। इस बाढ़ के कारण लोग अब काफी ज्यादा परेशान होने लगे हैं।वही बाढ़ के पानी आने के बाद लोग घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हैं। लोग अब ऊंचे स्थान पर जाने को लोग मजबूर हैं। आपको बताते चले कि मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के खोरामपुर गांव में पिछले कई दिनों से बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश कर चुका है। घर में पानी प्रवेश करने के बाद लोग जैसे तैसे घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हैं। इसी कड़ी में हमारे संवाददाता जितेंद्र कुमार ने बाढ़ क्षेत्र इलाके का जायजा लिया जहां लोगों ने बताया है कि पिछले कई दिनों से इस गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। पानी घरों में घुस चुका है। घर में पानी प्रवेश करने के बाद लोग घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर है। साथ ही साथ लोगों ने बताया है कि सड़कों पर भी घुटने भर से अधिक पानी आ गया है। जिसके कारण से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया है कि अभी तक जिला प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार का कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके कारण से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने बताया है कि इस इलाके में नाव की व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा अभी तक नहीं की गई है। लोग रात में भी जागने को मजबूर है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से बाढ़ का पानी आने के बाद पूरे इलाके टापू में तब्दील हो गया है। चारों तरफ पानी ही पानी देखने को मिल रहा है। इस पानी में भी रहने को लोग मजबूर हैं। WT जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
3
Report
NKNished Kumar
Aug 06, 2025 08:47:38
Patna, Bihar:
रिपोर्ट निषेद लोकेशन पटना माले विधायक महबूब आलम ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर सवाल उठाया और कहा पप्पू यादव महागठबंधन में नहीं है , कांग्रेस के प्रति व्यक्तिगत प्रेम है उनका ….इसको लेकर सियासत शुरू हो गई , आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा ये तो ठीक ही कह रहे है ,अभी तक तो कांग्रेस ने भी आधिकारिक रूप से कुछ भी ऐसा प्रमाण नहीं दिया है ,पप्पू यादव कहते है कांग्रेस में है ,कांग्रेस बेहतर बताएगी …. बाइट : मृत्युंजय तिवारी, प्रवक्ता , आरजेडी वही बिहार बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा पप्पू यादव की हालत तो वही हो गई है डगरा का बैगन,इनको कोई अपना मानने की तैयार नहीं है ,पप्पू यादव तो एक्सिडेंटली चुनाव जीत गए है ….राहुल गांधी कुछ दिन पहले आए थे तो जबरदस्ती पप्पू यादव अपना बनाने की कोशिश कर रहे थे …..राहुल गांधी के गार्ड ने इनको धक्का देकर उतार दिया और तेजस्वी के पिए को चढ़ा लिया ….राजनीतिक रूप से पप्पू यादव की हैसियत तेजस्वी के पिए से भी कम है । बाइट: कुंतल कृष्णा, प्रवक्ता , बिहार बीजेपी वही जेडीयू प्रवक्ता निहोरा प्रसाद यादव ने कहा महबूब आलम ने स्पष्ट बोला है पप्पू यादव के लिए, अब तो कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए की पप्पू यादव को महागठबंधन का हिस्सा मानती है या नहीं ,तेजस्वी इतने कमजोर है की दो व्यक्ति से डरते है …..पप्पू यादव और कन्हैया से ,क्युकी तेजस्वी जानते है इनके मुख्य धारा में आने से उनकी राजनीति समाप्त हो जाएगी । बाइट : निहोरा प्रसाद यादव, प्रवक्ता , जेडीयू
4
Report
TSTripurari Sharan
Aug 06, 2025 08:47:34
Sitamarhi, Bihar:
त्रिपुरारी शरण एंकर - सीतामढ़ी में जानकी मंदिर निर्माण को लेकर NDA नेताओं ने पूरी तरह कमर कस चुकी है। शिलान्यास और भूमि पूजन को लेकर निर्धारित तिथि 8 अगस्त को सीतामढ़ी और आस पास के जिले में उत्साह का माहौल बनाए जाने को लेकर NDA नेता लगातार भ्रमण कर रहे हैं। इसी कड़ी में शिलान्यास और भूमि पूजन को लेकर बुधवार को पुनौरा धाम में दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में NDA कार्यकर्ताओं की बैठक की गई इस बैठक में पर्यटन मंत्री राजू सिंह कला संस्कृति मंत्री मोती लाल प्रसाद, स्थानीय JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर , बीजेपी विधायक गायत्री देवी, अनिल राम, जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा, MLC रेखा गुप्ता समेत जिले के सभी विंग के पदाधिकारी मौजूद थे इस कार्यक्रम में माता सीता का अभिमंत्रित अक्षत कलश कार्यकर्ताओं के बीच वितरण किया गया जिसे जिले के हर घर तक पहुंचा कर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। बाइट - राजू सिंह पर्यटन मंत्री बिहार सरकार
0
Report
IKIsateyak Khan
Aug 06, 2025 08:47:19
Danapur, Bihar:
HEADLINE पटना के खगौल से एक युवक लापता परिजनों ने अनहोनी की जताई आशंका ।दोस्तों पर मारपीट और अपहरण का लगाया आरोप ।मारपीट करते वीडियो वायरल पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार । ANCHOR राजधानी पटना के खगौल थाना क्षेत्र के कोथवां गांव में बर्थडे पार्टी से लौट रहे एक युवक के लापता हो जाने से सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान कोथवां निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विशाल को कुछ युवकों ने पहले बेरहमी से पीटा और फिर अगवा कर लिया। बताया जा रहा है कि विशाल अपने मित्र ललित कुमार के साथ खगौल के मुस्तफापुर इलाके में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी से लौटते वक्त रास्ते में दल्लूचक के पास राकेश उर्फ सिपाही, बसंती, गुल्लू समेत लगभग 10 लड़कों ने विशाल को घेर लिया। आरोप है कि आरोपितों ने विशाल की जमकर पिटाई की, उसका मोबाइल तोड़ दिया, और उसके सर पर पत्थर से वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें कुछ युवक घायल विशाल को उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिटाई के बाद विशाल को मोटरसाइकिल पर बैठाकर आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। इसके बाद से विशाल का कोई अता-पता नहीं है। विशाल की मां प्रतिमा रानी और भाई निखिल कुमार ने आरोप लगाया कि 5 अगस्त की शाम 7 बजे विशाल घर से निकला था। रात करीब 10:30 बजे जब उससे बात हुई तो उसने खुद को दल्लूचक में बताया और कहा कि 10 मिनट में घर पहुंच जाएगा, लेकिन उसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया और वह घर नहीं लौटा। रात 1 बजे परिजनों ने खगौल थाना में सनहा दर्ज कराया। फिलहाल खगौल पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लिया है और युवक की तलाश जारी है। राजकुमार सिंह, थाना अध्यक्ष खगौल ने बताया कि "घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर छानबीन शुरू कर दी गई है। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही मामले का पूरा खुलासा कर लिया जाएगा। BYTE प्रतिमा रानी, लापता विशाल की मां BYTE निखिल कुमार, भाई BYTE राजकुमार सिंह, थाना अध्यक्ष खगौल
0
Report
SLSanjay Lohani
Aug 06, 2025 08:46:52
Satna, Madhya Pradesh:
शहर की पॉश कालोनी चाणक्य पूरी में 3 अगस्त की सुबह एक व्यापारी के घर नकाबपोश बदमाशों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल, जमीनी विवाद में यह पूरी साजिश व्यापारी भागवत प्रसाद गुप्ता के पड़ोसी कमल माटा ने अपने एक पार्टनर रवि सिंह के साथ मिलकर रची थी। एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आरोपी कमल एवं रवि के 57 लाख रुपए व्यापारी भागवत की एक जमीन में लगे थे। लेकिन उसके द्वारा रजिस्ट्री न कराए जाने से दोनों आरोपी नाखुश थे। लिहाजा सबक सीखने के लिए रीवा तिलखन के शातिर अपराधी के माध्यम से इंदौर से पांच बदमाश बुला कर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने 20 हजार के इनामी सुभाष सिंह समेत कमल माटा एवं रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड में लेने का पुलिस प्रयास करेगी ताकि इंदौर से आए बदमाशों का सुराग पता लगाया जा सके। बाइट आशुतोष गुप्ता पुलिस अधीक्षक सतना
0
Report
AAASHISH AMBADE
Aug 06, 2025 08:46:32
Chandrapur, Maharashtra:
Feed slug :--- 0608ZT_CHP_RAIN_AFTER_GAP ( single file sent on 2C)  टायटल:-- चंद्रपूर शहर जिल्ह्यात पावसाची हजेरी, तब्बल दहा दिवसानंतर बरसला पाऊस, विजांच्या कडकडाटासह पावसाची हजेरी, अर्धा तासापासून कोसळत आहे पाऊस      अँकर:--चंद्रपूर शहर जिल्ह्यात पावसाने हजेरी लावली. तब्बल दहा दिवसानंतर पाऊस बरसला. विजांच्या कडकडाटासह पावसाची हजेरी अनुभवायला मिळाली. सुमारे अर्धा तासापासून हा पाऊस कोसळत आहे. प्रचंड उकाड्याने त्रस्त नागरिकांना यामुळे दिलासा मिळालाय. धान- कापूस व सोयाबीन पिके शेतात सुकत चालली असताना या पावसाने शेतकऱ्यांच्या आशा पल्लवित झाल्या आहेत. जिल्ह्यात वार्षिक सरासरीच्या केवळ 52 टक्के एवढा पाऊस पडलाय. सिंचन प्रकल्पही कोरडे असून शेतकऱ्यांना दमदार पावसाची प्रतीक्षा आहे. आशीष अम्बाडे झी मीडिया चंद्रपूर
0
Report
RNRandhir Nidhi
Aug 06, 2025 08:46:19
Gumla, Jharkhand:
ब्रेकिंग न्यूज़ गुमला *15 लाख के इनामी PLFI कमांडर मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर!* *गुप्त सूचना पर चला सर्च ऑपरेशन, हथियार बरामद, गुमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई* गुमला पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता 15 लाख का इनामी PLFI कमांडर मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबाड़ी ऊपरटोली में हुई मुठभेड़ मारे गए उग्रवादी के पास से हथियार बरामद मार्टिन केरकेट्टा था पीएलएफआई की केंद्रीय समिति का सदस्य दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद संभाली थी संगठन की कमान गुमला SP हरिश बिन जमा के नेतृत्व में चली कार्रवाई ऑपरेशन में QRT, कामडारा और अन्य थाना की पुलिस रही शामिल गुमला से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सल विरोधी अभियान में गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीएलएफआई का कुख्यात कमांडर और 15 लाख का इनामी उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबाड़ी ऊपरटोली में उग्रवादियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। इस पूरे ऑपरेशन में गुमला QRT और स्थानीय थानों की पुलिस की अहम भूमिका रही। आपको बता दें कि मार्टिन केरकेट्टा पीएलएफआई की केंद्रीय समिति का सदस्य था और दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद संगठन की कमान उसी ने संभाली थी। मार्टिन करकटा झारखंड के कई जिलों में आतंक का पर्याय था मार्टिन केरकेट्टा के ऊपर गुमला खूंटी, सिमडेगा, चाईबासा, रांची व चतरा जिले जिले के विभिन्न थाने में दर्जनों मामले लंबित हैं वाइट - हरीश बिन जमा, एसपी गुमला
0
Report
VKVishal Kumar
Aug 06, 2025 08:45:56
Saharsa, Bihar:
LOCATION - SAHARSA REPORT - VISHAL KUMAR एंकर - खबर सहरसा से है जहाँ सदर थाना क्षेत्र के नरियार रोड स्थित इमामबाड़ा के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल शख्स को आनन - फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल शख्श की पहचान सचिन कुमार के रूप में की गई है जो बिहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर - 6 का रहने वाला है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पीड़ित शख्स बाइक पर सवार होकर बिहरा से सहरसा आ रहा था इसी दौरान नरियार इमामबाड़ा के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर सड़क पर गिर गया और हाइवा का पिछला चक्का उसके हाँथ पर चढ़ गया जिससे उसका एक हाँथ पूरी तरह फैक्चर हो गया. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहयोग से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. लोगों ने हाइवा गाड़ी को पकड़ कर घटना की जानकारी पुलिस को दी है. वहीं पुलिस छानबीन में जुट गई है. बाइट - मो. सलाहुद्दीन, प्रत्यक्षदर्शी.....
0
Report
APAshwini Pandey
Aug 06, 2025 08:45:40
Mumbai, Maharashtra:
मुंबई में कबूतरखानो को बंद करने के हाई कोर्ट के फैसले के बाद जैन समाज काफ़ी दिन से नाराज़ था साथ ही कबूतरों को दान डालने पर fir दर्ज करने के आदेश के बाद लोगो में काफ़ी नाराज़गी थी इसी नाराज़गी के चलते दादर के कबूतर खाने के पास बड़ी संख्या में हिंदू और जैन समाज से जुड़े लोगो ने प्रोटेस्ट किया इस प्रोटेस्ट के दौरान लोगो ने कबूतरख़ाने को जिस तड़पतरी से कवर किया गया था उसे भी हटा दिया ,पुलिस ने इन प्रोटेस्टर्स को रोकने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए देखते ही देखते लोगो ने कवर को हटा कर कबूतरख़ाने में दाना डाल दिया . वॉक थ्रू - अश्विनी कुमार पांडेय ( प्रोटेस्ट की तस्वीर दिखाते हुए लोगो से और डीसीपी से बातचीत ) कवर हटते हुए शॉट्स और दाना डालते हुए शॉट्स
0
Report
MTMD. TARIQ
Aug 06, 2025 08:45:33
Pilibhit, Uttar Pradesh:
एंकर- पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक में निगोही ब्रांच नहर कटने से कई गांव की फसलों में पानी भर गया है किसानों का आरोप है कि सैंकड़ो एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई और बालू से ढक गई है। फसल बर्बाद होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छाने लगी है। किसानों का आरोप है नहर विभाग के अधिकारी मौके पर भी नहीं आ रहे हैं। आरोप है सिल्ट सफाई के लिए आया पैसा अधिकारियों ने बंदर बाट कर लिया। बताया जा रहा है इस नहर का डिवीजन शाहजहांपुर डिवीजन है इसके एसडीओ शाहजहांपुर में बैठते हैं और पीलीभीत नहीं आते हैं जिससे किसानों को काफी दिक्कत है।किसानों का आरोप है बीते चार दिन से लगातार नहर का पानी खेतों में जा रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। क्षेत्र के बढ़ेपुरा,हेमुपुरा,पसगवां समेत आधा दर्जन गांव पानी की चपेट में आने से फसल बर्बाद हो गई है। फोन पर एसडीओ सियाराम निमेष ने बताया कि वह संबंधित गांव में पहुंच रहे हैं और जल्द किसानो की समस्या का समाधान कराया जाएगा। बाइट-किसान,1,2,3,4,5
0
Report
Advertisement
Back to top