Back
सरदारशहर में अरुण चतुर्वेदी: GST पर मोदी सरकार की तारीफ
NPNavratan Prajapat
Sept 16, 2025 11:38:25
Churu, Rajasthan
चूरू
विधानसभा- सरदारशहर
लोकेशन-सरदारशहर
स्थानीय-संवाददाता- मनोज कुमार प्रजापत
मोबाइल-9024381575
@manoj98346
सरदारशहर।
राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी सरदारशहर दौरे पर
GST पर केन्द्र की मोदी सरकार की डॉ अरूण चतुर्वेदी ने की तारीफ,
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर भी राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष ने बोला हमला
अध्यक्ष चतुर्वेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं ओर नेताओं से किया वन टू वन संवाद
सरदारशहर।
राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी सरदारशहर के दौरे पर रहे। इस दौरान वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी का स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष चतुर्वेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं ओर नेताओं से वन टू वन संवाद किया। इस दौरान राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष ने GST कानून को लेकर बड़ी बात कही, वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार व्यापारियों और आमजन की सुविधा के लिए जीएसटी ढांचे में सुधार कर रही है। जीएसटी लागू होने से पहले व्यापार जगत को कई तरह के टैक्सों और उलझी हुई कर प्रणाली से गुजरना पड़ता था। नई दरों में कमी का सीधा असर आमजन की जेब पर पड़ेगा और व्यापारियों की लागत भी कम होगी। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें जीएसटी से जुड़े सुधारों और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस केवल सवाल उठाकर देश का विरोध करने वालों को बल देते हैं। जबकि मोदी सरकार का लक्ष्य साफ है, घुसपैठियों को किसी भी तरह से वोटिंग अधिकार नहीं मिलना चाहिए और चुनाव आयोग इसी दिशा में काम कर रहा है।
अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि डोटासरा सदन में एक दिन भी नहीं गए और सड़क पर बातें करते हैं, यदि वह सदन में जाकर जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरते तो बेहतर होता। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पिछली सरकार में अंदरूनी कलह के चलते आम जनता को राहत नहीं मिली, साथ ही उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि जैसी आपदा के समय कांग्रेस ने कोई ठोस काम नहीं किया, जबकि वर्तमान सरकार ने तत्काल प्रभारी मंत्रियों को जिलों में भेजकर राहत कार्य शुरू कर दिए है।
बाइट- अरुण चतुर्वेदी, अध्यक्ष, राज्य वित्त आयोग
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VRVIJAY RANA
FollowSept 16, 2025 13:21:390
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 16, 2025 13:21:270
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowSept 16, 2025 13:21:140
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowSept 16, 2025 13:21:050
Report
RKRishikesh Kumar
FollowSept 16, 2025 13:20:550
Report
KJKamran Jalili
FollowSept 16, 2025 13:20:410
Report
MDMahendra Dubey
FollowSept 16, 2025 13:20:350
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowSept 16, 2025 13:20:210
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowSept 16, 2025 13:20:050
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 16, 2025 13:19:554
Report
WJWalmik Joshi
FollowSept 16, 2025 13:19:290
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowSept 16, 2025 13:19:190
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowSept 16, 2025 13:19:080
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowSept 16, 2025 13:18:310
Report
DSDevendra Singh
FollowSept 16, 2025 13:18:240
Report