Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Narayanpur494661

नक्सली बुधरू की गिरफ्तारी: 5 लाख का इनाम, जानें उसके खौफनाक अपराध!

HEMANT SANCHETI
Jun 28, 2025 03:32:52
Narayanpur, Chhattisgarh
एंकर - नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले की पुलिस पार्टी ने नेलनार एरिया कमेटी के कुख्यात नक्सली बुधरू उर्फ बुदरू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बुधरू पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बुधरू को एरिया डोमिनेशन ड्यूटी के दौरान थाना ओरछा और आईटीबीपी के बल ने ग्राम रोताड जपगुण्डा के पास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बुधरू ने दर्जनों नक्सली अपराधों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उक्त पुष्टि एसपी रॉबिंसन गुरिया ने की । *आरोपी के अपराधों की सूची* - थाना धनोरा -01/2023: ओरछा धनोरा मुख्य रोड काटकर बाधित करना और बैनर पोस्टर लगाना। - थाना धनोरा 03/2023: हिकपुलला धनोरा रास्ते पर आईईडी विस्फोट। - थाना धनोरा 04/2023: ओरछा धनोरा मुख्य मार्ग में पेड़ काटकर मुख्य मार्ग बाधित करना और बैनर लगाना। - थाना छोटेडोगर 18/2023: कोमल मांझी हत्याकांड में शामिल। - थाना धनोरा 03/2022: राजपुर रास्ते पर आईईडी विस्फोट। - थाना ओरछा 01/2021: ग्राम टेकानार में एक ग्रामीण की हत्या। *आरोपी के खिलाफ आरोप* - बुधरू नेलनार एरिया कमेटी क्षेत्र में कई नक्सली अपराधों में शामिल रहा है, जिनमें ग्रामीण हत्या, आईईडी विस्फोट और रोड काटने जैसी घटनाएं शामिल हैं। - वह 3 जुलाई 2020 को अमदेई हिल्स सुरक्षा कैप पर हुए नक्सली हमले में भी शामिल था। - इसके अलावा, वह थाना छोटेडोगर के कोमल मांझी नक्सल हत्याकांड में भी मास्टरमाइंड था।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement