Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002

झारखंड में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल!

KJKamran Jalili
Jul 16, 2025 07:33:12
Ranchi, Jharkhand
झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम। रांची में बनने जा रहा है एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल – RIMS 2। फरीदाबाद स्थित अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ का दौरा कर लौटे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी *उनके साथ स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह और अरवा राजकमल भी रहे मौजूद।* डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार ने कहा: *"अमृता इंस्टिट्यूट की तर्ज पर रांची में रिम्स 2 का निर्माण होगा, जो पूरे एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल बनेगा। इससे झारखंड की जनता को देश की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।"* यह परियोजना न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश की स्वास्थ्य संरचना को एक नई दिशा देगी। जल्द ही निर्माण कार्य को लेकर विस्तृत रूपरेखा जारी की जाएगी।
10
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top